बाबुडीह जंगल में ‘कर्मकार का काला साम्राज्य देखकर दंग हुए बीसीसीएल अधिकारी पोकलेन से अवैध खनन कर हजारों बोरियां कोयला भंडारण बावजूद कोयला जब्त नहीं? Ram Pandey कतरास। धर्माबांध ओपी क्षेत्र के बाबुडीह जंगल में आउटसोर्सिंग की तर्ज पर भारी मशीनों से गहरे गड्ढे खोदकर बड़े पैमाने पर कोयले की निकासी की खबर लगातार सोशल मीडिया व अखबारों में प्रकाशित होने के बाद। क्षेत्रीय प्रबंधन, खरखरी प्रबंधन और CISF की टीम मौके पर पहुंची। निरीक्षण के दौरान बाउंड्री वॉल के समीप कई अवैध मुहाने और विशाल गड्ढे मिले। मौके पर भारी मात्रा में बोरियों में भरकर निकाला गया कोयला भी रखा गया था। कोयले के भंडारण को देखकर निरीक्षण करने टीम पहुंची टीम भी हैरान हो गए. इतनी भारी मात्रा में कोयला थी कि शायद वैध रूप से भी इतने कम समय में इतनी कोयले का भंडारण करना संभव न हो। स्थानीय सूत्रों का दावा है कि इस अवैध खनन के पीछे कोयला तस्कर रोहित कर्मकार नामक की भूमिका है और पूरा नेटवर्क सुभाष सिंह की देखरेख में संचालित हो रहा है। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब अधिकारी स्वयं स्थल पर पहुंचे और बोरियों में भरा कोयला देखा तो उसे जब्त क्यों नहीं किया गया?क्या कार्रवाई अधूरी रह गई?या किसी दबाव में सख्ती नहीं दिखाई गई?ग्रामीणों का कहना है कि यदि अवैध खनन की पुष्टि हो चुकी थी, तो कोयले को तत्काल कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू की जानी चाहिए थी। इस पूरे घटनाक्रम ने निगरानी व्यवस्था और प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।इधर खरखरी प्रबंधन ने अवैध रूप से खोले गए माइनस की जल्द भराई कराने की बात कही है और भविष्य में कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया है। लेकिन बाबुडीह जंगल की यह कहानी सिर्फ अवैध खनन की नहीं यह उस सिस्टम पर भी सवाल है, जो मौके पर पहुंचकर भी निर्णायक कदम उठाता नजर नहीं आया।अब निगाहें इस बात पर हैं कि क्या सिर्फ गड्ढों की भराई होगी या अवैध खनन के पीछे बताए जा रहे नामों तक भी जांच पहुंचेगी ?
बाबुडीह जंगल में ‘कर्मकार का काला साम्राज्य देखकर दंग हुए बीसीसीएल अधिकारी पोकलेन से अवैध खनन कर हजारों बोरियां कोयला भंडारण बावजूद कोयला जब्त नहीं? Ram Pandey कतरास। धर्माबांध ओपी क्षेत्र के बाबुडीह जंगल में आउटसोर्सिंग की तर्ज पर भारी मशीनों से गहरे गड्ढे खोदकर बड़े पैमाने पर कोयले की निकासी की खबर लगातार सोशल मीडिया व अखबारों में प्रकाशित होने के बाद। क्षेत्रीय प्रबंधन, खरखरी प्रबंधन और CISF की टीम मौके पर पहुंची। निरीक्षण के दौरान बाउंड्री वॉल के समीप कई अवैध मुहाने और विशाल गड्ढे मिले। मौके पर भारी मात्रा में बोरियों में भरकर निकाला गया कोयला भी रखा गया था। कोयले के भंडारण को देखकर निरीक्षण करने टीम पहुंची टीम भी हैरान हो गए. इतनी भारी मात्रा में कोयला थी कि शायद वैध रूप से भी इतने कम समय में इतनी कोयले का भंडारण करना संभव न हो। स्थानीय सूत्रों का दावा है कि इस अवैध खनन के पीछे कोयला तस्कर रोहित कर्मकार नामक की भूमिका है और पूरा नेटवर्क सुभाष सिंह की देखरेख में संचालित
हो रहा है। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब अधिकारी स्वयं स्थल पर पहुंचे और बोरियों में भरा कोयला देखा तो उसे जब्त क्यों नहीं किया गया?क्या कार्रवाई अधूरी रह गई?या किसी दबाव में सख्ती नहीं दिखाई गई?ग्रामीणों का कहना है कि यदि अवैध खनन की पुष्टि हो चुकी थी, तो कोयले को तत्काल कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू की जानी चाहिए थी। इस पूरे घटनाक्रम ने निगरानी व्यवस्था और प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।इधर खरखरी प्रबंधन ने अवैध रूप से खोले गए माइनस की जल्द भराई कराने की बात कही है और भविष्य में कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया है। लेकिन बाबुडीह जंगल की यह कहानी सिर्फ अवैध खनन की नहीं यह उस सिस्टम पर भी सवाल है, जो मौके पर पहुंचकर भी निर्णायक कदम उठाता नजर नहीं आया।अब निगाहें इस बात पर हैं कि क्या सिर्फ गड्ढों की भराई होगी या अवैध खनन के पीछे बताए जा रहे नामों तक भी जांच पहुंचेगी ?
- दो पक्ष भिड़े, पुलिस वाहन में तोड़फोड़, असफीं कैंसर अस्पताल के पास पथराव, कई घायल, क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील,रेंगुनी में गिरे हुए पार्सल की पूछताछ को लेकर हुआ विवाद धनबाद ।पार्सल गिरने के बाद हुए विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इसके बाद दोनों ओर से जमकर ईंट-पत्थर चले। इसमें एक पक्ष के कई लोगों के चोटिल होने की सूचना है। आक्रोशित लोगों ने मौके पर पहुंचकर ईस्ट बसुरिया ओपी की पेट्रोलिंग गाड़ी पर भी पथराव कर उसका शीशा क्षतिग्रस्त कर दिया। जानकारी के अनुसार रेंगुनी निवासी एक युवक पार्सल डिलीवरी का काम करता है। असर्फी कैंसर अस्पताल के पास रास्ते में उसका एक पार्सल गिर गया था, जिसे पास के ही एक मकान में रहने वाले लोगों ने उठा लिया। जब डिलीवरी ब्वाय अपने तीन-चार साथियों के साथ सामान ढूंढने वहां पहुंचा, तो मकान में रहने वाले लोगों के साथ उसकी बकझक हो गई। मारपीट के बाद युवक ने रेंगुनी आकर घटना की जानकारी दी। इसके बाद दर्जनों लोग वहां पहुंचे और पत्थरबाजी शुरू हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ईस्ट बसुरिया ओपी और तेतुलमारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में भूली ओपी की पुलिस भी बुलाई गई। रेंगुनी दलित टोला के पास खड़ी पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी पर भी कुछ लोगों ने जमकर पथराव कर दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए कतरास अंचल के इंस्पेक्टर मुकेश चौधरी मौके पर पहुंचे और मोर्चा संभाला। वर्तमान में वहां स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस के अनुसार शांति बनाए रखने के लिए इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।1
- कतरास वार्ड नंबर 3 के पार्षद प्रत्याशी ज्योति कुमारी की बड़ी गौतनी का निधन समर्थकों में शोक का लहर1
- धनबाद. (रिपोर्ट प्रेम कुमार). भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने मंगलवार को पोद्दार बिल्डिंग बैंक मोड़ में प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों और संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से अपनी बात रखी। आदित्य साहू ने कहा कि भाजपा के प्रयासों के कारण ही आज नगर निगम चुनाव संपन्न हो पा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। साथ ही धनबाद नगर निगम चुनाव में भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी संजीव कुमार के पक्ष में मतदान करने की जनता से अपील की। उन्होंने कहा कि पार्टी विकास, पारदर्शिता और सुशासन के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रही है। प्रेस वार्ता में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।1
- wasepur,वार्ड 14 में निसार आलम की बाइक रैली, सैकड़ों समर्थकों के साथ गूंजे जीत के नारे।1
- जी हां दोस्तो हम लोग इनसे मिल चुके है टैलेंटेड लडका है सपोर्ट करे आप सब मस्त लडका है 🚫#viralmithun 🚫1
- श्री सुधांशु जी महाराज का कथा आयोजन 17 तारीख प्रथम दिवस झारखंड प्रदेश बोकारो जिला सेक्टर थर्ड चक्की मोड प्रारंभ1
- Post by BINOD KUMAR1
- चुनाव के बीच गठबंधन में टकराव, झामुमो कांग्रेस की राह होगी अलग?1