शहादत दिवस पर अमर शहिदों को पुष्प अर्पित कर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि। दुमका जामा प्रखंड क्षेत्र के सिलान्दा गांव में संथाल हूल के महानायक अमर शहीद राजवीर सिंह एवं अमर शहीद हरदेव सिंह की शहादत दिवस के अवसर पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई, इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजिक कार्यकर्ता व स्थानीय लोग उपस्थित हुए और अमर शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। बताते चलें कि शहादत दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुमार ने शहीदों की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि संथाल हूल के वीरों ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष कर देश की आजादी की लड़ाई को नई दिशा दी। उनका बलिदान इतिहास में अमर है और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा। इस अवसर पर कृष्णा बैरागी सोनारचक, पथरगामा, गोड्डा, श्यामल चौधरी टैंक मैन जरमुंडी, रंजीत कुमार, आसामी लायक, आनंदी राउत, रामफल लायक, सिकंदर सिंह, कालेश्वर राय, राजीव सिंह, सदानंद बाबा, उजानी कुमार, मोती कुमार, शंभूईश्वर, विनोद राय, इंद्रकांत यादव, दूरबीन मरिक, संजीव सिंह पथरगामा, एक्सप्रेस दर्वे बोरियो, राष्ट्रीयक सिंह, छोटू सिंह पतना पाकुड़, हेम बहादुर सिंह, भीष्म सिंह, अक्षय सिंह, युधिष्ठिर सिंह, भोली लायक, रामजीवन राउत, राजेन्द्र राउत सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन राजवीर सिंह-हरदेव सिंह कला सांस्कृतिक मंच, सिलान्दा के तत्वावधान में किया गया। इस दौरान पारंपरिक वेशभूषा में कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी गई, जिससे पूरा माहौल देशभक्ति और उत्साह से भर गया। अंत में उपस्थित लोगों ने शहीदों के बताए मार्ग पर चलने और उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
शहादत दिवस पर अमर शहिदों को पुष्प अर्पित कर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि। दुमका जामा प्रखंड क्षेत्र के सिलान्दा गांव में संथाल हूल के महानायक अमर शहीद राजवीर सिंह एवं अमर शहीद हरदेव सिंह की शहादत दिवस के अवसर पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई, इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजिक कार्यकर्ता व स्थानीय लोग उपस्थित हुए और अमर शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। बताते चलें कि शहादत दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुमार ने शहीदों की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि संथाल हूल के वीरों ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष कर देश की आजादी की लड़ाई को नई दिशा दी। उनका बलिदान इतिहास में अमर है और
आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा। इस अवसर पर कृष्णा बैरागी सोनारचक, पथरगामा, गोड्डा, श्यामल चौधरी टैंक मैन जरमुंडी, रंजीत कुमार, आसामी लायक, आनंदी राउत, रामफल लायक, सिकंदर सिंह, कालेश्वर राय, राजीव सिंह, सदानंद बाबा, उजानी कुमार, मोती कुमार, शंभूईश्वर, विनोद राय, इंद्रकांत यादव, दूरबीन मरिक, संजीव सिंह पथरगामा, एक्सप्रेस दर्वे बोरियो, राष्ट्रीयक सिंह, छोटू सिंह पतना पाकुड़, हेम बहादुर सिंह, भीष्म सिंह, अक्षय सिंह, युधिष्ठिर सिंह, भोली लायक, रामजीवन राउत, राजेन्द्र राउत सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन राजवीर सिंह-हरदेव सिंह कला सांस्कृतिक मंच, सिलान्दा के तत्वावधान में किया गया। इस दौरान पारंपरिक वेशभूषा में कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी गई, जिससे पूरा माहौल देशभक्ति और उत्साह से भर गया। अंत में उपस्थित लोगों ने शहीदों के बताए मार्ग पर चलने और उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
- Post by Objectionnews1
- Post by Saajan Akela1
- शिक्षा के क्षेत्र में प्रमुख पाल गोड्डा जिला के पथरगामा के कश्यतरी में खुला बिरला ओपन माइंड स्कूल #वायरल #post1
- झरिया से नयन मोदक की रिपोर्ट झरिया अंचल कार्यालय पर गंभीर आरोप, प्रमाण पत्र के लिए जनता परेशान झरिया अंचल कार्यालय में जाति, आवासीय और EWS प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वैध आवेदनों पर भी अंचल निरीक्षक और संबंधित कर्मियों द्वारा आपत्तिजनक या गलत रिपोर्ट लगा दी जाती है, जिससे सीओ स्तर पर आवेदन सीधे रिजेक्ट हो रहे हैं। छात्रों और युवाओं का कहना है कि तत्काल श्रेणी के आवेदन 24–48 घंटे में निपटने चाहिए, लेकिन यहां 10–11 दिन तक प्रक्रिया लटकाई जा रही है। आरोप यह भी है कि बिचौलियों के जरिए आने वाले आवेदनों पर काम जल्दी हो जाता है। लोगों ने धनबाद के डीसी और एसडीओ से हस्तक्षेप कर जांच की मांग की है।1
- प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र ने ग्रामीणों को बांटी एक्सपायर्ड दवाएं, - स्वास्थ्य प्रबंधक बोले बाहरी लोगों ने बांटी होगी दवा1
- Post by Umakant poddar 97095005121
- Post by रियल मोशन न्यूज़1
- झारखंड ब्रेकिंग: कुएं में मिला युवक का शव और मोटरसाइकिल, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप।1
- Post by Saajan Akela1