राहे में प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता संपन्न , हाई स्कूल राहे बना ओवर ऑल चैंपियन राहे- खेलो झारखंड प्रतियोगिता के तहत राहे प्रखंड के डोमनडीह स्कूल मैदान में बुधवार को एथलेटिक्स प्रतियोगिता संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन बीपीओ प्रवीण कुमार ने संयुक्त रूप में किया।एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 100 मीटर , 200मीटर,400 मीटर,600 मीटर,800 मीटर,1500 मीटर ,3000 मीटर दौड़,लंबी कूद,ऊंची कूद,गोला फेंक,कबड्डी प्रतियोगिता,खो खो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रखंड के सभी मिडिल स्कूल और हाई स्कूल के अंडर 14, अंडर 17 के बालक - बालिका प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाए। सफल प्रतिभागियों को जिला स्तर के प्रतियोगिता में शामिल होना होगा। बालिका वर्ग के कबड्डी और खो खो में झारखंड बालिका विद्यालय की छात्राओं ने बाजी मारी। दौड़ प्रतियोगिता में हाई स्कूल राहे,ओर हाई स्कूल सताकी के छात्रों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। ओवरऑल चैंपियन हाई स्कूल राहे रहा। प्रतियोगिता को सफल बनाने में खेल शिक्षक ललित सिंह मुंडा, रवि कुमार ,पवन कुमार केसरी, चंद्रदेव उरांव, सहित सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
राहे में प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता संपन्न , हाई स्कूल राहे बना ओवर ऑल चैंपियन राहे- खेलो झारखंड प्रतियोगिता के तहत राहे प्रखंड के डोमनडीह स्कूल मैदान में बुधवार को एथलेटिक्स प्रतियोगिता संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन बीपीओ प्रवीण कुमार ने संयुक्त रूप में किया।एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 100 मीटर , 200मीटर,400 मीटर,600 मीटर,800 मीटर,1500 मीटर ,3000 मीटर दौड़,लंबी कूद,ऊंची कूद,गोला फेंक,कबड्डी प्रतियोगिता,खो खो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रखंड के सभी मिडिल स्कूल और हाई स्कूल के अंडर 14, अंडर 17 के बालक - बालिका प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाए। सफल प्रतिभागियों को जिला स्तर के प्रतियोगिता में शामिल होना होगा। बालिका वर्ग के कबड्डी और खो खो में झारखंड बालिका विद्यालय की छात्राओं ने बाजी मारी। दौड़ प्रतियोगिता में हाई स्कूल राहे,ओर हाई स्कूल सताकी के छात्रों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। ओवरऑल चैंपियन हाई स्कूल राहे रहा। प्रतियोगिता को सफल बनाने में खेल शिक्षक ललित सिंह मुंडा, रवि कुमार ,पवन कुमार केसरी, चंद्रदेव उरांव, सहित सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
- ‘अस्सलामुअलैकुम’ पर शिकायत क्यों? हिंदू लीगल फंड ने की शिकायत ‘अस्सलामुअलैकुम’ पर सवाल… लेकिन क्या कसौटी सबके लिए एक जैसी है? पश्चिम बंगाल की IPS अधिकारी बुशरा बानो के एक वीडियो में ‘अस्सलामुअलैकुम’, ‘इंशाअल्लाह’ और ‘जज़ाकल्लाह’ जैसे शब्दों के इस्तेमाल को लेकर शिकायत की गई। शिकायत में सवाल उठाया गया कि ‘जय हिंद’ और ‘वंदे मातरम्’ क्यों नहीं कहा गया। इसके बाद बुशरा बानो का तबादला भी हुआ, हालांकि सरकार ने आधिकारिक तौर पर तबादले की वजह इस शिकायत को नहीं बताया है। ऐसे में सवाल है—अगर धार्मिक अभिवादन पुलिस अधिकारी के लिए विवाद का विषय बन सकता है, तो क्या यही पैमाना हर धार्मिक अभिव्यक्ति पर समान रूप से लागू होगा? और जब राजनीतिक दलों की जीत के दौरान पुलिसकर्मी जश्न मनाते नजर आते हैं या भ्रष्टाचार के मामलों में पुलिसकर्मी पकड़े जाते हैं, तो जवाबदेही का पैमाना क्या होना चाहिए? वर्दी की पहचान धर्म नहीं, संविधान और निष्पक्षता होनी चाहिए। #BushraBano #IPS #WestBengal #Police #ReligiousFreedom #Constitution #PoliceAccountability #IndiaNews #NewsUpdate1
- गणेश पूजा पंडाल में नीलकंठ सिंह मुंडा ने फिता काटकर उद्घाटन किया। शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता। खूंटी। कर्रा महतो टोली स्थित गणेश पूजा पंडाल का उद्घाटन पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री सह पूर्व खूंटी विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने फिता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर गणेश पुजा समिति के सदस्यों ने नीलकंठ सिंह मुंडा को चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया। नीलकंठ मुंडा ने भगवान गणेश के समक्ष शिश निवाये। उन्होंने कहा की भगवान गणेश संसार के सभी जीव जन्तुओं का कष्ट को दुर करने वाले हैं। जो भी भक्त सच्चे मन से गणपति बप्पा से मनोकामना करता है उसका मनोकामना अवश्य पूरी करते हैं। उन्होंने भगवान गणेश से अर्जी किये की क्षेत्र में हरियाली, खुशीहाली, के साथ सभी लोगों के चहरे में खुशी हमेशा बरकरार रहे। क्षेत्र में महामारी जैसा बिमारी कभी ना आये। मौके पर भाजपा कर्रा मंडल अध्यक्ष किशोर बडाईक, बालकिशुन महतो, दिलीप सिन्हा, आशिश कुमार मेहता, पूजा समिति के सदस्यों और सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।1
- सोशल मीडिया पर टिप्पणियों के बाद झामुमो जिला कमेटी ने बदला निर्णय* सरायकेला। झारखंड मुक्ति मोर्चा* (झामुमो) जिला कमेटी ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर बताया कि सरायकेला स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा स्थापित नहीं की जाएगी। पूर्व में स्टेडियम परिसर में भूमि पूजन कर गुरुजी की प्रतिमा का अनावरण करने की योजना थी। जिला कमेटी ने बताया कि सोशल मीडिया पर प्रतिमा स्थापना को लेकर विभिन्न प्रकार की टिप्पणियां सामने आने के बाद यह निर्णय लिया गया है। कमेटी के अनुसार, बिरसा मुंडा स्टेडियम के अंदर प्रतिमा स्थापित करने के बजाय ऐसे स्थान का चयन किया जाएगा, जहां गुरुजी को उचित सम्मान और गरिमापूर्ण स्थान मिल सके भूमि पूजन एवं अनावरण किया जाएगा। कमेटी ने स्पष्ट किया कि प्रतिमा स्थापना का उद्देश्य दिशोम गुरु के प्रति सम्मान और श्रद्धा व्यक्त करना है।4
- शुरू ऐप न्यूज़ चैनल से रवि गुप्ता की रिपोर्ट, सरायकेला। बिरसा मुंडा स्टेडियम का नाम बदलने की चर्चा को झामुमो ने बताया अफवाह। झामुमो ने प्रेस वार्ता कर कहा—स्टेडियम का नाम बदलने का कोई निर्णय नहीं। सरायकेला, 16 सितंबर 2026: सरायकेला स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में स्वर्गीय दिशोम गुरु एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की प्रतिमा लगाए जाने को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने प्रेस वार्ता कर अपनी स्थिति स्पष्ट की। झामुमो नेताओं ने कहा कि सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म, फेसबुक एवं यूट्यूब के माध्यम से यह चर्चा प्रसारित की जा रही है कि बिरसा मुंडा स्टेडियम का नाम बदलकर स्वर्गीय शिबू सोरेन के नाम पर किया जा रहा है। झामुमो ने इसे अफवाह बताते हुए कहा कि बिरसा मुंडा स्टेडियम का नाम बदलने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है। प्रेस वार्ता में झामुमो जिला अध्यक्ष डॉ. शुभेन्दु महतो एवं पूर्व प्रत्याशी गणेश महाली ने कहा कि इस तरह की चर्चाओं से आदिवासी समुदाय के बीच भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया पर प्रसारित सूचनाओं की पुष्टि किए बिना उन पर विश्वास नहीं करने की अपील की। झामुमो नेताओं ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों द्वारा आदिवासी समुदाय को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा स्टेडियम का नाम परिवर्तन किए जाने की बात तथ्यहीन है और लोगों को किसी के बहकावे में नहीं आना चाहिए। प्रेस वार्ता के दौरान झामुमो नेताओं ने सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं को लेकर पार्टी का पक्ष रखते हुए लोगों से शांति बनाए रखने तथा भ्रामक सूचनाओं से बचने की अपील की। झामुमो नेता ने कहा कि हमारी पार्टी आदिवासी मूल निवासी की ही पार्टी है इसे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है इस अवसर पर केंद्रीय सदस्य सुधीर महतो, आंदोलनकारी नेता धनपति सरदार, जिला उपाध्यक्ष भोला महंती, कुचाई प्रखंड अध्यक्ष, सरायकेला प्रखंड अध्यक्ष सुरेश हेम्ब्रोम, धर्मेन्द्र सिंह मुंडा, रामसिंग मुंडा, मुन्ना सोय, राहुल सोय, राजेश मुंडरी, राजू महाली, कृष्णा राना सहित झामुमो के कई नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।2
- ध्यान से देखिए इस वीडियो को ! लड़की के साथ ऐसी हरकत क्यों ? Viral Video | Public Reaction ध्यान से देखिए इस वीडियो को ! लड़की के साथ ऐसी हरकत क्यों ? Viral Video | Public Reaction सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो के विजुअल में एक लड़की और एक युवक दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में युवक द्वारा लड़की के साथ कथित तौर पर जबरदस्ती और आपत्तिजनक हरकत किए जाने का दृश्य नजर आता है। वीडियो की जगह, तारीख और पूरी घटना की स्वतंत्र पुष्टि Ranchi Club TV द्वारा नहीं की गई है। इसलिए किसी व्यक्ति की पहचान या आरोप को तथ्य के रूप में प्रस्तुत नहीं किया जा रहा है। अगर वीडियो वास्तविक है, तो पुलिस प्रशासन से मामले की जांच और कानून के अनुसार कार्रवाई की अपेक्षा है। आप इस वीडियो को देखकर क्या सोचते हैं? ऐसी घटनाओं पर क्या कार्रवाई होनी चाहिए? अपनी राय Comment Box में जरूर बताइएगा। This live stream is for informational and public awareness purposes only. Ranchi Club TV | सच्ची खबर, सबसे पहले viral video, viral video india, girl viral video, लड़की के साथ हरकत, लड़की से बदसलूकी, public awareness, social awareness, viral video news, hindi news, Hindi Shorts, shorts news, Jharkhand news, Ranchi news, Ranchi Club TV, viral video today, social media viral video, public reaction, police action, कानून का डर, समाज का सवाल, ladki ke saath zabardasti, viral video kya hai, latest viral news #ViralVideo #ViralNews #PublicAwareness #SocialAwareness #HindiNews #HindiShorts #Shorts #JharkhandNews #RanchiNews #RanchiClubTV #PublicReaction #PoliceAction #SocialMedia #ViralVideoIndia1
- 🗳️ SIR: वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और सुधार की डेडलाइन बढ़ी झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत नाम जोड़ने, हटाने या जानकारी में सुधार के लिए अब 30 सितंबर 2026 तक आवेदन किया जा सकता है। 📌 नाम जोड़ना — Form 6 📌 नाम हटाने/आपत्ति — Form 7 📌 जानकारी में सुधार/पता बदलना — Form 8 अगर वोटर लिस्ट में आपका नाम नहीं है या कोई जानकारी गलत है, तो तय तारीख से पहले आवेदन जरूर करें। #SIR #Jharkhand #VoterList #ElectionCommission #मतदातासूची #झारखंड #Voting #VoterUpdate1
- शुरू ऐप न्यूज़ चैनल से रवि गुप्ता की रिपोर्ट, सरायकेला। दिनांक :- 16 सितम्बर 2026 खरसावां के मधुसाई में अवैध चुलाई अड्डा ध्वस्त, 5,000 किलो जावा महुआ व 40 लीटर चुलाई शराब बरामद। सरायकेला-खरसावां। जिले में अवैध शराब के विनिर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध उत्पाद विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी एवं अधीक्षक उत्पाद के निर्देश पर प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने 16 सितम्बर 2026 को खरसावां थाना अंतर्गत ग्राम मधुसाई में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान टीम ने एक अवैध चुलाई शराब अड्डे को ध्वस्त किया। कार्रवाई के दौरान करीब 5,000 किलो जावा महुआ तथा 40 लीटर महुआ चुलाई शराब बरामद की गई। बरामद अवैध उत्पाद को विधिवत जब्त कर लिया गया है। वहीं, संबंधित अवैध चुलाई अड्डा संचालक के विरुद्ध झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अवैध शराब के खिलाफ अभियान में आमजनों से सहयोग की अपील उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह ने कहा कि जिले में अवैध शराब के विनिर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध उत्पाद विभाग द्वारा नियमित रूप से छापेमारी एवं आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आमजनों से अपील करते हुए कहा कि अवैध शराब का सेवन न करें और न ही इसके विनिर्माण एवं बिक्री को बढ़ावा दें। उपायुक्त ने कहा कि अवैध शराब के विनिर्माण, भंडारण अथवा बिक्री से संबंधित किसी भी गतिविधि की जानकारी मिलने पर स्थानीय प्रशासन अथवा उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना दें। प्राप्त सूचना के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में आमजनों का सहयोग महत्वपूर्ण है। गुप्त सूचना के लिए क्षेत्रवार संपर्क नंबर अवैध शराब के विनिर्माण, भंडारण एवं बिक्री से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना आमजन निम्नलिखित नंबरों पर दे सकते हैं— सरायकेला एवं चांडिल क्षेत्र: 📞 +91 96316 85811 आदित्यपुर अंचल क्षेत्र: 📞 +91 90313 80385 प्राप्त सूचना के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।4
- उषा मोड के निकट भीषण सड़क हादसा हादसे में तीन लोग की मौत मिली जानकारी के अनुसार वह लोग गम्हरिया लाल बिल्डिंग की ओर जा रहे थे इसी क्रम में उषा मोड में एक अनियंत्रित ट्रक ने मारी टक्कर जिसमें तीनों की मौके पर हो गई मौत स्थानीय थाना पहुंचकर फिर वह लोगों को अस्पताल पहुंचाने का काम किया और घटना की जायजा लेते हुए दिखाई दिए गए1
- रातू गुडू में बड़े भाई ने छोटे भाई की ली जान कुल्हाड़ी से वार कर किया हत्या1