लगातार सड़क दुर्घटनाओं पर सख्ती: थाली थाना के सामने वाहन चेकिंग तेज, 33 हजार का चालान काटा गया... नवादा (गोविंदपुर): जिले के गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत थाली थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए प्रशासन अब पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर ककोलत जाने वाले मुख्य मार्ग में थाना गेट के सामने नियमित रूप से सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। थाना अध्यक्ष दीपक कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की बारीकी से जांच की जा रही है। विशेष रूप से हेलमेट नहीं पहनने वाले, ट्रिपल लोडिंग करने वाले और आवश्यक कागजात नहीं रखने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। थाना अध्यक्ष दीपक कुमार ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए हेलमेट का उपयोग अनिवार्य रूप से करें, निर्धारित गति सीमा का पालन करें और ट्रैफिक नियमों का सही तरीके से अनुपालन करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी लापरवाही बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है, इसलिए सभी लोग सतर्क रहें। जांच अभियान के दौरान संदिग्ध वाहनों की सघन तलाशी भी ली जा रही है, ताकि किसी प्रकार की अवैध गतिविधि पर भी रोक लगाई जा सके। पुलिस द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वालों से मौके पर ही ऑनलाइन चालान काटा जा रहा है। शुक्रवार को चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान कुल करीब 33 हजार रुपये का ऑनलाइन चालान वसूला गया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में वाहन चालकों के बीच हड़कंप मचा हुआ है और लोग अब ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर गंभीर होते नजर आ रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
लगातार सड़क दुर्घटनाओं पर सख्ती: थाली थाना के सामने वाहन चेकिंग तेज, 33 हजार का चालान काटा गया... नवादा (गोविंदपुर): जिले के गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत थाली थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए प्रशासन अब पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर ककोलत जाने वाले मुख्य मार्ग में थाना गेट के सामने नियमित रूप से सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। थाना अध्यक्ष दीपक कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की बारीकी से जांच की जा रही है। विशेष रूप से हेलमेट नहीं पहनने वाले, ट्रिपल लोडिंग करने वाले और आवश्यक कागजात नहीं रखने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। थाना अध्यक्ष दीपक कुमार ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए हेलमेट का उपयोग अनिवार्य रूप से करें, निर्धारित गति
सीमा का पालन करें और ट्रैफिक नियमों का सही तरीके से अनुपालन करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी लापरवाही बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है, इसलिए सभी लोग सतर्क रहें। जांच अभियान के दौरान संदिग्ध वाहनों की सघन तलाशी भी ली जा रही है, ताकि किसी प्रकार की अवैध गतिविधि पर भी रोक लगाई जा सके। पुलिस द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वालों से मौके पर ही ऑनलाइन चालान काटा जा रहा है। शुक्रवार को चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान कुल करीब 33 हजार रुपये का ऑनलाइन चालान वसूला गया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में वाहन चालकों के बीच हड़कंप मचा हुआ है और लोग अब ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर गंभीर होते नजर आ रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
- राजगीर के मेला1
- कोडरमा जयनगर थाना के समीप बिजली के ट्रांसफार्मर में लगी आग1
- कोडरमा :झारखंड सरकार और पुलिस मुख्यालय, रांची की पहल पर कोडरमा पुलिस को बड़ी सौगात मिली है। जिले में अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग को मजबूत करने के लिए 21 नई अपाची मोटरसाइकिलें उपलब्ध कराई गई हैं। शुक्रवार को समाहरणालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त ऋतुराज और पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न थानों के लिए रवाना किया। नव आवंटित मोटरसाइकिलों में पुलिस स्टीकर, सायरन और पब्लिक एड्रेस (PA) सिस्टम की सुविधा दी गई है, जिससे गश्ती और आपातकालीन प्रतिक्रिया और अधिक प्रभावी होगी। अधिकारियों ने बताया कि इन वाहनों से संकीर्ण रास्तों और दूरस्थ क्षेत्रों में भी पुलिस की पहुंच आसान होगी, जिससे अपराध नियंत्रण में तेजी आएगी। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने कहा कि नई बाइकों के जरिए नियमित गश्ती, रात्रि गश्ती, संवेदनशील इलाकों में निगरानी और विधि-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी। त्योहारों, विशेष अभियानों और आकस्मिक स्थितियों में भी इनका उपयोग कर पुलिस बल को तेजी से तैनात किया जा सकेगा। इस अवसर पर वन प्रमंडल पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी समेत कई वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि इस पहल से पुलिस की गतिशीलता बढ़ेगी और आम जनता को अधिक प्रभावी व त्वरित सुरक्षा सेवा मिल सकेगी।1
- LPG gas nahin milane Karan chai electric chulha1
- कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत दूधीमाटी में चोरी की कोशिश करते दो बच्चों के साथ एक महिला पकड़ी गई, वहीं दिन गुरुवार को कोलटैक्स में गहने और एक हजार रुपए चोरी कांड से भी जुड़ाव का शक, जांच में जुटी पुलिस।1
- Post by Sunil Kumar journalist1
- कोडरमा ... झारखंड सरकार और पुलिस मुख्यालय रांची की ओर से अपराध नियंत्रण व बेहतर पुलिसिंग के लिए कोडरमा जिले को आवंटित 21 अपाची मोटरसाइकिलों को शुक्रवार को उपायुक्त ऋतुराज और पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर संबंधित थानों के लिए रवाना किया। सभी बाइक में पुलिस स्टीकर, सायरन और पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाए गए हैं। एसपी ने कहा कि इनसे गश्ती व्यवस्था, संकीर्ण रास्तों में पुलिस की पहुंच और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई संभव होगी। अधिकारियों ने बताया कि बेहतर कानून-व्यवस्था के लिए पुलिस आधुनिकीकरण पर जोर दिया जा रहा है और निर्भया फंड से शहर में कई जगहों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे।1
- प्रोग्राम करना कितना महंगा पड़ गया1