❇️ रांची/ओरमांझी: व्यवसायी से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाले टीपीसी के दो उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार समेत कई सामान बरामद राजधानी रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र में एक व्यवसायी से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए प्रतिबंधित टीपीसी उग्रवादी संगठन के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हजारीबाग जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र निवासी समरित गंझू उर्फ मलिंगा उर्फ अरुण तथा रांची जिले के पिठोरिया थाना क्षेत्र निवासी सोनू उरांव उर्फ सन्नी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 17 अप्रैल 2026 को एक स्थानीय व्यवसायी से फोन पर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। पीड़ित की शिकायत पर ओरमांझी थाना में कांड संख्या 58/26 के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ग्रामीण एसपी के मार्गदर्शन में सिल्ली डीएसपी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ईरबा गोलचक्कर स्थित शालीमार नर्सरी के समीप दोनों संदिग्धों को घेराबंदी कर दबोच लिया। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगे, लेकिन जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीछा कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। बरामद सामान में शामिल हैं: एक देशी कट्टा एक मैगजीन दो मोबाइल फोन एक राउटर दो सिम कार्ड एक पावर बैंक चार डेटा केबल पुलिस ने रंगदारी मांगने में प्रयुक्त सिम कार्ड भी जब्त कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे ओरमांझी के अलावा हजारीबाग, रामगढ़ और चतरा जिलों के व्यवसायियों से भी रंगदारी वसूलते थे। अब तक लगभग 10 व्यवसायियों को धमकी देकर अवैध वसूली की बात सामने आई है। मुख्य आरोपी समरित गंझू का आपराधिक इतिहास भी लंबा रहा है। उसके खिलाफ मांडू, पिपरवार और पतरातू थाना क्षेत्रों में रंगदारी, धमकी और शस्त्र अधिनियम से संबंधित कई मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस अब इस संगठित नेटवर्क से जुड़े अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। इस कार्रवाई को ग्रामीण क्षेत्र में उग्रवादी रंगदारी नेटवर्क पर बड़ी चोट माना जा रहा है।

- धुर्वा sector 3 में शराब से भरी गाड़ी बरामद1
- Post by आशीष कुमार मुखर्जी1
- Post by Nation24 news1
- Post by Shyam Pokra1
- रामगढ़ गोला : परास के पतई में बनाये है मुर्गा का मिठ1
- Post by Jharkhand News Feed1
- Ranchi ke Anjuman Islamiya Hospital se ek gambhir maamla saamne aaya hai jahan ek mahila patient ki maut ke baad parivaar ne aspatal prabandhan par laaparwahi ke aarop lagaye hain. Parivaar ka kehna hai ki patient ko 24 April ko admit kiya gaya tha aur unki condition stable thi. Operation ke dauran kya hua, is par sawal uth rahe hain. Is ghatna ke baad parivaar ne nishpaksh jaanch aur nyaay ki maang ki hai. Filhaal aspatal ki taraf se koi official statement saamne nahi aaya hai. Yeh video sirf jankari aur public awareness ke liye hai. 👉 Kya sach hai? Kya hogi action? Yeh dekhna abhi baaki hai. Disclaimer: This live stream is for informational and public awareness purposes only. We do not intend to make any direct allegations. Official investigation is awaited. Ranchi news, Ranchi hospital case, Anjuman Islamiya hospital Ranchi, patient death case, hospital negligence India, Jharkhand news, Ranchi breaking news, medical negligence case, Hindi news live, Ranchi controversy, hospital controversy India, patient death news, healthcare issue India, live news Ranchi, Jharkhand hospital news #RanchiNews #HospitalControversy #PatientDeath #JharkhandNews #BreakingNews #AnjumanIslamiya #MedicalNegligence #RanchiLive #NewsUpdate #PublicAwareness #RanchiSeKhabar #AspatalVivad #HealthSystem #IndiaNews #LiveStream1
- Post by आशीष कुमार मुखर्जी1
- Post by Jharkhand News Feed1