logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ye sab kya ho rha hai bjp ki sarkar me

3 hrs ago
user_Pawan Bangarmau
Pawan Bangarmau
बांगरमऊ, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

ye sab kya ho rha hai bjp ki sarkar me

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में रविवार दोपहर करीब 1 बजे मांढापुर रोड पर कल्याणी नदी पुल के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भीषण दुर्घटना में दोनों बाइकों पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवकों को अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में से एक को निजी अस्पताल और दूसरे को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, घायलों में से एक की पहचान बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के खैराहन गांव निवासी 18 वर्षीय प्रिंसु पुत्र रामप्रकाश के रूप में हुई है। प्रिंसु बरुवाघाट से काम निपटाकर अपने घर लौट रहा था, तभी बांगरमऊ की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक से उसकी टक्कर हो गई। प्रिंसु को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हालांकि, हादसे में घायल हुए दूसरे युवक के बारे में अभी विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है कि उसे किस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
    1
    उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में रविवार दोपहर करीब 1 बजे मांढापुर रोड पर कल्याणी नदी पुल के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भीषण दुर्घटना में दोनों बाइकों पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवकों को अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में से एक को निजी अस्पताल और दूसरे को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, घायलों में से एक की पहचान बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के खैराहन गांव निवासी 18 वर्षीय प्रिंसु पुत्र रामप्रकाश के रूप में हुई है। प्रिंसु बरुवाघाट से काम निपटाकर अपने घर लौट रहा था, तभी बांगरमऊ की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक से उसकी टक्कर हो गई।
प्रिंसु को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हालांकि, हादसे में घायल हुए दूसरे युवक के बारे में अभी विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है कि उसे किस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
    user_Keshan kumar
    Keshan kumar
    Court reporter बांगरमऊ, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बिल्हौर (कानपुर नगर)। बिल्हौर तहसील क्षेत्र के शिवराजपुर थाना अंतर्गत स्थित प्राचीन खेरेश्वर बाबा मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। दूर-दराज़ से आए हजारों श्रद्धालुओं ने प्रातःकाल पवित्र गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाकर भगवान खेरेश्वर बाबा के दर्शन किए और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया था। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने जल, बेलपत्र, धतूरा, भांग और पुष्प अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। सुबह से ही मंदिर परिसर में लंबी कतारें लग गईं, जो देर शाम तक जारी रहीं। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ स्वयंसेवकों ने भीड़ को नियंत्रित करने में सहयोग किया, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। घाटों पर साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था की विशेष व्यवस्था की गई थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, खेरेश्वर बाबा मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है और हर वर्ष महाशिवरात्रि पर यहां विशाल मेला लगता है। मान्यता है कि सच्चे मन से बाबा के दर्शन करने पर भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व पर बिल्हौर क्षेत्र में भक्ति, श्रद्धा और उल्लास का वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने एक बार फिर साबित कर दिया कि आस्था की शक्ति लोगों को एक सूत्र में बांधने का कार्य करती है।
    3
    बिल्हौर (कानपुर नगर)। बिल्हौर तहसील क्षेत्र के शिवराजपुर थाना अंतर्गत स्थित प्राचीन खेरेश्वर बाबा मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। दूर-दराज़ से आए हजारों श्रद्धालुओं ने प्रातःकाल पवित्र गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाकर भगवान खेरेश्वर बाबा के दर्शन किए और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया था। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने जल, बेलपत्र, धतूरा, भांग और पुष्प अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। सुबह से ही मंदिर परिसर में लंबी कतारें लग गईं, जो देर शाम तक जारी रहीं।
प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ स्वयंसेवकों ने भीड़ को नियंत्रित करने में सहयोग किया, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। घाटों पर साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था की विशेष व्यवस्था की गई थी।
स्थानीय लोगों के अनुसार, खेरेश्वर बाबा मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है और हर वर्ष महाशिवरात्रि पर यहां विशाल मेला लगता है। मान्यता है कि सच्चे मन से बाबा के दर्शन करने पर भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व पर बिल्हौर क्षेत्र में भक्ति, श्रद्धा और उल्लास का वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने एक बार फिर साबित कर दिया कि आस्था की शक्ति लोगों को एक सूत्र में बांधने का कार्य करती है।
    user_विवेक कुमार
    विवेक कुमार
    Photographer बिल्हौर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • शिवरात्रि के कार्यक्रम की तैयारियों को देखते हुए पुलिस आयुक्त महोदय और मेरे द्वारा जॉइंट सीपी साहब द्वारा सिद्धनाथ बाबा जी के मंदिर में आज आकर यहाँ पर तैयारियों की समीक्षा ली है। इसमें की जो पुलिस व्यवस्था है ट्रैफिक व्यवस्था।महिला पुलिस की क्या तैनाती रहेंगी एवं पीएसी की तैयारी इत्यादि और जो मंदिर में जो आयोजक है उनसे वार्ता की गई। जो भी उनके सुझावों, समस्याएं थीं उनका संज्ञान लेते हुए किया गया है। साथ ही में सीसीटीवी कैमरा, लाउडस्पीकर जो तैयारियां है उसकी समीक्षा की गई और प्रयास यही है की जो पूराकार्यक्रम हैं वो सकुशल सुरक्षित रूप से श्रद्धालुओं के लिए अच्छा रहे और यादगार पर्व रहे। विपिन ताडा (अपर पुलिस आयुक्त, कानून एवं व्यवस्था
    1
    शिवरात्रि के कार्यक्रम की तैयारियों को देखते हुए पुलिस आयुक्त महोदय और मेरे द्वारा जॉइंट सीपी साहब द्वारा सिद्धनाथ बाबा जी के मंदिर में आज आकर यहाँ पर तैयारियों की समीक्षा ली है। इसमें की जो पुलिस व्यवस्था है ट्रैफिक व्यवस्था।महिला पुलिस की क्या तैनाती रहेंगी एवं पीएसी की तैयारी इत्यादि और जो मंदिर में जो आयोजक है उनसे वार्ता की गई। जो भी उनके सुझावों, समस्याएं थीं उनका संज्ञान लेते हुए किया गया है। साथ ही में सीसीटीवी कैमरा, लाउडस्पीकर जो तैयारियां है उसकी समीक्षा की गई और प्रयास यही है की जो पूराकार्यक्रम हैं वो सकुशल सुरक्षित रूप से श्रद्धालुओं के लिए अच्छा रहे और यादगार पर्व रहे।
विपिन ताडा (अपर पुलिस आयुक्त, कानून एवं व्यवस्था
    user_Roshan Babu
    Roshan Babu
    पत्रकार बिल्हौर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • दिनाक 14.02.2026 को थाना सचेंडी क्षेत्र की एक प्लास्टिक फैक्टरी में मशीन का हिस्सा गिरने से मजदूर अवधेश की मृत्यु हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर आक्रोश व्यक्त किया गया है। स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा प्राप्त तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस उपायुक्त पश्चिम, श्री एस.एम. कासिम आबिदी
    1
    दिनाक 14.02.2026 को थाना सचेंडी क्षेत्र की एक प्लास्टिक फैक्टरी में मशीन का हिस्सा गिरने से मजदूर अवधेश की मृत्यु हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर आक्रोश व्यक्त किया गया है। स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा प्राप्त तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस उपायुक्त पश्चिम, श्री एस.एम. कासिम आबिदी
    user_बृजेश कुमार तिवारी
    बृजेश कुमार तिवारी
    Graphic designer बिल्हौर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश किशोर की किडनैपिंग का प्रैंक वीडियो शूट का मामला , गुजैनी पुलिस ने मामले में 8 लोगों को किया गिरफ्तार ।। मामले में 3 नाबालिक समेत 8 आरोपित हुए अरेस्ट गिरफ्तार आरोपितों ने किशोर को किडनैप कर प्रैंक वीडियो किया था शूट किशोर की माँ को फ़ोन कर रुपयों की की थी डिमांड पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल शोसल मीडिया में फेमस होने के लिए किडनैप का प्रैंक वीडियो बनाया गुजैनी के बर्रा 8 इलाके में किशोर के साथ हुई थी घटना डीसीपी साउथ दीपेंद्रनाथ चौधरी ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी बाइट दीपेंद्रनाथ चौधरी(डीसीपी साउथ)
    1
    कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश
किशोर की किडनैपिंग का प्रैंक वीडियो शूट का मामला , गुजैनी पुलिस ने मामले में 8 लोगों को किया गिरफ्तार ।। 
मामले में 3 नाबालिक समेत 8 आरोपित हुए अरेस्ट गिरफ्तार 
आरोपितों ने किशोर को किडनैप कर प्रैंक वीडियो किया था शूट 
किशोर की माँ को फ़ोन कर रुपयों की की थी डिमांड 
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
शोसल मीडिया में फेमस होने के लिए किडनैप का प्रैंक वीडियो बनाया
गुजैनी के बर्रा 8 इलाके में किशोर के साथ हुई थी घटना
डीसीपी साउथ दीपेंद्रनाथ चौधरी ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
बाइट
दीपेंद्रनाथ चौधरी(डीसीपी साउथ)
    user_MAKKI TV
    MAKKI TV
    Mediation service Bilhaur, Kanpur Nagar•
    23 hrs ago
  • स्थान: लोनी (ट्रोनिका सिटी), गाजियाबाद ​मुख्य समाचार: गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी इलाके में रविवार दोपहर को डंपिंग ग्राउंड के विरोध में ग्रामीणों और पुलिस के बीच जबरदस्त झड़प हो गई। काफी समय से चल रहा यह विरोध प्रदर्शन आज हिंसक हो गया, जिसमें जमकर पथराव और लाठीचार्ज हुआ। ​क्या है पूरा मामला? * विरोध का कारण: स्थानीय ग्रामीण रिहायशी इलाके के पास डंपिंग ग्राउंड (कूड़ा निस्तारण केंद्र) बनाए जाने का विरोध कर रहे हैं। ​हंगामे की शुरुआत: जब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को हटाने और कुछ लोगों को हिरासत में लेने की कोशिश की, तो भीड़ उग्र हो गई। ​हिंसा: स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसके जवाब में ग्रामीणों की तरफ से भी पथराव की खबरें आई हैं। ​पुलिस बल तैनात: मौके पर भारी तनाव को देखते हुए कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। ​प्रशासन का रुख: प्रशासन का कहना है कि कूड़ा निस्तारण प्लांट सरकारी प्रोजेक्ट है और इसमें बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जबकि ग्रामीण इसे स्वास्थ्य के लिए खतरा बता रहे हैं। ​आपकी क्या राय है? > क्या रिहायशी इलाकों और गांवों के करीब डंपिंग ग्राउंड बनाना सही है? अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर साझा करें और ऐसी ही लोकल खबरों के लिए हमें फॉलो करें।
    1
    स्थान: लोनी (ट्रोनिका सिटी), गाजियाबाद
​मुख्य समाचार: गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी इलाके में रविवार दोपहर को डंपिंग ग्राउंड के विरोध में ग्रामीणों और पुलिस के बीच जबरदस्त झड़प हो गई। काफी समय से चल रहा यह विरोध प्रदर्शन आज हिंसक हो गया, जिसमें जमकर पथराव और लाठीचार्ज हुआ।
​क्या है पूरा मामला? * विरोध का कारण: स्थानीय ग्रामीण रिहायशी इलाके के पास डंपिंग ग्राउंड (कूड़ा निस्तारण केंद्र) बनाए जाने का विरोध कर रहे हैं।
​हंगामे की शुरुआत: जब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को हटाने और कुछ लोगों को हिरासत में लेने की कोशिश की, तो भीड़ उग्र हो गई।
​हिंसा: स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसके जवाब में ग्रामीणों की तरफ से भी पथराव की खबरें आई हैं।
​पुलिस बल तैनात: मौके पर भारी तनाव को देखते हुए कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
​प्रशासन का रुख: प्रशासन का कहना है कि कूड़ा निस्तारण प्लांट सरकारी प्रोजेक्ट है और इसमें बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जबकि ग्रामीण इसे स्वास्थ्य के लिए खतरा बता रहे हैं।
​आपकी क्या राय है? > क्या रिहायशी इलाकों और गांवों के करीब डंपिंग ग्राउंड बनाना सही है? अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर साझा करें और ऐसी ही लोकल खबरों के लिए हमें फॉलो करें।
    user_लापता खबरी
    लापता खबरी
    कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    49 min ago
  • ❤️❤️
    1
    ❤️❤️
    user_Pawan Bangarmau
    Pawan Bangarmau
    बांगरमऊ, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • उन्नाव के बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र अंतर्गत रूरी सादिकपुर गांव में शनिवार रात लगभग 8:00 बजे भूसा काटने वाली मशीन से भूसा काटते समय एक मजदूर का बायां हाथ मशीन में फंस गया। इस हादसे में मजदूर का हाथ कटकर अलग हो गया। घायल मजदूर की पहचान रजनेश कुमार (35 वर्ष) पुत्र रामकुमार के रूप में हुई है, जो इसी गांव का निवासी है। घटना के बाद आसपास मौजूद अन्य मजदूरों ने तुरंत रजनेश को बांगरमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद चिकित्सक डॉ. सुनील राठौर ने रजनेश को प्राथमिक उपचार दिया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए, उसे तुरंत कानपुर के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
    1
    उन्नाव के बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र अंतर्गत रूरी सादिकपुर गांव में शनिवार रात लगभग 8:00 बजे भूसा काटने वाली मशीन से भूसा काटते समय एक मजदूर का बायां हाथ मशीन में फंस गया। इस हादसे में मजदूर का हाथ कटकर अलग हो गया।
घायल मजदूर की पहचान रजनेश कुमार (35 वर्ष) पुत्र रामकुमार के रूप में हुई है, जो इसी गांव का निवासी है। घटना के बाद आसपास मौजूद अन्य मजदूरों ने तुरंत रजनेश को बांगरमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद चिकित्सक डॉ. सुनील राठौर ने रजनेश को प्राथमिक उपचार दिया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए, उसे तुरंत कानपुर के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
    user_Keshan kumar
    Keshan kumar
    Court reporter बांगरमऊ, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • कानपुर। 15 फरवरी 2026 को महा शिवरात्रि के पावन अवसर पर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए हैं। पुलिस उपायुक्त पश्चिम, श्री एस.एम. कासिम आबिदी ने थाना क्षेत्र शिवराजपुर स्थित खेड़ेश्वर घाट एवं खेड़ेश्वर मंदिर के साथ-साथ थाना क्षेत्र बिठूर के प्रमुख मंदिरों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीसीपी ने मंदिर और घाट परिसर में तैनात पुलिस बल की चेकिंग की तथा सीसीटीवी कैमरों एवं कंट्रोल रूम की मॉनिटरिंग व्यवस्था की समीक्षा की। इसके अलावा बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग एवं डायवर्जन प्लान का भी निरीक्षण किया गया। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं आपातकालीन सहायता प्रबंधों की भी विशेष रूप से पुष्टि की गई। डीसीपी पश्चिम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। उन्होंने अधिकारियों को लगातार भ्रमणशील रहकर व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन ने समस्त श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। महा शिवरात्रि पर्व को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
    2
    कानपुर। 15 फरवरी 2026 को महा शिवरात्रि के पावन अवसर पर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए हैं। पुलिस उपायुक्त पश्चिम, श्री एस.एम. कासिम आबिदी ने थाना क्षेत्र शिवराजपुर स्थित खेड़ेश्वर घाट एवं खेड़ेश्वर मंदिर के साथ-साथ थाना क्षेत्र बिठूर के प्रमुख मंदिरों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान डीसीपी ने मंदिर और घाट परिसर में तैनात पुलिस बल की चेकिंग की तथा सीसीटीवी कैमरों एवं कंट्रोल रूम की मॉनिटरिंग व्यवस्था की समीक्षा की। इसके अलावा बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग एवं डायवर्जन प्लान का भी निरीक्षण किया गया। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं आपातकालीन सहायता प्रबंधों की भी विशेष रूप से पुष्टि की गई।
डीसीपी पश्चिम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। उन्होंने अधिकारियों को लगातार भ्रमणशील रहकर व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
पुलिस प्रशासन ने समस्त श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
महा शिवरात्रि पर्व को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
    user_विवेक कुमार
    विवेक कुमार
    Photographer बिल्हौर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.