Shuru
Apke Nagar Ki App…
कुश मासी महोत्सव का हुआ शुभारंभ जिसमें दूर-दूर से पहुंच रही हैं हस्तियां तीन दिनों तक चलेगा। जाने माने समाजसेवी धरा धाम इंटरनेशनल के संस्थापक ने बताया कि कुश मासी महोत्सव में आ रही है बड़ी-बड़ी हस्तियां, सांस्कृतिक विरासत को मिलेगा बढ़ावा
Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh
कुश मासी महोत्सव का हुआ शुभारंभ जिसमें दूर-दूर से पहुंच रही हैं हस्तियां तीन दिनों तक चलेगा। जाने माने समाजसेवी धरा धाम इंटरनेशनल के संस्थापक ने बताया कि कुश मासी महोत्सव में आ रही है बड़ी-बड़ी हस्तियां, सांस्कृतिक विरासत को मिलेगा बढ़ावा
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- श्री मान जी सादर प्रणाम महोदय में रामधनी सिंह राजपूत निवासी सिक्टोर पोस्ट खोराबार नियर मादरलैंड हॉस्पिटल के पास रहता हूं। जंगल अयोध्या प्रसाद का भूतपूर्व प्रधान हरिश्चंद्र यादव जो कि ऐक दबंग आदमी है। उसने गौशाला का गंदा पानी खुले आम सड़क पे सोसायटी में बहवा रहा है। इसकी कंप्लेन नगर निगम में किया किया लोग आए मगर कुछ नहीं किए वापस हो गए। 112 पे फोन किया कंप्लेन दर्ज हुई मगर 4 दिन बाद भी कोई आया नहीं। थाने पे कोई भी कोई काम नहीं हो सकता। महोदय यह ऐक भू माफिया है जिसके खिलाफ कोई एक्शन हो नहीं पाता अधिकारी भी नही कुछ कर पाते। कृपया आप हमें भी जीने का अधिकार दिलाने की कृपा करे रामधनी सिंह राजपूत मोबाइल नंबर 91294331093
- बौद्ध धर्म से जुड़ी सांस्कृतिक विरासत को देखना हो तो गोरखपुर जरूर आए।1
- Bengal Election 2026: अमित शाह की ममता सरकार के खिलाफ चार्जशीट | BJP vs TMC | Mamata Banerjee | Latest News1
- Post by Abc Hindustan1
- IPL 2026: MI vs KKR — आज वानखेड़े में हाईवोल्टेज मुकाबला आईपीएल 2026 का दूसरा मैच आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। टॉस 7 बजे और पहली गेंद 7:30 बजे फेंकी जाएगी। मुंबई इंडियंस अपने मजबूत कॉम्बिनेशन के साथ उतर रही है। रोहित शर्मा, सूर्या, तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या बैटिंग की धुरी होंगे। गेंदबाजी में बुमराह-बोल्ट की जोड़ी बड़ा खतरा बनेगी। KKR के लिए गेंदबाजी कॉम्बिनेशन और चोटिल खिलाड़ियों की चिंता बनी हुई है, लेकिन रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर और नरेन टीम की उम्मीद हैं। संभावित प्लेइंग 11 मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, टिम डेविड, ब्रेविस, मदवाल, बोल्ट, बेहरेनडॉर्फ, बुमराह कोलकाता नाइट राइडर्स: फिल सॉल्ट, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर, नितीश राणा, रिंकू सिंह, रसेल, नरेन, हर्षित राणा, वैभव अरोरा, स्टार्क, वरुण चक्रवर्ती1
- Post by विनोद मौर्य BRP गोरखपुर1
- War Crisis: मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच PM Modi का बड़ा ऐलान | Petrol Diesel Gas पर आम जनता को राहत1
- गोरखपुर में ऑटो में जेवर चोरी की वारदात नाकाम, तीन महिलाएं गिरफ्तार — यात्री की सूझबूझ से बची बड़ी चोरी गोरखपुर में ऑटो से यात्रा कर रही एक महिला यात्री की सतर्कता के चलते जेवर चोरी करने वाली तीन महिलाओं को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। घटना 24 मार्च की है, जब बांसगांव थाना क्षेत्र में तीनों महिलाओं ने भीड़भाड़ का फायदा उठाकर चोरी की कोशिश की, लेकिन यात्री की नजर उन पर पड़ गई। गोला कस्बा निवासी कंचन दुबे किसी काम से राप्ती नगर गई थीं। शाम करीब 5:30 बजे वे घर लौटने के लिए ऑटो में सवार हुईं। रास्ते में बगहाबीर बाबा मंदिर के पास तीन महिलाओं ने हाथ देकर ऑटो रोका और अंदर बैठ गईं। कुछ ही मिनटों बाद उन्होंने अपने प्लान के तहत ऑटो में झगड़ा करने का नाटक शुरू किया। धक्का-मुक्की करते हुए वे कंचन दुबे के ऊपर गिरने लगीं, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसी बीच कंचन दुबे को शक हुआ और उन्होंने महसूस किया कि कोई उनकी गले की चेन खींचने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने तुरंत एक महिला का हाथ पकड़ लिया और शोर मचा दिया। ऑटो रुकते ही स्थानीय लोग दौड़ पड़े और तीनों महिलाओं को पकड़ लिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तलाशी ली तो उनके पास से चोरी की गई सोने की चेन बरामद हो गई। पूछताछ में आरोपितों की पहचान— पूनम निवासी इमली गजपुर (गगहा थाना) सुनीता निवासी इमली गजपुर निशा निवासी मिठाई गांव (उरुवा बाजार थाना) —के रूप में हुई। बांसगांव पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए उन्हें गुरुवार को जेल भेज दिया। कंचन दुबे की समय रहते दिखाई गई सूझबूझ के चलते बड़ी चोरी होने से बच गई और लगातार बढ़ रही ऑटो-लिफ्टिंग व जेवर चोरी की घटनाओं पर भी पुलिस को बड़ी सफलता मिली।1
- जाति व धर्म के नाम पर भेदभाव पर जताई चिंता, 2027 में सपा सरकार बनाने का किया आह्वान संतकबीरनगर।।समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद पहली बार जनपद पहुंचे नवनियुक्त पदाधिकारी रोहित पांडेय का कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कांटे से लेकर सरिया बाईपास चौराहे तक तथा नगर के विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार अभिनंदन किया। जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रोहित पांडेय ने कहा कि देश और प्रदेश में जाति एवं धर्म के नाम पर भेदभाव बढ़ता जा रहा है, जो समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे की विचारधारा पर चलने वाली पार्टी है और इसी सिद्धांत के साथ आगे बढ़ती रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं तथा समाज में आपसी सौहार्द बनाए रखें। उन्होंने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूत करने और अभी से सक्रिय होने का आह्वान किया। रोहित पांडेय ने अपने स्वागत के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए जिम्मेदारी को और बढ़ाता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि वे पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन में जनता की समस्याओं के समाधान और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव, जिला महामंत्री समाजवादी पार्टी विनोद यादव, रामदास यादव, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष महेंद्र प्रताप यादव, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी शैलेंद्र यादव, जिला पंचायत सदस्य वार्ड के नित्यानंद यादव, केडी यादव, डॉ. मालती यादव, शाहिद सहित हजारों की संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने तथा आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी को विजय दिलाने का संकल्प लिया।1