नोनियारी टोला परसाही में पक्की सड़क निर्माण की लोगों को है आस कुमारखंड, मधेपुरा । प्रखंड के बिशनपुर सुंदर पंचायत के परसाही स्थित भगवती स्थान वार्ड 11 से कब्रिस्तान होते हुए पूरब नोनियारी टोला वार्ड 10 तक जाने वाली कच्ची सड़क नहीं बनने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कच्ची सड़क में कब्रिस्तान के पास बने पुलिया की स्थिति खराब होने के साथ ही थोड़ा आगे बीच सड़क में कटान बन जाने से इस होकर आवाजाही में काफी परेशानी उठानी पड़ती है। बरसात के मौसम में लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत होती है और लगभग आवागमन बंद ही हो जाती है । मालपहाडी जाति बाहुल्य इस वार्ड में रहने वाले हजारों लोगों को आवागमन की समस्यायों से जुझना पड़ता है। दोनों वार्ड में रहने वाले लोग श्याम सुंदर मुखिया, बद्री दास, मोहम्मद मुजीम खान, मो अमीरुल खान, राजपाल मुखिया, पवन भगत, कुलदेव साह, उमेश साह, हनुमान भगत आदि का कहना है कि हम लोग बार-बार पंचायत के प्रतिनिधि को इस कच्ची सड़क की समस्या बताते हैं, लेकिन किसी भी जनप्रतिनिधि या पदाधिकारी का इस ओर ध्यान नहीं जा रहा है। पंचायत समिति सदस्य सह प्रखंड प्रमुख सिंधी सूर्य ने कहा कि सड़क नहीं बनने से दिक्कत तो होती है। जल्द ही इस कच्ची सड़क को पक्कीकरण करने तथा पुलिया निर्माण की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। ताकि इस जगह रहने वाले लोगों को आवागमन की समस्या दूर हो सके। फोटो- बिशनपुर सुंदर पंचायत के परसाही नोनियारी टोला जाने वाली कच्ची सड़क

- Post by DEORAJ KUMAR2
- Post by मो फिजाकत1
- छातापुर:राघोपुर के सिमराही में जिलाधिकारी सावन कुमार और पुलिस अधीक्षक ने थोक उर्वरक प्रतिष्ठान का किया औचक निरीक्षण1
- Post by Rupesh kumar mehta1
- बिहार के मधेपुरा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां देवर और भौजाई की जबरन शादी कराए जाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दूल्हा नशे की हालत में बेसुध है, इसके बावजूद शादी की रस्में पूरी कराई जा रही हैं। मामला मुरलीगंज थाना क्षेत्र से जुड़ा है। काशीपुर निवासी स्वर्गीय तारिणी प्रसाद शाह के पुत्र राजेश कुमार ने थाने में आवेदन देकर अपने भाई मुकेश कुमार के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने जब जांच शुरू की तो पता चला कि मुकेश कुमार की जबरन शादी उनके ही बड़े भाई की पत्नी के साथ कुमारखंड थाना क्षेत्र के टिकुलिया गांव में कराई जा रही थी। बताया जा रहा है कि महिला और उसके पति के बीच पिछले दो वर्षों से विवाद चल रहा था। इसी बीच महिला के मायके वालों पर आरोप है कि उन्होंने मुकेश कुमार को नशीला पदार्थ खिलाकर उसकी शादी कराने की कोशिश की। हैरानी की बात यह है कि महिला की एक 8 साल की बेटी भी है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वीडियो में देखा जा रहा है कि युवक होश में नहीं है, जबकि पंडित मंत्रोच्चार कर रहे हैं और आसपास मौजूद लोग जल्दबाजी में शादी कराने में जुटे हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को बरामद कर थाने लाया। मुरलीगंज थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि परिजनों के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। बाइट - राजेश कुमार, महिला का पति3
- Post by मिथिलेश कुमार1
- नगर परिषद उदाकिशुनगंज का हु मेरे रेल को शेयर करो 😭😭😭😭😭1