ऑटो से 48.750 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो लाइनर गिरफ्तार ऑटो के आगे-पीछे बाइक से चल रहे थे लाइनर, पुलिस को देखते ही चालक फरार सस जागरण कलेर अरवल । मेहंदिया थाना क्षेत्र के नाथ खरसा स्थित बुढ़वा महावीर मंदिर के पास नहर रोड से पुलिस ने एक ऑटो से 48.750 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। मामले में पुलिस ने दो लाइनर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान शहर तेलपा थाना क्षेत्र के बम्भई गांव निवासी उत्तम कुमार तथा मेहंदिया थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी बृजमोहन कुमार के रूप में हुई है।थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार ने बताया कि पुलिस को क्षेत्र में शराब की होम डिलीवरी किए जाने की लगातार सूचना मिल रही थी। इसी क्रम में गुप्त सूचना मिली कि सरवरपुर से जमुहारी जाने वाली नहर रोड के रास्ते ऑटो पर लादकर भारी मात्रा में शराब लाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रात से ही संभावित मार्गों पर निगरानी शुरू कर दी थी।मंगलवार की सुबह पुलिस को एक ऑटो आता दिखाई दिया। ऑटो के आगे और पीछे दो बाइक सवार भी चल रहे थे। पुलिस टीम को देखते ही ऑटो चालक और बाइक सवार वाहन छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने ऑटो के साथ दोनों बाइक को जब्त कर लिया। ऑटो की तलाशी लेने पर उसमें रखे थैलों से अलग-अलग ब्रांड की विदेशी शराब बरामद हुई।पुलिस के अनुसार, बरामद शराब की कुल मात्रा 48.750 लीटर है। इसमें रॉयल स्टैग बार कैंप, रॉयल स्टैग, ब्लेंडर्स प्राइड और मैजिक मोमेंट ब्रांड की शराब शामिल है। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस फरार ऑटो चालक की तलाश के साथ शराब की खेप के स्रोत और इसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने में जुटी है।

- हसपुरा औरंगाबाद, हसपुरा श्रीराम जानकी धर्मशाला परिसर में गणपति बप्पा मोरया की पूजा अर्चना शुरू हसपुरा बाजार के भास्कर नगर रोड स्थित श्रीराम जानकी धर्मशाला परिसर में गणपति बप्पा मोरया की पूजा अर्चना श्रद्धा और उत्साह के साथ शरू1
- छात्रों से पैर दबवाने के आरोप पर ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला गोह(औरंगाबाद) गोह प्रखंड के हसामपुर पंचायत स्थित बख्तियारपुर मध्य विद्यालय में शिक्षकों द्वारा छात्रों से पैर दबवाने के आरोप को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह से की। सूचना पर बीईओ विद्यालय पहुंचे और ग्रामीणों व छात्रों से घटना की जानकारी ली। मौके पर मौजूद दो दर्जन से अधिक अभिभावकों ने आरोप लगाया कि विद्यालय के दो शिक्षकों द्वारा छात्रों को प्रताड़ित किया जाता है।1
- मां का दूध का कर्ज नहीं दिया जाएगा,बेटा कु लपुत्र हो सकता है हो सकता है लेकिन मां नहीं, कहते हैं, मां की ममता को नापने के लिए अगर समुद्र भी सामने रख दिया जाए, तो शायद समुद्र का पानी कम पड़ जाए। मां के लिए उसका बच्चा चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो जाए, वह हमेशा वही मासूम बच्चा रहता है, जिसे उसने अपनी गोद में खिलाया था। यह कहानी है 65 वर्ष की एक मां की, जो पिछले एक साल से अपने खोए हुए बेटे की तलाश में भटक रही है। उम्र ने शरीर को कमजोर जरूर किया है, लेकिन बेटे को पाने की उम्मीद ने उसके कदमों को आज भी रोकने नहीं दिया। हाथ में कोरा कागज, जिस पर लिखा है “गुमशुदा”, साथ में गोंद और आंखों में बेटे के लौट आने की उम्मीद—वह मां गांव-गांव, गली-गली और चौक-चौराहे पर अपने बेटे की तस्वीर वाले पोस्टर चिपकाती फिर रही है। धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट1
- विक्रमगंज अनुमंडल अंतर्गत दिनारा के गुनसेज पंचायत में आयोजित हुआ सहयोग शिविर अनुमंडल के दिनारा प्रखंड अंतर्गत गुनसेज पंचायत में मंगलवार को आयोजित सहयोग शिविर में अनुमंडल पदाधिकारी, बिक्रमगंज ने भाग लिया और वहां उपस्थित आवेदकों तथा आमजनों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं, मांगों और आवश्यकताओं की विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने शिविर में आए लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी और विकासात्मक योजनाओं के बारे में सरल भाषा में विस्तृत जानकारी दी और बताया कि इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए क्या पात्रता होनी चाहिए तथा आवेदन की प्रक्रिया क्या है। अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, इसलिए सभी पात्र लोग आगे आकर योजनाओं से जुड़ें। उन्होंने शिविर में मौजूद संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त आवेदनों और जनसमस्याओं का ससमय और पारदर्शी निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी पात्र लाभुक को अनावश्यक परेशानी न हो और उसे सुगमता से योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा कि आम लोगों के साथ संवेदनशील व्यवहार करें और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करें। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी ने आमजनों से अपील की कि वे सरकार की योजनाओं की सही जानकारी प्राप्त करें, पात्रता के अनुसार उनका लाभ उठाएं और यदि किसी प्रकार की कठिनाई या समस्या आती है तो संबंधित पदाधिकारी या कार्यालय से बिना झिझक संपर्क करें। शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को उनके गांव के समीप ही सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना, पात्र लाभुकों को योजनाओं से जोड़ना और उनकी समस्याओं का मौके पर ही यथासंभव समाधान सुनिश्चित करना रहा। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और उन्होंने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।4
- हिमालयन रेसिडेंसियल पब्लिक स्कूल, उमैराबाद में साइबर थाना अरवल की ओर से छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग को लेकर जागरूक किया गया। साइबर अपराध से बचाव को लेकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक उमैराबाद। हिमालयन रेसिडेंसियल पब्लिक स्कूल, उमैराबाद में साइबर थाना अरवल की ओर से छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग को लेकर जागरूक किया गया। कार्यक्रम में साइबर थाना इंस्पेक्टर अरविंद कुमार, सब इंस्पेक्टर रेखा कुमारी, एएसआई राजकुमार एवं समाजसेवी रवि रंजन मौजूद रहे। पुलिस पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों को साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों की जानकारी देते हुए इससे बचने के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि अनजान नंबर से आने वाले फोन, मैसेज और लिंक से सावधान रहें। किसी भी व्यक्ति के साथ ओटीपी, पासवर्ड, एटीएम या बैंक खाते से संबंधित जानकारी साझा नहीं करें। सोशल मीडिया का उपयोग करते समय भी विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई। पुलिस टीम ने साइबर अपराध का शिकार होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी। अधिकारियों ने विद्यार्थियों से स्वयं जागरूक रहने के साथ अपने परिजनों और आसपास के लोगों को भी साइबर अपराध के प्रति जागरूक करने की अपील की।4
- मैं सिर्फ बिहार की राजनीति करना चाहता हूं... उसे टुकड़ों मैं सिर्फ बिहार की राजनीति करना चाहता हूं... उसे टुकड़ों में नहीं बांटना चाहता।1
- जगदीशपुर प्रखंड क्षेत्र में महिलाओं ने तीज व्रत के अवसर पर क्या कुछ किया देखें -1
- जगदीशपुर प्रखंड क्षेत्र के महिलाओं ने किया तीज व्रत देखें -1