Shuru
Apke Nagar Ki App…
मंडला जिले में लगातार छठे दिन भी प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं और इसका असर जनजीवन पर पड़ रहा है।
Govardhan kushwaha
मंडला जिले में लगातार छठे दिन भी प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं और इसका असर जनजीवन पर पड़ रहा है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- BREAKiNG NEWS तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवन्ना रेड्डी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा हम आशा करते है कि जैसे जब देश के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह थे तब आप गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी ने गुजरात मॉडल बनाने में सहयोग और आर्शीवाद दिया था वैसे ही तेलंगाना मॉडल बनाने में आप भी हमे सहयोग और आर्शीवाद देंगे आपको बता दें आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आज तेलंगाना दौरे पर थे उसी बीच मंच से तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवन्ना रेड्डी ने तेलंगाना मॉडल बनाने में सहयोग करने के लिए प्रधानमंत्री से निवेदन किया1
- पेयजल संबंधी शिकायत मिलने पर मानवीय संवेदनशीलता के आधार पर दूरस्थ बसाहट के 3 परिवारों के लिए किया समाधान ग्राम पंचायत धनगांव की वीडियो के माध्यम से प्राप्त पेयजल संबंधी शिकायत पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग,ग्राम पंचायत,स्थानीय प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए समस्या के समाधान की दिशा में प्रभावी पहल की है। विभागीय अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया है। पीएचई विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत धनगांव के अंतर्गत 6 ग्राम एवं 17 बसाहटें/टोले आते हैं। पंचायत क्षेत्र में 33 हैंडपंप सुचारू रूप से संचालित हैं।इसके अलावा पंचायत में 604 घरेलू नल कनेक्शन पूर्ण कर लिए गए हैं तथा नल-जल योजना सुचारू रूप से संचालित हो रही है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि मुख्य आबादी से लगभग 900 मीटर दूर स्थित एक दूरस्थ बसाहट है, जहां वर्तमान में केवल 3 परिवार निवासरत हैं।पाइपलाइन विस्तार के बावजूद कम दबाव के कारण पानी नहीं पहुंच पा रहा है और यहां रहने वाले परिवार स्वयं झिरी बनाकर अपनी दैनिक जरूरतें पूरी कर रहे हैं। क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति और दूरस्थता के बावजूद पीएचई विभाग द्वारा प्राथमिकता के आधार पर लगभग एक माह पूर्व यहां ट्यूबवेल खनन कराया गया था।उस समय क्षेत्र में जलस्तर कम होने के कारण यह असफल हो गया था। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो के माध्यम से शिकायत प्राप्त होने के बाद विभागीय अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे जिन्होंने बताया कि पुनः समस्या का समाधान 24 घंटे के भीतर कर दिया जाएगा जिससे इन तीनों परिवारों को नियमित पेयजल उपलब्ध होने लगेगा। ग्रामीणों ने प्रशासन एवं पीएचई विभाग द्वारा समस्या के त्वरित समाधान के प्रयासों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया है।1
- मंडला यातायात पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी सर्किट हाउस के पास यातायात पुलिस को देख खड़े हुए वाहन चालक1
- बबलिया और देवरी कला को विकास की सौगात सांसद व विधायक ने किया भवनों का लोकार्पण बबलिया और देवरी कला को विकास की सौगात सांसद व विधायक ने किया भवनों का लोकार्पण मंडला। वरिष्ठ नागरिक बाबूलाल यादव ने बताया कि नारायणगंज क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते और निवास विधायक चैन सिंह वरकड़े ने देवरी कला और बबलिया में 25 लाख की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन तथा 11.22 लाख की लागत वाले आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान सांसद कुलस्ते ने क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं, जिनमें बालक-बालिकाओं हेतु 100 सीटर छात्रावास, कन्या हाई स्कूल में प्रयोगशाला और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को 30 बिस्तर के अस्पताल में उन्नत करना शामिल है। उन्होंने ग्राम सभाओं से निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर निगरानी रखने की अपील की। वहीं, विधायक चैन सिंह वरकड़े ने अधिकारियों को कार्यप्रणाली सुधारने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पूर्व विधायक रामप्यारे कुलस्ते सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे। 0000000000000000000000000000001
- मंडला में कलेक्टर राहुल धोटे ने दोपहर में अचानक जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और मरीजों की सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान जिला चिकित्सालय में प्रशासन की सक्रियता और कार्यकुशलता साफ दिखी।1
- मध्य प्रदेश के मंडला जिले की मोहगांव पंचायत में श्मशान घाट तक बन रही सीसी रोड पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इंजीनियर की गैरमौजूदगी में मिस्त्री ही काम कर रहे हैं, जिससे घटिया निर्माण हो रहा है। ग्राम पंचायत की चुप्पी और अनियमितताओं को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर से जांच की मांग की है।1
- सिवनी जिले के घंसौर में डंपर और पिकअप वाहन के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस हादसे में ड्राइवर समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें से दो को जबलपुर रेफर किया गया है। घंसौर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- विजय थलपति बने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के मौजूदगी में लिया शपथ ग्रहण1