अपने कार्यों से शून्य से शिखर पर पहुँचे बाबा साहब : प्रो. ओंकार पाठक गोण्डा। बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर सिर्फ एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक चिंतन हैं। एक ऐसी विचारधारा जो सदा समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी। उक्त बातें श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कालेज के विज्ञान संकाय में आयोजित अंबेडकर जयंती के अवसर पर प्रभारी प्राचार्य प्रो. जितेन्द्र सिंह ने कही। समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए प्रो. ओंकार पाठक ने कहा कि बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर ने अपने जीवन संघर्ष के दौरान प्रत्येक चुनौती को चुनौती दी और शून्य से शिखर तक पहुंचने में सफलता प्राप्त की। वाणिज्य संकाय के डीन प्रो. बी.पी. सिंह ने बाबा साहब के आदर्शों पर चलने के लिए छात्र-छात्राओं को उत्प्रेरित किया। प्रो. अरविंद कुमार शर्मा ने बाबा साहाब के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के प्रो. संजय पाठक विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम में डॉ. रेखा शर्मा, डॉ. वंदना भारतीय, डॉ. पुनीत कुमार, उन्नति पांडे, आराधना, हर्ष कुमार साहू व साक्षी पांडेय ने भी बाबा साहब के जीवन की कई महत्वपूर्ण घटनाओं पर प्रकाश डाला। मंच संचालन डॉ. बैजनाथ पाल ने किया। इस मौके पर डॉ. रवि ओझा, अशोक कुमार पांडे, डॉ. करुणेश दुबे, डॉ. अमित कुमार शुक्ला, डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, डॉ. अजीत कुमार मिश्रा, कुमारी मानसी पांडे, सुजीत सिंह, सतीश कुमार दुबे, राम भरोस, राम रूप, राम बचन आदि मौजूद रहे।

- Kashi Ram awash jail road gonda jail ke bagal me hai ye gandagi1
- अयोध्या जिले में थाना गोसाईगंज अंतर्गत महबूबगंज डाकघर में 30 लाख रुपए के गबन के मामले में डाकघर के उपडाकपाल शिवांशु श्रीवास्तव को गोसाईगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार,डाकघर के खाताधारक उपभोक्ता को मृत दिखाकर हड़पा था 30 लाख रुपए,, गोसाईगंज थाने का एक सिपाही भी था शामिल, सिपाही हो चुका है सस्पेंड,एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी द्वारा मामले में दी गई जानकारी।1
- आज से देहरादून से दिल्ली 2,30 घंटे में पहुंचेंगे जो कि 6 घंटा सफर दिल्ली से देहरादून के लिए लगता था ।।।।1
- अयोध्या कैंट के गुप्तार घाट में हर शाम 6:00 बजे मां सरयू की भव्य आरती भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर करते हैं मां सरयू की आरती1
- भाजपा कार्यालय पर आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने बाबा साहब के विचारों पर डाला प्रकाश भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज पूरे जिले में संविधान शिल्पी भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई (अयोध्या) इस अवसर पर जिले के प्रत्येक मंडल और बूथ स्तर पर विभिन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।भाजपा जिला कार्यालय पर एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी पदाधिकारियों द्वारा बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलन के साथ की गई। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर जी ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा में लाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया,उनका दिखाया मार्ग आज भी प्रासंगिक है, उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा बाबा साहब के "अंत्योदय" के सपने को साकार कर रही है और उनके द्वारा निर्मित संविधान के मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है साथ ही साथ जिलाध्यक्ष ने कहा कि"बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर केवल एक वर्ग के नहीं, बल्कि संपूर्ण राष्ट्र के मार्गदर्शक थे। उन्होंने देश को एक ऐसा संविधान दिया जो समानता और न्याय की नींव पर टिका है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं योगी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बाबा साहब के 'अंत्योदय' के सपने को साकार कर रही है।" जिलाध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने बाबा साहब के जीवन से जुड़े पांच महत्वपूर्ण स्थानों को 'पंचतीर्थ' के रूप में विकसित कर उन्हें वह सम्मान दिया है, जिसके वे हकदार थे। उन्होंने विस्तार से बताया कि: *महू (मध्य प्रदेश)* जन्मभूमि को भव्य स्मारक का रूप दिया गया। *लंदन (यूके):* वह स्थान जहाँ बाबा साहब शिक्षा के दौरान रहे, उसे केंद्र सरकार ने अधिग्रहित कर स्मारक बनाया। *नागपुर (महाराष्ट्र):* दीक्षाभूमि का सौंदर्यीकरण और विकास किया गया। *दिल्ली:* अलीपुर रोड स्थित महापरिनिर्वाण स्थल पर राष्ट्रीय स्मारक का निर्माण कराया गया। *मुंबई (महाराष्ट्र)* चैत्य भूमि पर भव्य स्मारक के माध्यम से उनके अंतिम संस्कार स्थल को नमन किया गया। *वही विपक्ष पर साधा निशाना* जिलाध्यक्ष ने कहा कि दशकों तक देश पर शासन करने वाली पार्टियों ने बाबा साहब के नाम का केवल राजनीतिक उपयोग किया, जबकि भाजपा ने उनके विचारों को धरातल पर उतारा है आज 'सबका साथ, सबका विकास' का मंत्र बाबा साहब के समावेशी भारत के सपने को साकार कर रही है। पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि आज सरकार की योजनाएं बिना किसी भेदभाव के दलितों, पिछड़ों और वंचितों तक पहुँच रही हैं, जो बाबा साहब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। संगोष्ठी को महापौर गिरीशपति त्रिपाठी पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह अवधेश पाण्डेय जी ने भी संबोधित किया। मीडिया प्रभारी सुशील मिश्रा ने बताया कि पूरे जिले में बाबा साहब की सभी मूर्तियों पर भाजपा के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने साफ सफाई कर पुष्पांजलि अर्पित कर बाबा साहब के विचारों को याद किया एवं पार्टी के निर्देश पर सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी,महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव पूर्व सांसद लल्लू सिंह महापौर गिरीशपति त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह अवधेश पाण्डेय बादल कमलाशंकर पाण्डेय, जिलापंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, कार्यक्रम संयोजक राममोहन भारती कृष्णकुमार पाण्डेय खुन्नू अखण्ड सिंह डिम्पल,जिला महामंत्री राघवेंद्र पाण्डेय शिवम सिंह, शैलेन्द्र कोरी,हरभजन गौंड,शकुंतला गौतम मनोज बर्मा संदीप कोरी जिला पदाधिकारी, पूर्व पदाधिकारी, सभी मोर्चों के अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।4
- अयोध्या नगर निगम के महात्मा गाँधी वार्ड के लक्ष्मण पुरी कॉलोनी बछड़ा सुलतानपुर के निवासियों ने किया बहिष्कार हाउस टैक्स वॉटर टैक्स व निजी कर और मतदान का किया बहिष्कार नोट -1992 से लगभग 200 सौ से ज्यादा परिवार --सड़क, नाली पानी से वंचित।1
- कर्नलगंज में तहसीलरोड स्थित चौरसिया किराना एवं पूजन भंडार में अज्ञात कारणों से लगी आग, सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा #gonda #colonelganj #fire #bharatsamachargonda1
- बाराबंकी बड़ेल फ़तहबद आज भारत में डॉ भीम राव अम्बेडकर साहब जी का 135 वी जयंती मनाई जा रही है1