Shuru
Apke Nagar Ki App…
होटल-रेस्टोरेंट में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, गंदगी और एक्सपायरी सामग्री मिली सिवनी। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने 13 एवं 14 सितंबर को जिले के 9 होटल, रेस्टोरेंट और खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई जगह साफ-सफाई में कमी, खाद्य सामग्री के अनुचित भंडारण, एक्सपायरी सामग्री और अन्य खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन मिला। रूखड़ के जंगल कैंप रिजॉर्ट, वनराज रिजॉर्ट खवासा, द सोल ट्री रिजॉर्ट कोहका और न्यू हिमांशु रेस्टोरेंट खवासा में विभिन्न कमियां मिलने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 32 के तहत सुधार सूचना पत्र जारी किए गए। विभाग ने स्पष्ट किया कि खाद्य गुणवत्ता और स्वच्छता में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे।
Devendra thakur
होटल-रेस्टोरेंट में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, गंदगी और एक्सपायरी सामग्री मिली सिवनी। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने 13 एवं 14 सितंबर को जिले के 9 होटल, रेस्टोरेंट और खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई जगह साफ-सफाई में कमी, खाद्य सामग्री के अनुचित भंडारण, एक्सपायरी सामग्री और अन्य खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन मिला। रूखड़ के जंगल कैंप रिजॉर्ट, वनराज रिजॉर्ट खवासा, द सोल ट्री रिजॉर्ट कोहका और न्यू हिमांशु रेस्टोरेंट खवासा में विभिन्न कमियां मिलने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 32 के तहत सुधार सूचना पत्र जारी किए गए। विभाग ने स्पष्ट किया कि खाद्य गुणवत्ता और स्वच्छता में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- कन्हीवाड़ा के बेटे ने छू लिया आसमान, 16,460 फीट पर फहराया तिरंगा माउंट गोरिचेन क्षेत्र की ग्लेशियर चोटी पर सफल आरोहण, NIMAS का 28 दिवसीय कोर्स किया पूरा सिवनी। कन्हीवाड़ा के युवा जतिन बंदेवार ने अरुणाचल प्रदेश के माउंट गोरिचेन क्षेत्र में करीब 16,460 फीट की ऊंचाई पर ग्लेशियर चोटी का सफल आरोहण कर तिरंगा फहराया। साथ ही उन्होंने NIMAS का 28 दिवसीय बेसिक माउंटेनियरिंग कोर्स भी सफलतापूर्वक पूरा किया। कठिन मौसम और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच हासिल की गई इस उपलब्धि से कन्हीवाड़ा और सिवनी जिले का नाम रोशन हुआ है। जतिन की सफलता ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के लिए भी प्रेरणा बनी है।1
- “जब टक्कर हुई ही नहीं, तो चालक नासिर खान का खून क्यों बहा? वायरल वीडियो के बावजूद आरोपियों पर कार्रवाई से प्रशासन क्यों पीछे?” *"जब टक्कर हुई ही नहीं, तो खून बहाया क्यों? सिवनी में कानून का डर खत्म या गुंडों की दबंगई? बस चालक नासिर खान पर जानलेवा हमले के आरोपियों को तुरंत सलाखों के पीछे भेजो!"* "मेहनत से गाड़ी चलाने वाले चालकों पर खुलेआम गुंडागर्दी! बिना किसी बात के बीच सड़क पर घेरकर मारना और चाकू से हमला करना कहां का न्याय है? पुलिस प्रशासन तुरंत एक्शन ले!" *"ना गाड़ी टकराई, ना प्रतिमा को खरोंच आई... फिर भी driver को लहूलुहान कर दिया! सिवनी पुलिस, वायरल वीडियो के आधार पर इन उपद्रवियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई कब होगी?"* "गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी! दिन-दहाड़े चालक को घसीटकर पीटने वाले 10-12 हमलावरों को तुरंत गिरफ्तार करो। ड्राइवरों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ बंद हो!" "*सड़क पर सेवा देने वाले ड्राइवरों पर ये बर्बरता क्यों? जब ट्रैक्टर चालक खुद कह रहा है कि कोई टक्कर नहीं हुई, तो इस जानलेवा हमले का हिसाब कौन देगा? #JusticeForDriver"* *"सिवनी में कानून-व्यवस्था को ठेंगा! चालक नासिर खान के साथ हुई बर्बर मारपीट के खिलाफ ड्राइवर महासंगठन मैदान में। गुंडों पर बलवा और जानलेवा हमले का केस दर्ज हो!"* #JusticeForDriver #SeoniNews #StopMobViolence #MPPolice #StrictActionRequired #MadhyaPradeshNews #DriverSafety #SeoniCrime #LawAndOrder #Seoni#हेडलाइंस#फॉलोअर1
- गोंडवाना गणतंत्र पार्टी लखनादौन के धूमा में पार्टी का बड़ा आंदोलन वन विभाग के खिलाफ आंदोलन गोंडवाना गणतंत्र पार्टी लखनादौन के धूमा में पार्टी का बड़ा आंदोलन वन विभाग के खिलाफ आंदोलन पार्टी कार्यकर्ताओं ने 7 दिवस की चैतावनी1
- *ग्राम कोटकसा मे महिलाएं व पुरुषो ने सामूहिक नशा मुक्ति अभियान रैली निकाल ग्रामीणों को दिया संदेश* *शराब बेचने वाले व पीने वाले उत्पादियों को करेंगे पुलिस के हवाले* बादलपार-- आदिवासी विकासखंड कुरई के अंतर्गत आने वाली बादल पार चौकी के ग्राम कोटकसा में 15 सितंबर मंगलवार को ग्राम की महिलाएं व पुरुषों ने सर्वसम्मती से निर्णय लिया गया कि ग्राम में कोई भी व्यक्ति शराब निकाल कर नही बचेगा और नाही शराब पीकर उत्पाद मचाएगा अगर जो भी गांव में उत्पाद मचाएगा उन्हें समिति पकड़ कर पुलिस के हवाले किया जाएगा इसे लेकर आज गांव की महिलाएं एवं पुरुषों रैली निकाल कर घर-घर संदेश दिया इस दौरान बताया गया कि गांव में शराब से घर में शराब पीकर उत्पाद मचाते हैं जिससे आए दिन रोज लड़ाई झगड़ा होते रहते हैं जिससे समाज धीरे-धीरे खोखला होते चला जा रहा है, जिसे अंकुश लगाना बहुत जरूरी हो गया है, महिलाएं घर में बहुत परेशान हो जाती है एवं पूर्व में कई बड़ी-बड़ी घटनाएं गांव में घटित हो चुकी है जिसे लेकर आज महिलाओं एवं पुरुषों ने पुलिस चौकी बादल पार को भी सूचना देकर गांव में बुलाई एवं पुलिस ने भी हर संभव मदद करने की बात कही ग्राम पंचायत सरपंच अनीता कुडापे,सचिव केके गोस्वामी चौकी प्रभारी इंजन सिंह मर्सकोले एवं आसपास की स्व सहायता समूह की महिलाएं भी उपस्थित थी जिसमें गांव में शराब बंदी को लेकर लिया गया था निर्णय में गांव में कोई शराब बचेगा ना कोई पिएगा एवं जो पीके उत्पाद मचाएगी उसे पुलिस के हवाले किया जाएगा एवं प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी इस दौरान गांव की रविता तिजरे ,सीमा देशमुख, रोशनी देशमुख , श्यामलता देशमुख, सविता सोनी,बिस्तो मालाधारी, राधा हिंगे, गीता मालाधारी, रुक्मणी वर्मा, रंजीत वर्मा, इतवारा वर्मा, गीता देशमुख ,सुनील सोनी, प्यारती परते, लक्ष्मी परते, बबीता कहार, ज्योति वर्मा, जूली वर्मा, बेबी वरकड़े सहित बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति में यह निर्णय लिया गयाl1
- मध्यप्रदेश में छात्रसंघ चुनाव शीघ्र बहाल किए जाएं : अभाविप छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में वर्ष 2017 से बंद छात्रसंघ चुनावों को पुनः प्रारंभ करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् छिंदवाड़ा ने प्रदेश सरकार से शीघ्र चुनाव बहाल करने की मांग की है। अभाविप ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव विद्यार्थियों के लोकतांत्रिक अधिकारों की पुनर्स्थापना के साथ-साथ उनमें नेतृत्व क्षमता, सामाजिक चेतना, उत्तरदायित्व एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। शैक्षणिक परिसरों में विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने और उनके समाधान के लिए निर्वाचित छात्र प्रतिनिधित्व आवश्यक है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् सदैव छात्रहित, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, लोकतांत्रिक परंपराओं के सुदृढ़ीकरण एवं राष्ट्र निर्माण में विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता के लिए कार्य करती रही है। परिषद् द्वारा समय-समय पर विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों एवं अधिवेशनों में पारित शैक्षिक प्रस्तावों के माध्यम से सरकार से छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग की जाती रही है। अभाविप ने कहा कि माननीय मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा भी छात्रसंघ चुनाव के संबंध में राज्य सरकार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसके पश्चात सरकार की ओर से सितंबर माह में चुनाव आयोजित कराने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अभी तक चुनाव संबंधी कोई आधिकारिक सूचना अथवा चुनाव सारणी जारी नहीं की गई है। इससे प्रदेश के विद्यार्थी समुदाय में निराशा का भाव है। अतः अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् छिंदवाड़ा प्रदेश सरकार से मांग करती है कि माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप अकादमिक कैलेंडर के अनुसार तथा लिंगदोह समिति की अनुशंसाओं के आधार पर प्रत्यक्ष, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं समयबद्ध छात्रसंघ चुनाव शीघ्र आयोजित किए जाएं। अभाविप का स्पष्ट मत है कि छात्रसंघ चुनाव शैक्षणिक परिसरों में लोकतांत्रिक संस्कृति एवं विद्यार्थी नेतृत्व को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। प्रदेश सरकार विद्यार्थियों की इस दीर्घकालिक एवं न्यायसंगत मांग पर संवेदनशीलता से विचार करते हुए अविलंब छात्रसंघ चुनाव बहाल करे। जिला संयोजक पियूष श्रीवास जी ने कहा कि प्रदेश के लाखों विद्यार्थी लंबे समय से छात्रसंघ चुनाव की प्रतीक्षा कर रहे हैं। सरकार को विद्यार्थियों की लोकतांत्रिक भावनाओं का सम्मान करते हुए अब किसी प्रकार की देरी किए बिना छात्रसंघ चुनाव की आधिकारिक घोषणा करनी चाहिए। अभाविप विद्यार्थियों के लोकतांत्रिक अधिकारों एवं छात्रहित के लिए सदैव आवाज उठाती रहेगी।4
- कृषि समाचार मक्के की फसल कम होने की संभावना किसान चिंतन में जन जीवन में असर बारिश कम होने का असर कृषि और किसानों की चिंता बढ़ गई है जैसे तैसे मक्का की फसल हो जाएगी किंतु मध्य प्रदेश में गेहूं की फसल में किसानों की चिंता बढ़ सकती है उसका असर आम इंसान को पड़ेगा1
- सुरलाखापा में ऋषि पंचमी पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया सुरलाखापा में ऋषि पंचमी पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस अफसर का बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी ग्रामवासी मौजूद रहे1
- जनसुनवाई बनी सहारा, दो दिव्यांगजनों को मिली ट्राइसाइकिल सिवनी। जनसुनवाई में डूंडा सिवनी निवासी मानिक लाल डहरवाल और ग्राम अरी के टील्ली टोला निवासी शरद मरावी ने आवागमन की समस्या कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना के सामने रखी। कलेक्टर ने उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निर्देश के बाद दोनों दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान की गई। इससे उनके रोजमर्रा के आवागमन में सुविधा होने के साथ दूसरों पर निर्भरता भी कम होगी। ट्राइसाइकिल मिलने पर दोनों हितग्राहियों ने जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में आने वाले जरूरतमंद नागरिकों की समस्याओं को संवेदनशीलता से सुनते हुए पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ समय पर दिलाया जाए।1