नाबालिग अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार। क्योलड़िया पुलिस ने किशोरी को बरामद कर मेडिकल कराया। बरेली के क्योलड़िया थाना पुलिस ने एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार, 6 मार्च 2026 को एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी को आरोपी बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। विरोध करने पर आरोपी ने परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी थी। इस मामले में क्योलड़िया थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने 8 मार्च को नाबालिग किशोरी को सुरक्षित बरामद कर लिया था। इसके बाद उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया और बयान दर्ज किए गए। जांच के दौरान, 13 मार्च को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने बढ़ेपुरा अमीरनगर भदपुरा तिराहे से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया। इस पूरी कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक वेद सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम शामिल रही।

- प्रदेश के पीलीभीत जिले से एक हृदयविदारक खबर सामने आ रही है, जहाँ पूरनपुर स्थित गुरु कृपा अस्पताल एक बार फिर विवादों के घेरे में है। यहाँ प्रसव के बाद एक महिला की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों पर इलाज में गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मामला पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कपूरपुर का है। यहाँ के निवासी सोनू ने अपनी गर्भवती पत्नी रूबी को शनिवार दोपहर गुरु कृपा अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती कराया था। परिजनों का कहना है कि भर्ती के समय रूबी की हालत बिल्कुल सामान्य थी। देर रात प्रसव होने के बाद रूबी की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। परिजनों का आरोप है कि महिला दर्द से कराहती रही, लेकिन अस्पताल स्टाफ और डॉक्टरों ने उस पर उचित ध्यान नहीं दिया। जब स्थिति हाथ से निकलने लगी और हालत बेहद गंभीर हो गई, तब डॉक्टरों ने रूबी को पहले पीलीभीत जिला अस्पताल और फिर वहाँ से बरेली के लिए रेफर कर दिया। बदकिस्मती से, बरेली ले जाते समय रास्ते में ही रूबी ने दम तोड़ दिया। इस घटना से आक्रोशित परिजन रविवार सुबह रूबी के शव को लेकर वापस गुरु कृपा अस्पताल पहुँचे और मुख्य गेट पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों का साफ तौर पर कहना है कि यदि समय पर सही उपचार मिलता या उन्हें समय रहते रेफर कर दिया जाता, तो रूबी की जान बच सकती थी। अस्पताल परिसर में हंगामे की सूचना मिलते ही पूरनपुर पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया और मामले में निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है।1
- Post by Raunak Ali Ansari1
- पीलीभीत जिला की बीसलपुर तहसील क्षेत्र के गांव जमुनिया महुआ। दियोरिया कलां । श्मशान घाट के निर्माण कार्य को लेकर ग्राम प्रधान की दबंगई के चलते सड़क और तालाब के बीच की पटरी पर जिला पंचायत के द्वारा आए शमशान घाट का निर्माण कार्य कराया जा रहा है जिसका ग्रामीणों ने बहिष्कार कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया ग्रामीणों ने मांग की शमशान भूमि की जगह पर ही शमशान घाट का निर्माण कार्य कराये जाने की मांग की। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जमुनिया महुआ में जिला पंचायत के द्वारा आए श्मशान घाट के निर्माण कार्य को लेकर ग्राम प्रधान की दबंगई के चलते सड़क और तालाब के बीच की पटरी पर जिला पंचायत के द्वारा आए शमशान घाट का निर्माण कार्य कराया जा रहा है जिसका ग्रामीणों ने बहिष्कार कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया ग्रामीणों ने मांग की शमशान भूमि की जगह पर ही शमशान घाट का निर्माण कार्य कराये जाने की मांग की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान अपनी मनमर्जी के हिसाब से शमशान घाट का निर्माण कार्य करने जा रहे हैं जो कि शमशान भूमि की जगह भी नहीं है जिसकी लेखपाल के द्वारा पैमाइश करा कर ही शमशान घाट की भूमि पर ही निर्माण कार्य कराए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की प्रदर्शन करने वालों में रामचंद्र गोविंद विजयपाल सुरेश कुमार राम औतार नरदेव रमेश कामता प्रसाद शिवम अर्पित सेवाराम बाबूराम प्रेमपाल लालू विश्व पाल मनोज राम प्रकाश रूपराम ननकाई वीरेंद्र कुमार अमित अमर सिंह सियाराम जितेंद्र कुमार सहित अन्य तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।2
- Post by न्यूज21न्यूज चैनल पीलीभीत1
- पीलीभीत।रविवार को क्षेत्र में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया।दोपहर बाद आसमान में काले बादल छा गए और देखते ही देखते तेज हवाओं के साथ बिजली कड़कने लगी। कड़कती बिजली और तेज हवा के कारण लोगों में डर का माहौल भी देखने को मिला। कुछ ही देर बाद तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे मौसम पूरी तरह बदल गया।तेज हवाओं के कारण कई जगह पेड़ों की डालियां हिलने लगीं और रास्तों पर धूल उड़ने लगी। वहीं बिजली की लगातार कड़क के कारण लोग अपने घरों से बाहर निकलने से बचते नजर आए। बारिश शुरू होते ही बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा छा गया और लोग जल्दी-जल्दी अपने घरों की ओर लौटते दिखे। अचानक हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम में ठंडक महसूस होने लगी। वहीं खेतों में खड़ी फसलों को भी इस बारिश से कुछ राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।मौसम के इस अचानक बदलाव के कारण ज्यादातर लोग घरों में ही कैद होकर रह गए। बच्चों और बुजुर्गों को भी घर से बाहर निकलने से मना किया गया1
- पीलीभीत में पीडब्ल्यूडी रोड को हाथों से उखाड़ने का वीडियो एक वार फिर वायरल, पीलीभीत। जनपद में PWD विभाग में भारी भ्रष्टाचार देखने को मिल रहा है जिसके चलते एक करोड़ से बन रही 4 किमी लंबी सड़क के हाथ से उखड़ने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है वायरल बीडीओ पूरनपुर क्षेत्र के शेरपुर मकरंदपुर से चन्दुइया कॉलोनी तक हो रहे सड़क निर्माण का वताया जा रहा है। जनपद पीलीभीत में एक के वाद एक लगातार सड़क निर्माण में धांधली और भ्रष्टाचार के वीडियो वायरल होते रहने के वावजूद कोई सुधार नहीं हो रहा है।1
- पीलीभीत।जनपद के टाईगर रिजर्व जंगल से होकर गुजरने वाले रोड पर राहगीरों द्वारा टाईगर और भालू घूमते देखकर कर वीडीओ शूट कर सोशल मीडिया डाल दिया जो वायरल होगया1
- पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग रोड को हाथों से उखाड़ने का एक बार फिर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ1
- पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बाघ और भालू की साथ-साथ मौजूदगी:वीडियो वायरल1