logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चोपन में सर्राफा व्यापारी के घर लाखों की चोरी, परिवार को कमरे में बंद कर वारदात चोपन में सर्राफा व्यापारी के घर लाखों की चोरी, परिवार को कमरे में बंद कर वारदात. चोपन/सोनभद्र -थाना क्षेत्र के कस्बे में बीती रात चोरों ने एक सर्राफा व्यापारी के घर धावा बोलकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने और नगदी चोरी कर ली। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि चोर देर रात घर में घुसे और पहले परिवार के सदस्यों को उनके कमरे में बाहर से बंद कर दिया, ताकि कोई विरोध न कर सके। इसके बाद चोरों ने आराम से घर के एक कमरे में रखे बक्सों और आलमारियों को खंगाला। कपड़े और अन्य सामान को भी बुरी तरह तहस-नहस कर दिया गया। पीड़ित दिनेश वर्मा के अनुसार, रात में परिवार के सभी लोग खाना खाकर ऊपर सोने चले गए थे। सुबह करीब 4:30 बजे जब उनकी नींद खुली और दरवाजा खोलने की कोशिश की, तो वह बाहर से बंद मिला। इसके बाद वह दीवार कूदकर बाहर निकले और दरवाजा खोला। नीचे जाकर देखा तो अन्य कमरों के दरवाजे भी बाहर से बंद थे और एक कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित ने बताया कि घर से करीब 60 से 65 हजार रुपये नकद, ढाई से तीन भर सोना और तीन से चार भर चांदी के जेवरात चोरी हो गए हैं। हालांकि चोर दुकान में रखें तिजोरी तक नहीं पहुंच पाए। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद डायल 112 टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और चोरी की घटना की जांच शुरू कर दी है।

1 hr ago
user_कालचिंतन समाचार
कालचिंतन समाचार
Obra, Sonbhadra•
1 hr ago

चोपन में सर्राफा व्यापारी के घर लाखों की चोरी, परिवार को कमरे में बंद कर वारदात चोपन में सर्राफा व्यापारी के घर लाखों की चोरी, परिवार को कमरे में बंद कर वारदात. चोपन/सोनभद्र -थाना क्षेत्र के कस्बे में बीती रात चोरों ने एक सर्राफा व्यापारी के घर धावा बोलकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने और नगदी चोरी कर ली। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि चोर देर रात घर में घुसे और पहले परिवार के सदस्यों को उनके कमरे में बाहर से बंद कर दिया, ताकि कोई विरोध न कर सके। इसके बाद चोरों ने आराम से घर के एक कमरे में रखे बक्सों और आलमारियों को खंगाला। कपड़े और अन्य सामान को भी बुरी तरह तहस-नहस कर दिया गया। पीड़ित दिनेश वर्मा के अनुसार, रात में परिवार के सभी लोग खाना

खाकर ऊपर सोने चले गए थे। सुबह करीब 4:30 बजे जब उनकी नींद खुली और दरवाजा खोलने की कोशिश की, तो वह बाहर से बंद मिला। इसके बाद वह दीवार कूदकर बाहर निकले और दरवाजा खोला। नीचे जाकर देखा तो अन्य कमरों के दरवाजे भी बाहर से बंद थे और एक कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित ने बताया कि घर से करीब 60 से 65 हजार रुपये नकद, ढाई से तीन भर सोना और तीन से चार भर चांदी के जेवरात चोरी हो गए हैं। हालांकि चोर दुकान में रखें तिजोरी तक नहीं पहुंच पाए। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद डायल 112 टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और चोरी की घटना की जांच शुरू कर दी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सोनभद्र, 25 मार्च 2026 डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र की सत्र 2025-26 की प्रथम बैठक उत्साह और गरिमा के साथ सम्पन्न हुई। बैठक में अधिवक्ताओं के हितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, साथ ही नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व अध्यक्ष श्री जगजीवन सिंह द्वारा सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के परिचय से हुई। इसके बाद नवनियुक्त अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह एडवोकेट एवं महामंत्री राजेंद्र कुमार यादव एडवोकेट का माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। पूर्व उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने भी अन्य पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। इनमें कोषाध्यक्ष द्वारिका नाथ नागर एडवोकेट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती बिंदु यादव एडवोकेट, उपाध्यक्ष (10 वर्ष से अधिक) चतुर्भुज शर्मा एडवोकेट व संतोष कुमार यादव एडवोकेट, तथा उपाध्यक्ष (10 वर्ष से कम) आशुतोष कुमार पटेल एडवोकेट व आशुतोष कुमार पांडेय एडवोकेट शामिल रहे। इसके साथ ही सचिव प्रशासन वेद प्रकाश सिंह एडवोकेट, सचिव पुस्तकालय अभिषेक सिंह मौर्य एडवोकेट एवं सचिव प्रशासन हरिद्वार एडवोकेट का भी स्वागत किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह एडवोकेट ने अपने संबोधन में कहा कि यह सभी अधिवक्ताओं के लिए गर्व का क्षण है और वे सभी मिलकर न्याय और कानून की रक्षा के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे। बैठक में राजेश कुमार यादव, प्रेम प्रताप विश्वकर्मा, विमल प्रसाद सिंह, सुरेश सिंह कुशवाहा, रामगुल्ली यादव, प्रदीप मौर्य, प्रवीण कुमार, राकेश कुमार सिंह, मृगराज सिंह, कामता प्रसाद यादव, दसरथ यादव, सुदेश कुमार, सत्यम शुक्ला, रामप्रसाद यादव, राजकुमार पटेल, टीटू गुप्ता, शाहनवाज आलम खान, रविंद्र पटेल सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। बैठक का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और सभी ने संगठन को मजबूत बनाने तथा अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
    1
    सोनभद्र, 25 मार्च 2026
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र की सत्र 2025-26 की प्रथम बैठक उत्साह और गरिमा के साथ सम्पन्न हुई। बैठक में अधिवक्ताओं के हितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, साथ ही नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व अध्यक्ष श्री जगजीवन सिंह द्वारा सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के परिचय से हुई। इसके बाद नवनियुक्त अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह एडवोकेट एवं महामंत्री राजेंद्र कुमार यादव एडवोकेट का माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
पूर्व उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने भी अन्य पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। इनमें कोषाध्यक्ष द्वारिका नाथ नागर एडवोकेट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती बिंदु यादव एडवोकेट, उपाध्यक्ष (10 वर्ष से अधिक) चतुर्भुज शर्मा एडवोकेट व संतोष कुमार यादव एडवोकेट, तथा उपाध्यक्ष (10 वर्ष से कम) आशुतोष कुमार पटेल एडवोकेट व आशुतोष कुमार पांडेय एडवोकेट शामिल रहे। इसके साथ ही सचिव प्रशासन वेद प्रकाश सिंह एडवोकेट, सचिव पुस्तकालय अभिषेक सिंह मौर्य एडवोकेट एवं सचिव प्रशासन हरिद्वार एडवोकेट का भी स्वागत किया गया।
नवनियुक्त अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह एडवोकेट ने अपने संबोधन में कहा कि यह सभी अधिवक्ताओं के लिए गर्व का क्षण है और वे सभी मिलकर न्याय और कानून की रक्षा के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे।
बैठक में राजेश कुमार यादव, प्रेम प्रताप विश्वकर्मा, विमल प्रसाद सिंह, सुरेश सिंह कुशवाहा, रामगुल्ली यादव, प्रदीप मौर्य, प्रवीण कुमार, राकेश कुमार सिंह, मृगराज सिंह, कामता प्रसाद यादव, दसरथ यादव, सुदेश कुमार, सत्यम शुक्ला, रामप्रसाद यादव, राजकुमार पटेल, टीटू गुप्ता, शाहनवाज आलम खान, रविंद्र पटेल सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।
बैठक का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और सभी ने संगठन को मजबूत बनाने तथा अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
    user_पत्रकार किरण गौड़ (ब्यूरो चीफ)
    पत्रकार किरण गौड़ (ब्यूरो चीफ)
    Media company ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by कालचिंतन समाचार
    1
    Post by कालचिंतन समाचार
    user_कालचिंतन समाचार
    कालचिंतन समाचार
    Obra, Sonbhadra•
    9 hrs ago
  • Post by पत्रकार अमान खान (ब्यूरो चीफ)
    1
    Post by पत्रकार अमान खान (ब्यूरो चीफ)
    user_पत्रकार अमान खान (ब्यूरो चीफ)
    पत्रकार अमान खान (ब्यूरो चीफ)
    Local News Reporter रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    43 min ago
  • Post by Md Sarfaraj
    1
    Post by Md Sarfaraj
    user_Md Sarfaraj
    Md Sarfaraj
    सिंगरौली, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by नारसिंह,चौहन
    1
    Post by नारसिंह,चौहन
    user_नारसिंह,चौहन
    नारसिंह,चौहन
    मरिहान, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by अहिरन किंग अजीत Jat
    1
    Post by अहिरन किंग अजीत Jat
    user_अहिरन किंग अजीत Jat
    अहिरन किंग अजीत Jat
    धुरकी, गढ़वा, झारखंड•
    13 hrs ago
  • Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    1
    Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    user_Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    आवाज न्यूज़ 24X7 ब्यूरो चीफ ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Md Sarfaraj
    1
    Post by Md Sarfaraj
    user_Md Sarfaraj
    Md Sarfaraj
    सिंगरौली, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by अहिरन किंग अजीत Jat
    1
    Post by अहिरन किंग अजीत Jat
    user_अहिरन किंग अजीत Jat
    अहिरन किंग अजीत Jat
    धुरकी, गढ़वा, झारखंड•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.