रक्षाबंधन पर बस चालकों, परिचालकों एवं लोको पायलट की कलाई पर बाँधी गई राखी — रिश्तों को जोड़ने वालों को दिया गया सम्मान भीलवाड़ा। रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व है। इसी भावना को समाज के उन लोगों तक पहुँचाने के उद्देश्य से Indian Trinity Group की ओर से एक भावपूर्ण पहल की गई। इस पहल के माध्यम से सभी बहनों से आग्रह किया गया कि जब वे रक्षाबंधन पर अपने भाइयों को राखी बाँधने के लिए यात्रा करें, तो अपने सफर में मिलने वाले उन लोगों को भी इस रिश्ते की भावना से जोड़ें, जो इस पावन अवसर पर अपने परिवार से दूर रहकर दूसरों को उनके अपनों तक पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं। रक्षाबंधन के दिन जब अधिकांश लोग अपने परिवार के साथ त्योहार मनाते हैं, तब हजारों बस चालक, परिचालक, लोको पायलट एवं सहायक लोको पायलट अपनी ड्यूटी पर तैनात रहकर बहनों को उनके भाइयों तक पहुँचाने में जुटे रहते हैं। उनकी इसी जिम्मेदारी और सेवा के कारण अनेक बहनें समय पर अपने भाई की कलाई पर राखी बाँध पाती हैं। भीलवाड़ा में विशेष पहल इसी भावनात्मक पहल के तहत महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा श्रीमती डिम्पल शर्मा के नेतृत्व में भीलवाड़ा में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान रोडवेज बस स्टैंड पर बस चालकों एवं परिचालकों तथा भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन पर लोको पायलट एवं सहायक लोको पायलट की कलाई पर राखी बाँधी गई और उन्हें मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। इस पहल के माध्यम से उन कर्मठ लोगों के प्रति आभार और अपनत्व व्यक्त किया गया, जो अपने परिवार से दूर रहकर हजारों परिवारों को उनके अपनों से मिलाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। रक्षाबंधन का यह पर्व केवल परिवार तक सीमित न रहकर समाज में प्रेम, सम्मान, भाईचारे और सामाजिक सरोकार का संदेश भी पहुँचाए—यही इस पहल का उद्देश्य है। आइए, इस रक्षाबंधन एक राखी उन हाथों के नाम करें, जो हमें हमारे अपनों तक पहुँचाने के लिए अपना त्योहार और परिवार से दूरी स्वीकार करते हैं।

- वार्ड नंबर 15 में सड़क और नालियों की बदहाली,सीवरेज काम के एक साल बाद भी सड़क अधूरी ।।वन्दे भारत न्यूज।।1
- ईद मिलादुन्नबी पर रक्तदान शिविर में 201 यूनिट रक्त संग्रहित मुबारक मंसूरी ने 39वीं बार रक्तदान कर दिया मानवता का संदेश विजयनगर/भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल ईद मिलादुन्नबी पर रक्तदान शिविर में 201 यूनिट रक्त संग्रहित मुबारक मंसूरी ने 39वीं बार रक्तदान कर दिया मानवता का संदेश विजयनगर/भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर आम मुस्लिम समाज विजयनगर के नवयुवकों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से बुधवार, 26 अगस्त को चंदा कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन, मस्जिद के पास रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मंसूरी वेलफेयर सोसाइटी, मोयला समाज विकास समिति एवं अलनूर फाउंडेशन विजयनगर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। शिविर में कुल 201 यूनिट रक्तदान हुआ। रक्त संग्रहण के लिए भीलवाड़ा ब्लड सेंटर एवं त्रिवेणी ब्लड सेंटर अजमेर की टीमें मौजूद रहीं। सुबह 8 बजे शुरू हुआ रक्तदान शिविर शाम 6 बजे तक चला। दोपहर 2 बजे तक ही 150 से अधिक यूनिट रक्त संग्रहित हो चुका था, जिसके बाद भी रक्तदाताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। 39वीं बार रक्तदान कर दिया मानवता का संदेश भीलवाड़ा जिले के मंसूरी समाज के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता मुबारक मंसूरी (उपरेड़ा) ने शिविर में पहुंचकर 39वीं बार रक्तदान किया। इससे पूर्व वे भीलवाड़ा में इमाम हुसैन की शहादत के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में 38वीं बार रक्तदान कर चुके हैं। मुबारक मंसूरी ने कहा कि रक्तदान किसी जाति, धर्म या संप्रदाय तक सीमित नहीं है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान कर पीड़ित मानवता की सेवा में योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्तदान के माध्यम से किसी जरूरतमंद का जीवन बचाया जा सकता है। हमें ‘जियो और जीने दो’ तथा ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना के साथ मानवता की सेवा करनी चाहिए। सामाजिक संगठनों ने निभाई अहम भूमिका शिविर को सफल बनाने में अलनूर फाउंडेशन के एडवोकेट अब्दुल मलिक, इलियास अंसारी, अनीस भाई, अमित भाई, संजय भाई, असलम भाई, अकरम मंसूरी, मुश्ताक भाई, महबूब आलम सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया। मोयला समाज की ओर से जिला सदर मेरुद्दीन, मुश्ताक अली, मीर, इकबाल, आजाद सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं मंसूरी वेलफेयर सोसाइटी के सदर बाबुद्दीन, शहजाद भाई, शरीफ भाई, सद्दीक मंसूरी सहित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया। समाज के जिम्मेदार लोगों में हाजी उमर साहब, मोहम्मद आरिफ, इंद्रा कॉलोनी सदर चांद जी, अब्दुल अलीम, सलीम मंसूरी, मुबारक रायला वाले, अब्दुल हन्नान, नौशाद, मोइन, जावेद तथा अजमेर से हाजी मोहम्मद सहित कई लोगों ने शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। रक्तदान शिविर में युवाओं सहित विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजकों ने रक्तदाताओं एवं सहयोग करने वाले सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार मानव सेवा के कार्यों को जारी रखने का संकल्प लिया।4
- बीलिया कला में पहली बार निकली कांवड़ यात्रा, पूरे गांव ने लिया भाग क्राईम न्यूज संपादक एवं राजस्थान धरा न्यूज संपादक कुमार प्रवीण सेन बीलिया कलां भीलवाड़ा। ग्राम सेवक कालू सेन ने बताया कि बीलिया कला गांव में पहली बार कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। कांवड़ यात्रा में पूरे गांव के श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। श्रद्धालु बनास नदी से जल भरकर कांवड़ के साथ पूरे गांव में भ्रमण करते हुए बनास नदी स्थित महादेव मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस अवसर पर भगवान महादेव की विशेष पूजा-अर्चना कर पूरे गांव की सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना के लिए प्रार्थना की गई। पूजा के बाद मालपुआ, खुर-पुड़ी सहित विभिन्न व्यंजनों का भोग लगाया गया और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। जर्जर मंदिर का हुआ कायाकल्प ग्राम सेवक कालू सेन ने बताया कि गांव में स्थित महादेव मंदिर लंबे समय से जर्जर अवस्था में था। राधेश्याम गुर्जर एवं कमलेश गुर्जर के मन में मंदिर के पुनर्निर्माण का विचार आया, जिसके बाद लाखों रुपये की लागत से मंदिर का जीर्णोद्धार एवं विकास कार्य करवाया गया। मंदिर परिसर में स्विमिंग पूल, बाउंड्री निर्माण के साथ पेड़-पौधे भी लगाए गए, जिससे परिसर का स्वरूप पूरी तरह बदल गया। मंदिर के कायाकल्प के बाद पहली बार बनास नदी से जल भरकर कांवड़ यात्रा निकाली गई। पूरे गांव में भ्रमण के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान महादेव का जलाभिषेक किया और धार्मिक आयोजन के साथ प्रसाद वितरण किया। कांवड़ यात्रा को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।3
- चीन: नेपाल - बॉर्डर फेल्ड बाढ़ फल भर मैं क्या का क्या हु गया1
- खटीक समाज ने मंशापूर्ण महादेव के किया जलाभिषेक राधा-कृष्ण, मंशापूर्ण महादेव के लगाया खीर-मालपुए का भोग एवं माणा घाट महादेव के बैठे पांच जोड़े शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार शाहपुरा-पिवनिया तालाब के सामने शिव शक्ति धर्मशाला के यहा राधा-कृष्ण मन्दिर व मंशापूर्ण महादेव के जलाभिषेक कर के खीर-मालपुए का भोग लगाया गया।जिसमें खटीक समाज के सभी समाजजनों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।समाज के इस कार्यक्रम में महिलाओं ने भी मुख्य भूमिका निभाई है।महिलाओं ने दिन भर महादेव व राधा-कृष्ण के भजन गाये एवं भगवान के भजनों पर नृत्य भी किया।पुरूषों ने महादेव का जलाभिषेक कर प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया।साम को समाज के समस्त सभी समाजजनों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की। वही दूसरी और पिवनिया तालाब के किनारे माणा घाट शिव मन्दिर के पुजारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि महादेव के दिन भर महिलाओं द्वारा भजन-कीर्तन चलता रहा महिलाएं भजनों पर नाचती हुई महादेव की भक्ति में लीन हो गई।इस दौरान महादेव के पांच जोड़े में बैठे थे।साम को भक्तों द्वारा भोजन-प्रसादी का कार्यक्रम भी रहा गया।सभी भक्तों ने भोजन-प्रसादी का आनन्द लिया।1
- निकाय चुनाव के लिए कल से नामांकन...नामांकन प्रक्रिया की होगी शुरुआत...राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी होगी लोकसूचना... #LocalBodyElections #ElectionNews #BreakingNews #PoliticalNew1
- मेघपुरा स्कूल में बच्चों के बीच विशाल सांप, केलझर में अजगर का रेस्क्यू बच्चे पढ़ रहे थे… तभी कमरे में दिखा विशाल सांप! 😱 केलझर के खेत में भी मिला अजगर, बस्सी वन्यजीव टीम ने दोनों का किया सुरक्षित रेस्क्यू1
- नेपाल : फेल्ड बाढ़ फेल भर मैं जिंदगी का कोई भरोसा नही केसे बह गया 3 मजिला घर1