Shuru
Apke Nagar Ki App…
जिला अधिकारी ने कलेक्टर सभागार में एक बैठक का आयोजन किया
Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
जिला अधिकारी ने कलेक्टर सभागार में एक बैठक का आयोजन किया
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कांवड़ यात्रा: ड्रोन और सोलर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेंगे कांवड़ रूट... शाहजहांपुर। आगामी कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिले के सभी प्रमुख कांवड़ मार्गों पर ड्रोन और सोलर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से 24 घंटे निगरानी की जाएगी, ताकि हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा सके।1
- उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था की मासिक सभा कोषागार पेंशनर कच्छ में पेंशनर्स की समस्याओं को चुना गया तथा विचार किया गया1
- liver kharab hone se pahle deta Hai kuchh sanket video ko like karo share karo follow karo YouTube channel1
- उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिला गौतम मौर्य हत्याकांड का पीड़ित परिवार, दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश PK24NEWS | लखनऊ/शाहजहाँपुर शाहजहाँपुर के चर्चित गौतम मौर्य हत्याकांड में पीड़ित परिवार ने सोमवार देर रात लखनऊ स्थित आवास पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात की। यह मुलाकात 31 जुलाई 2026 को थाना कांट क्षेत्र के दिलावरपुर मोड़ के पास ग्राम कमलनयनपुर में हुई जघन्य हत्या के संबंध में हुई। मृतक गौतम मौर्य (24 वर्ष) के पिता चंद्रपाल मौर्य और माता सत्यवती ने उपमुख्यमंत्री के समक्ष घटना की पूरी जानकारी देते हुए न्याय की गुहार लगाई। परिवार ने आरोप लगाया कि गौतम की हत्या समीर अली और उसके अन्य साथियों ने मिलकर की थी। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने घटना को अत्यंत गंभीर बताते हुए शासन और प्रशासन को निर्देश दिए कि समीर अली सहित सभी आरोपियों के विरुद्ध कठोर, निष्पक्ष और त्वरित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उपमुख्यमंत्री ने परिवार को भरोसा दिलाया कि सरकार इस दुख की घड़ी में उनके साथ पूरी संवेदनशीलता और दृढ़ता के साथ खड़ी है तथा दोषियों को उनके जघन्य अपराध की कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। PK24NEWS इस मामले से जुड़ी हर महत्वपूर्ण अपडेट आप तक लगातार पहुँचाता रहेगा। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिला गौतम मौर्य हत्याकांड का पीड़ित परिवार, दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश PK24NEWS | लखनऊ/शाहजहाँपुर शाहजहाँपुर के चर्चित गौतम मौर्य हत्याकांड में पीड़ित परिवार ने सोमवार देर रात लखनऊ स्थित आवास पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात की। यह मुलाकात 31 जुलाई 2026 को थाना कांट क्षेत्र के दिलावरपुर मोड़ के पास ग्राम कमलनयनपुर में हुई जघन्य हत्या के संबंध में हुई। मृतक गौतम मौर्य (24 वर्ष) के पिता चंद्रपाल मौर्य और माता सत्यवती ने उपमुख्यमंत्री के समक्ष घटना की पूरी जानकारी देते हुए न्याय की गुहार लगाई। परिवार ने आरोप लगाया कि गौतम की हत्या समीर अली और उसके अन्य साथियों ने मिलकर की थी। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने घटना को अत्यंत गंभीर बताते हुए शासन और प्रशासन को निर्देश दिए कि समीर अली सहित सभी आरोपियों के विरुद्ध कठोर, निष्पक्ष और त्वरित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उपमुख्यमंत्री ने परिवार को भरोसा दिलाया कि सरकार इस दुख की घड़ी में उनके साथ पूरी संवेदनशीलता और दृढ़ता के साथ खड़ी है तथा दोषियों को उनके जघन्य अपराध की कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। PK24NEWS इस मामले से जुड़ी हर महत्वपूर्ण अपडेट आप तक लगातार पहुँचाता रहेगा।1
- Post by ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल3
- स्वतंत्रता दिवस और 'हर घर तिरंगा' अभियान की तैयारियां तेज, डीएम ने दिए अहम निर्देश शाहजहांपुर, 4 अगस्त। आगामी स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त), हर घर तिरंगा अभियान (9 से 17 अगस्त) एवं विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस (14 अगस्त) के सफल आयोजन को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी कार्यक्रमों की विस्तृत कार्ययोजना समयबद्ध ढंग से तैयार कर निर्धारित समय से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस और हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और जनभागीदारी का प्रतीक है, इसलिए आयोजन पूरी गरिमा, भव्यता और उत्साह के साथ किए जाएं। डीएम ने कहा कि 9 से 17 अगस्त तक सभी घरों, सरकारी एवं निजी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों तथा सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा फहराया जाए। तिरंगा थीम पर आधारित सज्जा, प्रकाश व्यवस्था और रैलियों का आयोजन किया जाए तथा प्रत्येक रैली की शुरुआत सामूहिक 'वंदे मातरम्' के गायन से हो। उन्होंने 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर युवा पीढ़ी को देश विभाजन की पीड़ा और उससे जुड़े संघर्षों से अवगत कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर दो मिनट का मौन रखा जाएगा तथा शहीद उद्यान से गांधी भवन तक कैंडल मार्च निकाला जाएगा। जिलाधिकारी ने शहीद सैनिकों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित करने, सभी कार्यक्रमों में राष्ट्रगान एवं राष्ट्रीय गीत सुनिश्चित कराने तथा जनपद में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण कराने के निर्देश भी दिए। बैठक में नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रजनीश कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरविंद कुमार, नगर मजिस्ट्रेट रजनीकांत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।1
- दहेज की मांग ने ली विवाहिता की जान! फरार ससुर दबोचा, पुलिस ने भेजा जेल शाहजहाँपुर। पुवायाँ थाना पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और विवाहिता की मौत के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मृतका के ससुर राजेश कुमार को मंगलवार सुबह बड़ागांव बाईपास के नीचे से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार, 16 जून 2026 को ग्राम कलंदरगंज निवासी बसन्तलाल ने थाना पुवायाँ में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी पुत्री सुगंधा देवी के पति राजकमल, ससुर राजेश कुमार, सास कमला देवी, ननद तरुण देवी तथा अन्य परिजनों ने अतिरिक्त दहेज में 50 हजार रुपये और सोने की चेन की मांग की। मांग पूरी न होने पर सुगंधा के साथ मारपीट, गाली-गलौज और मानसिक उत्पीड़न किया गया। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया कि पति राजकमल दूसरी शादीशुदा महिला को भगाकर ले गया और बाद में सुगंधा को लगातार फोन व संदेश भेजकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहा। उत्पीड़न से परेशान होकर सुगंधा ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में थाना पुवायाँ पर मु0अ0सं0 359/2026 के तहत धारा 352, 85, 80(2) बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया था। मुख्य आरोपी पति राजकमल को पुलिस पहले ही 29 जून 2026 को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को वांछित आरोपी राजेश कुमार पुत्र छेदालाल (50 वर्ष), निवासी रतनपुर कंडा, थाना पुवायाँ को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विशाल कुमार एवं कांस्टेबल जरनैल सिंह शामिल रहे।1