logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कौशांबी के पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे यातायात जागरूकता अभियान के अंतर्गत टेवा स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात भैया संतोष कुमार सिंह, यातायात निरीक्षक प्रमोद कुमार राम और उपनिरीक्षक शशिकांत यादव ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की महत्वपूर्ण जानकारी दी। अधिकारियों ने छात्रों को हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग, ओवरस्पीड पर नियंत्रण रखने तथा नियमों का पालन करने का महत्व बताते हुए सुरक्षित सड़क उपयोग का संकल्प दिलाया। इस जागरूकता कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद त्रिपाठी, स्कूल स्टाफ, यातायात पुलिस के जवान और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

6 hrs ago
user_आर्या शुक्ला पत्रकार दारानगर भारत न्यूज
आर्या शुक्ला पत्रकार दारानगर भारत न्यूज
सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago
42e40f50-c53d-48cc-ac61-d0ece4c26a45
6c90eb99-d0c6-4c54-a473-1aa7f388ef15
2820e5f9-164e-4d8f-8b57-9086d783572c
ccd61905-76ef-40ae-9549-462a55278181

कौशांबी के पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे यातायात जागरूकता अभियान के अंतर्गत टेवा स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात भैया संतोष कुमार सिंह, यातायात निरीक्षक प्रमोद कुमार राम और उपनिरीक्षक शशिकांत यादव ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की महत्वपूर्ण जानकारी दी। अधिकारियों ने छात्रों को हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग, ओवरस्पीड पर नियंत्रण रखने तथा नियमों का पालन करने का महत्व बताते हुए सुरक्षित सड़क उपयोग का संकल्प दिलाया। इस जागरूकता कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद त्रिपाठी, स्कूल स्टाफ, यातायात पुलिस के जवान और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कौशाम्बी के विकासखंड कड़ा की ग्राम पंचायत गनपा से मजरा चकिया को जोड़ने वाले मार्ग का करीब 200 मीटर हिस्सा वर्षों से अधूरा पड़ा है। ग्रामीणों के अनुसार गनपा से चकिया तक जाने वाला यह मार्ग लगभग आधा किलोमीटर लंबा है, जिसमें से करीब 200 मीटर तक ही इंटरलॉकिंग सड़क बनी है। इस कच्चे मार्ग के कारण बरसात के दिनों में यह रास्ता कीचड़ और गड्ढों में तब्दील हो जाता है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
    1
    कौशाम्बी के विकासखंड कड़ा की ग्राम पंचायत गनपा से मजरा चकिया को जोड़ने वाले मार्ग का करीब 200 मीटर हिस्सा वर्षों से अधूरा पड़ा है। ग्रामीणों के अनुसार गनपा से चकिया तक जाने वाला यह मार्ग लगभग आधा किलोमीटर लंबा है, जिसमें से करीब 200 मीटर तक ही इंटरलॉकिंग सड़क बनी है। इस कच्चे मार्ग के कारण बरसात के दिनों में यह रास्ता कीचड़ और गड्ढों में तब्दील हो जाता है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
    user_HEMRAJ MAURYA
    HEMRAJ MAURYA
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • कौशांबी के चरवा थाना क्षेत्र के बेलहाई गांव में खेत में पानी लगाने गए एक किसान और उसके बेटे पर गांव के ही कुछ लोगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। शुक्रवार की सुबह गांव के निवासी रामनारायण जब अपने खेत में पानी लगाने गए थे, तभी वहां पहले से मौजूद राजेश्याम, बृजभान, बच्चालाल, नितिन उर्फ निनेश, सचिन और छोटू ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने पहले उनके साथ गाली-गलौज की और फिर लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे रामनारायण के सिर में गंभीर चोट आई और वह मौके पर ही गिर पड़े। चीख-पुकार सुनकर जब पीड़ित रामनारायण का बेटा अजीत और सचिन उन्हें बचाने के लिए दौड़े, तो आरोपियों ने उनके साथ भी बेरहमी से मारपीट की। वारदात के बाद आसपास के लोगों की मदद से दोनों गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चायल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस घटना के संबंध में पीड़ित ने शनिवार को चरवा थाना प्रभारी महेश चंद्र को नामजद तहरीर देकर सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी का कहना है कि तहरीर मिल चुकी है और मामले की जांच कराई जा रही है।
    1
    कौशांबी के चरवा थाना क्षेत्र के बेलहाई गांव में खेत में पानी लगाने गए एक किसान और उसके बेटे पर गांव के ही कुछ लोगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। शुक्रवार की सुबह गांव के निवासी रामनारायण जब अपने खेत में पानी लगाने गए थे, तभी वहां पहले से मौजूद राजेश्याम, बृजभान, बच्चालाल, नितिन उर्फ निनेश, सचिन और छोटू ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने पहले उनके साथ गाली-गलौज की और फिर लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे रामनारायण के सिर में गंभीर चोट आई और वह मौके पर ही गिर पड़े।

चीख-पुकार सुनकर जब पीड़ित रामनारायण का बेटा अजीत और सचिन उन्हें बचाने के लिए दौड़े, तो आरोपियों ने उनके साथ भी बेरहमी से मारपीट की। वारदात के बाद आसपास के लोगों की मदद से दोनों गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चायल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस घटना के संबंध में पीड़ित ने शनिवार को चरवा थाना प्रभारी महेश चंद्र को नामजद तहरीर देकर सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी का कहना है कि तहरीर मिल चुकी है और मामले की जांच कराई जा रही है।
    user_रामकिशन
    रामकिशन
    News Anchor सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • कौशांबी जिले के हकीमपुर अफजलपुर संतोकरा गांव में स्थानीय प्रशासन के खिलाफ लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि यहां के प्रधान और सेक्रेटरी उनकी समस्याओं को पूरी तरह नजरअंदाज कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि बीते 25 वर्षों से प्रधान पद पर रहने के बावजूद गांव में कोई विकास कार्य नहीं हो पा रहा है और जिम्मेदार अधिकारी सुनवाई करने को तैयार नहीं हैं।
    1
    कौशांबी जिले के हकीमपुर अफजलपुर संतोकरा गांव में स्थानीय प्रशासन के खिलाफ लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि यहां के प्रधान और सेक्रेटरी उनकी समस्याओं को पूरी तरह नजरअंदाज कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि बीते 25 वर्षों से प्रधान पद पर रहने के बावजूद गांव में कोई विकास कार्य नहीं हो पा रहा है और जिम्मेदार अधिकारी सुनवाई करने को तैयार नहीं हैं।
    user_Laxman Prasad
    Laxman Prasad
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र अंतर्गत भरवारी चौकी के दो सिपाहियों पर एक महिला ने बिना अनुमति और बिना दरवाजा खटखटाए घर के अंदर प्रवेश करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में इस मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है। महिला का आरोप है कि उसके घर में जल्द ही शादी का कार्यक्रम होने वाला है और घटना के वक्त घर के अंदर केवल महिलाएं ही मौजूद थीं। इसी बीच दोनों सिपाही बिना कोई आवाज दिए सीधे घर के अंदर घुस आए। महिला ने इसे अपनी निजता का उल्लंघन बताते हुए कड़ी नाराजगी जताई है कि बिना अनुमति और बिना किसी महिला पुलिसकर्मी के सिपाही घर के अंदर कैसे आ गए। वायरल वीडियो में महिला पुलिसकर्मियों से कड़े सवाल पूछती नजर आ रही है कि आखिर उन्हें बिना दरवाजा खटखटाए और बिना अनुमति अंदर आने की इजाजत किसने दी।
    1
    कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र अंतर्गत भरवारी चौकी के दो सिपाहियों पर एक महिला ने बिना अनुमति और बिना दरवाजा खटखटाए घर के अंदर प्रवेश करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में इस मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

महिला का आरोप है कि उसके घर में जल्द ही शादी का कार्यक्रम होने वाला है और घटना के वक्त घर के अंदर केवल महिलाएं ही मौजूद थीं। इसी बीच दोनों सिपाही बिना कोई आवाज दिए सीधे घर के अंदर घुस आए। महिला ने इसे अपनी निजता का उल्लंघन बताते हुए कड़ी नाराजगी जताई है कि बिना अनुमति और बिना किसी महिला पुलिसकर्मी के सिपाही घर के अंदर कैसे आ गए। वायरल वीडियो में महिला पुलिसकर्मियों से कड़े सवाल पूछती नजर आ रही है कि आखिर उन्हें बिना दरवाजा खटखटाए और बिना अनुमति अंदर आने की इजाजत किसने दी।
    user_D.D.NEWS UTTER PRADESH
    D.D.NEWS UTTER PRADESH
    Journalist सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.