ऑपरेशन विस्टा 1.0: वीजा अवधि से अधिक भारत में रह रहे चार बांग्लादेशी नागरिक पकड़े नई दिल्ली, 28 अगस्त। दिल्ली पुलिस के केंद्रीय जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने विदेशी नागरिकों के वीजा स्टेटस की जांच के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन विस्टा 1.0 के तहत चार बांग्लादेशी नागरिकों को वीजा नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में पकड़ा है। चारों के खिलाफ निर्वासन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विदेशी सेल, स्पेशल स्टाफ, केंद्रीय जिले की टीम ने इंस्पेक्टर संदीप यादव, प्रभारी स्पेशल स्टाफ के नेतृत्व और एसीपी ऑपरेशंस पदम सिंह राणा की निगरानी में विभिन्न होटलों और गेस्ट हाउस में विशेष सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के दौरान अराकाशन रोड, नबी करीम स्थित एक होटल में 41 वर्षीय जोहेरुल इस्लाम को पकड़ा गया। इसके बाद राम नगर, नबी करीम स्थित एक अन्य होटल से काजी एमडी नईमुर रहमान (25), एमडी मुहित उद्दीन (34) और माहिम (21) को पकड़ा गया। पुलिस टीम ने चारों के पासपोर्ट, वीजा और अन्य यात्रा दस्तावेजों की गहन जांच की। जांच में सामने आया कि चारों बांग्लादेशी नागरिक डबल-एंट्री वीजा पर भारत आए थे, जिसके तहत प्रत्येक यात्रा के दौरान अधिकतम 15 दिनों तक भारत में रहने की अनुमति थी। हालांकि, जांच में चारों निर्धारित अवधि से अधिक समय तक भारत में रुके पाए गए। पुलिस के अनुसार, जोहेरुल इस्लाम 7 जुलाई 2026 को भारत आया था। काजी एमडी नईमुर रहमान और माहिम 10 जून को, जबकि एमडी मुहित उद्दीन 22 जून 2026 को भारत पहुंचे थे। वीजा नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने के बाद चारों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (FRRO) के समक्ष पेश किया गया। FRRO ने प्रतिबंध आदेश जारी करते हुए चारों को दिल्ली के सेवा धाम स्थित डिटेंशन सेंटर में रखने के निर्देश दिए। पुलिस के मुताबिक, चारों विदेशी नागरिकों को डिटेंशन सेंटर में रखा गया है और कानून के अनुसार उनके निर्वासन की आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

- पूर्व मुख्यमंत्री बिहार जननायक कर्पूरी ठाकुर जी क़ो भारत रत्न क़ो लेकर संगोष्ठी सम्मान समारोह1
- Zinda jigar | Green Herbals Ayurvedic1
- आप MLA कुलदीप कुमार ने रेखा सरकार पर साधा निशान करंट लगने से हुई थी यूवक की मौत आप MLA कुलदीप कुमार ने रेखा सरकार पर साधा निशान करंट लगने से हुई थी यूवक की मौत1
- Ubelok Gale no 5 Shàkarpur Bank of baroda ma gale ma Naale Sark karab ha1
- शामली ‘सियासी फोन कॉल’ से गरमाया अंकित बालियान हत्याकांड! गांव बंतीखेड़ा में अंकित बालियान के घर नेताओं का जमावड़ा लगा। राज्यसभा सांसद संजय सिंह, सांसद इकरा हसन और विधायक नाहिद हसन पीड़ित परिवार के बीच पहुंचे। इसी दौरान इकरा हसन ने फोन पर अखिलेश यादव से परिवार की बात कराई। परिवार ने बदमाशों के खिलाफ कड़ा एक्शन और एनकाउंटर की मांग रखी। अंकित के फौजी पिता का साफ कहना है—अब पुलिस को ऐसा कदम उठाना चाहिए जिससे बदमाशों में कानून का खौफ दिखे। सवाल अब सिर्फ श्रद्धांजलि का नहीं, एक्शन और इंसाफ की टाइमलाइन का है1
- पीएम मोदी को मिला एडवांस में हैपी बर्थडे और लोटस वाली राखी हैप्पी रक्षाबंधन1
- रैपिड एक्शन फोर्स 103 बटालियन के जवानों ने कहा - जीवन कीमती है इसे व्यर्थ न गंवाएं, बिना हेलमेट गाड़ी न चलाएं1
- विश्व हिंदू परिषद जिम ट्रेनरों के वेरिफिकेशन और नशे वे नारी सुरक्षा सम्मान को लेकर चलाएगा मुहीम1