घर कलेश व दहेज की मांग को लेकर, 11माह की बच्ची को नदी में फेककर हत्या करने वाले अभियुक्त को आम जनमानस की सहायता से थाना सिकन्दरा पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया!!! दिनांक 14.08.2026 को थाना सिकन्दरा पर वादिया द्वारा सूचना दी गयी कि वादिया को उसके ससुरालजन द्वारा दहेज व कलेश को लेकर परेशान किया जाता था, जिस कारण वादिया अपने पिता के घर वापस आ गयी। 20 दिन पूर्व ही वादिया अपने ससुराल वापस आयी, परन्तु अभियुक्तगण द्वारा वादिया को पुनः वही कलेश व दहेज को लेकर परेशान किया जाने लगा। दिनांक 14.08.2026 को अभियुक्त वादिया को बाजार के बहाने बाहर लेकर आया व यमुना पुल पर फोटों खीचने के बहाने वादिया से उसकी पुत्री को लिया व नदी में फेक दिया, जिससे वादिया की पुत्री की मृत्यु हो गयी तथा वादिया को भी नदीं में फेंकने का प्रयास किया गया। हत्या के प्रकरण में संलिप्त अभियुक्त- रिन्कू को यमुना पुल से आम जनमानस की सहायता से थाना सिकन्दरा पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः- रिन्कू उर्फ चन्द्रवीर पुत्र नारायण सिंह उर्फ लीला ग्राम बादाम गढ़ी थाना बलदेव जनपद मथुरा। (वादिया का पति/मृतक शिशु का पिता) वांछित अभियुक्तों का विवरणः- 1. ओमवीर पुत्र नारायण सिंह उर्फ लीला, ग्राम बादाम गढ़ी थाना बलदेव जनपद मथुरा। 2. नारायण सिंह उर्फ लीला ग्राम बादाम गढ़ी थाना बलदेव जनपद मथुरा। 3. 01 - अभियुक्ता

- वाजिदपुर पुल से युवक ने लगाई छलांग, दो थानों की पुलिस जांच में जुटी फतेहाबाद। थाना डौकी क्षेत्र स्थित वाजिदपुर पुल से रविवार दोपहर एक युवक द्वारा यमुना नदी में छलांग लगाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही थाना डौकी और थाना नगला सिंगी पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा युवक की तलाश और मामले की जांच शुरू कर दी गई। जानकारी के अनुसार निबोहरा थाना क्षेत्र के गांव कूमपुरा निवासी 30 वर्षीय गयाप्रसाद पुत्र बीरी सिंह रविवार को घर से धिमिश्री बाजार जाने की बात कहकर निकला था। परिजनों के अनुसार घटना करीब एक बजे की बताई जा रही है। बाद में सूचना मिली कि युवक ने वाजिदपुर पुल से यमुना नदी में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। युवक की मां रामबती का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया है कि गयाप्रसाद तीन बहनों और दो भाइयों में दूसरे नंबर का है तथा उसकी शादी करीब आठ वर्ष पूर्व हुई थी। फिलहाल थाना डौकी और थाना नगला सिंगी पुलिस संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रही है। समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं लग सका था और तलाश अभियान जारी था।1
- आगरा; प्रशासन की तत्परता से स्टीमर में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला, चेहरों पर लौटी मुस्कान उफनती चंबल नदी के तेज बहाव में स्टीमर फंसने से उसमें सवार यात्रियों और कांवड़ियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद स्टीमर को अटेर क्षेत्र मे रोक लिया गया. जो नगरा घाट से बहा था फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सुरक्षित निकलने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। कुछ देर पहले जहां लोगों के चेहरों पर डर और चिंता साफ नजर आ रही थी, वहीं सुरक्षित बाहर आने के बाद उनके चेहरों पर मुस्कान लौट आई। प्रशासन की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया आगरा; प्रशासन की तत्परता से स्टीमर में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला, चेहरों पर लौटी मुस्कान उफनती चंबल नदी के तेज बहाव में स्टीमर फंसने से उसमें सवार यात्रियों और कांवड़ियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद स्टीमर को अटेर क्षेत्र मे रोक लिया गया. जो नगरा घाट से बहा था फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सुरक्षित निकलने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। कुछ देर पहले जहां लोगों के चेहरों पर डर और चिंता साफ नजर आ रही थी, वहीं सुरक्षित बाहर आने के बाद उनके चेहरों पर मुस्कान लौट आई। प्रशासन की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।1
- फतेहाबाद महिला मंडल के द्वारा *हरियाली तीज* का उत्सव पूनम अरुण दोनेरिया जी के यहां रेनू संजय अनवरिया की अध्यक्षता में बड़े हर्ष और उल्लास के साथ से मनाया गयाl सर्वप्रथम ईश बंदना और संकल्पगान हुआl कार्यक्रम में अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष बबीता रवि शल्या जी, केंद्रीय रक्तदान संयोजिका शिवानी जी, भजन मंडली की बहने और महिला मंडल की बहने शामिल रहींl सभी बहनों का स्वागत और सम्मान टीका लगाकर और पौधा देकर किया गयाl सभी बहनों से अपील की पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाएl पर्यावरण सुरक्षित है, तभी तक यह सृष्टि सुरक्षित हैl तत्पश्चात मनोरंजन गेम तंबोला सभी बहनों को खिलाया गया जिसमें प्रथम ममता गुप्ता, द्वितीय कल्पना गुप्ता, तृतीय राखी गुप्ता और शिवानी गुप्ता जी विजई हुईl समय पर आने का पुरस्कार रिंकी गुप्ता जी को दिया गयाl सभी विजई बहनों को पुरस्कार दिया गयाl सभी बहनों ने मिलकर सावन की मल्हार और सावन के गीतों का आनंद लियाl बहनों ने सावन के गीतों पर नृत्य किया और सभी झूला झूलीl इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष बबीता रवि शल्या जी के द्वारा सभी बहनों से गीला कूड़ा और सुखा कूड़ा अलग-अलग देने की अपील की,जिससे पर्यावरण स्वच्छ रह सकेl सभी बहनों को अंत में सभी बहनों ने स्वल्पाहार का कियाl इस अवसर पर रेनू गुप्ता, मीना गुप्ता, अर्चना गुप्ता, राखी गुप्ता, पूनम गुप्ता, रेखा गुप्ता, रिंकी गुप्ता, सुनीता गुप्ता, कंचन गुप्ता, गीता गुप्ता, साधना गुप्ता, ममता गुप्ता, कल्पना गुप्ता, रजनी गुप्ता, उषा गुप्ता, सीता गुप्ता आदि अनेक बहने शामिल रहीं l केंद्रीय संयोजिका रेनू संजय अनवारिया फतेहाबाद महिला मंडल1
- फतेहाबाद की ग्रामीण क्षेत्रों में निकाली गई तिरंगा रैली1
- आगरा जिले के थाना डौकी क्षेत्र की ग्राम पंचायत मेवली कला के रावर गांव में 80 बार स्वतंत्रता दिवस मनाया गया1
- 1501वें जुलूस-ए-मोहम्मदी ﷺ पर अनोखी पहल | पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश | MTF News | Firozabad | India “1501वें जुलूस-ए-मोहम्मदी ﷺ पर अनोखी पहल!” नीचे छोटी लाइन: “पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश”1
- Om Hari Hospital & Trauma Centre Agra Road Tundla फिरोजाबाद 283204 🏥🥼🧑⚕️🩺💉 Celebration Of Independence Day 🇮🇳🇮🇳🇮🇳 Together By Hospital Staff1
- पारस डेयरी के पास डिवाइडर से टकराईं कार और रोडवेज बस, यात्री बाल-बाल बचे फतेहाबाद। थाना फतेहाबाद क्षेत्र के आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर पारस डेयरी के पास रविवार तड़के डिवाइडर से टकराने की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आईं। पहली घटना रात करीब तीन बजे हुई, जब तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में कार सवार लोगों को हल्की चोटें आईं। गनीमत रही कि हादसा बड़ा रूप नहीं ले सका।वहीं दूसरी घटना रविवार सुबह करीब चार बजे हुई। आगरा से बाहर की ओर जा रही रोडवेज बस भी इसी स्थान पर सड़क के बीच बने डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हालांकि हादसे में सभी यात्री बाल-बाल बच गए और किसी के गंभीर घायल होने की सूचना नहीं है।स्थानीय लोगों का कहना है कि आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर सड़क के बीच बने डिवाइडर के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। रात के समय डिवाइडर स्पष्ट दिखाई नहीं देने और वाहनों की तेज रफ्तार के चलते दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। लोगों ने संबंधित विभाग से डिवाइडर की उचित मरम्मत कराने, उस पर रिफ्लेक्टर और संकेतक लगाने की मांग की है, ताकि रात के समय वाहन चालकों को डिवाइडर आसानी से दिखाई दे सके और हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।2