गांव के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि गांव और किसानों की जमीन को बचाया जा सके। *कौशाम्बी: कोखराज क्षेत्र के कांकराबाद गांव में अवैध खनन का कहर, प्रशासन मूकदर्शक* *कौशांबी संदेश नेटवर्क* *कौशाम्बी जनपद* के कोखराज थाना क्षेत्र अंतर्गत कांकराबाद गांव में इन दिनों खनन माफियाओं का कहर लगातार जारी है। आरोप है कि गांव की ग्राम सभा की जमीन हो या निजी भूमि, खनन माफिया रात के अंधेरे से लेकर दिनदहाड़े तक जेसीबी मशीनों से जबरन अवैध खनन कर रहे हैं। ग्रामीणों द्वारा मना करने के बावजूद भी माफिया दबंगई के बल पर मिट्टी और भीटा पहाड़ों को काटकर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से ढो रहे हैं ग्रामीणों का कहना है कि गंगा तराई क्षेत्र में स्थित भीटा पहाड़ों के लगातार नष्ट होने से गांव के सामने बड़ा खतरा खड़ा हो गया है। यदि इसी तरह खनन जारी रहा तो बरसात या गंगा का जलस्तर बढ़ने पर पानी सीधे गांव में घुस सकता है, जिससे पूरा गांव डूबने की स्थिति में आ सकता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अवैध खनन की जानकारी होने के बावजूद पुलिस और राजस्व विभाग कार्रवाई करने के बजाय मूकदर्शक बने हुए हैं। इससे खनन माफियाओं के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। गांव के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि गांव और किसानों की जमीन को बचाया जा सके।

- Post by Shuru Niws1
- पाया कोई नहीं रोक पाया।कई हज़ारों की संख्या में लोग सड़कों पर उतरे और यह साबित कर दिया कि जब समाज एकजुट होता है तो उसकी आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता। यह आंदोलन सिर्फ विरोध नहीं, बल्कि स्वाभिमान और अधिकार की लड़ाई है — और इसमें स्वर्ण समाज की एकता साफ दिखाई दी। 🚩जय जननी जय भारती जय भवानी जय भवानी 🚩 #UGCRollback #SwamiJi #SavranSamaj #SavranEkta #AndolanSafal #RamleelaMaidan #DelhiAndolan #NyayKiLadai #SavranSamajEkta1
- साकरे जगह में फंस गया बाबा जी का सांड ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे उत्तर प्रदेश पुलिस के जवान जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत कर के सांड को निकाला सुरक्षित ।1
- Post by शिव सागर मौर्य1
- *विनय कुमार रिपोर्टर हिन्दी दैनिक समाचार पत्र नेजा 8174801662* जनपद कौशाम्बी जिले के थाना कोखराज क्षेत्र भरवारी नगर पालिका परिषद श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर के गांव छितानी के पुरवा में शिव मंदिर से लेकर गांव के बाहर तक लगा गन्दगी अम्बार गांव में आने जाने वाले राहगीरों को बहुत ही ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ता है और स्थानीय लोगों का कहना है कि नाली कि सफाई एक दो बार अपने आप किए है और कई महीनों से सफाई कर्मी गांव में दिखाई भी नही दिया है गांव के लोगो मे भारी आक्रोश देखने को मिला है रोड में बने पुलिया कचड़े से जाम हो गई है जिससे नाली से पानी निकल नही पाता और गंदी नालियों से बदबू आ रही है जिससे लोग बीमारी का शिकार हो सकते है1
- चायल तहसील क्षेत्र के नूरपुर हाजीपुर ग्राम सभा में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) की बैठक व किसान पंचायत आयोजित की गई। कार्यक्रम में संगठन के युवा प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह ने पहुंचकर बैठक की शुरुआत की और किसानों की समस्याएं सुनीं। पंचायत में ग्रामीणों ने बताया कि गांव में हर घर नल–हर घर जल योजना के तहत चार वर्ष पहले पानी की टंकी का निर्माण शुरू हुआ था, लेकिन आज तक वह पूरी नहीं हो सकी है। गांव की गलियों को खोदकर पाइपलाइन बिछा दी गई, मगर सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई। किसानों ने टंकी का निर्माण जल्द पूरा कराने और गांव में नियमित पानी की आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग उठाई। किसान पंचायत में आवारा पशुओं की समस्या भी प्रमुखता से उठाई गई। किसानों ने कहा कि आवारा पशुओं के कारण फसलों को भारी नुकसान हो रहा है और किसान रात-दिन खेतों की रखवाली करने को मजबूर हैं। इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की गई। इसके अलावा किसानों ने चायल तहसील में गेहूं की खरीद का समय नजदीक होने के बावजूद क्रय केंद्रों की संख्या नहीं बढ़ाए जाने पर भी नाराजगी जताई। किसानों का कहना है कि क्रय केंद्र बढ़ाए जाना बेहद जरूरी है, ताकि उन्हें अपनी उपज बेचने में परेशानी न हो। पंचायत में चायल खास क्षेत्र में फायर ब्रिगेड केंद्र न होने का मुद्दा भी उठाया गया। किसानों ने बताया कि हर साल शॉर्ट सर्किट जैसी घटनाओं से सैकड़ों बीघा फसल जल जाती है, ऐसे में फायर ब्रिगेड केंद्र की स्थापना आवश्यक है। किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि तहसील के तीनों ब्लॉकों में वितरित गेहूं के बीज में कई प्रकार के बीजों का मिश्रण पाया गया है, जिससे किसानों के साथ धोखाधड़ी हुई है। इसकी जांच कराने की मांग की गई। इन सभी समस्याओं को लेकर संगठन की ओर से 5 सूत्रीय ज्ञापन भी तैयार किया गया। बैठक के बाद तिल्हापुर मोड़ से ट्रैक्टर रैली निकाली गई, जो गांव में जाकर समाप्त हुई। इस दौरान युवा प्रदेश अध्यक्ष का ग्रामीणों और किसानों ने जोरदार स्वागत किया तथा फूलों की वर्षा कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष चंदू तिवारी और ग्राम प्रधान अध्यक्ष राजेश पाल के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान राजन उपाध्याय, नरेश सिंह गौड़, मोहम्मद शाहिद, सनि यादव, बिंदेश्वरी प्रसाद, आशीष शुक्ला, मैकूलाल पटेल, राकेश कुशवाह समेत बड़ी संख्या में किसान व पदाधिकारी मौजूद रहे।3
- Post by Shuru Niws1
- Post by शिव सागर मौर्य1
- कौशांबी जनपद के चायल ब्लॉक अन्तर्गत पहाड़ पुर बुधवार स्थित प्राथमिक विद्यालय से शिक्षा व्यवस्था को शर्मासार करने वाले मामला सामने आया...और देखें1