नाग पंचमी पर यमुना के बीच सुजावन देव मंदिर के दर्शन को उमड़ा आस्था का सैलाब बढ़े यमुना के जलस्तर के बीच नाव से पहुंचे श्रद्धालु, सुजावन देव महादेव के किए दर्शन प्रयागराज। नाग पंचमी के पावन पर्व पर यमुना नदी के बढ़े जलस्तर के बीच आस्था का अनोखा नजारा देखने को मिला। यमुना की धार के मध्य स्थित भगवान श्री सुजावन देव महादेव मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना रहा। जलस्तर बढ़ने के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु नाव के सहारे मंदिर तक पहुंचे और भगवान भोलेनाथ के दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। यमुना की लहरों के बीच नाव से मंदिर की ओर बढ़ते श्रद्धालुओं का दृश्य बेहद मनोहारी रहा। आस्था और प्रकृति के इस संगम ने नाग पंचमी के पर्व को और भी खास बना दिया। श्रद्धालुओं ने मां यमुना को नमन करते हुए भगवान सुजावन देव महादेव का विधि-विधान से पूजन किया। यमुना के बढ़ते जलस्तर के बीच मंदिर तक पहुंचने वाले श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। नावों पर सवार होकर श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए मंदिर पहुंचे। इस दौरान यमुना की गोद में विराजमान मंदिर और चारों ओर बहती जलधारा का दृश्य लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। आस्था के साथ प्रकृति का अद्भुत संगम नाग पंचमी के अवसर पर सुजावन देव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ने एक बार फिर क्षेत्र की धार्मिक आस्था को उजागर किया। यमुना की लहरों, मंदिर की भव्यता और श्रद्धालुओं की भक्ति ने ऐसा दृश्य प्रस्तुत किया, जिसे देखकर हर कोई अभिभूत नजर आया।
नाग पंचमी पर यमुना के बीच सुजावन देव मंदिर के दर्शन को उमड़ा आस्था का सैलाब बढ़े यमुना के जलस्तर के बीच नाव से पहुंचे श्रद्धालु, सुजावन देव महादेव के किए दर्शन प्रयागराज। नाग पंचमी के पावन पर्व पर यमुना नदी के बढ़े जलस्तर के बीच आस्था का अनोखा नजारा देखने को मिला। यमुना की धार के मध्य स्थित भगवान श्री सुजावन देव महादेव मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना रहा। जलस्तर बढ़ने के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु नाव के सहारे मंदिर तक पहुंचे और भगवान भोलेनाथ के दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। यमुना की लहरों के बीच नाव से मंदिर की ओर बढ़ते श्रद्धालुओं का दृश्य बेहद मनोहारी रहा। आस्था और प्रकृति के इस संगम ने नाग पंचमी के पर्व को और भी खास बना दिया। श्रद्धालुओं ने मां यमुना को नमन करते हुए भगवान सुजावन देव महादेव का विधि-विधान से पूजन किया। यमुना के बढ़ते जलस्तर के बीच मंदिर तक पहुंचने वाले श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। नावों पर सवार होकर श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए मंदिर पहुंचे। इस दौरान यमुना की गोद में विराजमान मंदिर और चारों ओर बहती जलधारा का दृश्य लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। आस्था के साथ प्रकृति का अद्भुत संगम नाग पंचमी के अवसर पर सुजावन देव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ने एक बार फिर क्षेत्र की धार्मिक आस्था को उजागर किया। यमुना की लहरों, मंदिर की भव्यता और श्रद्धालुओं की भक्ति ने ऐसा दृश्य प्रस्तुत किया, जिसे देखकर हर कोई अभिभूत नजर आया।
- उफनाती गंगा में बिना सेफ्टी चल रहा वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण, हादसे का खतरा *मेजा, प्रयागराज: उफनाती गंगा में बिना सेफ्टी चल रहा वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण, हादसे का खतरा* प्रयागराज के मेजा क्षेत्र स्थित पकरी सेवार गंगा घाट पर गजा कंपनी द्वारा बन रहा वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के चल रहा है। तेज लहरों के बीच मजदूर जान जोखिम में डालकर काम करने को मजबूर हैं। यह प्लांट 2024 में शुरू हुआ था और 2025 तक पूरा होना था, लेकिन 2026 का आधा साल बीतने के बाद भी काम अधूरा है। घाट पर न बैरिकेडिंग है, न लाइफ जैकेट, हेलमेट और सेफ्टी बेल्ट। गहरे गड्ढे, बिखरा सरिया और रात में अंधेरा अलग खतरा बने हैं। वही जब इस संबंध में साइड सुपरवाइजर शर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा की सेफ्टी की सारी व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं मजदूर अपनी मनमर्जी करते हैं। आखिर बड़ी अनहोनी का जिम्मेदार कौन होगा यह साइट सुपरवाइजर की जिम्मेदारी बनती है। स्थानीय रामबाबू के अनुसार यहां रोज 20-25 मजदूर काम करते हैं। पिछले महीने एक मजदूर फिसलकर पानी में गिरते-गिरते बचा। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार सिर्फ औपचारिकता निभा रहे हैं और अधिकारी महीने में एक बार आते हैं। मेजा और आसपास के दर्जनों गांवों को यहां से पेयजल मिलना था। लोगों की मांग है कि काम रोका जाए, सुरक्षा उपकरण दिए जाएं और प्लांट समय से पूरा हो।4
- यह व्यक्ति अपना स्वयं का इलाज कराने के लिए प्रयागराज के करछना सीएचसी में पहुंचा हुआ है। इसका पैर में गंभीर जख्म के निशान दिख रहा है। इस व्यक्ति का दिमागी हालत भी कुछ सही नहीं लग रहा है। उसका इलाज वहां पर नहीं हो रहा है। संबंधित कृपया इस पर ध्यान दें और गरीब व्यक्ति का इलाज के लिए प्रबंध कराएं। यह व्यक्ति अपना स्वयं का इलाज कराने के लिए प्रयागराज के करछना सीएचसी में पहुंचा हुआ है। इसका पैर में गंभीर जख्म के निशान दिख रहा है। इस व्यक्ति का दिमागी हालत भी कुछ सही नहीं लग रहा है। उसका इलाज वहां पर नहीं हो रहा है। संबंधित कृपया इस पर ध्यान दें और गरीब व्यक्ति का इलाज के लिए प्रबंध कराएं।1
- मेजा क्षेत्र स्थित पहाड़ी महादेव भटौती में भंडारे का हुआ आयोजन मेजा क्षेत्र स्थित पहाड़ी महादेव भटौती में भंडारे का हुआ आयोजन1
- Post by Kumar singh1
- प्रयागराज मेजा परानीपुर गांव में मामूली का हासुनी में एक युवक को लगी गोली बताया जा रहा है मेजा क्षेत्र के प्रदीप मिश्रा को मामूली कहासुनी में दोस्त ही दोस्त को गोली मारी गोली लगने के बाद मेजा थाना की पुलिस मौके पहुंच करके पीड़ित को समुदायकेंद्र रामनगर ले जाने का कार्य किया और उसके बाद स्वरूप रानी मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया अब स्थिति ठीक बताई जा रही है प्रयागराज मेजा परानीपुर गांव में मामूली का हासुनी में एक युवक को लगी गोली बताया जा रहा है मेजा क्षेत्र के प्रदीप मिश्रा को मामूली कहासुनी में दोस्त ही दोस्त को गोली मारी गोली लगने के बाद मेजा थाना की पुलिस मौके पहुंच करके पीड़ित को समुदायकेंद्र रामनगर ले जाने का कार्य किया और उसके बाद स्वरूप रानी मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया अब स्थिति ठीक बताई जा रही है1
- *उत्तर प्रदेश: रायबरेली का सरकारी हॉस्पिटल आज की बारिश के बाद स्विमिंग पूल बन गया‼️* 👉 *उत्तर प्रदेश की हालात के लिए दिखाया गया विडिओ कीस ने बनाई पता नही*1
- शिव के अनन्य भक्त का बाइक स्टंट वीडियो वायरल हाथों में तिरंगा लेकर बाइक से स्टंट करते हुए किया भगवान शिव को नमन, कांवड़ियों के काफिले के साथ वाराणसी रवाना मेजा, प्रयागराज। विकासखंड उरूवा के कठौली गांव निवासी महादेव के अनन्य भक्त योगेश शर्मा का बाइक से स्टंट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में योगेश शर्मा हाथों में तिरंगा लेकर बाइक चलाते हुए भगवान शिव को नमन करते नजर आ रहे हैं। बताया गया कि वह विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी कांवड़ियों के साथ बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी में जलाभिषेक करने के लिए रवाना हुए हैं। योगेश शर्मा सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ चल रहे कांवड़ियों का नेतृत्व कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने बाइक से अलग अंदाज में भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था प्रदर्शित की। बाइक चलाते समय किए गए इस स्टंट का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जिसके बाद वीडियो तेजी से वायरल हो गया। वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। कई वर्षों से कर रहे कांवड़ यात्रा योगेश शर्मा ने बताया कि महादेव की उन पर असीम कृपा है। भगवान शिव के प्रति उनकी गहरी आस्था है और वह कई वर्षों से कांवड़ यात्रा में शामिल होकर बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर वर्ष वह महादेव से क्षेत्र और देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। स्टंट से बचने की अपील हालांकि कांवड़ यात्रा के दौरान सड़क पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और वाहन रहते हैं। ऐसे में बाइक से स्टंट करना हादसे का कारण बन सकता है। योगेश शर्मा ने लोगों से अपील की कि आस्था और उत्साह के साथ कांवड़ यात्रा करें, लेकिन सड़क पर किसी भी तरह की जोखिम भरी स्टंटबाजी से बचें। उन्होंने कहा कि सुरक्षा सबसे जरूरी है और दूसरों की जान को खतरे में डालकर कोई भी करतब नहीं करना चाहिए।1
- प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के तहत लगे बिजली के तार दो साल में जले, वर्षों बाद भी नहीं हुआ समाधान प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के तहत लगे बिजली के तार दो साल में जले, वर्षों बाद भी नहीं हुआ समाधान मांडा, प्रयागराज। मांडा क्षेत्र के बघौरा खवासान गांव में प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के तहत वर्ष 2018 में लगाए गए बिजली के तार और पोल की स्थिति लंबे समय से खराब पड़ी है। ग्रामीणों का आरोप है कि योजना के तहत प्राथमिक विद्यालय से शिवशंकर बिंद के घर तक खंभे, पतले तार और 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया था, लेकिन करीब दो वर्ष बाद ही बिजली के तार जलकर खराब हो गए। इसके बाद से आज तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों के अनुसार, बिजली के तार खराब होने के बाद संबंधित विभाग को कई बार इसकी जानकारी दी गई, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। बिजली की व्यवस्था सुचारु रखने के लिए ग्रामीणों को मजबूरी में दूसरी तरफ से बांस के सहारे अपने बिजली के तार खींचकर घरों तक कनेक्शन पहुंचाना पड़ रहा है। इससे ग्रामीणों को परेशानी के साथ-साथ हादसे का खतरा भी बना रहता है। गांव के इंजीनियर शिवशंकर बिंद, संदीप कुमार, बाबूलाल समेत अन्य ग्रामीणों का कहना है कि बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई। ग्रामीणों ने अपनी समस्या को लेकर मांडा रोड पावर हाउस पर कई बार धरना-प्रदर्शन भी किया, लेकिन इसके बावजूद अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि जिस उद्देश्य से प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के तहत गांव में बिजली की व्यवस्था की गई थी, वह व्यवस्था आज पूरी तरह प्रभावित है। वर्षों से खराब पड़े तारों और बिजली व्यवस्था के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों से मांग की है कि गांव में मौके पर जांच कराकर खराब तारों को बदलवाया जाए, विद्युत व्यवस्था को सुरक्षित तरीके से दुरुस्त कराया जाए और आवश्यकता के अनुसार उचित क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाया जाए, ताकि ग्रामीणों को लंबे समय से चली आ रही समस्या से राहत मिल सके। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे एक बार फिर संबंधित विभाग के अधिकारियों के समक्ष अपनी मांग को लेकर आवाज उठाने को मजबूर होंगे।1
- गंगानगर सराय इनायत में भीषण सड़क हादसा, तीन कांवड़ियों की मौत* प्रयागराज, गंगानगर सरायइनायत थाना क्षेत्र के हनुमानगंज में प्रयागराज-वाराणसी राजमार्ग पर रविवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। एक ही बाइक पर सवार तीन कांवड़ियों की पानी के कंटेनर लदे मालवाहक ऑटो से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए,जिन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।1