Shuru
Apke Nagar Ki App…
उत्तर प्रदेश के भदोही में 25 जुलाई को पूर्व सांसद फूलन देवी की पुण्यतिथि के अवसर पर सपा विधायक जाहिद बेग अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। उन्होंने वीरांगना व गरीबों की मसीहा पूर्व सांसद फूलन देवी जी की याद में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। माल्यार्पण के बाद सपा विधायक जाहिद बेग ने पूर्व सांसद की याद में वहां मौजूद जनता को संबोधित भी किया।
Kewala Prasad Gautam News pray
उत्तर प्रदेश के भदोही में 25 जुलाई को पूर्व सांसद फूलन देवी की पुण्यतिथि के अवसर पर सपा विधायक जाहिद बेग अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। उन्होंने वीरांगना व गरीबों की मसीहा पूर्व सांसद फूलन देवी जी की याद में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। माल्यार्पण के बाद सपा विधायक जाहिद बेग ने पूर्व सांसद की याद में वहां मौजूद जनता को संबोधित भी किया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी से राम मंदिर में हुई चोरी को लेकर सवाल पूछा गया है। उनसे सीधा जवाब मांगा गया है कि राम मंदिर में चोरी कैसे हुई और इस मामले में चंपक को क्यों छोड़ दिया गया?1
- Post by Raju Yadav1
- केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 25 जुलाई 2026 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। NEET-UG परीक्षा में हुई धांधली और पेपर लीक विवाद को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) और छात्रों का भारी आंदोलन चल रहा था। इस दौरान प्रयागराज में भी उम्मीद से कहीं अधिक भीड़ दर्ज की गई। राष्ट्रपति भवन द्वारा इस्तीफा स्वीकार किए जाने के बाद केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद बॉलीवुड हस्तियों प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट, प्रकाश राज और विजय वर्मा ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कराई है और छात्रों की इस जीत का स्वागत किया है।1
- प्रयागराज में दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे हंडिया के पूर्व चेयरमैन जवाहर जायसवाल के पुत्र अनिल जायसवाल के घर पर शाहगंज पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर नोटिस चस्पा किया है। पुलिस टीम ने आरोपी के घर पहुंचकर मुनादी कराई और न्यायालय के आदेश की सार्वजनिक घोषणा की, जिसके बाद नियमानुसार मकान के बाहर नोटिस चिपकाया गया। पुलिस ने आरोपी को निर्धारित समय सीमा के भीतर न्यायालय में उपस्थित होने की चेतावनी दी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के लंबे समय से फरार रहने के कारण न्यायालय के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। यदि आरोपी तय समय सीमा के भीतर न्यायालय में उपस्थित नहीं होता है, तो उसके विरुद्ध कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी और आवश्यक होने पर कुर्की की कार्रवाई भी की जा सकती है।3
- प्रयागराज में शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और कथित परीक्षा अनियमितताओं के विरोध में कई दिनों से चल रहे छात्रों के आंदोलन को बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद आंदोलनकारी छात्रों और विभिन्न संगठनों में खुशी की लहर दौड़ गई। प्रयागराज सहित कई स्थानों पर छात्रों ने इसे अपने संघर्ष की जीत बताते हुए एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और सरकार से शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार करने की मांग दोहराई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनका यह आंदोलन केवल इस्तीफे तक ही सीमित नहीं है, बल्कि निष्पक्ष भर्ती, पारदर्शी परीक्षाओं और युवाओं के भविष्य की सुरक्षा के लिए लगातार जारी रहेगा। वहीं विपक्षी दलों ने भी इस इस्तीफे को छात्रों के संघर्ष का ही परिणाम बताया है।2
- प्रयागराज के मेजा स्थित बिजौरा ग्राम सभा में शनिवार को समाजसेवी सुनील कुमार निषाद के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं को उनके अधिकारों, शिक्षा, सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और सामाजिक भागीदारी के प्रति जागरूक किया गया। इस आयोजन में लगभग 200 से अधिक लोगों ने भाग लिया, जिसमें महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने महिलाओं के सशक्त होने को परिवार, समाज और राष्ट्र की प्रगति की आधारशिला बताया और उनसे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने व सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर गांव की मूलभूत सुविधाओं को लेकर भी आवाज उठी। महिलाओं और ग्रामीणों ने एनटीपीसी के बगल से आवागमन के लिए रास्ता उपलब्ध कराने तथा साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर करने की मांग रखी। कार्यक्रम के दौरान सिरसा चौकी प्रभारी प्रभाकर शुक्ला पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। आयोजक सुनील कुमार निषाद ने कहा कि जब महिलाएं शिक्षित और आत्मनिर्भर बनेंगी, तभी समाज सही मायनों में आगे बढ़ेगा। उन्होंने हर गांव की महिलाओं को जागरूक करने के लिए ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने की बात कही। इस मौके पर राजेश कुमार, अरविंद कुमार, कैलाश चंद्र, देवी शैल कुमारी, सीमा देवी, बिट्टन देवी, रामकली सहित निषाद परिवार के सदस्य, गणमान्य नागरिक और युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।1
- लखनऊ में आयोजित CJP के एक कार्यक्रम के दौरान मंच से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खुली चुनौती दी गई है। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे, जहाँ वक्ता ने सरकार पर तीखा हमला बोला। लखनऊ से गरजी इस आवाज़ और घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।1
- जंतर-मंतर की घटनाओं के बाद अब छपरा में भी बवाल और तनाव का माहौल बन गया है, जहाँ से हिंसा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में 112 पुलिस वाहन आग की लपटों में घिरा हुआ दिखाई दे रहा है और मौके पर भारी भीड़ मौजूद है। फिलहाल इस घटना के पीछे के असल कारणों का पता नहीं चल सका है और मामले में आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।1