लार्ड बुद्धा एकेडमी में मेधावी विद्यार्थियों का भव्य सम्मान, मेडल और प्रशस्ति पत्र पाकर खिले चेहरे- महराजगंज। सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा बरगदवा में स्थित लार्ड बुद्धा एकेडमी में शनिवार को वार्षिक परीक्षा सत्र 2025-26 के प्रगति पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए मेडल, प्रशस्ति पत्र और तालियों की गूंज के बीच सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया। अपने बच्चों को सम्मानित होते देख अभिभावकों के चेहरों पर गर्व और खुशी साफ झलक रही थी, वहीं मेडल पाकर बच्चों के चेहरे भी खुशी से खिल उठे। विद्यालय परिसर में पूरे समय उत्सव जैसा माहौल बना रहा। विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में अभिभावक इस गरिमामयी कार्यक्रम के साक्षी बने। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि लार्ड बुद्धा एकेडमी का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी शहरी स्तर की आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि उनमें बेहतर रहन-सहन, अनुशासन, व्यक्तित्व विकास और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता विकसित हो सके। बच्चों की प्रगति रिपोर्ट और उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन ने इस प्रयास को सार्थक साबित किया है। प्रगति पत्र व सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे सेवा निवृत्ति राजपत्रित अधिकारी आबकारी विभाग तपई प्रसादप्रसाद सहानी, केवलापुर खुर्द राममूरत पासवान एवं सहादत अली और विशिष्ट अतिथि फिरोज (स्पोर्ट टीचर बरगदवा राजा) ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दिया | मुख्य अतिथि ने विद्यालय प्रबन्धन को धन्यवाद देते हुए कहा कि पिछड़े क्षेत्र में शिक्षा की ज्योति जलाना एक पुनीत कार्य है | विद्यालय के प्रबन्धक रवीन्द्र कुमार मौर्या ने कार्यक्रम में आए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय का लक्ष्य बच्चों को ऐसी मजबूत शिक्षा देना है जिससे वे भविष्य में हर प्रतियोगिता, बोर्ड परीक्षा और करियर के हर पड़ाव पर सफलता हासिल कर सकें। उन्होंने कहा कि बच्चे आगे बढ़कर न केवल अपने माता-पिता बल्कि पूरे क्षेत्र और जनपद का नाम रोशन करें, यही विद्यालय की सबसे बड़ी उपलब्धि होगी। यह सम्मान समारोह विद्यार्थियों के लिए नई प्रेरणा, आत्मविश्वास और आगे बेहतर प्रदर्शन करने की ऊर्जा लेकर आया। कार्यक्रम ने यह संदेश भी दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी बेहतर शैक्षणिक माहौल तैयार कर बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की राह दिखाई जा सकती है। कक्षा एलकेजी में नित्या भारती, यूकेजी में आराध्या, प्रथम में अमन चौहान, द्वितीय में अमरेश, तृतीय में अजय, चतुर्थ में स्नेहा, पंचम में विकास, षष्टम में अमन कुमार, सप्तम में दिव्या यादव तथा कक्षा आठवीं में वन्दना ने प्रथम अपनी अपनी कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया | कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य सोनभद्र वर्मा व अध्यापक रामकरन, किशन चौधरी, शिव जपत, पूनम मौर्या, रागिनी, पूनम पासवान, शीलू, उजाला और अन्नू सहित तमाम अभिभावक व बच्चे मौजूद रहे |
लार्ड बुद्धा एकेडमी में मेधावी विद्यार्थियों का भव्य सम्मान, मेडल और प्रशस्ति पत्र पाकर खिले चेहरे- महराजगंज। सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा बरगदवा में स्थित लार्ड बुद्धा एकेडमी में शनिवार को वार्षिक परीक्षा सत्र 2025-26 के प्रगति पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए मेडल, प्रशस्ति पत्र और तालियों की गूंज के बीच सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया। अपने बच्चों को सम्मानित होते देख अभिभावकों के चेहरों पर गर्व और खुशी साफ झलक रही थी, वहीं मेडल पाकर बच्चों
के चेहरे भी खुशी से खिल उठे। विद्यालय परिसर में पूरे समय उत्सव जैसा माहौल बना रहा। विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में अभिभावक इस गरिमामयी कार्यक्रम के साक्षी बने। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि लार्ड बुद्धा एकेडमी का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी शहरी स्तर की आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि उनमें बेहतर रहन-सहन, अनुशासन, व्यक्तित्व विकास और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता विकसित हो सके। बच्चों की प्रगति रिपोर्ट और उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन ने इस प्रयास को सार्थक साबित किया है। प्रगति पत्र व सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे सेवा निवृत्ति राजपत्रित अधिकारी आबकारी विभाग तपई प्रसादप्रसाद सहानी, केवलापुर खुर्द राममूरत पासवान एवं सहादत अली और विशिष्ट अतिथि
फिरोज (स्पोर्ट टीचर बरगदवा राजा) ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दिया | मुख्य अतिथि ने विद्यालय प्रबन्धन को धन्यवाद देते हुए कहा कि पिछड़े क्षेत्र में शिक्षा की ज्योति जलाना एक पुनीत कार्य है | विद्यालय के प्रबन्धक रवीन्द्र कुमार मौर्या ने कार्यक्रम में आए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय का लक्ष्य बच्चों को ऐसी मजबूत शिक्षा देना है जिससे वे भविष्य में हर प्रतियोगिता, बोर्ड परीक्षा और करियर के हर पड़ाव पर सफलता हासिल कर सकें। उन्होंने कहा कि बच्चे आगे बढ़कर न केवल अपने माता-पिता बल्कि पूरे क्षेत्र और जनपद का नाम रोशन करें, यही विद्यालय की सबसे बड़ी उपलब्धि होगी। यह सम्मान समारोह विद्यार्थियों के लिए नई प्रेरणा,
आत्मविश्वास और आगे बेहतर प्रदर्शन करने की ऊर्जा लेकर आया। कार्यक्रम ने यह संदेश भी दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी बेहतर शैक्षणिक माहौल तैयार कर बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की राह दिखाई जा सकती है। कक्षा एलकेजी में नित्या भारती, यूकेजी में आराध्या, प्रथम में अमन चौहान, द्वितीय में अमरेश, तृतीय में अजय, चतुर्थ में स्नेहा, पंचम में विकास, षष्टम में अमन कुमार, सप्तम में दिव्या यादव तथा कक्षा आठवीं में वन्दना ने प्रथम अपनी अपनी कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया | कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य सोनभद्र वर्मा व अध्यापक रामकरन, किशन चौधरी, शिव जपत, पूनम मौर्या, रागिनी, पूनम पासवान, शीलू, उजाला और अन्नू सहित तमाम अभिभावक व बच्चे मौजूद रहे |
- महराजगंज:मनरेगा के अपूर्ण कार्यों को पूर्ण कराए, डीएम संतोष कुमार शर्मा! #Maharajganj #dm1
- बिजली विभाग की लापरवाही से किसानों में दहशत, 11हजार वोल्ट का तार खेत में लटका निचलौल क्षेत्र के ग्राम सभा करदह में बिजली विभाग की लापरवाही एक बड़े हादसे को न्योता दे रही है। यहां 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार किसानों के खेत में नीचे लटक गया है, जिससे कभी भी गंभीर दुर्घटना हो सकती है। ग्राम निवासी अम्बरीष मिश्रा के अनुसार, खेत पूरी तरह तैयार है, लेकिन ऊपर से लटक रहा बिजली का तार खेती-किसानी में बड़ी बाधा बन गया है। इससे न सिर्फ फसल को नुकसान हो रहा है, बल्कि खेत में काम करने वाले किसानों और मजदूरों की जान पर भी खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में बिजली विभाग को मौखिक शिकायत दी गई है, ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द तार को सही कराया जाए, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके। जेई मिथिलेश कुमार ने बताया कि “मामला हमारे संज्ञान में आया है। संबंधित स्थान पर 11 हजार वोल्ट लाइन के तार के झूलने की सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेजने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही तार को ठीक कर सुरक्षित ऊंचाई पर किया जाएगा, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो। यदि कहीं और भी इस तरह की समस्या है तो उपभोक्ता तत्काल विभाग को सूचित करें, उस पर भी प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।”1
- Post by भगवन्त यादव1
- सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले को महराजगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला महराजगंज में एलपीजी गैस को लेकर भ्रामक खबर और अभद्र टिप्पणी करने वाले अरशद शेख रब्बानी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाकर लोगों में भय और भ्रम का माहौल बनाया था। कोल्हुई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है। अरशद शेख रब्बानी निवासी करैला अजगरहा भरोईया टोला, थाना कोल्हुई, जनपद महराजगंज पर आरोप है कि उसने एलपीजी गैस को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भ्रामक एवं असत्य जानकारी प्रसारित की, जिससे आमजन में भ्रम एवं भय का माहौल उत्पन्न हो गया। साथ ही साथ अभद्र टिप्पणी भी की गई थी। महालरागंज पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कोल्हुई पुलिस द्वारा त्वरित जांच की गई, जिसमें आरोप सत्य पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी। महराजगंज पुलिस द्वारा जनपदवासियों से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की अपुष्ट एवं भ्रामक सूचना को सोशल मीडिया पर साझा न करें। अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।2
- महराजगंज जिले के बसंतपुर डीह टोले से सामने आया 28 मार्च 2026 का वीडियो विकास के दावों पर बड़े सवाल खड़े करता है। गाँव में सड़क न होने के कारण एम्बुलेंस घर तक नहीं पहुँच पाई और ग्रामीणों को मरीज को चारपाई पर लिटाकर कच्चे रास्ते से ले जाना पड़ा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कागजों में गांव को 'मॉडल गांव' बताया जाता है, जबकि जमीनी हकीकत बिल्कुल अलग है। ग्रामीण प्रशासन से सड़क, स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं में तत्काल सुधार की मांग कर रहे हैं। . || Maharajganj News || Basantpur News || Aapan Maharajganj . #maharajganj #बसंतपुरडीह #Maharajganjnews #विकासकीसच्चाई #ModelVillage1
- Post by Neeraj Saha Journalist1
- Post by Times of Uttar Pradesh1
- Post by भगवन्त यादव1