Shuru
Apke Nagar Ki App…
मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से रिपोर्टर देवेंद्र सिंह मीना
रिपोर्टर देवेन्द्र सिंह मीना
मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से रिपोर्टर देवेंद्र सिंह मीना
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- भोपाल। परवलिया में शॉर्ट सर्किट से मोबाइल दुकान में लगी भीषण आग बिजली मीटर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग आग से दुकान में रखा सामान पूरी तरह जलकर खाक दुकान में रखी फोटोकॉपी और लेमिनेशन मशीन पूरी तरह खाक बिक्री व मरम्मत के लिए रखे कई मोबाइल फोन जलकर हुए खराब पीड़ित दुकानदार अंकित बैरागी को हुआ नुकसान जब तक बुझती आग, तब तक जल चुका था दुकान का सामान मौके पर पहुंची पुलिस, नुकसान का सटीक आंकलन करने में जुटी1
- भोपाल में ABVP कार्यालय पहुंचा राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ के कार्यक्रम का निमंत्रण,19 सितंबर को इंदौर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में छात्र-युवा मुद्दों पर होगी चर्चा भोपाल। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यालय पहुंचकर नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी के आगामी ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का आमंत्रण दिया यह कार्यक्रम 19 सितंबर 2026 को इंदौर में आयोजित किया जाना है, जिसमें मध्यप्रदेश के छात्र-छात्राओं और युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर संवाद एवं चर्चा प्रस्तावित है। NSUI प्रतिनिधिमंडल ने ABVP कार्यालय पहुंचकर ABVP पदाधिकारियों से मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने कहा कि छात्र-युवा वर्ग से जुड़े विषय किसी एक संगठन या विचारधारा तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ये प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों के भविष्य और उनके अधिकारों से जुड़े महत्वपूर्ण विषय हैं। ऐसे में छात्र संगठनों के बीच संवाद और विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा लोकतांत्रिक छात्र राजनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। रवि परमार ने कहा कि ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और युवाओं की आवाज को प्रमुखता से सामने लाना तथा शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं, छात्रवृत्ति, विश्वविद्यालयों में सुविधाओं, छात्र अधिकारों एवं युवाओं से जुड़े अन्य विषयों पर संवाद को आगे बढ़ाना है। जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर कहा कि हमने ABVP पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे अपने संगठन के छात्र प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम में शामिल होकर छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखें। तोमर ने कहा कि छात्र हितों से जुड़े विषयों पर अलग-अलग छात्र संगठनों के विचार सामने आना आवश्यक है, जिससे विद्यार्थियों के वास्तविक मुद्दों पर व्यापक चर्चा हो सके। NSUI प्रतिनिधिमंडल ने ABVP के क्षेत्रीय सचिवालय के सचिव हरीश धाकड़ से मुलाकात कर एबीवीपी के प्रांत मंत्री के नाम पर कार्यक्रम का आमंत्रण पत्र सौंपा तथा 19 सितंबर को इंदौर में होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में सहभागिता का आग्रह किया। एनएसयूआई ने कहा कि प्रदेश के विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए छात्र संगठनों के बीच स्वस्थ संवाद और लोकतांत्रिक सहभागिता आवश्यक है। ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम इसी संवाद को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।3
- काजी कैंप। हम इंडियन हैं, एक ही रहेंगे… नफरत फैलाने वाले आते-जाते रहेंगे!” ओवैसी और रामेश्वर शर्मा के बयानों पर खुलकर बोले लोग। “हम इंडियन हैं, एक ही रहेंगे… नफरत फैलाने वाले आते-जाते रहेंगे!” ओवैसी और रामेश्वर शर्मा के बयानों पर खुलकर बोले लोग। #Bhopal #QaziCamp #AsaduddinOwaisi #RameshwarSharma #India1
- **ब्रेकिंग भोपाल* *जुआरियों पर कार्रवाई के बाद कोतवाली TI समेत 3 पुलिसकर्मी निलंबित* चौक बाजार में एसीपी कोतवाली की टीम ने जुए के अड्डे पर दबिश देकर बड़ी संख्या में जुआरियों को पकड़ा। कार्रवाई के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे। मामले में कोतवाली थाना प्रभारी प्रभात गौड़ को निलंबित किया गया है। वहीं बीट प्रभारी एएसआई राकेश गुर्जर और माइको बीट प्रभारी आरक्षक नरेंद्र रावत पर भी कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित किया गया है। बताया गया है कि कार्रवाई चौक बाजार क्षेत्र में जुए के अड्डे पर एसीपी कोतवाली संतोष पटेल की टीम की दबिश के बाद हुई। सवाल यह है—अगर जुए का अड्डा पुलिस की नाक के नीचे चल रहा था, तो जिम्मेदारी तय करने में इतनी देर क्यों हुई?2
- बालाघाट पहुंचे कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार की कमियां बताई आंकड़े सरकार के अपराधों की गावाई दे रहे1
- भोपाल। परवलिया में शॉर्ट सर्किट से मोबाइल दुकान में लगी भीषण आग बिजली मीटर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग आग से दुकान में रखा सामान पूरी तरह जलकर खाक दुकान में रखी फोटोकॉपी और लेमिनेशन मशीन पूरी तरह खाक बिक्री व मरम्मत के लिए रखे कई मोबाइल फोन जलकर हुए खराब पीड़ित दुकानदार अंकित बैरागी को हुआ नुकसान जब तक बुझती आग, तब तक जल चुका था दुकान का सामान मौके पर पहुंची पुलिस, नुकसान का सटीक आंकलन करने में जुटी भोपाल। परवलिया में शॉर्ट सर्किट से मोबाइल दुकान में लगी भीषण आग बिजली मीटर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग आग से दुकान में रखा सामान पूरी तरह जलकर खाक दुकान में रखी फोटोकॉपी और लेमिनेशन मशीन पूरी तरह खाक बिक्री व मरम्मत के लिए रखे कई मोबाइल फोन जलकर हुए खराब पीड़ित दुकानदार अंकित बैरागी को हुआ नुकसान जब तक बुझती आग, तब तक जल चुका था दुकान का सामान मौके पर पहुंची पुलिस, नुकसान का सटीक आंकलन करने में जुटी1
- भोपाल पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती से मिलने पहुंचे सीएम मोहन यादव उमा भारती के बंगले पर पहुंचे मुख्यमंत्री अचानक पहुंचे सीएम मोहन मुलाकात के लिए करीब आधे घंटे तक हुई बंद कमरे में मुलाकात मुलाकात का ब्यौरा नहीं आया सामने मुलाकात को पूर्व सीएम ने बताया शिष्टाचार भेंट1
- शादी से इनकार किया तो सनकी आशिक ने स्कूटी में तोड़फोड़ कर घर पर फेंका पेट्रोल बम, आग लगने से किचन में रखे घरेलू सामान जलकर खाक भोपाल के टीटी नगर क्षेत्र में एकतरफा प्यार में एक युवक ने युवती के घर पेट्रोल बम फेंककर आग लगा दी। युवती का रिश्ता तय होने के बाद आरोपी उस पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। युवती के इनकार करने पर उसने पहले उसके मंगेतर को जान से मारने की धमकी दी और उसकी मोपेड में पत्थर मारकर तोड़फोड़ की। इसके बाद घर के अंदर पेट्रोल बम फेंक दिया। आग से फिज समेत घरेलू सामान जल गया। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी अरबाज उर्फ भैयू के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस के अनुसार बाणगंगा बस्ती निवासी 24 वर्षीय युवती के पिता का निधन हो चुका है और उसका पालन-पोषण भाई ने किया है। कुछ समय पहले ही युवती का रिश्ता दूसरे युवक से तय हुआ था। इसकी जानकारी अरबाज को मिली तो वह युवती का पीछा करने लगा और शादी के लिए दबाव बनाने लगा। युवती पहले ही उसका प्रेम प्रस्ताव ठुकरा चुकी थी। दो दिन पहले सुबह अरबाज युवती को धमकाने उसके घर पहुंचा। युवती ने डायल-112 पर सूचना दी तो वह वहां से चला गया। इसके बाद भी वह फोन पर धमकाता रहा। शाम करीब पांच बजे युवती अपनी भाभी के साथ घर के बाहर खड़ी थी, तभी आरोपी दोबारा वहां पहुंचा और युवती की मोपेड पर पत्थर मारकर तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद आरोपी ने घर के अंदर पेट्रोल बम फेंक दिया। पेट्रोल बम किचन में गिरने से आग लग गई। आग की चपेट में आने से फिज सहित हजारों रुपए का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।1
- भोपाल में upi पर चार्ज व्यापारी बोले -“व्यापारी चोर है?” टैक्स भी हम दें, GST भी हम भरें… फिर ये टैग क्यों? व्यापारियों ने टैक्स और GST को लेकर अपनी नाराज़गी जताई। बोले—व्यापारी को चोर समझना बंद करो, देश के GST का बड़ा हिस्सा व्यापारी ही जमा करता है।1