मुआवजा अनियमितताओं पर 11वें दिन भी अनशन जारी, अभिषेक परमार पहुंचे; 10 दिन बाद महाआंदोलन की चेतावनी छतरपुर। केन-बेतवा लिंक परियोजना में मुआवजा अनियमितताओं के विरोध में ढोड़न बांध क्षेत्र में आदिवासी परिवारों का अनशन 11वें दिन भी जारी रहा। इस बीच युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह परमार आंदोलन स्थल पहुंचे और अंनशनरत ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका समर्थन किया। परमार सबसे पहले छतरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष लोकेंद्र वर्मा के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया। इसके बाद काफिले के साथ भूसौर के लिए रवाना हुए। भूसौर वैरिगेट पर वन विभाग ने उन्हें धरना स्थल तक जाने से रोक दिया, जिससे कुछ देर के लिए विवाद की स्थिति बनी। नाराज कार्यकर्ता पैदल ही करीब 7 किलोमीटर चलकर आंदोलन स्थल की ओर निकल पड़े। बाद में प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए वाहनों से उन्हें आगे भेजा। धरना स्थल पर पहुंचकर परमार ने अंनशनरत आदिवासी परिवारों, आंदोलन का नेतृत्व कर रहे अमित भटनागर और अन्य ग्रामीणों से चर्चा की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आदिवासियों की लड़ाई को दिल्ली स्तर तक उठाया जाएगा। इस दौरान उनकी फोन पर आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया से भी बात कराई गई। आंदोलन के दौरान अमित भटनागर ने धरती माता की कसम खाते हुए कहा कि प्रशासन को 10 दिन का समय दिया गया है। अगर मांगें पूरी नहीं होती हैं तो आंदोलन को पूरे बुंदेलखंड का महाआंदोलन बनाया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि आंदोलन खत्म नहीं हुआ, बल्कि इसे बड़े स्तर पर तैयार करने के लिए फिलहाल स्थगित किया गया है। वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के आंदोलन में नहीं पहुंचने को लेकर सवाल उठे। इस पर अभिषेक परमार ने कहा कि “मुझे संगठन की ओर से यहां भेजा गया है।” पूर्व युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकेंद्र वर्मा ने कहा कि प्रभावित आदिवासी परिवार लंबे समय से अपने हक के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें उचित मुआवजा नहीं मिला है। उन्होंने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की। आंदोलन में प्रदेश महासचिव निधि चतुर्वेदी, गजेंद्र सिंह परमार, राजवर्धन मिश्रा, गोपाल अग्रवाल, नाजिम चौधरी,राघवेंद्र सिंह बुंदेला सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। — समाप्त —

- टीकमगढ़ जिले की बिकास खंड पलेरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत खरौ और महेवा में दो अलग अलग जगह पर आग ने मचाया तांडव फायर बिग्रेड और ग्रामीणों की सूझ बूझ से आग पर काबू पाया पैड पौधे और मकान जल कर हुआ खाक देखिए खास रिपोर्ट राम सिंह यादव जी के साथ क्या कुछ कहा ग्रामीणों ने और क्या कुछ कहा सरपंच प्रतिनिधि ने1
- Post by Dayaram Ahirwar1
- लखनऊ के विकास नगर में टेढ़ी पुलिया स्थित कल रात गैस सिलेंडर फटने से लगी आग जिसमें काफी लोग हुए घायल1
- थाना बिवांर क्षेत्र में संदिग्ध चोरी की सूचना, जांच में अधिकांश सामान घर में ही मिला1
- कुलपहाड़ स्थित रामरतन भुवनेश कुमार पब्लिक स्कूल (आरबीपीएस) के विद्यार्थियों ने सीबीएसई सेकेंडरी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। घोषित परिणाम में खुशी गुप्ता ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। विद्यालय के अन्य मेधावी छात्रों में वैष्णवी राजपूत ने 95.4 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि अनन्या सिंह ने 92.6 प्रतिशत अंक अर्जित कर तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा श्रद्धा त्रिपाठी 89.6 प्रतिशत अंक के साथ चौथे और एंजिल 89 प्रतिशत अंक के साथ पांचवें स्थान पर रहीं। विद्यालय के प्रधानाचार्य अमित अग्रवाल ने सभी विद्यार्थियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। उन्होंने कहा कि यह सफलता शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का परिणाम है तथा यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨 खरगापुर में पेट्रोल पंप पर गरीब के साथ कथित छल, वीडियो वायरल 📍 खरगापुर (भेलसी मार्ग) खरगापुर के भेलसी मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप पर एक व्यक्ति के साथ कथित तौर पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित व्यक्ति ने ₹450 का पेट्रोल भरवाया, लेकिन जब उसे मात्रा कम लगी तो उसने पर्ची (रसीद) मांगी। रसीद में केवल ₹300 का पेट्रोल दर्ज मिला, जिससे वह हैरान रह गया। 👉 इसके बाद व्यक्ति ने मौके पर ही वीडियो बनाना शुरू कर दिया। 👉 वीडियो में पेट्रोल पंप कर्मचारी पहले उसे समझाने और मनाने की कोशिश करते नजर आए। 👉 लेकिन जब वह नहीं माना तो आरोप है कि कर्मचारियों ने उसे धमकी देना शुरू कर दिया।1
- नौगांव के ग्राम गैरोली में 12वीं की छात्रा ने फेल होने पर खाया जहरीला पदार्थ इलाज के दौरान हुई मौत । छात्रा ने बुधवार को बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद खुद को फेल पाया, जिससे आहत होकर उसने दोपहर में जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी मौत हो गई ।1
- 55 रुपए की जगे 70रु का बेच रहा1
- गांव के इस छोटे बच्चे का टैलेंट सच में कमाल का है 😲 बिना किसी ट्रेनिंग के यह बच्चा ऐसे-ऐसे करतब दिखा रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाएगा। इस बच्चे को सही मौका और सपोर्ट मिले, तो यह आगे चलकर बड़ा नाम कमा सकता है और देश का नाम रोशन कर सकता है 🇮🇳 🙏 आप सभी से निवेदन है कि इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें, ताकि यह टैलेंट सही जगह तक पहुंच सके। 📍 स्थान: ग्राम बर्मा ताल, जिला टीकमगढ़ 🎤 रिपोर्टर: रितेश रावत #Talent #VillageTalent #IndiaTalent #ViralVideo #DesiTalent #Inspiration #Trending #Shorts1