Shuru
Apke Nagar Ki App…
झुंझुनूं उपभोक्ता आयोग ने कलक्टर व एडीएम सहित 6 बड़े अधिकारियों को किया तलब, अफॉर्डेबल हाउसिंग सोसायटी के 1536 लाभार्थियों को नहीं मिले आवास
Amit Sharma
झुंझुनूं उपभोक्ता आयोग ने कलक्टर व एडीएम सहित 6 बड़े अधिकारियों को किया तलब, अफॉर्डेबल हाउसिंग सोसायटी के 1536 लाभार्थियों को नहीं मिले आवास
More news from राजस्थान and nearby areas
- झुंझुनू जिले के पिलानी थाना पुलिस ने आम सड़क पर डमी हथियार के साथ कैम्पर गाड़ी से स्टंट कर लोगों में भय का माहौल बनाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन को भी जब्त कर लिया। पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवेन्द्र सिंह राजावत (आरपीएस) के मार्गदर्शन तथा वृताधिकारी चिड़ावा विकास धींधवाल (आरपीएस) के सुपरविजन में पिलानी थाना पुलिस द्वारा अवैध हथियारों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 3 अप्रैल 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक कैम्पर गाड़ी में हथियार लेकर सार्वजनिक सड़क पर स्टंट कर रहा है, जिससे आमजन में दहशत फैल रही है। सूचना मिलते ही थानाधिकारी चन्द्रभान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में नाकाबंदी शुरू की। नाकाबंदी देखकर कैम्पर चालक वाहन को वापस मोड़कर भागने लगा, जिस पर पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पकड़े गए युवक की पहचान संजीव पुत्र कृष्ण कुमार, निवासी लाडुन्दा, थाना पिलानी, जिला झुंझुनू (उम्र 21 वर्ष) के रूप में हुई। तलाशी के दौरान युवक के पास से एक डमी गन बरामद हुई। पूछताछ में संतोषजनक जवाब नहीं देने, गतिविधियां संदिग्ध पाए जाने तथा उसके आक्रामक व्यवहार के चलते शांति भंग की आशंका के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। साथ ही कैम्पर गाड़ी को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत जब्त कर लिया गया। इस कार्रवाई में थानाधिकारी चन्द्रभान, एएसआई सत्यवीर सिंह, हेड कांस्टेबल महावीर प्रसाद, महेन्द्र, कांस्टेबल धर्मवीर तथा अमित की विशेष भूमिका रही। पुलिस ने आमजन से कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा इस प्रकार की गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।1
- झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ थाना क्षेत्र के स्वामी सेही गांव में शनिवार को एक वृद्ध दंपति द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार भीमसिंह और उनकी पत्नी घोघड़ी देवी ने यह कदम उठाया, जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को अस्पताल भिजवाया। मामले में मृतक के बेटे विनोद की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर लिया है। दोपहर करीब एक बजे मिली जानकारी के अनुसार पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- Churu में 21 अप्रैल को पूर्व नेता प्रतिपक्ष Rajendra Singh Rathore का जन्मदिन ‘शौर्य दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। यह भव्य आयोजन Lt General Sagat Singh Stadium में सुबह 10 बजे आयोजित होगा, जिसे भारतीय सेना को समर्पित किया जाएगा। कार्यक्रम में Bhajan Lal Sharma, Om Birla और Om Prakash Mathur सहित कई केंद्रीय मंत्री, सांसद और विधायक शामिल होंगे। Harlal Saharan ने कहा कि इस दिन को ‘संकल्प दिवस’ के रूप में भी मनाया जाएगा और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की गई है।1
- " "खौफनाक मंजर! 😱 पलक झपकते ही मच गई भगदड़। देखिए बावल (महेंद्रगढ़) के पास का यह वायरल वीडियो, जहाँ एक कुत्ते के गुस्से ने सबको हिला कर रख दिया।"1
- Post by Bolti Awaaz news1
- Post by शादी राम1
- Post by Dainik news Haryana live1
- झुंझुनूं, शहर के व्यस्ततम क्षेत्र गांधी चौक से रानी सती रोड स्थित यूको बैंक के पास शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब अचानक एक बिजली का पोल सड़क से गुजर रही पिकअप वाहन पर गिर पड़ा। घटना के समय सड़क पर लोगों की आवाजाही काफी अधिक थी, जिससे क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों और आसपास के दुकानदारों के अनुसार यह मार्ग शहर के प्रमुख आवागमन मार्गों में से एक है, जहां सुबह के समय बाजार खुलने के साथ ही लोगों और वाहनों की आवाजाही बढ़ जाती है। इसी दौरान अचानक बिजली का पोल झुककर नीचे गिर गया और ठीक उसी समय वहां से गुजर रही पिकअप उसकी चपेट में आ गई। गनीमत रही कि पिकअप वाहन की मौजूदगी के कारण पोल सीधे सड़क या पैदल चल रहे लोगों पर नहीं गिरा, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि यदि उस समय पिकअप वाहन वहां से नहीं गुजर रहा होता तो पोल सीधे राहगीरों या दुकानों के सामने गिर सकता था, जिससे गंभीर जनहानि होने की आशंका थी। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए कहा कि कई दिनों से पोल कमजोर और झुका हुआ दिखाई दे रहा था, लेकिन समय रहते इसकी मरम्मत नहीं की गई। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए और कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। बाद में संबंधित विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और बिजली आपूर्ति को सुरक्षित करने की कार्रवाई शुरू की। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि शहर में पुराने और जर्जर बिजली पोलों का जल्द सर्वे कर उन्हें बदला जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।1