घरेलू गैस की कालाबाजारी पर डीएसओ की सख्त कार्रवाई, 35 से अधिक सिलेंडर जब्त शाहजहांपुर। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में जनसामान्य से प्राप्त गैस संबंधी शिकायतों के निस्तारण के लिए गठित प्रवर्तन टीम लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में 15 मार्च 2026 को नगर निगम क्षेत्र में औचक निरीक्षण के दौरान घरेलू एलपीजी गैस के दुरुपयोग का मामला सामने आया, जिस पर सख्त कार्रवाई की गई। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि केरूंगंज में पक्का पुल के पास महेश चंद्र पुत्र राधेश्याम की दुकान पर छापेमारी के दौरान 2 घरेलू गैस सिलेंडर, कंपनी के 5 किलोग्राम वाले 2 छोटे सिलेंडर तथा 29 अधोमानक छोटे गैस सिलेंडर बरामद हुए। इसके अलावा मोहल्ला महमानगढ़ी स्थित आर.के.टी. स्टॉल (रेस्टोरेंट) में 2 घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग पाया गया। वहीं तहसील तिलहर के खैरपुर चौराहे पर भी 2 भरे और 2 खाली घरेलू गैस सिलेंडरों का दुरुपयोग करते हुए पाया गया। प्रवर्तन टीम ने सभी सिलेंडरों को जब्त करते हुए आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला पूर्ति अधिकारी ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति घरेलू एलपीजी गैस का उपयोग रिफिलिंग या कालाबाजारी में करता पाया गया तो उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर घरेलू गैस को कॉमर्शियल सिलेंडरों में भरकर उपयोग करना गंभीर अपराध है। कॉमर्शियल सिलेंडर की रिफिलिंग का बिल प्रस्तुत न करने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
घरेलू गैस की कालाबाजारी पर डीएसओ की सख्त कार्रवाई, 35 से अधिक सिलेंडर जब्त शाहजहांपुर। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में जनसामान्य से प्राप्त गैस संबंधी शिकायतों के निस्तारण के लिए गठित प्रवर्तन टीम लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में 15 मार्च 2026 को नगर निगम क्षेत्र में औचक निरीक्षण के दौरान घरेलू एलपीजी गैस के दुरुपयोग का मामला सामने आया, जिस पर सख्त कार्रवाई की गई। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि केरूंगंज में पक्का पुल के पास महेश चंद्र पुत्र राधेश्याम की दुकान पर छापेमारी के दौरान 2 घरेलू गैस सिलेंडर, कंपनी के 5 किलोग्राम वाले 2 छोटे सिलेंडर तथा 29 अधोमानक छोटे गैस सिलेंडर बरामद हुए। इसके अलावा मोहल्ला महमानगढ़ी स्थित आर.के.टी. स्टॉल (रेस्टोरेंट) में 2 घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग पाया गया। वहीं तहसील तिलहर के खैरपुर चौराहे पर भी 2 भरे और 2 खाली घरेलू गैस सिलेंडरों का दुरुपयोग करते हुए पाया गया। प्रवर्तन टीम ने सभी सिलेंडरों को जब्त करते हुए आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला पूर्ति अधिकारी ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति घरेलू एलपीजी गैस का उपयोग रिफिलिंग या कालाबाजारी में करता पाया गया तो उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर घरेलू गैस को कॉमर्शियल सिलेंडरों में भरकर उपयोग करना गंभीर अपराध है। कॉमर्शियल सिलेंडर की रिफिलिंग का बिल प्रस्तुत न करने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- शाहजहांपुर, 16 मार्च। मेरठ से प्रयागराज तक बनने वाले गंगा एक्सप्रेस वे की सौगात जल्द जनपदवासियों को मिलने जा रही है। रविवार को स्टेट ट्रांसफोर्मेशन कमीशन के सीईओ तथा प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने शाहजहांपुर के जलालाबाद तहसील में गंगा एक्सप्रेस वे का निरीक्षण किया। उन्होंने हवाई पट्टी, रेस्ट रुम भवन, शौचालयों की व्यवस्था आदि का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान एक्सप्रेस वे किनारे बने रेस्ट रूम परिसर में पौधारोपण भी किया। साथ ही पार्किंग एरिया,दुकानें आदि देखी। सीईओ ने कहा कि गंगा एक्सप्रेस-वे बनकर तैयार है। हाईवे के किनारे सुरक्षा दीवार बनाने का काम चल रहा है। इसके लोकार्पण के लिए केवल मुख्यमंत्री की हरी झंडी का इंतजार है । एक- दो महीने के अंदर एक्सप्रेस-वे को शुरू कर दिया जाएगा। इस दौरान एडीएम वित्त अरविंद कुमार,नायब तहसीलदार अनुराग दुबे, तहसील के अधिकारी, यूपीडा के कार्मिक आदि मौजूद रहे।3
- Post by Asha Rani1
- Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी10
- शाहजहांपुर,आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार बहुजन नायक कांशीराम के 92 वीं जयंती के अवसर पर "बहुजन समाज दिवस अर्थात पी०डी०ए० दिवस" के रूप में विशाल जनसमूह के साथ महानगर के ईदगाह रोड कोहिनूर मैरिज लांन में मनाई गई। इस मौके पर पार्टी के सभी नेताओं व पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्या अर्पण कर पुष्प अर्पित कर उनको याद किया। इस मौके पर एक गोष्ठी का आयोजन सपा के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान की अध्यक्षता में किया गया और कांशीराम जी के व्यक्तित्व पर चर्चा की गई। इस अवसर पर पूर्व एमएलसी अमित यादव ने सपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी का चित्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हर समाज को जोड़कर व अपने साथ लेकर पीडीए और समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं उन्होंने कहा संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी व बहुजन नायक मान्यवर काशीराम के सपनों को साकार करने का कार्य समाजवादी पार्टी व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कर रहे हैं। इस मौके पर पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि बहुजन नायक काशीराम ने दबे कुचले व सोते हुए समाज को जगाने का काम किया था जिन जातियों को तोड़ा गया था और बांटा गया था उन सभी को जोड़ने का काम किया था। इस मौके पर पूर्व एमएलसी अमित यादव ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार में पूरे उत्तर प्रदेश के विकास कार्य ठप हो चुके हैं और महानगर शाहजहांपुर में कोई भी विकास कार्य नहीं हुए हैं नगर विधानसभा क्षेत्र पूरी तरह से विकास कार्य से अछूत है। इस मौके पर पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार बदले के भावना से कार्य कर रही है भाजपा सिर्फ देश और प्रदेश में नफरत का जहर घोलकर और जनता को धर्म के नाम पर बाटकर देश और प्रदेश का भाईचारे वाला माहौल खराब कर रही है। इस मौके पर सपा जिला उपाध्यक्ष मिश्रीलाल पटेल,सपा जिला उपाध्यक्ष ओंकार सिंह यादव, सपा जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार यादव, अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष हफीज अंसारी, सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव नाजिम फारुकी,सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मोनू कुरैशी,सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष तेजपाल सिंह यादव, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के जिला अध्यक्ष सचिन कुमार कनौजिया, मजदूर सभा के जिला अध्यक्ष मनोज़ वर्मा, सपा जिला सचिव संतोष कुमार पाल, लल्ला सिंह यादव, नसीम खान, पार्वती सैनी,नीलम, सर्वेश राठौर, जाफरीन,सरताज अली इदरीसी, कौशल यादव, मोहम्मद ज़की , तस्लीम अंसारी,श्यामलाल जाटव,सचिन सक्सेना,अनिल भोजवाल,अमन गुर्जर,बृजपाल सिंह यादव,राम रतन लाल सोनी,जितेंद्र सिंह,मोहम्मद फैसल, शब्बन अंसारी,अरशद खान, पवन वर्मा, शफीकुर रहमान, प्रमोद यादव मोहसिन खान,आरिफ खान,दिनेश कुमार,इमरान खान, राजकुमार शर्मा,अरविंद कश्यप, दिनेश कश्यप,महावीर सिंह यादव, सरदार कुलजीत सिंह,सरदार मंजीत सिंह, अनवर सईद, उजैर खान, अब्दुल समद, फराज इदरीस, असलम खान, अनिल भोजवाल, अक्षय भोजवाल,पिंटू भोजवाल, रामकुमार यादव सुनील सागर मोहित पटेल राजपाल यादव गौरव भारती, उमेंद्र यादव नौशाद खान डॉक्टर आदेश मनोज शंखवार पी. एल गौतम, सचिन गौतम, जितेंद्र सिंह वर्मा आनंद कुमार गौतम,सपा जिला अध्यक्ष के प्रतिनिधि शाहनवाज आदि सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे। बैठक का संचालन सपा जिला महासचिव रंणजय सिंह यादव ने किया।1
- Post by MAHARAJ SINGH1
- =========================== थाना सदर बाज़ार पुलिस टीम को मिली बड़ी कामयाबी =================== ======== दिनांक 14.03.2026 को वादिनी द्वारा थाना सदर बाजार पर दी गयी तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0-98/2026 धारा-75 /351(3) बीएनएस व 9M/10 पॉक्सो एक्ट बावत अभियुक्त द्वारा वादिनी की नाबालिग पुत्री के साथ छेडछाड करना व शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में पंजीकृत किया गया था । =========================== शाहजहाँपुर आज दिनांक 15.03.2026 को थाना सदर बाजार पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त सत्यवीर सिंह पुत्र चिरंजीलाल उम्र-53 वर्ष नि0 आर्य नगर कॉलोनी चिनौर, थाना सदर बाजार शाहजहाँपुर को चिनौर तिराहे (अवनती बाई पार्क) के पास से समय लगभग- 15.00 बजे से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।4
- शाहजहाँपुर: दबंगों के हौसले बुलंद, रात के अंधेरे में एम्बुलेंस को फूंका; स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रहार शाहजहाँपुर। जनपद के थाना सदर बाजार क्षेत्र में अपराधियों के बेखौफ होने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ मक्कू बजरिया इलाके में देर रात अज्ञात युवकों ने खड़ी एक एम्बुलेंस में आग लगा दी। देखते ही देखते एम्बुलेंस आग का गोला बन गई और जलकर पूरी तरह स्वाहा हो गई। क्या है पूरा मामला? मिली जानकारी के अनुसार, यह एम्बुलेंस ओसीएफ (OCF) अस्पताल में अपनी सेवाएँ दे रही थी। रोजाना की तरह चालक ने गाड़ी को मक्कू बजरिया क्षेत्र में पार्क किया था। रात करीब 2:00 बजे कुछ अज्ञात शरारती तत्व वहां पहुंचे और एम्बुलेंस को आग के हवाले कर फरार हो गए। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते और आग बुझाने की कोशिश करते, तब तक गाड़ी का ढांचा ही शेष बचा।1
- शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार पुलिस टीम ने पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार 14 मार्च 2026 को वादिनी की तहरीर के आधार पर थाना सदर बाजार में मुकदमा संख्या 98/2026 धारा 75/351(3) बीएनएस व 9एम/10 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि अभियुक्त ने वादिनी की नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ की तथा शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। मामले में कार्रवाई करते हुए थाना सदर बाजार पुलिस टीम ने 15 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर चिनौर तिराहे (अवनती बाई पार्क) के पास से वांछित अभियुक्त सत्यवीर सिंह (उम्र करीब 53 वर्ष) पुत्र चिरंजीलाल निवासी आर्य नगर कॉलोनी चिनौर, थाना सदर बाजार, से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रणजीत बहादुर सिंह, महिला उपनिरीक्षक साक्षी चौधरी तथा कांस्टेबल मनीष कुमार शामिल रहे।1