नालंदा के चंडी में घूसकांड, 17 हजार लेते ही दबोचा गया संसाधन शिक्षक नालंदा के चंडी में घूसकांड, 17 हजार लेते ही दबोचा गया संसाधन शिक्षक एंकर, नालंदा जिले के चंडी प्रखंड से रिश्वतखोरी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना की टीम ने छापेमारी कर एक संसाधन शिक्षक को 17 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। दरअसल नालंदा जिला अंतर्गत चंडी प्रखंड स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) में सोमवार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संसाधन शिक्षक मनोज कुमार वर्मा को 17 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई एक पीड़ित शिक्षक की शिकायत के आधार पर की गई है। मामले में चंडी की प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पुष्पा कुमारी को मुख्य अभियुक्त बनाया गया है। निगरानी विभाग के डीएसपी अमरेंद्र कुमार विद्यार्थी ने बताया कि पीड़ित शिक्षक धर्मेंद्र कुमार वर्ष 2017 से 2019 तक मिड डे मील में गड़बड़ी के आरोप में निलंबित रहे थे। बाद में अदालत ने उनके पक्ष में फैसला सुनाते हुए रोके गए वार्षिक वेतन के भुगतान का आदेश दिया था। जिला स्तर से भी वेतन भुगतान करने के निर्देश जारी किए गए थे। इसके बावजूद आरोप है कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पुष्पा कुमारी की ओर से वेतन भुगतान के बदले रिश्वत की मांग की जा रही थी और भुगतान को जानबूझकर लंबित रखा गया था। इससे परेशान होकर शिक्षक ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो से शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने मामले का सत्यापन कराया और जांच में रिश्वत मांगने की बात सही पाई गई। जैसे ही पीड़ित शिक्षक ने बीआरसी कार्यालय में मौजूद मनोज कुमार वर्मा को 17 हजार रुपये दिए, पहले से घात लगाए निगरानी टीम ने उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान यह भी सामने आया कि मनोज कुमार वर्मा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पुष्पा कुमारी के निर्देश पर ही यह राशि ले रहे थे। इसके आधार पर निगरानी टीम ने बीईओ पुष्पा कुमारी को भी मामले में नामजद अभियुक्त बना दिया है।

- नवादा में आयोजित 12वीं राज्य स्तरीय सीनियर रग्बी चैंपियनशिप में नालंदा की महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब जीता, जबकि पुरुष टीम ने उपविजेता स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया।1
- भैंस पालन पर बिहार सरकार की बड़ी सौगात,भैंस पालन पर बिहार सरकार की बड़ी सौगात, 50% से 75% तक सब्सिडी कैप्शन / खबर: बिहार सरकार द्वारा पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए भैंस पालन पर 50% से 75% तक सब्सिडी दी जा रही है। अलग-अलग वर्गों के लिए अलग-अलग सब्सिडी निर्धारित की गई है। इच्छुक लोग ऑनलाइन आवेदन कर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। सरकार ने लोगों से अपील की है कि समय रहते आवेदन करें, ताकि इस अवसर का लाभ मिल सके।1
- बिहारशरीफ में ईद-लगन की रौनक, मुन्नालाला महेशलाल आर्य ज्वेलर्स में सिल्वर जेवरों की भरमा! @mlml_arya_jewels1
- Post by VN News Bihar1
- मानपुर में जदयू की सदस्यता सभा, बसंती देवी जिला सचिव पद पर नियुक्तमानपुर में जदयू की सदस्यता सभा, बसंती देवी जिला सचिव पद पर नियुक्त खबर: नालंदा जिले के मानपुर ग्राम में शनिवार को जदयू की सदस्यता ग्रहण को लेकर एक सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश से आए राज्य सलाहकार समिति के सदस्य निराला पांडे, प्रदेश सचिव मुंद्रिका मनोहर, जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ नालंदा के जिला अध्यक्ष उमेश भगत, आईटी सेल जदयू नेता जितेंद्र यादव, जिला सचिव रजनी देवी तथा जिला महासचिव नितीश कुमार पासवान सहित कई नेता उपस्थित रहे। सभा के दौरान मानपुर निवासी बसंती देवी को जदयू के जिला सचिव पद पर नियुक्त किया गया। नेताओं ने उन्हें माला पहनाकर बधाई दी। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने बिहार सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और उन्हें जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। साथ ही सरकार की योजनाओं का लाभ घर-घर तक पहुंचाने की बात कही। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, पुरुष, नौजवान और ग्रामीण मौजूद रहे।1
- चलते है टिप टॉप में यासिर ईमाम पर प्लॉट देने के नाम में फ्रॉड। नहीं मिला प्लॉट,शिक्षक परेशान पटना1
- नवादा में आयोजित 12वीं राज्य स्तरीय सीनियर रग्बी चैंपियनशिप में नालंदा की महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब जीता, जबकि पुरुष टीम ने उपविजेता स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया।1
- हरनौत में भीषण आग से किराना दुकान जलकर राख, 8 लाख का नुकसान एंकर, नालंदा जिले के हरनौत में बीती रात एक किराना दुकान में भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग इतनी भयानक थी कि बंद दुकान से निकल रही लपटों को देखकर इलाके में हड़कंप मच गया। दरअसल यह मामला नालंदा जिला के हरनौत थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड का है, जहां बीती रात एक किराना दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। पीड़ित दुकानदार मुन्नू साव उर्फ श्याम बालक साव ने बताया कि वे रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात करीब दो बजे पड़ोसियों ने फोन कर उन्हें दुकान में आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि दुकान में आग तेजी से फैल चुकी थी और लपटें बाहर निकल रही थीं। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और समरसेबल मोटर पंप चलाकर आग बुझाने का प्रयास करने लगे। साथ ही दमकल विभाग को भी सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद आसपास के थाना और बिहार शरीफ से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग इतनी भीषण थी कि दुकान के ऊपर स्थित पतंजलि स्टोर तक गर्मी और धुआं पहुंच गया। स्टोर के संचालक रौशन कुमार ने बताया कि छत काफी गर्म हो गई थी और धुआं भर गया था, इसलिए रात में ही सामान हटाना पड़ा। इस घटना में किराना दुकान में रखा लगभग 7 से 8 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया है। पीड़ित दुकानदार ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। वहीं स्थानीय लोगों ने दमकल वाहन में तकनीकी खराबी के कारण आग बुझाने में देरी का आरोप भी लगाया है। इधर अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी अमरजीत कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। उन्होंने लोगों से अपील की है कि दुकान बंद करते समय बिजली का स्विच जरूर बंद करें, ताकि ऐसी अप्रत्याशित आग की घटनाओं से बचा जा सके।1
- मानपुर में जदयू की सदस्यता सभा, बसंती देवी जिला सचिव पद पर नियुक्त खबर: नालंदा जिले के मानपुर ग्राम में शनिवार को जदयू की सदस्यता ग्रहण को लेकर एक सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश से आए राज्य सलाहकार समिति के सदस्य निराला पांडे, प्रदेश सचिव मुंद्रिका मनोहर, जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ नालंदा के जिला अध्यक्ष उमेश भगत, आईटी सेल जदयू नेता जितेंद्र यादव, जिला सचिव रजनी देवी तथा जिला महासचिव नितीश कुमार पासवान सहित कई नेता उपस्थित रहे। सभा के दौरान मानपुर निवासी बसंती देवी को जदयू के जिला सचिव पद पर नियुक्त किया गया। नेताओं ने उन्हें माला पहनाकर बधाई दी। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने बिहार सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और उन्हें जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। साथ ही सरकार की योजनाओं का लाभ घर-घर तक पहुंचाने की बात कही। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, पुरुष, नौजवान और ग्रामीण मौजूद रहे।1