logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सारसोप में निकाली तिरंगा रैली, दिया देशभक्ति का संदेश हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर विद्यार्थियों ने गांव में किया भ्रमण सारसोप। गांव में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के विद्यार्थियों एवं समस्त स्टाफ की ओर से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर विद्यार्थियों ने गांव में भ्रमण करते हुए देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। रैली के दौरान भारत माता के जयकारों से वातावरण देशभक्तिमय हो गया। विद्यालय स्टाफ ने ग्रामीणों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान बनाए रखने की अपील की। आयोजन में ग्रामीणों ने भी उत्साह से सहभागिता निभाई।

3 hrs ago
user_Ravi  Rajasthan Patrika
Ravi Rajasthan Patrika
Photographer चौथ का बरवाड़ा, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
3 hrs ago
e4dcf05f-317d-46c3-a672-9655f1237310

सारसोप में निकाली तिरंगा रैली, दिया देशभक्ति का संदेश हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर विद्यार्थियों ने गांव में किया भ्रमण सारसोप। गांव में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के विद्यार्थियों एवं समस्त स्टाफ की ओर से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर विद्यार्थियों ने गांव में भ्रमण करते हुए देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। रैली के दौरान भारत माता के जयकारों से वातावरण देशभक्तिमय हो गया। विद्यालय स्टाफ ने ग्रामीणों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान बनाए रखने की अपील की। आयोजन में ग्रामीणों ने भी उत्साह से सहभागिता निभाई।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • आदिवासी दिवस पर जस्टाना में पद दंगल का आयोजन, महिला मेडिया की रचनाएं सुन श्रोता हुए मंत्रमुग्ध, कार्यक्रम में उमड़ी भारी भीड़ सवाई माधोपुर। आदिवासी दिवस के अवसर पर बौंली उपखंड क्षेत्र के जस्टाना कस्बे में मीणा आदिवासी समुदाय की ओर से पद दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें पद गायन पार्टी में शामिल महिला मिडिया ने एक से एक शानदार प्रस्तुतियां देकर उपस्थित समुदाय को मंत्रमुग्ध करनें में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी। सामाजिक गतिविधियों से लेकर भक्ति, राजनीति,लोक कथा, लोक संस्कृति एवं वर्तमान प्रासंगिक विषयों पर महिलाओं ने एक से बढ़कर एक रचनाएं सुनाकर लोगों की खूब वाहवाही लूटी। आपको बता दे की हेला ख्याल एवं पद दंगल आदिवासी परंपरा व राजस्थानी संस्कृति का एक अहम हिस्सा है, किसके जरिए वापसी प्रेम और भाईचारे की भावना बढ़ती है।
    1
    आदिवासी दिवस पर जस्टाना में पद दंगल का आयोजन,  महिला मेडिया की रचनाएं सुन श्रोता हुए मंत्रमुग्ध,  कार्यक्रम में उमड़ी भारी भीड़ 
सवाई माधोपुर। आदिवासी दिवस के अवसर पर बौंली उपखंड क्षेत्र के जस्टाना कस्बे में मीणा आदिवासी समुदाय की ओर से पद दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें पद गायन पार्टी में शामिल महिला मिडिया ने एक से एक शानदार प्रस्तुतियां देकर उपस्थित समुदाय को मंत्रमुग्ध करनें में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी। सामाजिक गतिविधियों से लेकर भक्ति, राजनीति,लोक कथा, लोक संस्कृति एवं वर्तमान प्रासंगिक विषयों पर महिलाओं ने  एक से बढ़कर एक रचनाएं सुनाकर लोगों की खूब वाहवाही लूटी।  आपको बता दे की हेला ख्याल एवं पद दंगल आदिवासी परंपरा व राजस्थानी संस्कृति का एक अहम हिस्सा है, किसके जरिए वापसी प्रेम और भाईचारे की भावना बढ़ती है।
    user_Chandra Shekhar Sharma
    Chandra Shekhar Sharma
    Teacher सवाई माधोपुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • चौथ का बरवाड़ा सहित अन्य जगहों पर आदिवासी दिवस पर की कार्यक्रमों का हुआ आयोजन चौथ का बरवाड़ा .विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर चौथ का बरवाड़ा सहित आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में आदिवासी समाज की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में समाज की संस्कृति, परंपराओं और विरासत को सहेजने के साथ ही शिक्षा, सामाजिक एकता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। चौथ का बरवाड़ा स्थित मीणा समाज धर्मशाला में भी आदिवासी दिवस के तहत विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इस दौरान समाज की परंपराओं और संस्कृति से जुड़े पद दंगल का आयोजन किया गया, जिसमें कलाकारों ने लोकगीतों एवं पदों के माध्यम से सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया। वहीं क्षेत्र के अन्य गांवों में भी आदिवासी दिवस पर रैलियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पौधरोपण एवं सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। वक्ताओं ने आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में समाज की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रमों के दौरान समाज की युवा पीढ़ी को अपनी परंपराओं और संस्कृति से जुड़े रहने का आह्वान किया गया।
    1
    चौथ का बरवाड़ा सहित अन्य जगहों पर आदिवासी दिवस पर की कार्यक्रमों का हुआ आयोजन 
चौथ का बरवाड़ा .विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर चौथ का बरवाड़ा सहित आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में आदिवासी समाज की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में समाज की संस्कृति, परंपराओं और विरासत को सहेजने के साथ ही शिक्षा, सामाजिक एकता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
चौथ का बरवाड़ा स्थित मीणा समाज धर्मशाला में भी आदिवासी दिवस के तहत विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इस दौरान समाज की परंपराओं और संस्कृति से जुड़े पद दंगल का आयोजन किया गया, जिसमें कलाकारों ने लोकगीतों एवं पदों के माध्यम से सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया।
वहीं क्षेत्र के अन्य गांवों में भी आदिवासी दिवस पर रैलियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पौधरोपण एवं सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। वक्ताओं ने आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में समाज की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रमों के दौरान समाज की युवा पीढ़ी को अपनी परंपराओं और संस्कृति से जुड़े रहने का आह्वान किया गया।
    user_Irfan Rajasthan patrika
    Irfan Rajasthan patrika
    Local News Reporter चौथ का बरवाड़ा, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • Post by राजू माली पत्रकार
    1
    Post by राजू माली पत्रकार
    user_राजू माली पत्रकार
    राजू माली पत्रकार
    Local News Reporter खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • उनियारा, डीएसटी टीम की साइबर अपराध के विरुद्ध कारवाई, 20 लाख रुपए की ठगी का खुलासा, तीन जनों को किया गिरफ्तार पत्रकार संदीप गुप्ता उनियारा, DST टीम टोंक द्वारा पुरानी टोंक थाना क्षेत्र में दबिश देकर तीन साइबर अपराधियों को डिटेन किया गया। आरोपियों से मोबाइल को जप्त किया गया। पुलिस थाना पुरानी टोंक पर तीनों आरोपियों के विरुद्ध साइबर क्राइम की धाराओं में प्रकरण पंजीकृत किया गया, तीनो आरोपीयो की जांच में अपने मोबाइल से 75 फर्जी सीम का प्रयोग करना पाया गया। एनसीआर पोर्टल पर आरोपियों के विरुद्ध 11 ऑनलाइन शिकायत दर्ज होना पाया गया। आरोपी अपने मोबाइल से फर्जी फोन पे ऐप, फर्जी इन्वेस्टमेंट लिंक, सटका मटका कल्याण के माध्यम से व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के माध्यम से आम जनता को मोटी रकम दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगी का काम पिछले 4 वर्षों से कर रहे थे । DST की प्रभावी कार्रवाई से साइबर ठगों में हड़कंप मचा हुआ है। कौन कौन है आरोपी,,,,, 1. कानाराम पुत्र पप्पू लाल जाति मीणा उम्र 22 साल निवासी तालपुरा पुलिस थाना मेहंदवास 2. लोकेंद्र पुत्र पप्पू लाल उम्र 21 साल जाति मीणा निवासी तुम्बीपूरा पुलिस थाना उनियारा 3. कुलदीप पुत्र हंसराज जाति गुर्जर उम्र 22 साल निवासी तालपुरा पुलिस थाना मेहंदवास है।
    1
    उनियारा, डीएसटी टीम की साइबर अपराध के विरुद्ध कारवाई,
20 लाख रुपए की ठगी का खुलासा, तीन जनों को किया गिरफ्तार 

पत्रकार संदीप गुप्ता 
उनियारा,
DST टीम टोंक द्वारा पुरानी टोंक थाना क्षेत्र में दबिश देकर तीन साइबर अपराधियों को डिटेन किया गया। आरोपियों से मोबाइल को जप्त किया गया। पुलिस थाना पुरानी टोंक पर तीनों आरोपियों के विरुद्ध साइबर क्राइम की धाराओं में प्रकरण पंजीकृत किया गया, तीनो आरोपीयो की जांच में अपने मोबाइल से 75 फर्जी सीम का प्रयोग करना पाया गया। एनसीआर पोर्टल पर आरोपियों के विरुद्ध 11 ऑनलाइन शिकायत दर्ज होना पाया गया। आरोपी अपने मोबाइल से फर्जी फोन पे ऐप, फर्जी इन्वेस्टमेंट लिंक, सटका मटका कल्याण के माध्यम से व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के माध्यम से आम जनता को मोटी रकम दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगी का काम पिछले 4 वर्षों से कर रहे थे ।  DST की प्रभावी कार्रवाई से साइबर ठगों में हड़कंप मचा हुआ है।
कौन कौन है आरोपी,,,,,
1. कानाराम पुत्र पप्पू लाल जाति मीणा उम्र 22 साल निवासी तालपुरा पुलिस थाना मेहंदवास
2. लोकेंद्र पुत्र पप्पू लाल उम्र 21 साल जाति मीणा निवासी तुम्बीपूरा पुलिस थाना उनियारा
3. कुलदीप पुत्र हंसराज जाति गुर्जर उम्र 22 साल  निवासी तालपुरा पुलिस थाना मेहंदवास है।
    user_Sandeep Gupta
    Sandeep Gupta
    उनियारा, टोंक, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • सवाई माधोपुर आलनपुर सर्किल स्थित ‌N.H 552 शिवम मैरिज गार्डन सड़क पर सीवरेज की गंदगी सड़क पर बहे रही है। नहीं कोई धनीधोरी। मौसमी बीमारी के चलते फैल सकती है बीमारियां। सवाई माधोपुर आलनपुर सर्किल स्थित ‌N.H 552 शिवम मैरिज गार्डन सड़क पर सीवरेज की गंदगी सड़क पर बहे रही है। नहीं कोई धनीधोरी। मौसमी बीमारी के चलते फैल सकती है बीमारियां।
    1
    सवाई माधोपुर आलनपुर सर्किल स्थित ‌N.H 552 शिवम मैरिज गार्डन सड़क पर सीवरेज की गंदगी सड़क पर बहे रही है। नहीं कोई धनीधोरी। मौसमी बीमारी के चलते फैल सकती है बीमारियां।
सवाई माधोपुर आलनपुर सर्किल स्थित ‌N.H 552 शिवम मैरिज गार्डन सड़क पर सीवरेज की गंदगी सड़क पर बहे रही है। नहीं कोई धनीधोरी। मौसमी बीमारी के चलते फैल सकती है बीमारियां।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    6 hrs ago
  • सावन मास के द्वितीय सोमवार को मलारना चौड़ में निकली भव्य कावड़ यात्रा , श्री नीलकंठ महादेव मंदिर में किया पवित्र जल से जलाभिषेक सवाई माधोपुर (चंद्रशेखर शर्मा)। जिले के मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र के मलारना चौड़ कस्बे में पवित्र श्रावण मास के चलते द्वितीय सोमवार को कांवड़ यात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में पुरुष कांवड़ियों ने कंधों पर पवित्र जल से भरी कावड़ रखकर श्रद्धा और उत्साह के साथ कांवड़ यात्रा में भागीदारी की । ग्राम पंचायत परिसर स्थित जन आस्था के प्रमुख केन्द्र श्री नीलकंठ महादेव मंदिर पहुंचकर कावड़ों में भरकर लाए गए पवित्र जल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया। आज द्वितीय सोमवार को तकरीबन 12 दर्जन कांवड़िए गढ़मोरा स्थित मोरध्वज कुंड से कावड़ों में पवित्र जल भरकर कस्बे के लिए रवाना हुए। यहां पहुंचने पर कावड़ियों का पुरूष व महिला श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर व अभिर- गुलाल उड़ेल कर भव्य स्वागत-सत्कार किया गया। हर - हर महादेव व बम -बम भोले के उद्घोषों से कांवड़ यात्रा पूरे रास्ते गुंजायमान बनी रही । युवा भाजपा नेता व समाजसेवी रामराज खाती ने बताया की तकरीबन 60 कांवड़ियों का जत्था पैदल यात्रा कर सोमवार को गढ़मोरा कुंड से पवित्र जल लेकर मलारना चौड़ कस्बे में पंहुचा । यहां श्री नीलकंठ महादेव मंदिर में कांवड़ियों ने एक दर्जन से अधिक विद्वान पंडितों की उपस्थिति में विभिन्न मंत्रोच्चार व विधि-विधान के साथ महादेव का जलाभिषेक किया। इस अवसर पर मंदिर के गर्भ गृह में शिव परिवार की आकर्षक झांकी भी सजाई गई। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालु यात्रा मार्ग और मंदिर परिसर में उपस्थित रहे।
    1
    सावन मास के द्वितीय सोमवार को  मलारना चौड़ में निकली भव्य कावड़ यात्रा , श्री नीलकंठ महादेव मंदिर में किया पवित्र जल से जलाभिषेक 
सवाई माधोपुर (चंद्रशेखर शर्मा)। जिले के मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र के मलारना चौड़ कस्बे में पवित्र श्रावण मास के चलते द्वितीय सोमवार को कांवड़ यात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में पुरुष कांवड़ियों ने कंधों पर पवित्र जल से भरी कावड़ रखकर श्रद्धा और उत्साह के साथ कांवड़ यात्रा में भागीदारी की । ग्राम पंचायत परिसर स्थित जन आस्था के प्रमुख केन्द्र श्री नीलकंठ महादेव मंदिर पहुंचकर कावड़ों में भरकर लाए गए पवित्र जल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया। आज द्वितीय सोमवार को तकरीबन 12 दर्जन कांवड़िए गढ़मोरा स्थित मोरध्वज कुंड से कावड़ों में पवित्र जल भरकर कस्बे के लिए रवाना हुए।  यहां पहुंचने पर कावड़ियों का पुरूष व महिला श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर व अभिर- गुलाल उड़ेल कर भव्य स्वागत-सत्कार किया गया। हर - हर महादेव व बम -बम भोले के उद्घोषों से कांवड़ यात्रा पूरे रास्ते गुंजायमान बनी रही । युवा भाजपा नेता व समाजसेवी रामराज खाती ने बताया की तकरीबन 60 कांवड़ियों का जत्था पैदल यात्रा कर सोमवार को गढ़मोरा कुंड से पवित्र जल लेकर मलारना चौड़ कस्बे में पंहुचा । यहां श्री नीलकंठ महादेव मंदिर में कांवड़ियों ने एक दर्जन से अधिक विद्वान पंडितों की उपस्थिति में विभिन्न मंत्रोच्चार व विधि-विधान के साथ महादेव का जलाभिषेक किया। इस अवसर पर मंदिर के गर्भ गृह में शिव परिवार की आकर्षक झांकी भी सजाई गई। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालु यात्रा मार्ग और मंदिर परिसर में उपस्थित रहे।
    user_Chandra Shekhar Sharma
    Chandra Shekhar Sharma
    Teacher सवाई माधोपुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • devi devtaho ki maryada ki apti jank ese m gor kalug marya m rahakar ese partit hota h
    1
    devi devtaho ki maryada ki apti jank  ese m gor kalug  marya m rahakar ese partit hota h
    user_Ravishankar
    Ravishankar
    Electrician इंद्रगढ़, बूंदी, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • कटर चलाने के लिए बिछाई गई सड़क पर बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट, बडा हादसा टला। सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट रोड स्थित इंदिरा मैदान के सामने गौरव पथ पर चल रहे डिवाइडर निर्माण कार्य के काम में ली जा रही बिजली में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई।घनीमत यह रही कि उस दौरान की कोई राहगीर वहां से नहीं गुजर रहा था । जिसके चलते बड़ा हादसा होने से टल गया । वही दूसरी ओर बरसात का मौसम है। बारिश हो रही है। तो दूसरी ओर बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होने के कारण ठेकेदार द्वारा बिछाई गई बिजली की लाइन जो की पत्थर कटिंग के लिए चलाए जा रहे कटर चलाने के लिए बिछाई गई थी। वैसे में सावधानी रखना अति आवश्यक है। ऐसे गैर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ जिला प्रशासन हरकत में आकर कार्रवाई करे तो होने वाले हादसों से बचा जा सकता है। आज भी बड़ा हादसा होने से बाल बाल बचा।
    1
    कटर चलाने के लिए बिछाई गई सड़क पर बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट, बडा हादसा टला।
सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट रोड स्थित इंदिरा मैदान के सामने गौरव पथ पर चल रहे डिवाइडर निर्माण कार्य के काम में ली जा रही बिजली में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई।घनीमत यह रही कि उस दौरान की कोई राहगीर वहां से नहीं गुजर रहा था । जिसके चलते बड़ा हादसा होने से टल गया । वही दूसरी ओर बरसात का मौसम है। बारिश हो रही है। तो दूसरी ओर 
बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होने के कारण ठेकेदार द्वारा बिछाई गई बिजली की लाइन जो की पत्थर कटिंग के लिए चलाए जा रहे कटर चलाने के लिए बिछाई गई थी।  वैसे में सावधानी रखना अति आवश्यक है।  ऐसे गैर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ जिला प्रशासन हरकत में आकर कार्रवाई करे तो होने वाले हादसों से बचा जा सकता है।  आज भी बड़ा हादसा होने से बाल बाल बचा।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.