बदलापुर तहसील में फर्जीवाड़ा उजागर, फर्जी हस्ताक्षर से 2 लाख रुपये गबन का आरोप, आरोपी गिरफ्तार जौनपुर के बदलापुर तहसील में एक और फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है, जहां एसडीएम और तहसीलदार के फर्जी हस्ताक्षर कर लगभग 2 लाख रुपये गबन करने का आरोप लगा है। इस मामले में तहसील संग्रह कार्यालय में तैनात अनुसेवक दीपक श्रीवास्तव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी पर आरोप है कि उसने एसडीएम योगिता सिंह और तहसीलदार योगेंद्र पांडे के फर्जी हस्ताक्षर कर सरकारी धन का गबन किया। बताया जा रहा है कि दीपक श्रीवास्तव को कार्यों में लापरवाही के चलते करीब 8 माह पूर्व ही निलंबित किया जा चुका था। 4 अप्रैल 2026 को आयोजित तहसील दिवस कार्यक्रम के दौरान यह मामला संज्ञान में आया, जिसके बाद एसडीएम योगिता सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। गौरतलब है कि लगभग 8 वर्ष पूर्व भी बदलापुर तहसील में इसी तरह का घोटाला सामने आया था, जिसमें तत्कालीन एसडीएम ममता मालवीय द्वारा नायब नाजिर दीनानाथ चौबे व तहसील कर्मचारी पवन सिंह समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था और सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

- Post by Anupam tiwari1
- ए कार्य हमारे ग्राम प्रधानों का हैं पेपर में काम कर रहे हैं पैसे की लूट मची है वीडियो सेक्रेटरी सब भ्रष्ट हैं2
- Post by Dharmendra Giri1
- Post by Dharmendra Mishra1
- Post by The Live1
- दर्शन करने जा रहे युवक की बाइक रोक कर बदमाशों ने युवक को मारी गोली, युवक की हुई मौत, घटनास्थल का मुआयना करने पहुंचे एसपी दीपक भूकर । अंतू थाना क्षेत्र के महमदापुर के डूहीया निवासी पंकज शुक्ला बाईक से शाम के समय अन्य दो साथियों संग चंडिका देवी धाम दर्शन करने जा रहा था।जैसे ही रैबी रजानीपुर स्थित सुनसान जगह पर बाईक पर आए हमलावरों ने बाईक रोक युवक को मारी गोली। गोली लगने से पंकज शुक्ला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसपी दीपक भूकर, एडिशनल एसपी शैलेन्द्र लाल, सीओ सिटी प्रशांत हुड्डा समेत भारी पुलिस मौजूद , पुलिस अधीक्षक ने घटना को लेकर जानकारी लेते हुए मातहतों को दिए आरोपियों पर कार्यवाही के निर्देश दिया।1
- Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज1
- Post by Anupam tiwari1