Shuru
Apke Nagar Ki App…
*चित्रकूट- धारकुण्डी क्षेत्र में एक बार फिर अवैध उत्खनन शुरु, धारकुण्डी में अस्पताल के पीछे भठहा में शुरु हुआ है अवैध उत्खनन।*
Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
*चित्रकूट- धारकुण्डी क्षेत्र में एक बार फिर अवैध उत्खनन शुरु, धारकुण्डी में अस्पताल के पीछे भठहा में शुरु हुआ है अवैध उत्खनन।*
More news from Barwani and nearby areas
- देवभूमि हिमाचल के कुल्लू जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. बंजार पुलिस थाना क्षेत्र के तहत सोझा के पास एक पर्यटक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से कई फीट नीचे खाई में जा गिरा. इस हादसे ने एक बार फिर पहाड़ी रास्तों पर सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. ताजा जानकारी के अनुसार, वाहन (DL1BC 4958) में कुल 22 लोग सवार थे, जिनमें से अधिकांश पर्यटक बताए जा रहे हैं. दुर्घटना इतनी भीषण थी कि वाहन के गिरने के बाद चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों की सूचना पर DDMA कुल्लू और पुलिस की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं. अब तक कुल 22 यात्रियों में से 18 लोगों को सुरक्षित निकालकर खाई से बाहर लाया गया है. उपायुक्त अनुराग चंद्र ने पुष्टि की है कि इस हादसे में 4 लोगों की जान चली गई है, जिनमें 2 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं. #HimachalPradesh #Kullu #ATReel1
- पानसेमल। नगर परिषद एवं दुर्गा खांडसारी शुगरमील्स द्वारा निशुल्क लाइब्रेरी संचालित की जा रही है जिसमें अभ्यर्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी कर रहे हैं।1
- सेंधवा । बड़वानी जिले के जनजातीय बाहुल्य क्षेत्र सेंधवा में सैनिक स्कूल की स्थापना को लेकर मांग तेज हो गई है । अनुसूचित जनजाति आयोग राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतरसिंह आर्य ने इस संबंध में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह को पत्र लिखकर सेंधवा में नवीन सैनिक स्कूल स्थापित करने की मांग की है। आर्य ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि देश की एकता और अखंडता की रक्षा में जनजातीय क्षेत्रों का योगदान हमेशा से अतुलनीय रहा है। मध्यप्रदेश का बड़वानी जिला, विशेषकर सेंधवा विकासखंड, जनजातीय बाहुल्य क्षेत्र है, जहां के युवाओं में शारीरिक दक्षता, साहस और राष्ट्र सेवा के प्रति गहरा जज्बा देखा जाता है। उन्होंने सेंधवा की भौगोलिक एवं सामरिक महत्ता को रेखांकित करते हुए बताया कि यह क्षेत्र मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की सीमा पर स्थित एक महत्वपूर्ण केंद्र है। यहां का शांत वातावरण एवं अनुकूल भौगोलिक परिस्थितियां सैन्य प्रशिक्षण एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए अत्यंत उपयुक्त हैं। आर्य ने यह भी बताया कि क्षेत्र के अनेक जनजातीय युवा पहले से ही सेना और पुलिस बलों में सेवाएं दे रहे हैं। यदि सेंधवा में सैनिक स्कूल की स्थापना होती है तो स्थानीय प्रतिभाशाली बच्चों को प्रारंभिक स्तर से ही अनुशासित वातावरण और उच्च स्तरीय सैन्य प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा। उन्होंने अपने पत्र में सामाजिक एवं शैक्षणिक उत्थान पर भी जोर देते हुए कहा कि सैनिक स्कूल की स्थापना से न केवल शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा, बल्कि यह पिछड़ा जनजातीय क्षेत्र राष्ट्रीय मुख्यधारा से और अधिक मजबूती से जुड़ सकेगा। आर्य ने यह भी उल्लेख किया कि वर्तमान में मध्यप्रदेश में सैनिक स्कूलों की संख्या सीमित है और निमाड़ अंचल के जनजातीय बाहुल्य बड़वानी जिले में ऐसा कोई संस्थान संचालित नहीं है। अंत में उन्होंने रक्षा मंत्री से आग्रह किया कि सामरिक महत्व एवं सामाजिक न्याय को ध्यान में रखते हुए सेंधवा (जिला बड़वानी) में नवीन सैनिक स्कूल की स्वीकृति प्रदान करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं। सैनिक स्कूल स्थापना के संबंध में आर्य ने नपा एल्डरमैन सुनील अग्रवाल व नपा पार्षद पति सचिन शर्मा को अवगत कराते हुए बताया कि सैनिक स्कूल की स्थापना होती है । सैनिक स्कूल में पढ़ाई करने के प्रमुख फायदे एक अनुशासित, शारीरिक रूप से फिट और बौद्धिक रूप से सक्षम जीवनशैली का निर्माण करना है। ये स्कूल मुख्य रूप से नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) के लिए छात्रों को तैयार करते हैं, जहाँ बेहतरीन शिक्षा, हॉस्टल सुविधा, सैन्य प्रशिक्षण, और खेल-कूद के साथ-साथ नेतृत्व कौशल का विकास होता है।1
- ram ram ram1
- पोषण ट्रैकर ऐप को बंद करने की मांग अब और तेज हो गई है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का आंदोलन लगातार जारी है और अब यह एक बड़े रूप में सामने आ रहा है।1
- मांडू दौरे पर आए राज्यपाल, संतोष चौहान के द्वारा बनी हैंडलूम साड़ी देखकर हुए प्रभावित... *राज्यपाल ने कहा- मैं भी तुम्हारी उम्र में "पावर हैंडलूम का कार्य करता था..!* राहुल सेन मांडव मो 9669141814 मांडू न्यूज/ - धार जिले मे मांडू में राज्यपाल मंगू भाई पटेल दौरे पर पहुंचे मांडू की प्राचीन विरासतो का किया भ्रमण। वही धार जिले के मांडू में हाथकरघा विभाग के कौशल एवं तकनीकी विकास योजना अंतर्गत जिला ग्रामोद्योग अधिकारी गिरीश वाघमारे के मार्गदर्शन में विभागीय योजनाओं में स्वीकृत नवाचार कार्यक्रम के माध्यम से पर्यटन स्थल मांडव स्थित आदिवासी समूह को जिले के प्रसिद्ध हाथकरघा बुनकर संतोष सिंह चौहान द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। विवो 1 -महामहिम राज्यपाल मंगू भाई पटेल द्वारा मांडव हथकरघा बालीपुर हैंडलूम साड़ी निर्माण स्थान पर पहुंचे जहां कार्य देख रहे,संतोष चौहान ने राज्यपाल महोदय मंगू भाई पटेल को साड़ी बनाने की बारकी से जानकारी दी,राज्यपाल द्वारा संतोष से कहा कि मैं आपकी उम्र में भी पावर हैंडलूम का काम करता था आज मुझे खुशी हुई की हैंडलूम देखने का सौभाग्य हुआ। विवो 02 संतोष चौहान ने राज्यपाल महोदय मंगू भाई पटेल को साड़ी के बने के बारकी से जानकारी दी तो राज्यपाल महोदय नाम संतोष से कहा कि मैं आपकी उम्र में भी पावर हैंडलूम का काम करता था आज मुझे खुशी हुई की हैंडलूम देखने का सौभाग्य हुआ* विवो 03 धार जिले के छोटे से गांव बालीपुर बुजुर्ग का रहने वाला संतोष चौहान आज महेश्वर की कला आकृति सीख कर पहाड़ी क्षेत्र में आदिवासी महिलाओं को महेश्वर साड़ी की कला आकृति सिखा कर रोजगार प्रदान कर पूरे क्षेत्र में गांव का नाम रोशन कर रहा है। विवो 3 मांडव क्लस्टर क्लब की अध्यक्षा श्रीमती नेहा जायसवाल द्वारा ब्लॉक प्रिंटिंग के शिल्पियों को कच्चा माल उपलब्धि हेतु क्लस्टर योजना में विकसित भवन में उमरबन के हथकरघा शिल्पियों की सहायता से हथकरघा प्रशिक्षण हेतु स्थान उपलब्ध कराया गया है । जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी महोदय द्वारा प्रशिक्षण तथा उपकरण प्रदाय हेतु 90% की अनुदान राशि स्वीकृत की गई है । मुख्य प्रशिक्षक जिला धार के सुप्रसिद्ध व प्रतिष्ठित हथकरघा मास्टर बुनकर श्री संतोष सिंह चौहान की देखरेख में दो सत्रों मेंशिल्पियों द्वारा बुनाई का प्रशिक्षण प्राप्त किया जा रहा है । इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, जिला कलेक्टर प्रियंक मिश्र, विभागीय अधिकारी, स्थानीय भाजपा पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।4
- अमेरिका–इजरायल–ईरान तनाव के बीच 50 महिलाओं ने 12 घंटे में 36हजार बार अखंड जाप किए, विश्व शांति की कामना दुनिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका–इजरायल–ईरान संघर्ष के चलते बन रहे विश्व युद्ध जैसे हालातों के बीच राजगढ़ की महिलाओं ने शांति और अहिंसा का अनूठा संदेश दिया। शहर की राजेंद्र कॉलोनी स्थित राजेंद्र सूरी मंदिर परिसर में राजेंद्र सूरी सामायिक मंडल की 50 महिलाओं ने शनिवार को विश्व शांति के लिए 12 घंटे में 36हजार मंत्रों का अखंड जाप कर आध्यात्मिक पहल की। महिलाओं ने भगवान शांतिनाथ का चित्र एवं भगवान महावीर स्वामी की चांदी की फोटो फ्रेम स्थापित कर अखंड दीप प्रज्वलित किया और सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक निरंतर जाप किया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति और शांति का वातावरण बना रहा। “सभी जीवों के कल्याण की भावना से किया जाप” सामायिक मंडल की सदस्य सोनू लोढ़ा एवं मीना बाफना ने बताया कि वर्तमान में विश्व स्तर पर बन रही अशांति और युद्ध की स्थिति को देखते हुए महिलाओं से विशेष जाप के लिए आव्हान किया गया था। सभी महिलाओं ने इसे सहर्ष स्वीकार करते हुए एकजुट होकर यह आयोजन किया। उन्होंने बताया कि इस जाप का उद्देश्य विश्व शांति, अहिंसा और समस्त जीवों के कल्याण की भावना को मजबूत करना है। जाप करने वाले महिलाओं को सम्मान स्वरूप 65रुपए की प्रभावना दी जिसमें शोभा लोढ़ा 20 रुपए ,लीला बाफना 10 रुपए, विजया बाफ़ना 10रुपए, मीना बाफ़ना 5 रुपए, चंचला बाफ़ना 5 रुपए,किरण डांगी 5 रुपए,किरण बाफना 5 बाफना ,मीना पगारिया 5 रुपए की प्रभावना देने की घोषणा की । अखंड दीप के साथ 12 घंटे गूंजता रहा मंत्र कार्यक्रम गुरु राजेंद्र सूरी मंदिर में आयोजित किया गया, जहां महिलाओं ने अखंड दीप प्रज्वलित कर निरंतर जाप किया। जाप के दौरान यह मंत्र लगातार गूंजता रहा— “शांति जिनेश्वर शांति करो, सभी जीवों को सुखी करो” भक्तिभाव से किए गए इस जाप में महिलाओं ने पूरे मनोयोग से सहभागिता निभाई। विश्व शांति के लिए दिया आध्यात्मिक संदेश इस आयोजन के माध्यम से महिलाओं ने यह संदेश दिया कि जब विश्व अशांति और युद्ध की ओर बढ़ रहा हो, तब आध्यात्मिक शक्ति और सामूहिक प्रार्थना ही शांति का मार्ग प्रशस्त कर सकती है।1
- शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट अमरपाटन सतना मैहर मध्य प्रदेश भोपाल 99747788631