logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना से 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को मिलेगी निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा रायबरेली उत्तर प्रदेश की 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने वाली ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का शुभारंभ मा० मुख्यमंत्री उ०प्र० योगी आदित्यनाथ जी द्वारा लखनऊ से किया गया। इस अवसर पर विशेष बसों को फ्लैग-ऑफ किया गया। साथ ही, रक्षाबंधन के पावन अवसर पर प्रदेश सरकार द्वारा माताओं, बहनों एवं बेटियों को उनके एक सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा का भी शुभारंभ किया गया। इसी क्रम में जनपद रायबरेली में जनपद स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन सामुदायिक केन्द्र, रतापुर में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मा० राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात उ०प्र० दिनेश प्रताप सिंह ने प्रतिभाग किया, कार्यक्रम में मा० विधायक सलोन अशोक कुमार, जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी, मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता एवं अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आमजन द्वारा लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया तथा मा० मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन को सुना गया। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं तथा विशेष रूप से मातृशक्ति को सुगम एवं सुरक्षित परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की पहल की सराहना की गई। कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ के अंतर्गत बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र एवं महिला कल्याण विभाग की पात्र बच्चियों को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत प्रमाण पत्र तथा स्वास्थ्य विभाग की जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों को 1400 रुपए के डमी चेक वितरित किए गये, इसके साथ ही उपस्थित सभी लाभार्थियों को साड़ी व मिष्ठान दिया गया। इस अवसर पर उद्यान मंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा एवं स्वावलंबन को प्राथमिकता देते हुए निरंतर महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना वरिष्ठ महिलाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एवं जनकल्याणकारी पहल है। उन्होंने कहा कि 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की माताओं को निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलने से उन्हें आवागमन में सुविधा होगी और वे अपने परिजनों एवं धार्मिक स्थलों तक सुगमता से पहुंच सकेंगी। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर माताओं, बहनों एवं बेटियों को सहयात्री सहित निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान करना प्रदेश सरकार की मातृशक्ति के प्रति संवेदनशीलता एवं सम्मान की भावना को दर्शाता है। विधायक सलोन ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को निःशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराना सराहनीय एवं ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के पावन पर्व पर यह सुविधा माताओं और बहनों के लिए विशेष उपहार है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है और विभिन्न योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया जा रहा है। जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा मातृशक्ति के सम्मान एवं सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना के माध्यम से वरिष्ठ महिलाओं को निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलना सरकार की जनकल्याणकारी सोच का परिणाम है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर माताओं, बहनों एवं बेटियों को सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान कर सरकार ने महिला सम्मान की भावना को और मजबूत किया है। मंच का संचालन एस एस पाण्डेय द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी वर्षा सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेन्द्र कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

9 hrs ago
user_Sujeet kumar
Sujeet kumar
Lalganj, Rae Bareli•
9 hrs ago
24e828e5-6ecf-4b5f-acdd-fdbecbc055f2

लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना से 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को मिलेगी निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा रायबरेली उत्तर प्रदेश की 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने वाली ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का शुभारंभ मा० मुख्यमंत्री उ०प्र० योगी आदित्यनाथ जी द्वारा लखनऊ से किया गया। इस अवसर पर विशेष बसों को फ्लैग-ऑफ किया गया। साथ ही, रक्षाबंधन के पावन अवसर पर प्रदेश सरकार द्वारा माताओं, बहनों एवं बेटियों को उनके एक सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा का भी शुभारंभ किया गया। इसी क्रम में जनपद रायबरेली में जनपद स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन सामुदायिक केन्द्र, रतापुर में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मा० राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात उ०प्र० दिनेश प्रताप सिंह ने प्रतिभाग किया, कार्यक्रम में मा० विधायक सलोन अशोक कुमार, जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी, मुख्य

e0269ba3-59eb-4271-b41a-15d11773ac53

विकास अधिकारी अंजुलता एवं अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आमजन द्वारा लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया तथा मा० मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन को सुना गया। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं तथा विशेष रूप से मातृशक्ति को सुगम एवं सुरक्षित परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की पहल की सराहना की गई। कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ के अंतर्गत बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र एवं महिला कल्याण विभाग की पात्र बच्चियों को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत प्रमाण पत्र तथा स्वास्थ्य विभाग की जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों को 1400 रुपए के डमी चेक वितरित किए गये, इसके साथ ही उपस्थित सभी लाभार्थियों को साड़ी व मिष्ठान

649e9617-37db-42b5-b768-598b43b2995e

दिया गया। इस अवसर पर उद्यान मंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा एवं स्वावलंबन को प्राथमिकता देते हुए निरंतर महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना वरिष्ठ महिलाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एवं जनकल्याणकारी पहल है। उन्होंने कहा कि 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की माताओं को निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलने से उन्हें आवागमन में सुविधा होगी और वे अपने परिजनों एवं धार्मिक स्थलों तक सुगमता से पहुंच सकेंगी। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर माताओं, बहनों एवं बेटियों को सहयात्री सहित निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान करना प्रदेश सरकार की मातृशक्ति के प्रति संवेदनशीलता एवं सम्मान की भावना को दर्शाता है। विधायक सलोन ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को निःशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराना सराहनीय एवं ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के पावन पर्व पर यह सुविधा माताओं और बहनों के

88a8e8f9-b04b-4d57-96f8-4e3c692ecdbe

लिए विशेष उपहार है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है और विभिन्न योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया जा रहा है। जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा मातृशक्ति के सम्मान एवं सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना के माध्यम से वरिष्ठ महिलाओं को निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलना सरकार की जनकल्याणकारी सोच का परिणाम है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर माताओं, बहनों एवं बेटियों को सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान कर सरकार ने महिला सम्मान की भावना को और मजबूत किया है। मंच का संचालन एस एस पाण्डेय द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी वर्षा सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेन्द्र कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अजगरा महान संवाद कार्यक्रम 2026 में जिलाधिकारी अभिषेक पांडे ने क्या कहा। प्रतापगढ़ जिले के लक्ष्मणपुर ब्लॉक के कटैया ग्राम में अजगरा महान संवाद कार्यक्रम 2026 में जिलाधिकारी अभिषेक पांडे ने क्या कुछ कहा देखें।
    1
    अजगरा महान संवाद कार्यक्रम 2026 में जिलाधिकारी अभिषेक पांडे ने क्या कहा।
प्रतापगढ़ जिले के लक्ष्मणपुर ब्लॉक के कटैया ग्राम में अजगरा महान संवाद कार्यक्रम 2026 में जिलाधिकारी अभिषेक पांडे ने क्या कुछ कहा देखें।
    user_VBed Vyas
    VBed Vyas
    Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • अमेठी में जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, हजारों अकीदतमंद हुए शामिल अमेठी कस्बे में पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिवस बारह रबीउल अव्वल के अवसर पर बुधवार को जश्ने ईद मिलादुन्नबी पूरे उत्साह और अकीदत के साथ मनाया गया। इस मौके पर जामा मस्जिद से विशाल जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया, जिसमें अमेठी विधानसभा क्षेत्र के हजारों अकीदतमंद शामिल हुए। जुलूस के दौरान कस्बे में धार्मिक उत्साह के साथ आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश भी दिखा। ईद मिलादुन्नबी की पूर्व संध्या से ही कस्बे की मस्जिदों, दरगाहों, मजारों और घरों को रंगीन झालरों से सजाया गया था। लोगों ने रातभर इबादत और मिलाद की महफिलों में शिरकत की। बुधवार सुबह अलग-अलग मोहल्लों से लोग हरे झंडे लेकर जामा मस्जिद पहुंचे, जहां से जुलूस-ए-मोहम्मदी रवाना हुआ। जुलूस में अकीदतमंदों ने नात-ए-पाक और धार्मिक नारों के साथ पैगंबर मोहम्मद की आमद की खुशी का इजहार किया। मदरसे के मौलाना और हाफिजों ने रास्तेभर नात-ए-पाक पढ़ी। बैंड-बाजे के साथ निकले इस जुलूस में अमेठी विधानसभा क्षेत्र की करीब 60 से 65 अंजुमनों ने हिस्सा लिया और अपनी प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के समापन पर इंतजामिया कमेटी की ओर से अंजुमनों के अध्यक्षों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार वितरण कार्यक्रम देर रात तक चला। जुलूस का नेतृत्व इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष फैजान खान ने किया। कमेटी के पदाधिकारी वकार जैदी, सोनू, वारिस, महेशर, अनवर समेत अन्य सदस्यों ने आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई। कांग्रेस के पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर शिरकत की। उन्होंने इस अवसर पर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। जुलूस के मार्ग में जगह-जगह लोगों ने लंगर और जलपान की व्यवस्था की थी। श्रद्धालुओं को शर्बत, पानी, फल, छोला-पूरी और बिरयानी वितरित की गई। पूरे आयोजन के दौरान कस्बे में रबीउल अव्वल की चहल-पहल दिखाई दी और बड़ी संख्या में लोग जुलूस देखने के लिए सड़कों पर मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीओ अमेठी मनोज कुमार मिश्रा और थाना प्रभारी शिवकांत पुलिस बल के साथ कस्बे में मुस्तैद रहे। पुलिस की निगरानी और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। प्रशासन और पुलिस की सतर्कता के चलते कार्यक्रम का सफल संचालन सुनिश्चित किया गया।
    1
    अमेठी में जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, हजारों अकीदतमंद हुए शामिल
अमेठी कस्बे में पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिवस बारह रबीउल अव्वल के अवसर पर बुधवार को जश्ने ईद मिलादुन्नबी पूरे उत्साह और अकीदत के साथ मनाया गया। इस मौके पर जामा मस्जिद से विशाल जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया, जिसमें अमेठी विधानसभा क्षेत्र के हजारों अकीदतमंद शामिल हुए। जुलूस के दौरान कस्बे में धार्मिक उत्साह के साथ आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश भी दिखा।
ईद मिलादुन्नबी की पूर्व संध्या से ही कस्बे की मस्जिदों, दरगाहों, मजारों और घरों को रंगीन झालरों से सजाया गया था। लोगों ने रातभर इबादत और मिलाद की महफिलों में शिरकत की। बुधवार सुबह अलग-अलग मोहल्लों से लोग हरे झंडे लेकर जामा मस्जिद पहुंचे, जहां से जुलूस-ए-मोहम्मदी रवाना हुआ।
जुलूस में अकीदतमंदों ने नात-ए-पाक और धार्मिक नारों के साथ पैगंबर मोहम्मद की आमद की खुशी का इजहार किया। मदरसे के मौलाना और हाफिजों ने रास्तेभर नात-ए-पाक पढ़ी। बैंड-बाजे के साथ निकले इस जुलूस में अमेठी विधानसभा क्षेत्र की करीब 60 से 65 अंजुमनों ने हिस्सा लिया और अपनी प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम के समापन पर इंतजामिया कमेटी की ओर से अंजुमनों के अध्यक्षों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार वितरण कार्यक्रम देर रात तक चला। जुलूस का नेतृत्व इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष फैजान खान ने किया। कमेटी के पदाधिकारी वकार जैदी, सोनू, वारिस, महेशर, अनवर समेत अन्य सदस्यों ने आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई।
कांग्रेस के पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर शिरकत की। उन्होंने इस अवसर पर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।
जुलूस के मार्ग में जगह-जगह लोगों ने लंगर और जलपान की व्यवस्था की थी। श्रद्धालुओं को शर्बत, पानी, फल, छोला-पूरी और बिरयानी वितरित की गई। पूरे आयोजन के दौरान कस्बे में रबीउल अव्वल की चहल-पहल दिखाई दी और बड़ी संख्या में लोग जुलूस देखने के लिए सड़कों पर मौजूद रहे।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीओ अमेठी मनोज कुमार मिश्रा और थाना प्रभारी शिवकांत पुलिस बल के साथ कस्बे में मुस्तैद रहे। पुलिस की निगरानी और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। प्रशासन और पुलिस की सतर्कता के चलते कार्यक्रम का सफल संचालन सुनिश्चित किया गया।
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • वारावफात पर निकला अमेठी कस्वे में जुलूस महिला पुरुष हुए शामिल अमेठी स्थानीय कस्बे में मंगलवार की रात रिमझिम बरसात में जुलूस निकला बुधवार को दोपहर बाद दो दर्जन से अधिक अंजुमने नारा लगाते हुए भ्रमण किया मरफापुर अंजुमन के साथ घोड़े भी चल रहे थे जगह जगह शीरनी‌ टाल लगाकर मुस्लिम समुदाय के लोगो ने अंजुमन में शामिल लोगों को बांटे इस दौरान पूरा शहर ठहर सा गया पूरी अंजुमन की ब्यवस्था इन्तजामिया कमेटी ने किया था शाम के समय आखिरी कलाम होने के साथ पर्व का समापन हुआ जामा मस्जिद के सामने मेला लगा रहा पुलिस प्रशासन सक्रिय रहा सीओ मनोज मिश्रा के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत तिवारी पुलिस प्रशासन भीड़ को नियंत्रित किया
    1
    वारावफात पर निकला अमेठी कस्वे में जुलूस महिला पुरुष हुए शामिल 
अमेठी 
स्थानीय कस्बे में मंगलवार की रात रिमझिम बरसात में जुलूस निकला बुधवार को दोपहर बाद दो दर्जन से अधिक अंजुमने नारा लगाते हुए भ्रमण किया मरफापुर अंजुमन के साथ घोड़े भी चल रहे थे जगह जगह शीरनी‌ टाल लगाकर मुस्लिम समुदाय के लोगो ने अंजुमन में शामिल लोगों को बांटे इस दौरान पूरा शहर ठहर सा गया पूरी अंजुमन की ब्यवस्था इन्तजामिया कमेटी ने किया था शाम के समय आखिरी कलाम होने के साथ पर्व का समापन हुआ 
जामा मस्जिद के सामने मेला लगा रहा पुलिस प्रशासन सक्रिय रहा सीओ मनोज मिश्रा के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत तिवारी पुलिस प्रशासन भीड़ को नियंत्रित किया
    user_M news
    M news
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • दादा ने थमाया था बैट-बॉल, अब यूपी टी-20 में जलवा दिखाएंगे हिमांशु दादा ने थमाया था बैट-बॉल, अब यूपी टी-20 में जलवा दिखाएंगे हिमांशु यूपी टी-20 लीग में चयन से खारेथू गांव में खुशी अमेठी के संग्रामपुर विकासखंड क्षेत्र के खारेथू गांव निवासी युवा क्रिकेटर हिमांशु सिंह का यूपी टी-20 लीग में लखनऊ फाल्तन टीम के लिए चयन होने पर परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। परिजनों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई। हिमांशु के चाचा राजेंद्र सिंह बैश ने बताया कि हिमांशु को बचपन से ही क्रिकेट का शौक था। महज तीन वर्ष की उम्र से वह अपने दादा स्वर्गीय भारत सिंह के साथ आसपास के मैदानों में क्रिकेट देखने जाता था। उसकी रुचि को देखते हुए दादा ने उसे बैट-बॉल दिलाई। इसके बाद क्रिकेट के प्रति उसका जुनून बढ़ता गया। हिमांशु ने लखनऊ की क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण लिया। इकाना स्टेडियम में खेलने के दौरान उसके शानदार प्रदर्शन और एक गेंद पर लगाए गए छक्के ने सभी का ध्यान खींचा। इसके बाद उसे कप्तान भुवनेश्वर कुमार के नेतृत्व में यूपी टी-20 लीग में खेलने का अवसर मिला। चयन से अमेठी और खारेथू गांव का नाम रोशन हुआ है। 29 अगस्त को कानपुर स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में हिमांशु से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है। खुशी में दादी माधुरी, मां कुसुम लता, चाचा राजेंद्र सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    1
    दादा ने थमाया था बैट-बॉल, अब यूपी टी-20 में जलवा दिखाएंगे हिमांशु
दादा ने थमाया था बैट-बॉल, अब यूपी टी-20 में जलवा दिखाएंगे हिमांशु
यूपी टी-20 लीग में चयन से खारेथू गांव में खुशी
अमेठी के संग्रामपुर विकासखंड क्षेत्र के खारेथू गांव निवासी युवा क्रिकेटर हिमांशु सिंह का यूपी टी-20 लीग में लखनऊ फाल्तन टीम के लिए चयन होने पर परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। परिजनों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई।
हिमांशु के चाचा राजेंद्र सिंह बैश ने बताया कि हिमांशु को बचपन से ही क्रिकेट का शौक था। महज तीन वर्ष की उम्र से वह अपने दादा स्वर्गीय भारत सिंह के साथ आसपास के मैदानों में क्रिकेट देखने जाता था। उसकी रुचि को देखते हुए दादा ने उसे बैट-बॉल दिलाई। इसके बाद क्रिकेट के प्रति उसका जुनून बढ़ता गया।
हिमांशु ने लखनऊ की क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण लिया। इकाना स्टेडियम में खेलने के दौरान उसके शानदार प्रदर्शन और एक गेंद पर लगाए गए छक्के ने सभी का ध्यान खींचा। इसके बाद उसे कप्तान भुवनेश्वर कुमार के नेतृत्व में यूपी टी-20 लीग में खेलने का अवसर मिला।
चयन से अमेठी और खारेथू गांव का नाम रोशन हुआ है। 29 अगस्त को कानपुर स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में हिमांशु से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है। खुशी में दादी माधुरी, मां कुसुम लता, चाचा राजेंद्र सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    user_A K Mishra
    A K Mishra
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • चीनी के बढ़ते दाम पर प्रशासन सख्त अमेठी में बड़े गोदामों पर छापेमारी चीनी की लगातार बढ़ती कीमतों को देखते हुए शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। बुधवार को तहसील अमेठी क्षेत्र में राजस्व, विपणन एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने बड़े चीनी व्यापारियों के गोदामों और थोक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर स्टॉक की जांच की। अधिकारियों ने गोदामों में रखी चीनी का भौतिक सत्यापन करने के साथ स्टॉक रजिस्टर, खरीद-बिक्री से संबंधित अभिलेख और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की। जांच के दौरान अमेठी कस्बे के गोपाल ट्रेडर्स के यहां 302 कुंतल यानी 604 बोरी चीनी का स्टॉक मिला। वहीं माहेश्वरी ट्रेडर्स के यहां 83 कुंतल यानी 166 बोरी चीनी पाई गई। अधिकारियों के मुताबिक दोनों प्रतिष्ठानों पर मिला स्टॉक निर्धारित मानक के अनुरूप था। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी हरिश्चंद्र प्रजापति ने बताया कि चीनी की बढ़ती कीमतों को देखते हुए दो बड़े गोदामों की जांच की गई है। व्यापारियों को निर्धारित सीमा के भीतर ही चीनी का भंडारण करने और स्टॉक से संबंधित अभिलेख नियमित रूप से अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि निर्धारित सीमा से अधिक स्टॉक मिलने पर संबंधित व्यापारी के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने बाजार में कृत्रिम कमी पैदा कर चीनी की कीमत बढ़ाने वालों पर भी निगरानी बढ़ा दी है। अधिकारियों का कहना है कि जमाखोरी और कालाबाजारी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    1
    चीनी के बढ़ते दाम पर प्रशासन सख्त अमेठी में बड़े गोदामों पर छापेमारी

चीनी की लगातार बढ़ती कीमतों को देखते हुए शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। बुधवार को तहसील अमेठी क्षेत्र में राजस्व, विपणन एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने बड़े चीनी व्यापारियों के गोदामों और थोक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर स्टॉक की जांच की।
अधिकारियों ने गोदामों में रखी चीनी का भौतिक सत्यापन करने के साथ स्टॉक रजिस्टर, खरीद-बिक्री से संबंधित अभिलेख और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की। जांच के दौरान अमेठी कस्बे के गोपाल ट्रेडर्स के यहां 302 कुंतल यानी 604 बोरी चीनी का स्टॉक मिला। वहीं माहेश्वरी ट्रेडर्स के यहां 83 कुंतल यानी 166 बोरी चीनी पाई गई। अधिकारियों के मुताबिक दोनों प्रतिष्ठानों पर मिला स्टॉक निर्धारित मानक के अनुरूप था।
क्षेत्रीय विपणन अधिकारी हरिश्चंद्र प्रजापति ने बताया कि चीनी की बढ़ती कीमतों को देखते हुए दो बड़े गोदामों की जांच की गई है। व्यापारियों को निर्धारित सीमा के भीतर ही चीनी का भंडारण करने और स्टॉक से संबंधित अभिलेख नियमित रूप से अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए हैं।
अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि निर्धारित सीमा से अधिक स्टॉक मिलने पर संबंधित व्यापारी के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने बाजार में कृत्रिम कमी पैदा कर चीनी की कीमत बढ़ाने वालों पर भी निगरानी बढ़ा दी है। अधिकारियों का कहना है कि जमाखोरी और कालाबाजारी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    user_Arun kumar Gupta
    Arun kumar Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • रक्षाबंधन पर महिलाओं को सरकार की सौगात, 27 से 29 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा रक्षाबंधन पर महिलाओं को सरकार की सौगात, 27 से 29 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा अमेठी। प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का शुभारंभ किया गया है। इसके तहत बुजुर्ग महिलाओं को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। साथ ही रक्षाबंधन पर्व पर 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त रात 12 बजे तक प्रदेश की सभी माताओं-बहनों को एक सहयात्री के साथ रोडवेज की सभी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई है। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने योजना का शुभारंभ कर बसों को हरी झंडी दिखाई। अमेठी के जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि यह योजना मातृशक्ति के प्रति सम्मान का प्रतीक है। जिलाधिकारी संजय चौहान ने कहा कि जनपद में योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से दिया जा रहा है। इस दौरान 500 महिलाओं को साड़ी और मिष्ठान वितरित कर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी गईं।
    2
    रक्षाबंधन पर महिलाओं को सरकार की सौगात, 27 से 29 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा
रक्षाबंधन पर महिलाओं को सरकार की सौगात, 27 से 29 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा
अमेठी। प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का शुभारंभ किया गया है। इसके तहत बुजुर्ग महिलाओं को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी।
साथ ही रक्षाबंधन पर्व पर 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त रात 12 बजे तक प्रदेश की सभी माताओं-बहनों को एक सहयात्री के साथ रोडवेज की सभी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई है।
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने योजना का शुभारंभ कर बसों को हरी झंडी दिखाई। अमेठी के जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया।
कार्यक्रम में राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि यह योजना मातृशक्ति के प्रति सम्मान का प्रतीक है। जिलाधिकारी संजय चौहान ने कहा कि जनपद में योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से दिया जा रहा है।
इस दौरान 500 महिलाओं को साड़ी और मिष्ठान वितरित कर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी गईं।
    user_रामकृष्ण मिश्र
    रामकृष्ण मिश्र
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • *लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का शुभारंभ, रक्षाबंधन पर महिलाओं को निशुल्क बस यात्रा का उपहार।* *रक्षाबंधन पर माताओं-बहनों को बड़ी सौगात, 27 से 29 अगस्त तक सहयात्री सहित मुफ्त बस यात्रा।* अमेठी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रदेश की 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को निशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने वाली लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का शुभारंभ बुधवार को किया गया। साथ ही रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर प्रदेश की सभी माताओं, बहनों एवं बेटियों को सहयात्री सहित उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की समस्त बसों में 27 अगस्त प्रातः 6 बजे से 29 अगस्त रात्रि 12 बजे तक निशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा की गई। लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने योजना का शुभारंभ करते हुए विशेष बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद अमेठी के जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर, गौरीगंज में किया गया, जहां बड़ी संख्या में महिलाओं एवं जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के उद्बोधन को देखा और सुना। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राज्य मंत्री (संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग) मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिलाओं के सम्मान और आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना केवल एक यात्रा सुविधा नहीं बल्कि मातृशक्ति के प्रति सरकार की कृतज्ञता और सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन जैसे पावन पर्व पर महिलाओं को निशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान कर सरकार ने उनके प्रति अपनी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता का परिचय दिया है। राज्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आर्थिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है, जिनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने महिलाओं से सरकार की योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने तथा समाज निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित जिलाधिकारी संजय चौहान ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में महिलाओं को योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन पर्व पर निशुल्क बस यात्रा की सुविधा से महिलाओं को अपने परिजनों से मिलने और त्योहार को उत्साहपूर्वक मनाने में विशेष सहूलियत मिलेगी। कार्यक्रम के उपरांत राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह एवं जिलाधिकारी संजय चौहान ने प्रतीकात्मक रूप से पांच महिलाओं को साड़ी एवं मिष्ठान भेंट कर रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद कार्यक्रम में उपस्थित लगभग 500 महिलाओं को साड़ी एवं मिष्ठान वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रमेश सिंह ने किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सरवणन टी, मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योति सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अमृता सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह, जिला विकास अधिकारी वीर भानु सिंह, उप जिलाधिकारी गौरीगंज दिशा श्रीवास्तव, एआरटीओ महेंद्र बाबू गुप्ता, एआरएम रोडवेज सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। उपस्थित महिलाओं ने प्रदेश सरकार द्वारा दी गई इस सौगात का स्वागत करते हुए इसे महिला सम्मान और सुविधा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। *जिला सूचना कार्यालय अमेठी द्वारा जारी।*
    2
    *लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का शुभारंभ, रक्षाबंधन पर महिलाओं को निशुल्क बस यात्रा का उपहार।*
*रक्षाबंधन पर माताओं-बहनों को बड़ी सौगात, 27 से 29 अगस्त तक सहयात्री सहित मुफ्त बस यात्रा।*
अमेठी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रदेश की 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को निशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने वाली लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का शुभारंभ बुधवार को किया गया। साथ ही रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर प्रदेश की सभी माताओं, बहनों एवं बेटियों को सहयात्री सहित उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की समस्त बसों में 27 अगस्त प्रातः 6 बजे से 29 अगस्त रात्रि 12 बजे तक निशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा की गई। लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने योजना का शुभारंभ करते हुए विशेष बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद अमेठी के जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर, गौरीगंज में किया गया, जहां बड़ी संख्या में महिलाओं एवं जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के उद्बोधन को देखा और सुना। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राज्य मंत्री (संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग) मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिलाओं के सम्मान और आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना केवल एक यात्रा सुविधा नहीं बल्कि मातृशक्ति के प्रति सरकार की कृतज्ञता और सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन जैसे पावन पर्व पर महिलाओं को निशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान कर सरकार ने उनके प्रति अपनी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता का परिचय दिया है। राज्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आर्थिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है, जिनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने महिलाओं से सरकार की योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने तथा समाज निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित जिलाधिकारी संजय चौहान ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में महिलाओं को योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन पर्व पर निशुल्क बस यात्रा की सुविधा से महिलाओं को अपने परिजनों से मिलने और त्योहार को उत्साहपूर्वक मनाने में विशेष सहूलियत मिलेगी। कार्यक्रम के उपरांत राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह एवं जिलाधिकारी संजय चौहान ने प्रतीकात्मक रूप से पांच महिलाओं को साड़ी एवं मिष्ठान भेंट कर रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद कार्यक्रम में उपस्थित लगभग 500 महिलाओं को साड़ी एवं मिष्ठान वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रमेश सिंह ने किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सरवणन टी, मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योति सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अमृता सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह, जिला विकास अधिकारी वीर भानु सिंह, उप जिलाधिकारी गौरीगंज दिशा श्रीवास्तव, एआरटीओ महेंद्र बाबू गुप्ता, एआरएम रोडवेज सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। उपस्थित महिलाओं ने प्रदेश सरकार द्वारा दी गई इस सौगात का स्वागत करते हुए इसे महिला सम्मान और सुविधा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
*जिला सूचना कार्यालय अमेठी द्वारा जारी।*
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • सुलतानपुर‌ । आज दिनांक 26.08.2026 को थाना गोसाईगंज क्षेत्र अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक चालक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेना एवं थाना गोसाईगंज पुलिस द्वारा की गई विधिक कार्यवाही के संबंध में क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर सुनील कुमार सिंह की बाइट। सुलतानपुर‌ । आज दिनांक 26.08.2026 को थाना गोसाईगंज क्षेत्र अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक चालक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेना एवं थाना गोसाईगंज पुलिस द्वारा की गई विधिक कार्यवाही के संबंध में क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर सुनील कुमार सिंह की बाइट।
    1
    सुलतानपुर‌ । आज दिनांक 26.08.2026 को थाना गोसाईगंज क्षेत्र अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक चालक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेना एवं थाना गोसाईगंज पुलिस द्वारा की गई विधिक कार्यवाही के संबंध में क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर सुनील कुमार सिंह की बाइट।
सुलतानपुर‌ । आज दिनांक 26.08.2026 को थाना गोसाईगंज क्षेत्र अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक चालक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेना एवं थाना गोसाईगंज पुलिस द्वारा की गई विधिक कार्यवाही के संबंध में क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर सुनील कुमार सिंह की बाइट।
    user_Omprakash प्रजापति
    Omprakash प्रजापति
    Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.