Shuru
Apke Nagar Ki App…
परासिया लायंस क्लब शपथ विधि समारोह छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत परासिया लायंस क्लब शपथ विधि समारोह कार्यक्रम में परासिया विधायक सोहनलाल बाल्मीक जी शामिल हुए।
यश भारत
परासिया लायंस क्लब शपथ विधि समारोह छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत परासिया लायंस क्लब शपथ विधि समारोह कार्यक्रम में परासिया विधायक सोहनलाल बाल्मीक जी शामिल हुए।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- खबासा टोल प्लाजा पर न्यूज़ नेशन 81 की दस्तक! खबासा टोल प्लाजा पर स्थानीय लोगों और वाहन चालकों की शिकायतों के बाद न्यूज़ नेशन 81 की टीम मौके पर पहुंची। कैमरे के सामने संबंधित पक्ष से सवाल पूछे गए और टोल व्यवस्था, नियमों के पालन तथा आम जनता की समस्याओं को लेकर जवाब मांगे गए। हमारा उद्देश्य तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष जानकारी जनता तक पहुंचाना है। खबासा टोल प्लाजा पर न्यूज़ नेशन 81 की दस्तक! खबासा टोल प्लाजा पर स्थानीय लोगों और वाहन चालकों की शिकायतों के बाद न्यूज़ नेशन 81 की टीम मौके पर पहुंची। कैमरे के सामने संबंधित पक्ष से सवाल पूछे गए और टोल व्यवस्था, नियमों के पालन तथा आम जनता की समस्याओं को लेकर जवाब मांगे गए। हमारा उद्देश्य तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष जानकारी जनता तक पहुंचाना है।1
- KVK सिवनी की किसानों को सलाह: खरीफ फसलों की सुरक्षा और जल प्रबंधन पर दिया जोर कृषि विज्ञान केंद्र सिवनी के वैज्ञानिकों (डॉ. शेखर सिंह बघेल, डॉ. राजेंद्र सिंह ठाकुर व ईं. कुमार सोनी) ने ग्राम सिमरिया व फरेदा का भ्रमण कर खरीफ फसलों का निरीक्षण किया। वैज्ञानिकों ने सोयाबीन में जल निकासी व पीला मोजेक/कीट नियंत्रण, धान में यूरिया की दूसरी खुराक व जल प्रबंधन और मक्का में मिट्टी चढ़ाने, जिंक छिड़काव व फॉल आर्मीवर्म से बचाव की सलाह दी। किसानों से नियमित निरीक्षण व समस्या पर KVK से संपर्क की अपील की गई है।1
- Seoni News: छात्राओं की सुरक्षा को लेकर विश्व हिंदू परिषद- बजरंग दल हुआ सक्रिय ,एसपी को सौंपा ज्ञापन1
- कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने समय-सीमा बैठक में दिए निर्देश शासकीय आईटीआई पांढुर्णा में कौशल विकास के तहत तकनीकी प्रशिक्षण और रोजगार मेले पांढुर्णा, कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में बुधवार को सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों की योजनाओं, जनहित से जुड़े कार्यों, लंबित प्रकरणों एवं योजनाओं की विभागवार समीक्षा की गई। बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कर आमजन को योजनाओं का समय पर लाभ सुनिश्चित किया जाए। बैठक में आबादी भूमि से संबंधित लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण, पेयजल व्यवस्था, शासकीय भवनों की आवश्यक मरम्मत तथा ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। ग्राम बड़चिचोली, मरकावाड़ा एवं कालापाठा की पेयजल समस्याओं पर विशेष चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए। लोक निर्माण विभाग को लिटिल फ्लावर स्कूल से नीलकंठ मार्ग के निर्माण तथा ग्राम आमला के समीप पुलिया निर्माण संबंधी कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। वन विभाग को सात किलोमीटर सड़क निर्माण तथा वन ग्राम बालापुर से संबंधित खाद, बीज एवं नगद सहायता के प्रकरणों में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। बैठक में श्रम विभाग को प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना सहित अन्य श्रमिक कल्याण योजनाओं में पात्र हितग्राहियों का अधिकाधिक पंजीयन एवं लाभ वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने के निर्देश दिए गए। एवं कलेक्टर द्वारा जौनसारी मंदिर ट्रस्ट में कार्यरत श्रमिकों का प्रधानमंत्री श्रम योगी मंधन योजना अंतर्गत पंजीयन हेतु निर्देशित किया गया। खनिज विभाग की समीक्षा के दौरान बग्गू-बिच्छू क्षेत्र में रेत उत्खनन संबंधी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। साथ ही रवि कुमार साहू के अनुकंपा नियुक्ति प्रकरण करने का आदेश दिया। जल संवर्धन की समीक्षा करते हुए जल संरक्षण गतिविधियों को जनआंदोलन के रूप में संचालित करने और अधिकाधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करने पर बल दिया। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन एवं जन आकांक्षा पोर्टल पर लंबित शिकायतों की विभागवार समीक्षा करते हुए सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समाधानपरक निराकरण प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। पांढुर्णा जिले में स्वचालित मौसम केंद्र की स्थापना के स्थल के संबंध में जल्दी से निर्देश दिए गए। एवं श्री रामचंद्र डाहके के अभिलेख में नाम दर्ज करें। एवं लीड बैंक मैनेजर युवराज जिचकर आचार्य विद्यासागर गोवर्धन की राशि जल्दी से दिलाया जाए। बैठक के अंत में कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने सभी अधिकारियों क योजनाओं एवं विकास कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने, विभागीय समन्वय के साथ कार्य करने तथा आमजन को बेहतर एवं प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर सुश्री मेघा शर्मा एवं सुश्री नेहा सोनी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पांढुर्णा श्रीमती अलका एक्का, प्रभारी तहसीलदार पांढुर्णा सुश्री पेक्षा पाठक, प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पांढुर्णा श्री विनय प्रकाश ठाकुर सहित वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री सिद्धार्थ पटेल सौसर से एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। दूसरी ओर, जिले के युवाओं को रोजगारोन्मुखी तकनीकी शिक्षा एवं कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की दिशा में कौशल विकास विभाग द्वारा संचालित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पांढुर्णा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। बुधवार को आयोजित विभागीय प्रस्तुतीकरण में संस्था के प्राचार्य द्वारा बताया गया कि वर्ष 2000 से संचालित शासकीय आईटीआई पांढुर्णा क्षेत्र के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा प्रदान कर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए सक्षम बना रहा है। प्रस्तुतीकरण में बताया गया कि शासकीय आईटीआई पांढुर्णा में 220 तथा शासकीय आईटीआई पिपला नारायणवार में 132 सीटों सहित जिले में कुल 352 सीटों पर विभिन्न तकनीकी ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। संस्थानों में कोपा, फिटर, इलेक्ट्रिशियन, मैकेनिक डीजल, वेल्डर, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक एवं ईवी मैकेनिक जैसे आधुनिक एवं रोजगारपरक ट्रेड संचालित किए जा रहे हैं। संस्थान परिसर में प्रत्येक माह के तृतीय बुधवार को युवा संगम रोजगार मेला आयोजित किया जाता है। अब तक आयोजित 25 रोजगार मेलों में 2 हजार 72 युवाओं ने पंजीयन कराया, जिनमें से विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा 836 युवाओं का प्राथमिक चयन किया गया है। उद्योगों से प्रशिक्षण को जोड़ने के उद्देश्य से डीएसटी ड्यूल सिस्टम के अंतर्गत जलाराम इंडस्ट्रीज के साथ एमओयू किया गया है, जिसके माध्यम से फिटर ट्रेड के विद्यार्थियों को उद्योगों में व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। वर्ष 2026 से संस्थान में अखिल भारतीय व्यवसायिक परीक्षा के लिए कम्प्यूटर आधारित परीक्षा सेंटर भी प्रारंभ किया गया है, जिसमें अब तक जिले के 1 हजार 53 परीक्षार्थी सम्मिलित हो चुके हैं। वहीं सार्थक ऐप के माध्यम से स्टाफ एवं विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत ऑनलाइन उपस्थिति सुनिश्चित की जा रही है। प्रस्तुतीकरण में बताया गया कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के अंतर्गत टीआईजी वेल्डिंग के चार बैचों में 40 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण दिया गया है। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत कारपेंटर ट्रेड में 40 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के अंतर्गत 99 प्रशिक्षुओं को सोलर इंस्टॉलेशन का प्रशिक्षण दिया गया है। इसके साथ ही राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्रोत्साहन योजना के माध्यम से आईटीआई उत्तीर्ण विद्यार्थियों को विभिन्न कंपनियों में एक वर्षीय अप्रेंटिसशिप का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के माध्यम से भी विद्यार्थियों को उद्योगों में इंटर्नशिप एवं रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। संस्थान में प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन संचालित है। इच्छुक अभ्यर्थी विभागीय पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं अथवा 10वीं उत्तीर्ण निर्धारित है। महिला अभ्यर्थियों को 35 प्रतिशत आरक्षण एवं शुल्क में 25 प्रतिशत की छूट का प्रावधान है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को एमपीटीएएएस पोर्टल के माध्यम से छात्रवृत्ति का लाभ प्रदान किया जाता है। परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए 80 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है। प्राचार्य ने बताया कि भविष्य की औद्योगिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सोलर टेक्नीशियन, कॉस्मेटोलॉजी, फूड प्रोसेसिंग, कम्प्यूटर हार्डवेयर एवं नेटवर्किंग तथा रेफ्रिजरेटर एवं एयर कंडीशनिंग जैसे नए ट्रेड प्रारंभ करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में शासकीय संस्थानों के अतिरिक्त 8 निजी आईटीआई भी संचालित हैं, जिनमें इलेक्ट्रिशियन, फिटर एवं मैकेनिक डीजल सहित विभिन्न ट्रेडों में कुल 696 सीटों पर प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध है।1
- सिवनी में झमाझम बारिश, गर्मी-उमस से मिली राहत; किसानों के चेहरे खिले मौसम विभाग के अलर्ट के बाद मंगलवार को अचानक मौसम ने करवट ली और सिवनी मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में झमाझम बारिश शुरू हो गई। पिछले करीब 10 दिनों से भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को इस बारिश ने बड़ी राहत दी। वहीं खेतों में खड़ी फसलों के लिए भी यह बारिश बेहद लाभदायक साबित हो रही है। बारिश शुरू होते ही मौसम सुहावना हो गया और लोगों ने राहत की सांस ली। किसानों का कहना है कि यह बारिश खरीफ फसलों की बढ़वार के लिए काफी फायदेमंद रहेगी। फिलहाल जिले में बारिश का दौर शुरू हो चुका है और आगे भी अच्छी वर्षा की संभावना जताई जा रही है।1
- 248 एकड़ की कुर्बानी, हक पर किसका कब्ज़ा? आदिवासियों का हक़ कौन निगल गया? *#248_एकड़_डूबी_हक_भी_डूब_गए* #बरघाट #सिवनी #मध्यप्रदेश #आदिवासी_अधिकार #डूब_प्रभावित #मछुआ_समिति #मत्स्य_विभाग #सहकारिता_विभाग #Seoni #Barghat *#सदस्यता_पर_उठे_गंभीर_सवाल* #बरघाट_मछुआ_समिति #सदस्यता_विवाद #मत्स्य_विभाग #सहकारिता #SeoniNews #MadhyaPradesh *#आपत्तियां_लंबित_फिर_भी_चुनाव* #निष्पक्ष_जांच #चुनाव_प्रक्रिया #कलेक्टर_सिवनी #सहकारिता_विभाग #राज्य_सहकारी_निर्वाचन_प्राधिकारी #JusticeForAffected *#न्याय_की_मांग_तेज* #आदिवासी_अधिकार #डूब_प्रभावित #न्याय_दो #बरघाट #सिवनी #मध्यप्रदेश *#बरघाट_में_हक_की_लड़ाई* #NewsNation81 #SeoniNews #Barghat #GroundReport #MadhyaPradesh #जनहित #लोकल_न्यूज़ #सवाल_जवाब #जन_आवाज़1
- *सिवनी उत्कृष्ट विद्यालय स्कूल में छात्रों का विवाद में चले लात घुसे* वीडियो हो रहे हैं वायरल लोगों ने जांच की मांग1