देवघर में असामाजिक तत्वों ने स्कूल में लगाई आग, पुलिस मामले की जांच में जुटी। संवाद सूत्र, मधुपुर (देवघर)। शिक्षा के मंदिर को असामाजिक तत्वों ने निशाना बनाया है। जिले के पथरौल थाना क्षेत्र के कजरा मोड गोविंदपुर रोड स्थित एडीएस नीति विद्यालय में असामाजिक तत्वों ने पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी है। ये स्कूल यहां पर किराए के मकान में संचालित किया जा रहा है। घटना के कारण स्कूल प्रबंधन को हजारों का आर्थिक नुकसान हुआ है। आगजनी में स्कूल का बैंच कुर्सी किताबें समेत कई सामान जलकर राख हो गया। जानकारी हो कि विद्यालय को शिक्षा का मंदिर माना जाता है, लेकिन अपराधियों ने इस पवित्र स्थल को निशाना बनाकर गंभीर घटना को अंजाम दिया है। आगलगी की घटना की सूचना गांव में फैलते ही दर्जनों ग्रामीण महिलाएं और पुरुष स्कूल पहुंचे। सभी लोगों ने घटना की निंदा की है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने वहां मौजूद लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली मौके से पुलिस ने पेट्रोल से भरे बोतल व कुछ अवशेष बरामद किया है। बताया जाता है कि सुदुर ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगाने के उद्देश्य से किराए के मकान में इस स्कूल को संचालित किया जा रहा है। लेकिन बताया जा रहा है कि असामाजिक तत्वों ने पेट्रोल छिड़क कर स्कूल में आग लगा दी है।इसके परिणामस्वरूप स्कूल के कुछ हिस्से में रखे सामान को नुकसान पहुंचाया गया है । थाना प्रभारी दिलीप कुमार बिलुंग ने बताया प्रारंभिक जांच में असामाजिक तत्वों के द्वारा आग लगाने की बात सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि जिस मकान में स्कूल संचालन किया जा रहा है। उसके मकान मालिक ने थाने में लिखित आवेदन दिया है। हालांकि इस घटना को क्यों व किसने अंजाम दिया ये अभी पता नहीं चल पाया है। बताया गया कि स्कूल में स्कूल में चारदिवारी नहीं है। ये एक अर्ध निर्मित भवन है। सिर्फ सामने एक दरवाजा है। इसका फायदा असामाजिक तत्वों ने उठाया है। सुरक्षा की दृष्टिकोण से स्कूल में चारदीवारी होना अनिवार्य है। पुलिस इस घटना को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्वों को पहचान कर कार्रवाई करने का प्रयास कर रही है। मामले की छानबीन की जा रही है।
देवघर में असामाजिक तत्वों ने स्कूल में लगाई आग, पुलिस मामले की जांच में जुटी। संवाद सूत्र, मधुपुर (देवघर)। शिक्षा के मंदिर को असामाजिक तत्वों ने निशाना बनाया है। जिले के पथरौल थाना क्षेत्र के कजरा मोड गोविंदपुर रोड स्थित एडीएस नीति विद्यालय में असामाजिक तत्वों ने पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी है। ये स्कूल यहां पर किराए के मकान में संचालित किया जा रहा है। घटना के कारण स्कूल प्रबंधन को हजारों का आर्थिक नुकसान हुआ है। आगजनी में स्कूल का बैंच कुर्सी किताबें समेत कई सामान जलकर राख हो गया। जानकारी हो कि विद्यालय को शिक्षा का मंदिर माना जाता है, लेकिन अपराधियों ने इस पवित्र स्थल को निशाना बनाकर गंभीर घटना को अंजाम दिया है। आगलगी की घटना की सूचना गांव में फैलते ही दर्जनों ग्रामीण महिलाएं और पुरुष स्कूल पहुंचे। सभी लोगों ने घटना की निंदा की है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने वहां मौजूद लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली मौके से पुलिस ने पेट्रोल से भरे बोतल व कुछ अवशेष बरामद किया है। बताया
जाता है कि सुदुर ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगाने के उद्देश्य से किराए के मकान में इस स्कूल को संचालित किया जा रहा है। लेकिन बताया जा रहा है कि असामाजिक तत्वों ने पेट्रोल छिड़क कर स्कूल में आग लगा दी है।इसके परिणामस्वरूप स्कूल के कुछ हिस्से में रखे सामान को नुकसान पहुंचाया गया है । थाना प्रभारी दिलीप कुमार बिलुंग ने बताया प्रारंभिक जांच में असामाजिक तत्वों के द्वारा आग लगाने की बात सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि जिस मकान में स्कूल संचालन किया जा रहा है। उसके मकान मालिक ने थाने में लिखित आवेदन दिया है। हालांकि इस घटना को क्यों व किसने अंजाम दिया ये अभी पता नहीं चल पाया है। बताया गया कि स्कूल में स्कूल में चारदिवारी नहीं है। ये एक अर्ध निर्मित भवन है। सिर्फ सामने एक दरवाजा है। इसका फायदा असामाजिक तत्वों ने उठाया है। सुरक्षा की दृष्टिकोण से स्कूल में चारदीवारी होना अनिवार्य है। पुलिस इस घटना को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्वों को पहचान कर कार्रवाई करने का प्रयास कर रही है। मामले की छानबीन की जा रही है।
- 🔴 #BREAKING | मामला जमीन विवाद का | दर्जनों की संख्या में लोगों ने दुकान को उधेड़ा| अनहोनी घटना होने से बचे लोग | सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के गांव हेठगढ़गड़ियां टोला खरवार दर्जनों लोगों पर मारपीट वे लूटपाट का आरोप पुलिस जांच में जुटी @highlight #Sonaraytharipolice1
- तेजस्वी यादव ने बिहार में एक सार्वजनिक स्थान पर वीडियो कॉन्फ्रेंस की, जिससे राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है। उनके इस कदम को अपने समाज और जनता से सीधे जुड़ने का एक नया तरीका माना जा रहा है।1
- देवघर के बकुलिया झरने तक जाने वाले रास्ते पर गहरी दरारें पड़ गई हैं और किनारे खोखले हो चुके हैं। इसकी कोई देखरेख नहीं हो रही है, जिससे कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।1
- उत्तर प्रदेश के चुनाव अब नजदीक है जिसको लेकर राजनीति घमासान अभी से शुरू हो गया, नेताजी को अचानक याद आ गया महाराणा प्रताप1
- आरजेडी जिला अध्यक्ष अर्जुन प्रसाद ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर एनडीए सरकार को घेरा...1
- बांका जिले में आज तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो गया है। बढ़ती गर्मी के कारण लोग बेहाल हैं और जनजीवन प्रभावित हुआ है।1
- बिहार के बांका जिले के बाराहाट प्रखंड में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर उन्हें माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई और युवाओं को उनके साहस व राष्ट्रभक्ति के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी गई।1
- उत्तर प्रदेश में चुनाव जीतने के बाद अखिलेश यादव ने CCTV कैमरों पर सीधे बात की। उनके इस बयान ने सियासी गलियारों में कई सवाल खड़े कर दिए हैं।1