logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

LPG कालाबाजारी पर पुलिस का बड़ा प्रहार | 24 सिलेंडर जब्त, आरोपी गिरफ्तार । मधुबनी जिले के झंझारपुर अनुमंडल के लखनौर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर तमौरिया गांव में एक साइकिल स्टोर पर छापेमारी कर पुलिस ने 24 एलपीजी गैस सिलेंडर जब्त किए और मौके से लक्ष्मण महतो को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण कर उन्हें ऊंचे दामों पर बेचने की तैयारी की जा रही थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अफवाहों और कालाबाजारी के इस दौर में झंझारपुर डीएसपी के निर्देश पर की गई यह कार्रवाई साफ संदेश देती है कि गैस की कालाबाजारी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। Bihar News 24 आपको दिखाता है ग्राउंड से जुड़ी सच्ची और तेज खबरें।

16 hrs ago
user_बिनोद झा (संपादक)
बिनोद झा (संपादक)
Voice of people झंझारपुर, मधुबनी, बिहार•
16 hrs ago

LPG कालाबाजारी पर पुलिस का बड़ा प्रहार | 24 सिलेंडर जब्त, आरोपी गिरफ्तार । मधुबनी जिले के झंझारपुर अनुमंडल के लखनौर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर तमौरिया गांव में एक साइकिल स्टोर पर छापेमारी कर पुलिस ने 24 एलपीजी गैस सिलेंडर जब्त किए और मौके से लक्ष्मण महतो को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण कर उन्हें ऊंचे दामों पर बेचने की तैयारी की जा रही थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अफवाहों और कालाबाजारी के इस दौर में झंझारपुर डीएसपी के निर्देश पर की गई यह कार्रवाई साफ संदेश देती है कि गैस की कालाबाजारी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। Bihar News 24 आपको दिखाता है ग्राउंड से जुड़ी सच्ची और तेज खबरें।

More news from बिहार and nearby areas
  • मधुबनी जिले के अंधराठाढ़ी प्रखंड स्थित रुद्रपुर थाना परिसर में “मेरा युवा भारत” अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के इस अभियान के अंतर्गत रुद्रपुर थाना की थानाध्यक्ष मंजुला मिश्रा ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और प्रकृति की रक्षा करने के लिए प्रेरित करना है।
    1
    मधुबनी जिले के अंधराठाढ़ी प्रखंड स्थित रुद्रपुर थाना परिसर में “मेरा युवा भारत” अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के इस अभियान के अंतर्गत रुद्रपुर थाना की थानाध्यक्ष मंजुला मिश्रा ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और प्रकृति की रक्षा करने के लिए प्रेरित करना है।
    user_बिनोद झा (संपादक)
    बिनोद झा (संपादक)
    Voice of people झंझारपुर, मधुबनी, बिहार•
    34 min ago
  • मधुबनी समाहरणालय के सभा कक्ष में जिलाधिकारी आनंद शर्मा की अध्यक्षता में सिविल सोसायटी के प्रतिनिधियों के साथ शहरी क्षेत्रों की आधारभूत संरचना के विकास, नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी अनुमंडलों के माननीय सदस्य, संबंधित पदाधिकारी तथा प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विशेष रूप से जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था को लेकर उपस्थित सदस्यों एवं अधिकारियों से फीडबैक प्राप्त किया। इस दौरान सभी अनुमंडलों के प्रतिनिधियों ने एक स्वर में जिला प्रशासन द्वारा हाल के दिनों में उठाए गए प्रभावी कदमों की सराहना की तथा कहा कि स्थिति में पहले की अपेक्षा उल्लेखनीय सुधार हुआ है। जिलाधिकारी ने सिविल सोसायटी के सदस्यों के माध्यम से आमजन से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार के पैनिक या भ्रम की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे अनावश्यक बुकिंग एवं गैस सिलेंडर के भंडारण से बचें, ताकि आपूर्ति व्यवस्था सुचारु बनी रहे और सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध हो सके। बैठक का एक महत्वपूर्ण पहलू यह भी रहा कि सिविल सोसायटी के सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं, स्थानीय आवश्यकताओं तथा विकास संबंधी प्राथमिकताओं को विस्तारपूर्वक जिलाधिकारी के समक्ष रखा। साथ ही उन्होंने कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए, जिन पर प्रशासन द्वारा गंभीरतापूर्वक विचार करने की बात कही गई। बैठक में जिन प्रमुख सुझावों पर चर्चा हुई, उनमें कोशी नदी रोड को घोघरडीहा रेलवे स्टेशन तक विस्तारित करने, जयनगर में औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार की आवश्यकता, बेनीपट्टी में जिला परिषद की भूमि पर पार्क निर्माण, तथा मधुबनी शहर में अतिक्रमण एवं रोड जाम की समस्या के स्थायी समाधान जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल रहे। इन मुद्दों को स्थानीय विकास, यातायात सुगमता, रोजगार सृजन और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण बताया गया। जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने सभी माननीय सदस्यों एवं सिविल सोसायटी प्रतिनिधियों को उनके रचनात्मक सुझावों, क्षेत्रीय अनुभवों एवं जनहित के प्रति उनकी सक्रिय भागीदारी के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन विकास कार्यों को जनसहभागिता के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है और इस प्रकार के संवाद से न केवल स्थानीय समस्याओं की सही पहचान होती है, बल्कि उनके व्यावहारिक समाधान की दिशा भी प्रशस्त होती है। उन्होंने यह भी कहा कि जिला प्रशासन शहरी क्षेत्रों के समग्र विकास, आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण, यातायात प्रबंधन, सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार तथा नागरिक समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत है। सिविल सोसायटी एवं जनप्रतिनिधियों से प्राप्त सुझाव प्रशासन के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होंगे। उक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार, उप विकास आयुक्त सुमन प्रसाद साह, नगर आयुक्त उमेश भारती, पुलिस उपाधीक्षक रश्मि सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
    2
    मधुबनी समाहरणालय के सभा कक्ष में जिलाधिकारी  आनंद शर्मा की अध्यक्षता में सिविल सोसायटी के प्रतिनिधियों के साथ शहरी क्षेत्रों की आधारभूत संरचना के विकास, नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी अनुमंडलों के माननीय सदस्य, संबंधित पदाधिकारी तथा प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विशेष रूप से जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था को लेकर उपस्थित सदस्यों एवं अधिकारियों से फीडबैक प्राप्त किया। इस दौरान सभी अनुमंडलों के प्रतिनिधियों ने एक स्वर में जिला प्रशासन द्वारा हाल के दिनों में उठाए गए प्रभावी कदमों की सराहना की तथा कहा कि स्थिति में पहले की अपेक्षा उल्लेखनीय सुधार हुआ है।
जिलाधिकारी ने सिविल सोसायटी के सदस्यों के माध्यम से आमजन से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार के पैनिक या भ्रम की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे अनावश्यक बुकिंग एवं गैस सिलेंडर के भंडारण से बचें, ताकि आपूर्ति व्यवस्था सुचारु बनी रहे और सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध हो सके।
बैठक का एक महत्वपूर्ण पहलू यह भी रहा कि सिविल सोसायटी के सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं, स्थानीय आवश्यकताओं तथा विकास संबंधी प्राथमिकताओं को विस्तारपूर्वक जिलाधिकारी के समक्ष रखा। साथ ही उन्होंने कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए, जिन पर प्रशासन द्वारा गंभीरतापूर्वक विचार करने की बात कही गई।
बैठक में जिन प्रमुख सुझावों पर चर्चा हुई, उनमें कोशी नदी रोड को घोघरडीहा रेलवे स्टेशन तक विस्तारित करने, जयनगर में औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार की आवश्यकता, बेनीपट्टी में जिला परिषद की भूमि पर पार्क निर्माण, तथा मधुबनी शहर में अतिक्रमण एवं रोड जाम की समस्या के स्थायी समाधान जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल रहे। इन मुद्दों को स्थानीय विकास, यातायात सुगमता, रोजगार सृजन और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण बताया गया।
जिलाधिकारी  आनंद शर्मा ने सभी माननीय सदस्यों एवं सिविल सोसायटी प्रतिनिधियों को उनके रचनात्मक सुझावों, क्षेत्रीय अनुभवों एवं जनहित के प्रति उनकी सक्रिय भागीदारी के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन विकास कार्यों को जनसहभागिता के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है और इस प्रकार के संवाद से न केवल स्थानीय समस्याओं की सही पहचान होती है, बल्कि उनके व्यावहारिक समाधान की दिशा भी प्रशस्त होती है।
उन्होंने यह भी कहा कि जिला प्रशासन शहरी क्षेत्रों के समग्र विकास, आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण, यातायात प्रबंधन, सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार तथा नागरिक समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत है। सिविल सोसायटी एवं जनप्रतिनिधियों से प्राप्त सुझाव प्रशासन के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होंगे।
उक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक  योगेंद्र कुमार, उप विकास आयुक्त  सुमन प्रसाद साह, नगर आयुक्त  उमेश भारती, पुलिस उपाधीक्षक रश्मि सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
    user_तेज नारायण ब्रम्हर्षी
    तेज नारायण ब्रम्हर्षी
    पत्रकारिता मधुबनी, मधुबनी, बिहार•
    3 hrs ago
  • प्रसंजीव फाउंडेशन की ओर से गरीब बच्चों के लिए निशुल्क कोचिंग की शुरुआत। महिलाओं को भी स्वरोजगार से जोड़ने की कोशिश।
    1
    प्रसंजीव फाउंडेशन की ओर से गरीब बच्चों के लिए निशुल्क कोचिंग की शुरुआत। महिलाओं को भी स्वरोजगार से जोड़ने की कोशिश।
    user_Prabhat Times Madhubani
    Prabhat Times Madhubani
    Local News Reporter मधुबनी, मधुबनी, बिहार•
    13 hrs ago
  • एलपीजी गैस सिलेंडर में गड़बड़ी या अवैध रिफिलिंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। इस मामले में 7 साल तक की जेल और भारी जुर्माने का प्रावधान है। एसपी योगेंद्र कुमार ने चेतावनी देते हुए कहा कि गैस सिलेंडर में छेड़छाड़, अवैध भंडारण या ब्लैक मार्केटिंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे मामलों में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    एलपीजी गैस सिलेंडर में गड़बड़ी या अवैध रिफिलिंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। इस मामले में 7 साल तक की जेल और भारी जुर्माने का प्रावधान है। एसपी योगेंद्र कुमार ने चेतावनी देते हुए कहा कि गैस सिलेंडर में छेड़छाड़, अवैध भंडारण या ब्लैक मार्केटिंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे मामलों में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    user_Repoter
    Repoter
    Madhubani, Bihar•
    16 hrs ago
  • रमजान के पवित्र माह में फारबिसगंज हवाई फील्ड मैदान में इफ्तार पार्टी, भाईचारे का संदेश
    1
    रमजान के पवित्र माह में फारबिसगंज हवाई फील्ड मैदान में इफ्तार पार्टी, भाईचारे का संदेश
    user_CD News
    CD News
    Newspaper publisher सुपौल, सुपौल, बिहार•
    45 min ago
  • मैं गुंडा हूँ, मगर मेरा भी बस एक उसूल है… आज तक किसी गरीब आदमी का अकाउंट बंद नहीं किया मैंने। 😎🔥 Hashtags: #Rekha #Dialogues #AttitudeStatus #PowerfulLines #FilmyStyle #InstagramCaption #ViralReels #BollywoodStyle #Attitude #TrendingCaption
    1
    मैं गुंडा हूँ, मगर मेरा भी बस एक उसूल है…
आज तक किसी गरीब आदमी का अकाउंट बंद नहीं किया मैंने। 😎🔥
Hashtags:
#Rekha #Dialogues #AttitudeStatus #PowerfulLines #FilmyStyle #InstagramCaption #ViralReels #BollywoodStyle #Attitude #TrendingCaption
    user_Mukesh Kumar
    Mukesh Kumar
    केओतिरनवे, दरभंगा, बिहार•
    1 hr ago
  • नगर परिषद सुपौल के कर्मियों के साथ थाना प्रभारी द्वारा कथित रूप से किए गए बर्बर व्यवहार का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के विरोध में नगर परिषद के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं, जिससे शहर की साफ-सफाई व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। इसी मुद्दे को लेकर सोमवार को वार्ड संख्या 22 स्थित असजद आलम के आवास पर बिहार लोकल बॉडीज इम्प्लॉइज फेडरेशन, पटना के पदाधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता के दौरान फेडरेशन के पदाधिकारियों और नगर परिषद कर्मियों ने पुलिस की कार्रवाई पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि थाना प्रभारी द्वारा नगर परिषद कर्मियों के साथ बर्बरता पूर्ण व्यवहार किया गया, जो न केवल निंदनीय है बल्कि सरकारी कर्मियों के सम्मान के भी खिलाफ है। पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक दोषी पुलिस अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक कर्मचारियों का आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि मंगलवार को पांच सदस्यीय शिष्टमंडल पटना जाकर नगर विकास मंत्री और डीजीपी से मुलाकात करेगा तथा पूरे मामले से उन्हें अवगत कराते हुए दोषी दरोगा पर तत्काल कार्रवाई की मांग करेगा। फेडरेशन ने चेतावनी दी कि यदि दोषी दरोगा पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा और जरूरत पड़ी तो पूरे बिहार में नगर निकाय कर्मियों की हड़ताल की घोषणा की जाएगी।
    1
    नगर परिषद सुपौल के कर्मियों के साथ थाना प्रभारी द्वारा कथित रूप से किए गए बर्बर व्यवहार का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के विरोध में नगर परिषद के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं, जिससे शहर की साफ-सफाई व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।
इसी मुद्दे को लेकर सोमवार को वार्ड संख्या 22 स्थित असजद आलम के आवास पर बिहार लोकल बॉडीज इम्प्लॉइज फेडरेशन, पटना के पदाधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता के दौरान फेडरेशन के पदाधिकारियों और नगर परिषद कर्मियों ने पुलिस की कार्रवाई पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि थाना प्रभारी द्वारा नगर परिषद कर्मियों के साथ बर्बरता पूर्ण व्यवहार किया गया, जो न केवल निंदनीय है बल्कि सरकारी कर्मियों के सम्मान के भी खिलाफ है।
पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक दोषी पुलिस अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक कर्मचारियों का आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि मंगलवार को पांच सदस्यीय शिष्टमंडल पटना जाकर नगर विकास मंत्री और डीजीपी से मुलाकात करेगा तथा पूरे मामले से उन्हें अवगत कराते हुए दोषी दरोगा पर तत्काल कार्रवाई की मांग करेगा।
फेडरेशन ने चेतावनी दी कि यदि दोषी दरोगा पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा और जरूरत पड़ी तो पूरे बिहार में नगर निकाय कर्मियों की हड़ताल की घोषणा की जाएगी।
    user_Kunal kumar
    Kunal kumar
    Sb news भारत संपादक सुपौल, सुपौल, बिहार•
    3 hrs ago
  • मधुबनी जिले के रुद्रपुर थाना क्षेत्र में एलपीजी गैस की कालाबाजारी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष मंजुला मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर हरना गांव में छापेमारी कर 72 गैस सिलेंडर बरामद किए और आरोपी मो० समीम को गिरफ्तार किया। बरामद सिलेंडरों में एचपी, भारत और इंडेन कंपनी के सिलेंडर शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार के निर्देश पर जिले में एलपीजी गैस की कालाबाजारी और अवैध भंडारण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
    1
    मधुबनी जिले के रुद्रपुर थाना क्षेत्र में एलपीजी गैस की कालाबाजारी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष मंजुला मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर हरना गांव में छापेमारी कर 72 गैस सिलेंडर बरामद किए और आरोपी मो० समीम को गिरफ्तार किया। बरामद सिलेंडरों में एचपी, भारत और इंडेन कंपनी के सिलेंडर शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार के निर्देश पर जिले में एलपीजी गैस की कालाबाजारी और अवैध भंडारण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
    user_बिनोद झा (संपादक)
    बिनोद झा (संपादक)
    Voice of people झंझारपुर, मधुबनी, बिहार•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.