माता भाग कौर इंटरनेशनल सोसायटी द्वारा निःशुल्क नेत्र एवं दंत जांच शिविर, 500 मरीजों ने लिया लाभ शक्तिफार्म/सितारगंज। क्षेत्र में सामाजिक सेवा की प्रेरणादायक मिसाल पेश करते हुए माता भाग कौर इंटरनेशनल सोसायटी (यूएसए) के तत्वावधान में निःशुल्क नेत्र एवं दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन गुरुद्वारा बाबा बुड्डा साहिब जी तथा डेरा बाबा सुलक्खन सिंह में किया गया, जहां बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में लगभग 500 मरीजों की आंखों और दांतों की जांच विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा की गई। डॉक्टरों ने मरीजों को आवश्यक परामर्श दिया तथा जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित कीं। कई गंभीर रोगियों को आगे के उपचार के लिए उचित मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। सोसायटी की अध्यक्ष श्रीमती अमरजीत कौर ने बताया कि संस्था पिछले लगभग 15 वर्षों से निरंतर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करती आ रही है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष सैकड़ों जरूरतमंद लोग इन शिविरों के माध्यम से लाभान्वित होते हैं। संस्था समाज सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय है और भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्य जारी रखे जाएंगे। इस आयोजन में श्री गुरु तेग बहादुर जी वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह का विशेष सहयोग रहा। शिविर में डॉ. ओंकार सिंह, डॉ. कमलजीत कौर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया। क्षेत्रवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए सोसायटी के प्रति आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करने की अपेक्षा जताई।

- Post by शैल शक्ति1
- बरेली के बहेड़ी में भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के घर पर देर रात फायरिंग की घटना हुई अज्ञात कार सवार बदमाशों ने उनके घर के बाहर खड़ी कार और मुख्य गेट पर गोलियां चलाईं, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे, भाई भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अक्षय मंगलम जो जाजूनागर के निवासी हैं उन्होंने बताया कि वह रात को किसी काम से बाहर से लौटे थे जब वह अपनी कार घर के बाहर खड़ी कर वे जैसे ही अंदर गए, तभी अचानक पिस्टल से एक गोली चलने की आवाज आई यह गोली उनकी कर में लगी कुछ ही देर बाद दूसरी गोली चली जो उनके घर के मुख्य गेट पर लगी, इस दौरान उनकी मां बाल बाल बच गई, मंगलम के अनुसार एक्सेप्ट कर में सवार बदमाश रास्ते से ही उनका पीछा कर रहे थे, उन्होंने घर में प्रवेश करने के बाद फायरिंग की और फिर कार सहित मौके से फरार हो गए, अक्षय मंगलम ने मोहल्ले के ही एक युवक पर फायरिंग का आरोप लगाया है उन्होंने दावा किया कि आरोपी युवक पहले भी तीन बार उन्हें घेर चुका है मंगलम का कहना है कि उन्होंने इन तीनों घटनाओं की शिकायत पुलिस से की थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, वहीं इस मामले पर बहेड़ी कोतवाल पवन कुमार ने बताया कि उन्हें अभी तक इस संबंध में कोई लिखित शिकायत पत्र प्राप्त नहीं हुआ है पुलिस मामले की जांच कर रही है !3
- पीलीभीत उस समय हड़कंप मच गया जब खेत में एक बाघ ने बेसहारा गोवंशीय पशु का शिकार कर लिया। घटना चन्द्रनगर मुख्य मार्ग के पास की बताई जा रही है, जो हजारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। वुधवार ग्रामीणों के अनुसार राहगीरों ने खेत में मृत पशु के पास बाघ को बैठे देखा। बाघ काफी देर तक शव के पास ही डटा रहा, जिससे लोगों में भय और बढ़ गया। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और कई लोगों ने दूर से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, जहां ग्रामीणों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।1
- कबीरपुर कसगंजा पिता और भाइयों पर चाकू मारने का आरोप, पुलिस ने पहुचाया अस्पताल घुंघचिहाई थाना क्षेत्र के गांव कबीरपुर कसगंजा निवासी करन पुत्र मुकेश बुधवार दोपहर करीब एक बजे गांव के पास रास्ते पर घायल अवस्था में पड़ा मिला। ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। अस्पताल पहुंचने पर करन ने अपने पिता और दो भाइयों पर चाकू मारकर घायल करने का आरोप लगाया। युवक के आरोपों के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू की और मौके से आवश्यक जानकारी जुटाई। इस संबंध में थाना प्रभारी जयशंकर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घायल युवक शराब पीने और अन्य नशा करने का आदी है। नशे की आदतों के चलते उसकी पत्नी काफी समय से मायके में रह रही है, जिससे युवक मानसिक रूप से अवसाद में है। थाना प्रभारी के अनुसार करन ने अपने गले पर ब्लेड से स्वयं कट लगाया है। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले भी वह कई बार पारिवारिक विवादों में उलझ चुका है और पूर्व में भी इसी प्रकार खुद को ब्लेड से घायल कर चुका है। पुलिस का कहना है कि युवक की आदतों और पुराने रिकॉर्ड को देखते हुए यह आत्मघाती प्रयास प्रतीत होता है, न कि परिजनों द्वारा हमला। फिलहाल युवक का इलाज चल रहा है।1
- यूपी बोर्ड परीक्षा के दृष्टिगत दिनांक 17 फरवरी 2026 को ड्रामंड राजकीय इंटर कॉलेज तथा सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कंट्रोल रूम, स्ट्रांग रूम सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने परीक्षा से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की और व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन का कहना है कि परीक्षा को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जा रही हैं। #uttarpradesh #news #latestnews #pilibhit #dmpilibhit #pilibhit1
- ग्राम दियुरा थाना गजरौला इधर यह उत्तर साइड में रोड पर नाली खोद रहे इधर भी रोड बंद कर रहे हैं उधर पूरा साइड में अभी रोड बंद हो रहा है बताओ यह बीच वाले कहां जाएंगे दो घर हैं कैसे निकालेंगे हम और लोग खड़े होकर बंद करवा रहे हैं बोले इधर से बड़ा बड़ा बंद कर दो रोड1
- नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला आरोपी पीलीभीत के थाना अमरिया पुलिस ने दबोचा। सीओ सदर नताशा गोयल ने दी जानकारी। खबर की पीलीभीत के थाना अमरिया से है।3
- सेहरामऊ थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग के चलते बुधवार एक किशोरी और एक युवक ने गांव के बाहर खेत में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ ही देर में दोनों की हालत बिगड़ने लगी। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना परिजनों को दी, जिसके बाद आनन-फानन में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टर के अनुसार दोनों की स्थिति नाजुक है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रतिक दहिया भी अस्पताल पहुंचे और दोनों की हालत के बारे में चिकित्सकों से जानकारी ली। उन्होंने परिजनों से भी बातचीत कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। पुलिस प्रारंभिक जांच में मामले को प्रेम प्रसंग से जुड़ा बता रही हैं। सेहरामऊ थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रेम प्रसंग का मामला संज्ञान में आया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को तत्काल 108 एबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि दोनों ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।1