Shuru
Apke Nagar Ki App…
फतेहपुर में खाना बनाते समय सिलेंडर फटने से चार की मौत सात घायल। ब्रेकिंग न्यूज़ | फतेहपुर मलवां सिलेंडर विस्फोट हादसे में मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख, घायलों को ₹50 हजार की सहायता फतेहपुर। मलवां में सिलेंडर विस्फोट के भीषण हादसे पर मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है। मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख तथा घायलों को ₹50 हजार की आर्थिक सहायता दी जाएगी। मलवां कस्बे में सिलेंडर विस्फोट के बाद दो मंजिला मकान भरभराकर ढह गया था। हादसे में चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सात लोग घायल बताए जा रहे हैं। विस्फोट के बाद मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए राहत और बचाव कार्य जारी रहा।
Hasnain Khan
फतेहपुर में खाना बनाते समय सिलेंडर फटने से चार की मौत सात घायल। ब्रेकिंग न्यूज़ | फतेहपुर मलवां सिलेंडर विस्फोट हादसे में मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख, घायलों को ₹50 हजार की सहायता फतेहपुर। मलवां में सिलेंडर विस्फोट के भीषण हादसे पर मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है। मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख तथा घायलों को ₹50 हजार की आर्थिक सहायता दी जाएगी। मलवां कस्बे में सिलेंडर विस्फोट के बाद दो मंजिला मकान भरभराकर ढह गया था। हादसे में चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सात लोग घायल बताए जा रहे हैं। विस्फोट के बाद मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए राहत और बचाव कार्य जारी रहा।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- दिल्ली के तिलक नगर में सड़क निरीक्षण के दौरान बवाल: PWD मंत्री प्रवेश वर्मा पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप दिल्ली के तिलक नगर में सड़क निरीक्षण के दौरान बवाल: PWD मंत्री प्रवेश वर्मा पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप नई दिल्ली: दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री प्रवेश वर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह पश्चिम दिल्ली के तिलक नगर इलाके में सड़क निर्माण का निरीक्षण करने के दौरान एक युवक को थप्पड़ मारते हुए नजर आ रहे हैं। इस घटना के बाद दिल्ली की राजनीति गरमा गई है और आम आदमी पार्टी (AAP) ने इसे लेकर आक्रामक रुख अपना लिया है। घटना का पूरा घटनाक्रम निरीक्षण और विवाद: रविवार को PWD मंत्री प्रवेश वर्मा तिलक नगर में एक निर्माणाधीन सड़क का जायजा लेने पहुंचे थे। इस दौरान स्थानीय 'आप' विधायक जरनैल सिंह और उनके समर्थक भी वहां मौजूद थे। सड़क उखाड़ने का आरोप: स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने सड़क की खराब गुणवत्ता का दावा करते हुए हाथों से उसकी सतह उखाड़कर दिखाई। मौके पर मौजूद एक युवक (साहब सिंह) इस पूरी प्रक्रिया का वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। थप्पड़ मारने का वीडियो: बहस बढ़ने के बाद जब मंत्री प्रवेश वर्मा वहां से अपनी गाड़ी की तरफ जाने लगे, तो पीछे से वीडियो बना रहे युवक के साथ उनकी तीखी झड़प हुई। वायरल वीडियो में मंत्री युवक का मोबाइल फोन नीचे करते और उसे थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहे हैं।1
- पार्षद प्रतिनिधि पर ग्रामीणों ने जांच की मांग करने की की है अपात्र लोगों को दिया गया है प्रधानमंत्री आवास पार्षद प्रतिनिधि अपने रिश्तेदारों को केवल आवास का लाभ दिलाया है। प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्र गरीबों की अनदेखी का आरोप कौशाम्बी। नगर पालिका परिषद भरवारी के वार्ड नंबर 20 केशव नगर में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर स्थानीय लोगों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। आरोप है कि पात्र गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला, जबकि अपात्र लोगों को योजना का लाभ दिए जाने की बात सामने आ रही है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों की तत्काल जांच कराई जाए और यदि जांच में अनियमितता सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। लोगों का कहना है कि लंबे समय से शिकायतों के बावजूद संबंधित अधिकारियों द्वारा मामले में संज्ञान नहीं लिया जा रहा है।1
- बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश ने कहा कृष्ण पाल लोधी जी ने महापुरुषों का बताया इतिहास लोधी समाज की हुई बैठक चौधरी गार्डन फतेहपुर बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश ने कहा कृष्ण पाल लोधी जी ने महापुरुषों का बताया इतिहास लोधी समाज की हुई बैठक चौधरी गार्डन फतेहपुर में जय मूलनिवासी जय भारत जय भीम जय संविधान1
- सैनी पुलिस टीम ने सोलर पैनल चोरी से संबंधित 04 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार थाना चरवा और थाना सैनी अंतर्गत हुई थी चोरी,चोरी के सोलर पैनल बरामद ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत खबर हिन्दी दैनिक कौशांबी....थाना सैनी पुलिस टीम द्वारा सोलर पैनल चोरी की घटना से सम्बन्धित 04 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है और चोरी के सोलर पैनल बरामद किए हैं। ग़ौरतलब हो कि थाना चरवा और थाना सैनी अंतर्गत सोलर पैनल की चोरी हुई थी। पहली घटना के अंतर्गत दिनांक 13.09.2026 को थाना सैनी पर वादी नीरज पाण्डेय पुत्र राम नीवास पाण्डेय ग्राम डोरमा थाना सैनी जनपद कौशाम्बी द्वारा सूचना दी गयी कि हाइवे किनारे स्थित उनकी आटा चक्की/तेल कारखाना पर लगे सोलर पैनल को बीती रात्रि में अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 317/2026 धारा 303 (2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया था। दूसरी घटना के अंतर्गत दिनांक 14.09.2026 को थाना चरवा पर वादी सन्तोष कुमार केशरी पुत्र स्व० काशीनाथ केशरी निवासी मधबनी जनपद बलिया (कलपतरू प्रोजेक्ट इंटरनेशनल लिमिटेड के मैनेजर) द्वारा सूचना दी गयी कि ग्राम पकसराई थाना चरवा में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत पानी की टंकी परिसर में लगे सोलर पैनल को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है। प्राप्त सूचना पर थाना चरवा पर मु0अ0सं0 245/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी सत्यनारायण द्वारा उक्त घटनाओं के शीघ्र व सफल अनारण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु 03 टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये थे। कार्यवाही के क्रम में सीआईडब्लू व थाना सैनी पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी/सर्विलांस एवं आस-पास के लोगों से पूछताछ से प्रकाश में आये 04 अभियुक्तों 1. मोहित मौर्या पुत्र इन्दभवन मौर्या 2. सोनू मौर्या पुत्र चन्द्रहास मौर्या 3. प्रांजुल कुमार पुत्र कमलेश उर्फ पप्पू निवासीगण टेसाही बुजुर्ग थाना खागा जनपद फतेहपुर, 4. पिन्टू लाल पुत्र गजराज मौर्या निवासी बड़ी बाग मजरा कसराव थाना हथिगांव जनपद फतेहपुर को मुखबिर खास की सूचना के आधार पर नेशनल हाइवे सर्विस रोड़ से अलीपुरजीता जाने वाली मार्ग से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के 19 सोलर प्लेट व घटना में प्रयुक्त 01 लोडर वाहन बरामद किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। कडाई से पूछाताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोगों नें मिलकर दिनांक 12.09.2026 की रात्रि में डोरमा गाँव हाइवे के किनारे एक आटा चक्की में पीछे के रास्ते से छत पर चढ़कर लगे 16 सोलर प्लेट को खोलकर चोरी कर लिये और इसी लोडर गाड़ी से लादकर ले गये थे तथा बाकी के तीन सोलर पैनल को हम लोगों ने अगले दिन चरवा की तरफ से एक सरकारी टंकी के पास लगे ट्यूबैल से चोरी किया था। इन सोलर पैनल को मैने पिन्टू लाल के घर रखवा दिया था। आज सभी सोलर प्लेट बेचने के लिये प्रयागराज जा रहे थे।1
- कौशाम्बी जिले के गांव चमन्धा में कालोनी न मिलने से ग्रामीण परेशान।1
- रायबरेली में सेवा सेतु अभियान के तहत 20 विभागों के शिविर का आयोजन रोहनिया, रायबरेली। विकासखंड परिसर में सोमवार से सेवा सेतु अभियान के तहत विभिन्न विभागों के शिविर का आयोजन शुरू किया गया। यह अभियान 28 सितंबर से 4 अक्टूबर तक चलेगा। शिविर में ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं और विभागीय सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। अभियान के तहत राजस्व, पुलिस, समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण, महिला कल्याण, दिव्यांग कल्याण, ग्राम विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, खाद्य एवं रसद, सिंचाई, उद्यान, कौशल विकास एवं सेवायोजन, श्रम तथा विद्युत विभाग समेत करीब 20 विभागों के शिविर लगाए गए हैं। इन शिविरों में संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर आवश्यक जानकारी और सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष रामप्रसाद, खंड विकास अधिकारी विजय त्रिपाठी,एडियो पंचायत अतुल शुक्ला, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरिकेश मौर्य, शैलेंद्र मौर्य, संजय गुप्ता, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।1
- महिलाएं लगातार हो रही है परेशान शिकायत के बाद भी नहीं मिला आज तक कोई लाभ। कौशांबी: वार्ड नंबर 20 में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी नगर पालिका परिषद भरवारी के वार्ड नंबर 20 केशव नगर में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर ग्रामीणों ने पार्षद प्रतिनिधि पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि योजना का लाभ पात्र गरीब परिवारों को नहीं मिल पा रहा है, जबकि पार्षद प्रतिनिधि के रिश्तेदारों और अपात्र लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए तो योजना में अनियमितताओं की सच्चाई सामने आ सकती है और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई तय है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कराकर पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की है।1
- कौशाम्बी के संदीपन घाट थाना क्षेत्र के काजीपुर स्थित मछली बाजार में किसी बात को लेकर दो लोगों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग कराया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।1
- मलवा हादसे में चार की मौत तीन घायल, DM निधि गुप्ता वत्स ने दो जानकारी1