logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दादा ने पोते को मारी गोली 😱 | मंडी नेरचौक में सनसनीखेज वारदात | Grandfather Shot Grandson Himachal दादा ने पोते को मारी गोली 😱 | मंडी नेरचौक में सनसनीखेज वारदात | Grandfather Shot Grandson Himachal मंडी जिला के नेरचौक (बल्ह उपमंडल) के लोहारा गांव से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक दादा ने अपने ही पोते को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि आरोपी दादा शराब के नशे में था और किसी बात को लेकर पोते के साथ बहस के बाद उसने लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। गोली लगने से पोता गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पहले नेरचौक मेडिकल कॉलेज और बाद में PGI रेफर किया गया

2 hrs ago
user_BHK News Himachal
BHK News Himachal
Local News Reporter बल्ह, मंडी, हिमाचल प्रदेश•
2 hrs ago

दादा ने पोते को मारी गोली 😱 | मंडी नेरचौक में सनसनीखेज वारदात | Grandfather Shot Grandson Himachal दादा ने पोते को मारी गोली 😱 | मंडी नेरचौक में सनसनीखेज वारदात | Grandfather Shot Grandson Himachal मंडी जिला के नेरचौक (बल्ह उपमंडल) के लोहारा गांव से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक दादा ने अपने ही पोते को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि आरोपी दादा शराब के नशे में था और किसी बात को लेकर पोते के साथ बहस के बाद उसने लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। गोली लगने से पोता गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पहले नेरचौक मेडिकल कॉलेज और बाद में PGI रेफर किया गया

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • मंडी में शहीदी दिवस पर पदयात्रा 🇮🇳 | भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि | “मेरा युवा भारत” पहल मंडी से अजय सूर्या की रिपोर्ट— शहीदी दिवस के अवसर पर “मेरा युवा भारत, मेरी जिम्मेदारी” थीम के तहत मंडी में भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान युवाओं ने स्वतंत्रता सेनानियों , और के बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। यह पदयात्रा से शुरू होकर तिब्बती बाजार होते हुए वापस विश्वविद्यालय परिसर में संपन्न हुई। इस कार्यक्रम को कुलपति ललित अवस्थी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला युवा अधिकारी भारती मोंगरा ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना है। वहीं डीन डा. सुनील ने भी युवाओं को देश सेवा के लिए आगे आने का संदेश दिया। 📍 लोकेशन: मंडी 🎤 बाइट: भारती मोंगरा, डा. सुनील 📰 रिपोर्ट: अजय सूर्या
    1
    मंडी में शहीदी दिवस पर पदयात्रा 🇮🇳 | भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि | “मेरा युवा भारत” पहल
मंडी से अजय सूर्या की रिपोर्ट—
शहीदी दिवस के अवसर पर “मेरा युवा भारत, मेरी जिम्मेदारी” थीम के तहत मंडी में भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान युवाओं ने स्वतंत्रता सेनानियों , और के बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
यह पदयात्रा से शुरू होकर तिब्बती बाजार होते हुए वापस विश्वविद्यालय परिसर में संपन्न हुई। इस कार्यक्रम को कुलपति ललित अवस्थी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जिला युवा अधिकारी भारती मोंगरा ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना है। वहीं डीन डा. सुनील ने भी युवाओं को देश सेवा के लिए आगे आने का संदेश दिया।
📍 लोकेशन: मंडी
🎤 बाइट: भारती मोंगरा, डा. सुनील
📰 रिपोर्ट: अजय सूर्या
    user_BHK News Himachal
    BHK News Himachal
    Local News Reporter बल्ह, मंडी, हिमाचल प्रदेश•
    2 min ago
  • Where first impressions meet everyday comfort. A seamless blend of foyer elegance and living room warmth—designed to welcome, impress, and relax. For interior design ideas and customized solutions, contact Decoory Interiors 📩 DM for inquiries 📞 Contact us: 9821545511 📍Location: GF -71, Gaur City Center, Greater Noida West, Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh 201318
    1
    Where first impressions meet everyday comfort.
A seamless blend of foyer elegance and living room warmth—designed to welcome, impress, and relax.
For interior design ideas and customized solutions, contact Decoory Interiors
📩 DM for inquiries
📞 Contact us: 9821545511
📍Location: GF -71, Gaur City Center, Greater Noida West, Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh 201318
    user_Decoory Interiors
    Decoory Interiors
    Interior designer कुल्लू, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Himachal Ab Tak
    1
    Post by Himachal Ab Tak
    user_Himachal Ab Tak
    Himachal Ab Tak
    Welder चाच्योट, मंडी, हिमाचल प्रदेश•
    2 hrs ago
  • हमीरपुर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने ग्राम पंचायत डुग्घा में "वरिष्ठजनों हेतु राष्ट्रीय कार्य योजना" के तहत "डिजिटल और वित्तीय साक्षरता" विषय पर एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान जिला कल्याण अधिकारी चमन लाल शर्मा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों, विशेषकर वरिष्ठ नागरिको को डिजिटल सेवाओं एवं वित्तीय लेन-देन के प्रति जागरुक करना है। उन्होंने लोगों को विभागीय योजनाओं के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में उपस्थित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश उपाध्याय ने साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव तथा सुरक्षित लेन-देन के उपायों पर विशेष बल दिया। उन्होंने डिजिटल अरेस्ट के बारे में भी उपस्थित लोगों को विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि हमें मोबाइल पर किसी भी अनजान व्यक्ति से कोई भी व्यक्तिगत जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। अगर कोई वित्तीय धोखाधडी होती है तो तुरंत हेल्पलाइन 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज करवायें और पुलिस अधीक्षक कार्यालय, हमीरपुर के साइबर सेल में रिपोर्ट करें। इस मौके पर एचडीएफसी बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक धीरज शर्मा ने डिजिटल भुगतान प्रणालियों जैसे यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग, एटीएम उपयोग आदि के बारे में बताया। इसके अतिरिक्त वित्तीय साक्षरता के अंतर्गत बैंकिंग सेवाओं, बचत योजनाओं, बीमा, पेंशन योजनाओं एवं विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई। इस अवसर पर बैंक प्रतिनिधि ने कहा कि डिजिटल एवं वित्तीय साक्षरता आज के समय की आवश्यकता है और इसके माध्यम से नागरिक आत्मनिर्भर बन सकते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया और इसे अत्यंत लाभकारी बताया।
    1
    हमीरपुर 
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने ग्राम पंचायत डुग्घा  में "वरिष्ठजनों हेतु राष्ट्रीय कार्य योजना" के तहत "डिजिटल और वित्तीय साक्षरता" विषय पर एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजित किया।
कार्यक्रम के दौरान जिला कल्याण अधिकारी चमन लाल शर्मा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों, विशेषकर वरिष्ठ नागरिको को डिजिटल सेवाओं एवं वित्तीय लेन-देन के प्रति जागरुक करना है। उन्होंने लोगों को विभागीय योजनाओं के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश उपाध्याय ने साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव तथा सुरक्षित लेन-देन के उपायों पर विशेष बल दिया। उन्होंने डिजिटल अरेस्ट के बारे में भी उपस्थित लोगों को विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि हमें मोबाइल पर किसी भी अनजान व्यक्ति से कोई भी व्यक्तिगत जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। अगर कोई वित्तीय धोखाधडी होती है तो तुरंत हेल्पलाइन 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज करवायें और पुलिस अधीक्षक कार्यालय, हमीरपुर के साइबर सेल में रिपोर्ट करें।
इस मौके पर एचडीएफसी बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक धीरज शर्मा ने डिजिटल भुगतान प्रणालियों जैसे यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग, एटीएम उपयोग आदि के बारे में बताया। इसके अतिरिक्त वित्तीय साक्षरता के अंतर्गत बैंकिंग सेवाओं, बचत योजनाओं, बीमा, पेंशन योजनाओं एवं विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई। इस अवसर पर बैंक प्रतिनिधि ने कहा कि डिजिटल एवं वित्तीय साक्षरता आज के समय की आवश्यकता है और इसके माध्यम से नागरिक आत्मनिर्भर बन सकते हैं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया और इसे अत्यंत लाभकारी बताया।
    user_खबरी लाल
    खबरी लाल
    रिपोर्टर हमीरपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बैसाखी पर्व तक चलाया जाए मेला दुकानदारों ने रखी मांग बच्चों की परीक्षाएं मंदी की मार तथा बारिश से कारोबार से खर्च राशि की भरपाई करना भी मुश्किल सुजानपुर महाराजा संसार चंद की नगरी सुजानपुर में चल रहे राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव को लेकर के मेले में कारोबार दुकानदारी कर रहे सैकड़ो दुकानदार उप मंडल अधिकारी नागरिक विकास शुक्ला से मिले तथा उन्होंने व्यापार में मंदी तथा बारिश से हो रहे प्रभावित कारोबार को लेकर के अपनी समस्या रखी तथा मांग रखी की मेले को बैसाखी पर्व तक चलने दिया जाए ताकि वह अब तक हो रही घाटे से उभर सके सुजानपुर के विशाल चौगान में चल रहे राष्ट्रीय स्तरीय होली मेल को लेकर के सैकड़ो दुकानदारों का प्रतिनिधित्व मंडल दुकानदार मनोज कुमार की अगवाई में उप मंडल अधिकारी नागरिक विकास शुक्ला से मिला तथा एक मांग पत्र सौंप कर अपनी समस्या को रखा जिसमें उन्होंने बताया कि मेला जो पूर्व की भांति 1 मार्च से शुरू हो चुका है मेला शुरुआती दिनों में आने के कारण मेले में खासा कारोबार नहीं चलता था जिस कारण मंदी ही देखने को मिली वहीं जब अवकाश के दिनों में अचछे व्यापार कारोबारी की उम्मीद थी उन दिनों भारी बारिश के कारण मेला का कारोबार पूरी तरह से प्रभावित हो गया तथा कारोबार ठप रहा जिस कारण उन्होंने जो सामान खरीदने तथा तहबजारी के रूप में प्लांट लिए हैं उनके लिए खर्च की गई धनराशि की भरपाई करना भी मुश्किल हो गया है हालत इस तरह से वने है कि घर से पैसे मंगवा कर गुजारा करना पड़ रहा है जम्मू कश्मीर से आए निसार हैदर खान ने बताया कि वे लंबे समय से मेले में कंबल साल बेचने का कारोबार कर रहे हैं लेकिन ऐसी मंदी पहली बार देखने को मिली , वही राजस्थान से गोकुल सिंह का कहना है कि उनका खाद्य पदार्थ का स्टाल लंबे समय से मेले में लग रहा है लेकिन राजस्थान स्टॉल पर जो भीड़ उमड़ती थी उस तरह का कारोबार नहीं है यूपी से आई बबलू जो रेडीमेड का काम करते हैं उन्होंने भी कहा कि मंदी चल रही है प्रितपाल जो क्रोकरी का कार्य करते हैं उन्होंने कहा कि ऐसा दौर पहली बार देखने को मिल रहा है, व्यापारियों का कहना है कि पहले मंदी की मार रही जबकि वार्षिक परीक्षाओं का बच्चों का दौर था वही बीच-बीच में बारिश होने के कारण मेले में कारोबार लगभग घाटे में जा रहा है दुकानदारों ने उप मंडल अधिकारी नागरिक विकास शुक्ला से मांग रखी की मेला बैसाखी पर्व तक चलाया जाए उप मंडल अधिकारी नागरिक विकास शुक्ला ने बताया कि दुकानदारों ने अपनी समस्याओं को लेकर के पत्र सोपा है जिला उपायुक्त के ध्यान में इस बात को रखा जाएगा
    2
    बैसाखी पर्व तक चलाया जाए मेला दुकानदारों ने रखी मांग 
बच्चों की परीक्षाएं मंदी की मार तथा बारिश से कारोबार से खर्च राशि की भरपाई करना भी मुश्किल 
सुजानपुर
महाराजा संसार चंद की नगरी सुजानपुर में चल रहे राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव को लेकर के मेले में कारोबार दुकानदारी कर रहे सैकड़ो दुकानदार उप मंडल अधिकारी नागरिक विकास शुक्ला से मिले तथा उन्होंने  व्यापार में मंदी तथा बारिश से हो रहे प्रभावित कारोबार को लेकर के अपनी समस्या रखी तथा मांग रखी की मेले को बैसाखी पर्व तक चलने दिया जाए ताकि वह अब तक हो रही घाटे से उभर सके 
सुजानपुर के विशाल चौगान में चल रहे राष्ट्रीय स्तरीय होली मेल को लेकर के सैकड़ो दुकानदारों का प्रतिनिधित्व मंडल दुकानदार मनोज कुमार की अगवाई में उप मंडल अधिकारी नागरिक विकास शुक्ला से मिला तथा एक मांग पत्र सौंप कर अपनी समस्या को रखा जिसमें उन्होंने बताया कि मेला जो पूर्व की भांति 1 मार्च से शुरू हो चुका है मेला शुरुआती दिनों में आने के कारण मेले में खासा कारोबार नहीं चलता था जिस कारण मंदी ही देखने को मिली वहीं जब अवकाश के दिनों में अचछे व्यापार कारोबारी की उम्मीद थी उन दिनों भारी बारिश के कारण मेला का कारोबार पूरी तरह से प्रभावित हो गया तथा कारोबार ठप रहा जिस कारण उन्होंने जो सामान खरीदने तथा तहबजारी के रूप में  प्लांट लिए हैं उनके लिए खर्च की गई धनराशि की भरपाई करना भी मुश्किल हो गया है हालत इस तरह से वने है कि घर से पैसे मंगवा कर गुजारा करना पड़ रहा है 
जम्मू कश्मीर से आए निसार हैदर खान ने बताया कि वे लंबे समय से मेले में कंबल साल बेचने का कारोबार कर रहे हैं लेकिन ऐसी मंदी पहली बार देखने को मिली , वही राजस्थान से गोकुल सिंह का कहना है कि उनका खाद्य पदार्थ का स्टाल लंबे समय से मेले में लग रहा है  लेकिन राजस्थान स्टॉल पर जो भीड़ उमड़ती थी उस तरह का कारोबार नहीं है यूपी से आई बबलू जो रेडीमेड का काम करते हैं उन्होंने भी कहा कि मंदी चल रही है  प्रितपाल जो क्रोकरी का कार्य करते हैं उन्होंने कहा कि ऐसा दौर  पहली बार देखने को मिल रहा है, व्यापारियों का कहना है कि पहले मंदी की मार रही जबकि वार्षिक परीक्षाओं का बच्चों का दौर था वही बीच-बीच में बारिश होने के कारण मेले में कारोबार लगभग घाटे में जा रहा है दुकानदारों ने उप मंडल अधिकारी नागरिक विकास शुक्ला से मांग रखी की मेला बैसाखी पर्व तक चलाया जाए 
उप मंडल अधिकारी नागरिक विकास शुक्ला ने बताया कि दुकानदारों ने अपनी समस्याओं को लेकर के पत्र सोपा है जिला उपायुक्त के ध्यान में इस बात को रखा जाएगा
    user_Ranjna Kumari
    Ranjna Kumari
    टीरा सुजानपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Dinesh Kumar
    1
    Post by Dinesh Kumar
    user_Dinesh Kumar
    Dinesh Kumar
    Farmer भोटा, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Competitive Classes Tuition Classes Spoken Classes Music Classes
    1
    Competitive Classes 
Tuition Classes 
Spoken Classes 
Music Classes
    user_नवराज़ ज्योतिषलय
    नवराज़ ज्योतिषलय
    Astrologer Nagrota Bagwan, Kangra•
    4 hrs ago
  • सुकेत देवता मेले का भव्य शुभारंभ 🎉 | आर.एस. बाली ने फहराया ध्वज, 180 साल बाद पहुंचे गढ़पति नाग सुंदरनगर में राज्य स्तरीय सुकेत देवता मेले का भव्य शुभारंभ हुआ। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं नगरोटा बगवां के विधायक रघुबीर सिंह बाली ने मेले का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान शुकदेव वाटिका में पूजा-अर्चना के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो जवाहर पार्क तक पहुंची। वहां मेले का ध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। आर.एस. बाली ने कहा कि सुकेत देवता मेला हिमाचल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और देव परंपरा का प्रतीक है। इस बार 180 वर्षों के बाद करसोग के महोग क्षेत्र से गढ़पति नाग चवासी सिद्ध पैदल यात्रा कर मेले में पहुंचे, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण बना। मेले में हजारों श्रद्धालुओं की भागीदारी हिमाचल की आस्था और संस्कृति को मजबूत करती है। साथ ही यह मेला पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 📍 पूरी जानकारी के लिए वीडियो देखें और चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें।
    1
    सुकेत देवता मेले का भव्य शुभारंभ 🎉 | आर.एस. बाली ने फहराया ध्वज, 180 साल बाद पहुंचे गढ़पति नाग
सुंदरनगर में राज्य स्तरीय सुकेत देवता मेले का भव्य शुभारंभ हुआ। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं नगरोटा बगवां के विधायक रघुबीर सिंह बाली ने मेले का विधिवत उद्घाटन किया।
इस दौरान शुकदेव वाटिका में पूजा-अर्चना के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो जवाहर पार्क तक पहुंची। वहां मेले का ध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
आर.एस. बाली ने कहा कि सुकेत देवता मेला हिमाचल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और देव परंपरा का प्रतीक है। इस बार 180 वर्षों के बाद करसोग के महोग क्षेत्र से गढ़पति नाग चवासी सिद्ध पैदल यात्रा कर मेले में पहुंचे, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण बना।
मेले में हजारों श्रद्धालुओं की भागीदारी हिमाचल की आस्था और संस्कृति को मजबूत करती है। साथ ही यह मेला पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
📍 पूरी जानकारी के लिए वीडियो देखें और चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें।
    user_BHK News Himachal
    BHK News Himachal
    Local News Reporter बल्ह, मंडी, हिमाचल प्रदेश•
    8 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.