Shuru
Apke Nagar Ki App…
Rakesh Das
More news from बिहार and nearby areas
- आज समाहरणालय परिसर बेतिया से शहीद पार्क बेतिया तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। 12 August. जिला पदाधिकारी श्री तरण जोत सिंह और जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मी, छात्र - छात्राएं तथा आम नागरिक की सहभागिता रही।1
- हथुआ कॉलेज की स्थिती खराब, छात्र जूझ रहे समस्याओं से कोई नहीं सुनने वाला. हथुआ कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को कॉलेज कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला लगाकर धरना-प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के छात्र-छात्राओं ने कॉलेज एवं विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कॉलेज में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने और छात्र हित से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की। छात्रों का कहना था कि लंबे समय से उनकी समस्याओं पर उचित कार्रवाई नहीं हो रही है। धरने के दौरान कॉलेज परिसर में काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा। छात्रों ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही।1
- कुशीनगर। तमकुही राज तहसील अंतर्गत में समाजवादी पार्टी की संवाद सभा कार्यकर्ता विमर्श संगोष्ठी में पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. पीके राय के द्वारा एक कार्यक्रम किया गया। डॉ. पीके राय ने कहा कि युवा पेपर लीक से परेशान हैं, जबकि किसान यूरिया, डीएपी और फसल के उचित समर्थन मूल्य के लिए परेशान हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह, जिलाध्यक्ष रामअवध यादव, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद यादव, बबलू यादव, इलियास अंसारी, सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- जिला पदाधिकारी के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, शहीद स्मारक पहुंचकर दी श्रद्धांजलि बेतिया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बुधवार को जिला पदाधिकारी के नेतृत्व में शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा समाहरणालय परिसर से शुरू होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए शहीद स्मारक तक पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य लोग हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर शामिल हुए। तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। रास्ते में लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में शामिल लोगों में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली। जिला पदाधिकारी ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। इसके सम्मान की जिम्मेदारी प्रत्येक नागरिक की है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के बलिदान के कारण ही आज देशवासी स्वतंत्र वातावरण में जीवन जी रहे हैं। हमें उनके त्याग और संघर्ष से प्रेरणा लेकर देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने के लिए आगे बढ़ना चाहिए। यात्रा के शहीद स्मारक पहुंचने के बाद जिला पदाधिकारी सहित अधिकारियों एवं अन्य लोगों ने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। तिरंगा यात्रा ने लोगों के बीच देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया।1
- wwwwwwqqwwwaaaaaaaaaawwwwwqqqwwwwwwwwwwaaaaaaawwwwwwwww1
- कुशीनगर। सेवरही विकास खंड के ग्राम सभा सलेमगढ़ बाजार में मंगलवार दोपहर को भव्य तिरंगा यात्रा सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब पाठक मार्केट सलेमगढ़ चौराहे से उतरी चौराहा तक संपन्न हुआ। इस दौरान पूर्व विधायक नंदकिशोर मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेमचंद मिश्रा, भाजपा नेत्री संध्या मिश्रा, केशव पाठक, संजय गुप्ता, युवा नेता निलय सिंह, ओजस्वी मिश्रा, समाजसेवी मुन्ना पांडेय, राजकुमार गुप्ता, संजय लाल श्रीवास्तव, सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।1
- “प्रशांत किशोर का सम्राट चौधरी पर अब तक का सबसे बड़ा हमला! 😱 बिहार में अपराध को लेकर बोल दी बड़ी बात…” 📝 Description प्रशांत किशोर ने बिहार में अपराध और कानून-व्यवस्था को लेकर सम्राट चौधरी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “सम्राट चौधरी जैसे चाल, चरित्र और चेहरा वाले व्यक्ति के रहते बिहार में अपराध कम नहीं हो सकता।” आखिर प्रशांत किशोर ने ऐसा बयान क्यों दिया? बिहार की राजनीति में इस बयान के क्या मायने हैं? पूरी बात जानने के लिए वीडियो को अंत तक देखें और अपनी राय कमेंट में बताएं। “प्रशांत किशोर का सम्राट चौधरी पर अब तक का सबसे बड़ा हमला! 😱 बिहार में अपराध को लेकर बोल दी बड़ी बात…” 📝 Description प्रशांत किशोर ने बिहार में अपराध और कानून-व्यवस्था को लेकर सम्राट चौधरी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “सम्राट चौधरी जैसे चाल, चरित्र और चेहरा वाले व्यक्ति के रहते बिहार में अपराध कम नहीं हो सकता।” आखिर प्रशांत किशोर ने ऐसा बयान क्यों दिया? बिहार की राजनीति में इस बयान के क्या मायने हैं? पूरी बात जानने के लिए वीडियो को अंत तक देखें और अपनी राय कमेंट में बताएं।1
- पेड़ से लटका मिला बंगाली मिष्ठान दुकानदार का शव" : कुशीनगर में 17 साल के युवक की मौत से गांव में सनसनी, हत्या या आत्महत्या? जांच जारी कुशीनगर विशुनपुरा थाना क्षेत्र के नरहवां डीह गांव में बुधवार सुबह एक 17 वर्षीय युवक का शव लिची के पेड़ से लटकता मिलने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान *प्रशांतू विश्वास* के रूप में हुई है। वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला था और पिछले कुछ समय से नरहवां डीह में बंगाली मिष्ठान की दुकान चलाकर गुजर-बसर कर रहा था। स्थानीय लोगों ने जब सुबह पेड़ पर शव लटका देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। कुछ ही देर में विशुनपुरा थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर कब्जे में ले लिया और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। साक्ष्य जुटाने के साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ भी शुरू कर दी गई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह मौत आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और साजिश है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी। युवक की मौत की खबर से मिष्ठान दुकान और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने कहा है कि मामले की हर बिंदु पर जांच की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।1