logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महराजगंज के बागापार में पशु चिकित्सालय नहीं, पशुपालकों की बढ़ी परेशानी | DM से की गई बड़ी मांग महराजगंज के सदर ब्लॉक के बागापार क्षेत्र में राजकीय पशु चिकित्सालय नहीं होने से पशुपालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बीमार गाय, भैंस और बकरियों के इलाज के लिए लोगों को दूर-दराज के अस्पतालों पर निर्भर रहना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों का नुकसान होता है। इसी समस्या को लेकर जनहित संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष रविंद्र जैन ने जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल से मुलाकात कर बागापार में राजकीय पशु चिकित्सालय स्थापित करने की मांग की। जिलाधिकारी ने मामले की जांच कर आवश्यक व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया।

9 hrs ago
user_Aapan Maharajganj
Aapan Maharajganj
Newspaper publisher नौतनवा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago

महराजगंज के बागापार में पशु चिकित्सालय नहीं, पशुपालकों की बढ़ी परेशानी | DM से की गई बड़ी मांग महराजगंज के सदर ब्लॉक के बागापार क्षेत्र में राजकीय पशु चिकित्सालय नहीं होने से पशुपालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बीमार गाय, भैंस और बकरियों के इलाज के लिए लोगों को दूर-दराज के अस्पतालों पर निर्भर रहना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों का नुकसान होता है। इसी समस्या को लेकर जनहित संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष रविंद्र जैन ने जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल से मुलाकात कर बागापार में राजकीय पशु चिकित्सालय स्थापित करने की मांग की। जिलाधिकारी ने मामले की जांच कर आवश्यक व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सोनौली में चला बुलडोजर! 20 साल पुराने अवैध कब्जे पर बड़ी कार्रवाई | 40 डिसमिल सरकारी जमीन हुई खाली सोनौली में चला बुलडोजर! 20 साल पुराने अवैध कब्जे पर बड़ी कार्रवाई | 40 डिसमिल सरकारी जमीन हुई खाली
    1
    सोनौली में चला बुलडोजर! 20 साल पुराने अवैध कब्जे पर बड़ी कार्रवाई | 40 डिसमिल सरकारी जमीन हुई खाली

सोनौली में चला बुलडोजर! 20 साल पुराने अवैध कब्जे पर बड़ी कार्रवाई | 40 डिसमिल सरकारी जमीन हुई खाली
    user_S.P.RAWAT
    S.P.RAWAT
    Local News Reporter महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • जिलाधिकारी बच्चों के हित की विशेष अपील, सुनें! #Maharajganj #dm
    1
    जिलाधिकारी बच्चों के हित की विशेष अपील, सुनें!
#Maharajganj 
#dm
    user_R K SINGH Y
    R K SINGH Y
    News Anchor फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • डीआईजी संजीव त्यागी : सतर्कता, संयम और जागरूकता ही साइबर अपराधों से बचाव का सुरक्षा कवच - डीआईजी संजीव त्यागी विकास खंड सेमरियावां के सोनौरा-गौसी स्थित एम•एन• पब्लिक स्कूल में बुधवार को आयोजित साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान ज्ञान, जागरूकता और जनसुरक्षा का प्रेरणादायी संगम बन गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने, ऑनलाइन ठगी से बचाव तथा साइबर अपराधों की रोकथाम के प्रभावी उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने कहा कि आधुनिक तकनीक जितनी सुविधाजनक है,उतनी ही सावधानी की भी मांग करती है। ऐसे में डिजिटल साक्षरता ही सुरक्षित भविष्य की सबसे मजबूत नींव है। मुख्य अतिथि बस्ती रेंज के डीआईजी संजीव त्यागी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इंटरनेट और सोशल मीडिया का उपयोग विवेक, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ करें। किसी भी परिस्थिति में ओटीपी,बैंक खाते का विवरण, एटीएम पिन,पासवर्ड अथवा अन्य गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करें। उन्होंने फर्जी कॉल,संदिग्ध लिंक,नकली वेबसाइट और ऑनलाइन निवेश के झांसे से बचने की सलाह देते हुए कहा कि साइबर अपराध की किसी भी घटना की तत्काल सूचना साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा निकटतम पुलिस थाने को दें। उन्होंने कहा कि "साइबर अपराधियों के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार जागरूक नागरिक ही है। विशिष्ट अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने कहा कि साइबर अपराधी प्रतिदिन नए-नए हथकंडे अपनाकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। इसलिए प्रत्येक नागरिक का डिजिटल रूप से जागरूक होना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं सुरक्षित रहें और अपने परिवार, मित्रों तथा समाज को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाएं। विद्यालय के प्रबंध निदेशक (एमडी) शोऐब अहमद नदवी ने कहा कि एमएन पब्लिक स्कूल का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना ही नहीं,बल्कि उन्हें सुरक्षित,जिम्मेदार और जागरूक नागरिक के रूप में तैयार करना भी है। उन्होंने कहा कि साइबर सुरक्षा आज के दौर का महत्वपूर्ण विषय है और ऐसे जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों को डिजिटल चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना करने के लिए सक्षम बनाते हैं। उन्होंने पुलिस विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के अभियान समाज में सुरक्षित डिजिटल संस्कृति विकसित करने में अत्यंत सहायक सिद्ध होंगे। कार्यक्रम का संचालन अय्यूब खान एवं अफकार अहमद ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी प्रियम राज शेखर पांडेय, दुधारा थाना प्रभारी अमित कुमार कुशवाहा, साइबर थाना हेड कांस्टेबल अमृता सिंह, विद्यालय प्रबंधक जुबेर अहमद, सेराज अहमद, हाजी शब्बीर अहमद, ग्राम प्रधान इरशाद अहमद, पूर्व ब्लॉक प्रमुख महमूद आलम चौधरी, फिरोज अहमद नदवी, फुजैल अहमद नदवी, गुफरान अहमद, प्रधानाचार्य इसरार अहमद, विद्यालय परिवार, अभिभावक एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
    1
    डीआईजी संजीव त्यागी : सतर्कता, संयम और जागरूकता ही साइबर अपराधों से बचाव का सुरक्षा कवच - डीआईजी संजीव त्यागी
विकास खंड सेमरियावां के सोनौरा-गौसी स्थित एम•एन• पब्लिक स्कूल में बुधवार को आयोजित साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान ज्ञान, जागरूकता और जनसुरक्षा का प्रेरणादायी संगम बन गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने, ऑनलाइन ठगी से बचाव तथा साइबर अपराधों की रोकथाम के प्रभावी उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने कहा कि आधुनिक तकनीक जितनी सुविधाजनक है,उतनी ही सावधानी की भी मांग करती है। ऐसे में डिजिटल साक्षरता ही सुरक्षित भविष्य की सबसे मजबूत नींव है। मुख्य अतिथि बस्ती रेंज के डीआईजी संजीव त्यागी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इंटरनेट और सोशल मीडिया का उपयोग विवेक, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ करें। किसी भी परिस्थिति में ओटीपी,बैंक खाते का विवरण, एटीएम पिन,पासवर्ड अथवा अन्य गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करें। उन्होंने फर्जी कॉल,संदिग्ध लिंक,नकली वेबसाइट और ऑनलाइन निवेश के झांसे से बचने की सलाह देते हुए कहा कि साइबर अपराध की किसी भी घटना की तत्काल सूचना साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा निकटतम पुलिस थाने को दें। उन्होंने कहा कि "साइबर अपराधियों के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार जागरूक नागरिक ही है।
विशिष्ट अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने कहा कि साइबर अपराधी प्रतिदिन नए-नए हथकंडे अपनाकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। इसलिए प्रत्येक नागरिक का डिजिटल रूप से जागरूक होना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं सुरक्षित रहें और अपने परिवार, मित्रों तथा समाज को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाएं। विद्यालय के प्रबंध निदेशक (एमडी) शोऐब अहमद नदवी ने कहा कि एमएन पब्लिक स्कूल का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना ही नहीं,बल्कि उन्हें सुरक्षित,जिम्मेदार और जागरूक नागरिक के रूप में तैयार करना भी है। उन्होंने कहा कि साइबर सुरक्षा आज के दौर का महत्वपूर्ण विषय है और ऐसे जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों को डिजिटल चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना करने के लिए सक्षम बनाते हैं। उन्होंने पुलिस विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के अभियान समाज में सुरक्षित डिजिटल संस्कृति विकसित करने में अत्यंत सहायक सिद्ध होंगे। कार्यक्रम का संचालन अय्यूब खान एवं अफकार अहमद ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी प्रियम राज शेखर पांडेय, दुधारा थाना प्रभारी अमित कुमार कुशवाहा, साइबर थाना हेड कांस्टेबल अमृता सिंह, विद्यालय प्रबंधक जुबेर अहमद, सेराज अहमद, हाजी शब्बीर अहमद, ग्राम प्रधान इरशाद अहमद, पूर्व ब्लॉक प्रमुख महमूद आलम चौधरी, फिरोज अहमद नदवी, फुजैल अहमद नदवी, गुफरान अहमद, प्रधानाचार्य इसरार अहमद, विद्यालय परिवार, अभिभावक एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
    user_Kartikey pandey
    Kartikey pandey
    Advertising agency महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • starpublicnews आज दिनांक 29-07-2026 सभी चन्द्रराशि का राशिफल। किसी भी समस्या को लेकर चिंतित है तो आप बिना किसी झिझक के फोन कर सकते है, आप का पूरा सहयोग होगा। पंडित Devisharn Shastri संपर्क सूत्र- 6307689226
    1
    starpublicnews 
आज दिनांक 29-07-2026 सभी चन्द्रराशि का राशिफल।
किसी भी समस्या को लेकर चिंतित है तो आप बिना किसी झिझक के फोन कर सकते है, आप का पूरा सहयोग होगा। पंडित Devisharn Shastri संपर्क सूत्र- 6307689226
    user_STAR PUBLIC NEWS
    STAR PUBLIC NEWS
    Newsagent महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • महराजगंज: गन्ना समिति की बैठक में अहम निर्णय, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधा महराजगंज के सिसवा बाजार स्थित सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड की प्रबंध कमेटी की बैठक में किसानों के हित, समिति के प्रशासनिक एवं वित्तीय कार्यों और नैनो यूरिया जबरन दिए जाने की शिकायतों पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में कार्यालय की व्यवस्थाओं, बजट अनुमोदन और पारदर्शिता बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।
    1
    महराजगंज: गन्ना समिति की बैठक में अहम निर्णय, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधा
महराजगंज के सिसवा बाजार स्थित सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड की प्रबंध कमेटी की बैठक में किसानों के हित, समिति के प्रशासनिक एवं वित्तीय कार्यों और नैनो यूरिया जबरन दिए जाने की शिकायतों पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 
बैठक में कार्यालय की व्यवस्थाओं, बजट अनुमोदन और पारदर्शिता बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।
    user_Aapan Maharajganj
    Aapan Maharajganj
    Newspaper publisher नौतनवा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • महराजगंज में नकबजनी का खुलासा | 20 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार | चोरी का सामान और नकदी बरामद | Purandarpur Police महराजगंज के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नकबजनी के मामले का सफल खुलासा करते हुए 20 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया गैस सिलेंडर, सफेद धातु के मीना और ₹3,210 नकद बरामद किए गए। पूरी खबर जानने के लिए वीडियो देखें।
    1
    महराजगंज में नकबजनी का खुलासा | 20 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार | चोरी का सामान और नकदी बरामद | Purandarpur Police
महराजगंज के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नकबजनी के मामले का सफल खुलासा करते हुए 20 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। 
आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया गैस सिलेंडर, सफेद धातु के मीना और ₹3,210 नकद बरामद किए गए। पूरी खबर जानने के लिए वीडियो देखें।
    user_Aapan Maharajganj
    Aapan Maharajganj
    Newspaper publisher नौतनवा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.