हरदोई में दर्दनाक हादसा: गंगा एक्सप्रेसवे पर स्कॉर्पियो पलटी, युवक की मौत; चार घायल गोदभराई समारोह में शामिल होने जा रहा था परिवार, रेलिंग तोड़कर नीचे गिरी गाड़ी हरदोई। जिले के पचदेवरा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह गंगा एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी लोहे की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, दिल्ली के यमुना विहार निवासी मनोज कुमार गौड़ अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ जौनपुर में आयोजित एक गोदभराई कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। रविवार सुबह करीब 10 बजे उनकी स्कॉर्पियो पचदेवरा थाना क्षेत्र के कुरारी-बरूआरा गांव स्थित ओवरब्रिज के पास अचानक अनियंत्रित हो गई और एक्सप्रेसवे से नीचे जा गिरी। हादसे के समय वाहन में चालक मनोज कुमार गौड़, उनकी पत्नी निर्जला, बेटी हर्षा, बेटा अभिषेक और रिश्तेदार वंश सवार थे। दुर्घटना के बाद वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद करीब एक घंटे तक न तो एंबुलेंस पहुंची और न ही यूपीडा की कोई राहत टीम मौके पर पहुंच सकी। घायल सड़क किनारे तड़पते रहे और एक्सप्रेसवे पर लंबा जाम लग गया। बाद में स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने मानवता दिखाते हुए राहत कार्य शुरू किया। लोगों ने किसी तरह घायलों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला और निजी वाहनों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सवायजपुर पहुंचाया। करीब 11:10 बजे घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन अनियंत्रित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

- इटावा पुलिस द्वारा हर्ष फायरिंग करने वाले अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार :- कब्जे से 01 राइफल 315 बोर (लाइसेंसी राइफल), 01 अवैध देशी पिस्टल 32 बोर, 01 जिंदा कारतूस 32 बोर किये गये बरामद। पंजीकृत अभियोगः - 1. मु0अ0सं0 71/2026 धारा 109(1)/351(3) बीएनएस व 3/25/27/30 आर्म्स एक्ट थाना चौबिया जनपद इटावा। गिरफ्तार अभियुक्तगणः- 1. सुदेश कुमार पुत्र रघुवीर सिंह निवासी ग्राम नगला केहरी पोस्ट गढ़िया जिनकौरा थाना बेवर जनपद मैनपुरी उम्र करीब 32 वर्ष । 2. आदेश कुमार पुत्र रघुवीर सिंह निवासी ग्राम नगला केहरी पोस्ट गढ़िया जिनकौरा थाना बेवर जनपद मैनपुरी उम्र करीब 40 वर्ष ।1
- उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में पुलिस का एक निंदनीय कार्य सामने आया है जहाँ पुलिसकर्मी एक महिला को बेरहमी से पीटते दिखे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे राज्य में पुलिस के रवैये पर सवाल उठ रहे हैं। उच्चाधिकारियों से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।1
- एटा के दरवपुर गांव में 43 वर्षीय अरविंद का शव अपने घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है कि यह आत्महत्या है या कोई और कारण।1
- इटावा के पिलुआ थाना क्षेत्र के दरवपुर गाँव में 43 वर्षीय अरविंद का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला है। इस घटना से पूरे गाँव में सनसनी फैल गई है और परिजन सदमे में हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आत्महत्या या हत्या के सभी पहलुओं से जाँच शुरू कर दी है।1
- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दिनदहाड़े भाजपा नेता चेतन तिवारी को गोली मार दी गई। इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत फैल गई और कानून व्यवस्था पर सवाल उठ गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी वैभव वाजपेई को गिरफ्तार कर पिस्टल भी बरामद कर ली है।1
- *भरथना/इटावा। ट्रेन से लापता हुई कानपुर की प्रज्ञा: केदारनाथ दर्शन कर लौट रही थी, 4 दिन बाद भी सुराग नहीं*1
- जसवंतनगर के जौनई हाईवे पर अचानक पशु सामने आने से एक बाइक पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में औरैया और हमीरपुर के दो युवक घायल हो गए, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है।4
- उत्तर प्रदेश के एटा मेडिकल कॉलेज में दांत के इलाज के दौरान एक डॉक्टर पर 15 वर्षीय किशोरी से छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता के पिता की शिकायत के बाद तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई है, लेकिन मेडिकल प्रशासन पर मामले को दबाने का भी आरोप है। इस घटना से कॉलेज प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।1