logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चेकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, एक युवक गिरफ्तार, पचदेवरा पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2) में कार्रवाई पचदेवरा । थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बुधवार 2 सितंबर 2026 को वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक को पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार युवक की पहचान दीपक पुत्र स्वामी शरण, निवासी ग्राम अमनगंज उर्फ अहमदगंज गोटिया, थाना जलालाबाद, जनपद शाहजहांपुर, उम्र करीब 21 वर्ष के रूप में हुई है। तलाशी और पूछताछ के दौरान पुलिस ने युवक के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल संख्या DL4SCY9817 बरामद की। पुलिस का कहना है कि बरामद मोटरसाइकिल चोरी की थी। मामले में आवश्यक कागजी कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 317(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई की है। मामले में आगे की विवेचना जारी है।

7 hrs ago
user_अजीत प्रताप सिंह
अजीत प्रताप सिंह
Local News Reporter सवायाजपुर, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

चेकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, एक युवक गिरफ्तार, पचदेवरा पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2) में कार्रवाई पचदेवरा । थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बुधवार 2 सितंबर 2026 को वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक को पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार युवक की पहचान दीपक पुत्र स्वामी शरण, निवासी ग्राम अमनगंज उर्फ अहमदगंज गोटिया, थाना जलालाबाद, जनपद शाहजहांपुर, उम्र करीब 21 वर्ष के रूप में हुई है। तलाशी और पूछताछ के दौरान पुलिस ने युवक के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल संख्या DL4SCY9817 बरामद की। पुलिस का कहना है कि बरामद मोटरसाइकिल चोरी की थी। मामले में आवश्यक कागजी कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 317(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई की है। मामले में आगे की विवेचना जारी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • चोरी के मुकदमे में चार आरोपी गिरफ्तार, लाखों के जेवरात व नकदी बरामद फतेहगढ़। कमालगंज पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए पीली व सफेद धातु के आभूषणों के साथ 3,500 रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, कमालगंज थाना क्षेत्र में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 277/2026, धारा 305(ए), 331(4), 317(2) बीएनएस से संबंधित चोरी की घटना में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशेषांक उर्फ हिमांशु पुत्र हरिओम गंगवार, अर्जुन सिंह पुत्र रघेश्याम, अक्षय कुमार पुत्र वरपाल सिंह और सचिन शंखवार पुत्र ओमप्रकाश के रूप में बताई गई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक जंजीर पीली धातु, एक गले का हार पीली धातु, कान के झाले, मांग बेन्दी, तीन अंगूठियां, तीन पायल सफेद धातु, एक हाफ पेटी सफेद धातु, एक सिक्का सफेद धातु तथा 3,500 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक बरामद माल चोरी की घटना से संबंधित है। आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में कमालगंज थाना पुलिस टीम शामिल रही।
    1
    चोरी के मुकदमे में चार आरोपी गिरफ्तार, लाखों के जेवरात व नकदी बरामद
फतेहगढ़। कमालगंज पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए पीली व सफेद धातु के आभूषणों के साथ 3,500 रुपये की नकदी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, कमालगंज थाना क्षेत्र में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 277/2026, धारा 305(ए), 331(4), 317(2) बीएनएस से संबंधित चोरी की घटना में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशेषांक उर्फ हिमांशु पुत्र हरिओम गंगवार, अर्जुन सिंह पुत्र रघेश्याम, अक्षय कुमार पुत्र वरपाल सिंह और सचिन शंखवार पुत्र ओमप्रकाश के रूप में बताई गई है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से एक जंजीर पीली धातु, एक गले का हार पीली धातु, कान के झाले, मांग बेन्दी, तीन अंगूठियां, तीन पायल सफेद धातु, एक हाफ पेटी सफेद धातु, एक सिक्का सफेद धातु तथा 3,500 रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक बरामद माल चोरी की घटना से संबंधित है। आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में कमालगंज थाना पुलिस टीम शामिल रही।
    user_Rahul katheriya
    Rahul katheriya
    Samaj Sevak फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • जिला हरदोई UP 30.साहुआपुर गांव के विद्यालय का मामला है हरदोई के ब्लॉक भरखनी साहुआपुर में स्थित सिविलियन स्कूल कक्षा 8 की छात्रा अपने क्लासमेट की शिकायत करने टीचर के पास गई तो टीचर ने उसी छात्रा को बेरहमी से पिटा
    1
    जिला हरदोई UP 30.साहुआपुर गांव के विद्यालय का मामला है
हरदोई के ब्लॉक भरखनी साहुआपुर में स्थित सिविलियन स्कूल कक्षा 8 की छात्रा अपने क्लासमेट की शिकायत करने टीचर के पास गई तो टीचर ने उसी छात्रा को बेरहमी से पिटा
    user_Kmaludeen
    Kmaludeen
    शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Seva mein Sriman jaladkari, mahade janpat, farkhabad. Modeji Nivedan hai ki Prathi NE pradhanmantri awaas yojana ke antargat online, avedan sankhya. Up 031410125152265358 K madhyam Avedan kiya tha Prathi kachche makaan, Mein rehta, hai, jisse, sambandhit, Prathi dwara, Avedan ke saath apne ghar ka video bhi. Salang kya Gaya tha avedan swekrit ki maang ko. Lekar Shayak, Vikas, Adhikari gram panchayat, Sachiv Pradhan BA panchayat Mitra dwara, Prathi se 30000/ Rupaye ki awaid maang ki gai or jab Prathi NE rupaye Dene. Se Mana kiya Toh ukt adhikariyon dwara, farji aakya, lagakar, shikayat, ko, jhota Bata, Diya, Gaya jabaki prate, vartmaan Mein My bhi apne, kachhe makaan, Mein teen Daal, kar, Rahe Raha hai jis, baat ki Satyata, ki jankari. Mauke per jaakar video graphi karakar ki, Ja Sakti hai ukt, logon, ki dhandali ki baje, se, Prathi aaj bhi teen set, ke niche, Rahe, Raha hai, aisi stithi Mein Prathi ki. Shikayat ki. Puna kisi taisedaar star ki, Adhikari se, jaanch, karakar, Prathi, ko, awash yojana ka labh Dilaya Jana aavasak hai Prathi ek atyant Gareeb Vyakti hai Atha shrimaan ji. Se prathan hai ki ukt prakaran. Ke sambandh Mein mauke per kisi tahselaar star. Ke Adhikari se jaanch awash yojana ka laabh, dilaye, jaane, ke Aadesh Paarit. Kar karne ki Kripa Karen, AAP ki maahan, Kripa, hogi.
    4
    Seva mein
       Sriman jaladkari, mahade janpat, farkhabad.
Modeji Nivedan hai ki Prathi NE pradhanmantri awaas yojana ke antargat online, avedan  sankhya.  Up 031410125152265358 K madhyam Avedan kiya tha Prathi kachche makaan, Mein rehta, hai, jisse, sambandhit, Prathi dwara, Avedan ke saath apne ghar ka video bhi. Salang kya Gaya tha avedan swekrit ki maang ko. Lekar Shayak, Vikas, Adhikari gram panchayat, Sachiv Pradhan BA panchayat Mitra dwara, Prathi se 30000/ Rupaye ki awaid maang ki gai or jab Prathi NE rupaye Dene. Se Mana kiya Toh ukt adhikariyon dwara, farji aakya, lagakar, shikayat, ko, jhota Bata, Diya, Gaya jabaki prate, vartmaan Mein  My bhi apne, kachhe makaan, Mein teen Daal, kar, Rahe Raha hai jis, baat ki Satyata, ki jankari.  Mauke per jaakar video graphi karakar ki, Ja Sakti hai ukt, logon, ki dhandali ki baje, se, Prathi aaj bhi teen set, ke niche, Rahe, Raha hai, aisi stithi Mein Prathi ki. Shikayat ki. Puna kisi taisedaar star ki, Adhikari se, jaanch, karakar, Prathi, ko, awash yojana ka labh Dilaya Jana aavasak hai Prathi ek atyant Gareeb Vyakti hai Atha shrimaan ji. Se prathan hai ki ukt prakaran. Ke sambandh Mein mauke per kisi tahselaar star. Ke Adhikari se jaanch  awash yojana ka laabh, dilaye, jaane, ke Aadesh Paarit.  Kar karne ki Kripa Karen, AAP ki maahan, Kripa, hogi.
    user_Avnish Kumar
    Avnish Kumar
    News Anchor फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • नकदी व जेवरात साफ किए *परिवार के सदस्य पैतृक गांव गए थे वापसी में बिखरा सामान मिला माधौगंज हरदोई सहानुभूति समाचार गौरव कश्यप बिल्हौर कटरा मार्ग इण्डेन गैस गोदाम के निकट खन्धेरिया खंजहान पुर निवासी जयसिंह फौजी का मकान बना है। मंगलवार को परिवार के सदस्य बीमार बुजुर्ग सालिगराम को देखने पैतृक गांव अलमापुर गए थे। बुधवार सुबह ढाबे वालों की सूचना पर लौटे तो सन्न रह गए। मकान का ताला टूटा मिला घर की सामग्री बिखरी हुई मिली। सैनिक के बेटे विमलेश ने घटना के बारे में जानकारी 112 डॉयल पुलिस को दी। सैनिक की पत्नी उर्मिला ने बताया कि उसके श्वसुर बीमार थे जिन्हें बेटे के साथ देखने गई थी। घर के पीछे से बांस को बांधकर मकान के अंदर घुसे चोरों ने नकदी, सोने चांदी के जेवरात यहां तक गुल्लक में रखे लगभग 15 हजार रुपए साफ कर फरार हो गए। घटना की सूचना जैसे ही क्षेत्र में हुई तो हड़कंप मच गया। थानाध्यक्ष राजकुमार सरोज ने बताया कि घटना की सूचना मिली है जांच कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
    3
    नकदी व जेवरात साफ किए
*परिवार के सदस्य पैतृक गांव गए थे वापसी में बिखरा सामान मिला
माधौगंज हरदोई सहानुभूति समाचार गौरव कश्यप 
बिल्हौर कटरा मार्ग इण्डेन गैस गोदाम के निकट खन्धेरिया खंजहान  पुर निवासी जयसिंह फौजी का मकान बना है। मंगलवार को परिवार के सदस्य बीमार बुजुर्ग सालिगराम को देखने पैतृक गांव अलमापुर गए थे। बुधवार सुबह ढाबे वालों की सूचना पर लौटे तो सन्न रह गए। मकान का ताला टूटा मिला घर की सामग्री बिखरी हुई मिली। सैनिक के बेटे विमलेश ने घटना के बारे में जानकारी 112 डॉयल पुलिस को दी। सैनिक की पत्नी उर्मिला ने बताया कि उसके श्वसुर बीमार थे जिन्हें बेटे के साथ देखने गई थी। घर के पीछे से बांस को बांधकर मकान के अंदर घुसे चोरों ने नकदी, सोने चांदी के जेवरात यहां तक गुल्लक में रखे लगभग 15 हजार रुपए साफ कर फरार हो गए।  घटना की सूचना जैसे ही क्षेत्र में हुई तो हड़कंप मच गया। थानाध्यक्ष  राजकुमार सरोज ने बताया कि घटना की सूचना मिली है जांच कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
    user_रिपोर्टर गौरव कश्यप सहानुभूति
    रिपोर्टर गौरव कश्यप सहानुभूति
    Grain Trader हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • CITY NEWS: पोछा लगाते समय सांप के काटने से महिला की मौत
    1
    CITY NEWS: पोछा लगाते समय सांप के काटने से महिला की मौत
    user_CITY NEWS
    CITY NEWS
    Farrukhabad, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • सपा पिछड़ा वर्ग के प्रदेश सचिव ने गांधीगिरी कर 30 रुपए किलों चीनी बेचकर प्रदेश सरकार को दी चेतावनी, बहुत महंगाई की मार, अबकी बार सपा सरकार का स्लोगन लिखा बैनर लगाकर आम जनता में बांटी चीनी फर्रुखाबाद। समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मोहम्मद यूनुस खान ने केंद्र और प्रदेश सरकार को चेताया है कि वर्तमान समय में चीनी के भाव 70 रुपए किलो है इसको लेकर सपा प्रदेश सचिव ने सोमवार को जिला मुख्यालय के फतेहगढ़ में स्टॉल लगाकर आम नागरिकों को₹30 किलो चीनी उपलब्ध कराई चीनी के भाव सुनकर आम नागरिक सपा के स्टॉल की ओर दौड़ पड़े और देखते ही देखते स्टॉल के पास लंबी कतार लग गई इसका मुख्य कारण यह था की त्योहार को लेकर हर नागरिक को चीनी की आवश्यकता है ऐसे में सरकार द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने पर सपा ने गांधीगिरी करके आम नागरिकों में चीनी का वितरण किया।
    1
    सपा पिछड़ा वर्ग के प्रदेश सचिव ने गांधीगिरी कर 30 रुपए किलों चीनी बेचकर प्रदेश सरकार को दी चेतावनी,
बहुत महंगाई की मार, अबकी बार सपा सरकार का स्लोगन लिखा बैनर लगाकर आम जनता में बांटी चीनी
फर्रुखाबाद। समाजवादी पार्टी  पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मोहम्मद यूनुस खान ने  केंद्र और प्रदेश सरकार को चेताया है कि वर्तमान समय में चीनी के भाव 70 रुपए किलो है इसको लेकर सपा प्रदेश सचिव ने सोमवार को जिला मुख्यालय के फतेहगढ़ में स्टॉल लगाकर आम नागरिकों को₹30 किलो चीनी उपलब्ध कराई चीनी के भाव सुनकर आम नागरिक सपा के स्टॉल की ओर दौड़ पड़े और देखते ही देखते स्टॉल के पास लंबी कतार लग गई इसका मुख्य कारण यह था की त्योहार को लेकर हर नागरिक को चीनी की आवश्यकता है ऐसे में सरकार द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने पर सपा ने गांधीगिरी करके आम नागरिकों में चीनी का वितरण किया।
    user_Rahul katheriya
    Rahul katheriya
    Samaj Sevak फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • लोकेशन तहसील सवायजपुर पाली रिपोर्टर कृष्ण मोहन बाजपेई भाजपा की बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर मंथन लोकेशन तहसील सवायजपुर पाली रिपोर्टर कृष्ण मोहन बाजपेई भाजपा की बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर मंथन पाली में मंडल कार्यसमिति एवं बूथ समिति सत्यापन को लेकर जुटे पदाधिकारी और कार्यकर्ता पाली, हरदोई। भारतीय जनता पार्टी मंडल पाली की ओर से बुधवार को पंत इंटर कॉलेज, पाली में मंडल कार्यसमिति, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं बूथ समिति सत्यापन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के मुख्य अतिथि जिला मंत्री श्री सत्यम शुक्ला जी रहे। बैठक में मंडल अध्यक्ष राकेश रंजन त्रिवेदी, गन्ना समिति चेयरमैन ओम प्रकाश मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवम तिवारी, रामू अग्निहोत्री, अनुज मिश्रा एवं अनूप बाजपेई सहित शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, बूथ समिति के पदाधिकारी एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुख्य अतिथि सत्यम शुक्ला ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर देते हुए कहा कि भाजपा की संगठनात्मक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ताओं में निहित है। उन्होंने बूथ समितियों के सत्यापन सहित संगठन से जुड़े कार्यों को पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा करने का आह्वान किया। बैठक में बूथ समितियों के सत्यापन, संगठनात्मक गतिविधियों तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा एवं सक्रियता से कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक में मंडल मंत्री कृष्ण मोहन बाजपेई उर्फ बाबू बाजपेई समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    लोकेशन तहसील सवायजपुर पाली 
रिपोर्टर कृष्ण मोहन बाजपेई 

भाजपा की बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर मंथन
लोकेशन तहसील सवायजपुर पाली 
रिपोर्टर कृष्ण मोहन बाजपेई 
भाजपा की बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर मंथन
पाली में मंडल कार्यसमिति एवं बूथ समिति सत्यापन को लेकर जुटे पदाधिकारी और कार्यकर्ता
पाली, हरदोई। भारतीय जनता पार्टी मंडल पाली की ओर से बुधवार को पंत इंटर कॉलेज, पाली में मंडल कार्यसमिति, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं बूथ समिति सत्यापन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के मुख्य अतिथि जिला मंत्री श्री सत्यम शुक्ला जी रहे।
बैठक में मंडल अध्यक्ष राकेश रंजन त्रिवेदी, गन्ना समिति चेयरमैन ओम प्रकाश मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवम तिवारी, रामू अग्निहोत्री, अनुज मिश्रा एवं अनूप बाजपेई सहित शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, बूथ समिति के पदाधिकारी एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि सत्यम शुक्ला ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर देते हुए कहा कि भाजपा की संगठनात्मक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ताओं में निहित है। उन्होंने बूथ समितियों के सत्यापन सहित संगठन से जुड़े कार्यों को पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा करने का आह्वान किया।
बैठक में बूथ समितियों के सत्यापन, संगठनात्मक गतिविधियों तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा एवं सक्रियता से कार्य करने का संकल्प लिया।
बैठक में मंडल मंत्री कृष्ण मोहन बाजपेई उर्फ बाबू बाजपेई समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Babu Bajpai
    Babu Bajpai
    Newspaper publisher शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • खेत में आम के पेड़ से फांसी पर लटका मिला 28 वर्षीय युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस खेत में आम के पेड़ से फांसी पर लटका मिला 28 वर्षीय युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस कनकापुर गांव में घटना से मचा हड़कंप, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने किया अंतिम संस्कार सवायजपुर, हरदोई। थाना सवायजपुर क्षेत्र के कनकापुर गांव में 28 वर्षीय युवक द्वारा खेत में आम के पेड़ से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस के अनुसार, 01 सितंबर 2026 को सूचना प्राप्त हुई कि कनकापुर निवासी कुलदीप पुत्र रामहेत, उम्र करीब 28 वर्ष ने खेत में आम के पेड़ से रस्सी के सहारे फांसी लगा ली है। सूचना पर पुलिस टीम और फील्ड यूनिट तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नियमानुसार पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। 02 सितंबर 2026 को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद परिजनों द्वारा मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना के कारणों का अभी स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है। स्थानीय पुलिस द्वारा मामले के सभी पहलुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी हरपालपुर श्री प्रवीण कुमार यादव द्वारा जानकारी दी गई है।
    1
    खेत में आम के पेड़ से फांसी पर लटका मिला 28 वर्षीय युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
खेत में आम के पेड़ से फांसी पर लटका मिला 28 वर्षीय युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
कनकापुर गांव में घटना से मचा हड़कंप, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने किया अंतिम संस्कार
सवायजपुर, हरदोई। थाना सवायजपुर क्षेत्र के कनकापुर गांव में 28 वर्षीय युवक द्वारा खेत में आम के पेड़ से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।
पुलिस के अनुसार, 01 सितंबर 2026 को सूचना प्राप्त हुई कि कनकापुर निवासी कुलदीप पुत्र रामहेत, उम्र करीब 28 वर्ष ने खेत में आम के पेड़ से रस्सी के सहारे फांसी लगा ली है। सूचना पर पुलिस टीम और फील्ड यूनिट तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नियमानुसार पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।
02 सितंबर 2026 को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद परिजनों द्वारा मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
घटना के कारणों का अभी स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है। स्थानीय पुलिस द्वारा मामले के सभी पहलुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी हरपालपुर श्री प्रवीण कुमार यादव द्वारा जानकारी दी गई है।
    user_Babu Bajpai
    Babu Bajpai
    Newspaper publisher शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • तीन महीने बाद भी जब गिरफ्तारी नहीं, तो तीन लाख की बरामदगी का सवाल ही कैसा! स्टाम्प वेंडर के बैग की चोरी में पुलिस के दावों पर सवाल, बार एसोसिएशन ने जताया आक्रोश, किया घेराव, दिया ज्ञापन शाहाबाद। तहसील परिसर से स्टाम्प वेंडर के तीन लाख रुपये समेत महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरा बैग चोरी होने की घटना को तीन महीने बीत गए, लेकिन पुलिस अब तक जहाँ कथित आरोपियों को गिरफ्तार ही नहीं कर सकी तो पीड़ित की रकम की बरामदगी का सवाल ही पैदा नहीं होता। मामले में बार एसोसिएशन शाहाबाद एवं स्टाम्प वेंडर-दस्तावेज लेखक संयुक्त मोर्चा ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए एसपी हरदोई को ज्ञापन भेजकर तत्काल गिरफ्तारी और पूरी रकम बरामद कराने की मांग की है। मामला 9 जून 2026 का है। स्टाम्प वेंडर अक्षत मिश्रा के अनुसार, काउंटर बंद करते समय उन्होंने स्टाम्प बिक्री से प्राप्त करीब तीन लाख रुपये, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड और चेकबुक से भरा बैग अपनी बेंच पर रखा था। इसी दौरान पहले से मौजूद एक व्यक्ति बैग लेकर अपने दूसरे साथी की बाइक पर सवार होकर दिनदहाड़े फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी को बैग लेकर कोतवाली गेट के पास मौजूद अपने साथी की मोटरसाइकिल पर बैठकर अल्हापुर की ओर जाते सीसीटीवी में देखा गया। ज्ञापन के अनुसार, घटना के कुछ ही दिन बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान हो जाने और जल्द गिरफ्तारी तथा बरामदगी का दावा किया था। बाद में पुलिस की ओर से यह भी बताया गया कि आरोपी गैर-प्रदेश के हैं और शीघ्र पकड़े जाएंगे। लेकिन तीन महीने बाद भी गिरफ्तारी और बरामदगी का इंतजार खत्म नहीं हुआ। सबसे बड़ा सवाल पुलिस के उस कथित दावे को लेकर है जिसमें बताया गया कि करीब 80 हजार रुपये पुलिस को मिल चुके हैं, जबकि आरोपी दूसरी घटना में जेल जा चुके हैं और रिमांड लेकर बरामदगी दर्शाए जाने की बात कही गई। यदि पुलिस को आरोपियों और उनके ठिकाने की जानकारी थी तो अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई? यदि 80 हजार रुपये बरामद हो चुके हैं तो शेष 2.20 लाख रुपये कहां हैं? और सबसे अहम सवाल—सीसीटीवी में आरोपी स्पष्ट दिखाई देने तथा पीड़ित द्वारा शिनाख्त किए जाने के बावजूद गिरफ्तारी में इतनी देरी क्यों? बार एसोसिएशन ने ज्ञापन में स्थानीय पुलिस के घटना को लेकर कथित रूप से बार-बार बयान बदलने पर भी नाराजगी जताई है। संघ का आरोप है कि घटना के पर्दाफाश में हुई देरी से अधिवक्ताओं एवं स्टाम्प वेंडरों में असंतोष और आक्रोश बढ़ रहा है। एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट पर भी सरकार को घेरा इसी क्रम में बार एसोसिएशन ने उत्तर प्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट तत्काल लागू करने की मांग को लेकर भी शासन को ज्ञापन भेजा है। संघ ने सवाल उठाया कि सितंबर 2023 में एक्ट का मसौदा तैयार कराने के लिए समिति गठित होने के बावजूद वर्षों बाद भी कानून लागू क्यों नहीं हो सका? अधिवक्ताओं ने मांग की है कि वकीलों पर हमले के मामलों में कठोर सजा और त्वरित कार्रवाई, फास्ट ट्रैक न्यायालय, अधिवक्ताओं एवं उनके परिवारों के लिए बीमा व आपातकालीन सुरक्षा तथा पेशेवर कार्य से संबंधित मामलों में एफआईआर से पहले निष्पक्ष जांच जैसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। अब सवाल सिर्फ तीन लाख रुपये की बरामदगी का नहीं, बल्कि पुलिस की कार्यप्रणाली और उसके दावों की विश्वसनीयता का भी है। जब सीसीटीवी फुटेज, कथित पहचान और पुलिस के अपने दावे मौजूद हैं, तो फिर तीन महीने बाद भी कार्रवाई अधूरी क्यों है? क्या पीड़ित को उसका पूरा पैसा वापस मिलेगा या यह मामला भी पुलिस की फाइलों में 'जल्द खुलासे' के इंतजार में पड़ा रहेगा?
    4
    तीन महीने बाद भी जब गिरफ्तारी नहीं, तो तीन लाख की बरामदगी का सवाल ही कैसा!
स्टाम्प वेंडर के बैग की चोरी में पुलिस के दावों पर सवाल, बार एसोसिएशन ने जताया आक्रोश, किया घेराव, दिया ज्ञापन 
शाहाबाद। तहसील परिसर से स्टाम्प वेंडर के तीन लाख रुपये समेत महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरा बैग चोरी होने की घटना को तीन महीने बीत गए, लेकिन पुलिस अब तक जहाँ कथित आरोपियों को गिरफ्तार ही नहीं कर सकी तो पीड़ित की रकम की बरामदगी का सवाल ही पैदा नहीं होता। मामले में बार एसोसिएशन शाहाबाद एवं स्टाम्प वेंडर-दस्तावेज लेखक संयुक्त मोर्चा ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए एसपी हरदोई को ज्ञापन भेजकर तत्काल गिरफ्तारी और पूरी रकम बरामद कराने की मांग की है।
मामला 9 जून 2026 का है। स्टाम्प वेंडर अक्षत मिश्रा के अनुसार, काउंटर बंद करते समय उन्होंने स्टाम्प बिक्री से प्राप्त करीब तीन लाख रुपये, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड और चेकबुक से भरा बैग अपनी बेंच पर रखा था। इसी दौरान पहले से मौजूद एक व्यक्ति बैग लेकर अपने दूसरे साथी की बाइक पर सवार होकर दिनदहाड़े फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी को बैग लेकर कोतवाली गेट के पास मौजूद अपने साथी की मोटरसाइकिल पर बैठकर अल्हापुर की ओर जाते सीसीटीवी में देखा गया।
ज्ञापन के अनुसार, घटना के कुछ ही दिन बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान हो जाने और जल्द गिरफ्तारी तथा बरामदगी का दावा किया था। बाद में पुलिस की ओर से यह भी बताया गया कि आरोपी गैर-प्रदेश के हैं और शीघ्र पकड़े जाएंगे। लेकिन तीन महीने बाद भी गिरफ्तारी और बरामदगी का इंतजार खत्म नहीं हुआ।
सबसे बड़ा सवाल पुलिस के उस कथित दावे को लेकर है जिसमें बताया गया कि करीब 80 हजार रुपये पुलिस को मिल चुके हैं, जबकि आरोपी दूसरी घटना में जेल जा चुके हैं और रिमांड लेकर बरामदगी दर्शाए जाने की बात कही गई। यदि पुलिस को आरोपियों और उनके ठिकाने की जानकारी थी तो अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई? यदि 80 हजार रुपये बरामद हो चुके हैं तो शेष 2.20 लाख रुपये कहां हैं? और सबसे अहम सवाल—सीसीटीवी में आरोपी स्पष्ट दिखाई देने तथा पीड़ित द्वारा शिनाख्त किए जाने के बावजूद गिरफ्तारी में इतनी देरी क्यों?
बार एसोसिएशन ने ज्ञापन में स्थानीय पुलिस के घटना को लेकर कथित रूप से बार-बार बयान बदलने पर भी नाराजगी जताई है। संघ का आरोप है कि घटना के पर्दाफाश में हुई देरी से अधिवक्ताओं एवं स्टाम्प वेंडरों में असंतोष और आक्रोश बढ़ रहा है।
एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट पर भी सरकार को घेरा
इसी क्रम में बार एसोसिएशन ने उत्तर प्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट तत्काल लागू करने की मांग को लेकर भी शासन को ज्ञापन भेजा है। संघ ने सवाल उठाया कि सितंबर 2023 में एक्ट का मसौदा तैयार कराने के लिए समिति गठित होने के बावजूद वर्षों बाद भी कानून लागू क्यों नहीं हो सका?
अधिवक्ताओं ने मांग की है कि वकीलों पर हमले के मामलों में कठोर सजा और त्वरित कार्रवाई, फास्ट ट्रैक न्यायालय, अधिवक्ताओं एवं उनके परिवारों के लिए बीमा व आपातकालीन सुरक्षा तथा पेशेवर कार्य से संबंधित मामलों में एफआईआर से पहले निष्पक्ष जांच जैसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
अब सवाल सिर्फ तीन लाख रुपये की बरामदगी का नहीं, बल्कि पुलिस की कार्यप्रणाली और उसके दावों की विश्वसनीयता का भी है। जब सीसीटीवी फुटेज, कथित पहचान और पुलिस के अपने दावे मौजूद हैं, तो फिर तीन महीने बाद भी कार्रवाई अधूरी क्यों है? क्या पीड़ित को उसका पूरा पैसा वापस मिलेगा या यह मामला भी पुलिस की फाइलों में 'जल्द खुलासे' के इंतजार में पड़ा रहेगा?
    user_OmdevDixit (Pappu Dixit)
    OmdevDixit (Pappu Dixit)
    Farmer हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.