सरकारी अस्पताल में अनोखी पद्धति से किया गया कुष्ठ रोगियों का उपचार राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सोमवार को दोपहर 1 बजे नगर के वीर शिरोमणी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कुष्ठ रोग पीड़ित मरीजों के लिए क्षमता और विकृति बचाव शिविर आयोजित किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और जिला कुष्ठ उन्मूलन अधिकारी के निर्देशन और खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ विनोद भलावी के नेतृत्व में शिविर का आयोजन कर कुष्ठ के मरीजों का जल-तेल पद्धति से उपचार किया गया। इसके साथ ही सुरक्षा कीट और अन्य सामग्री मरीजों को निःशुल्क प्रदान की गई। शिविर में 15 कुष्ठ रोगी को जल तेल उपचार और विकृति से बचाव के लिए आवश्यक व्यायाम सिखाए गये। हाथ पैरों में सुन्नपन वाले रोगियों को एमसीआर सैंडल और टब दिए गये। जांच में आए संभावित रोगियों की कुष्ठ रोग की जांच की गई। इस कार्यक्रम में डॉ दिनेश धाकड़, जवाहर बिसेन, जानकी हरीनखेडे, वेनिस गेडाम, सचिन अग्रवाल, सत्यम राहंगडाले, दशरथ भगत, जी.आर. भलावी और जिला कुष्ठ कार्यालय से बैजनाथ राहंगडाले और अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
सरकारी अस्पताल में अनोखी पद्धति से किया गया कुष्ठ रोगियों का उपचार राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सोमवार को दोपहर 1 बजे नगर के वीर शिरोमणी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कुष्ठ रोग पीड़ित मरीजों के लिए क्षमता और विकृति बचाव शिविर आयोजित किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और जिला कुष्ठ उन्मूलन अधिकारी के निर्देशन और खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ विनोद भलावी के नेतृत्व में शिविर का आयोजन कर कुष्ठ के मरीजों का जल-तेल पद्धति से उपचार किया गया। इसके साथ ही सुरक्षा कीट और अन्य सामग्री मरीजों को निःशुल्क प्रदान की गई। शिविर में 15 कुष्ठ रोगी को जल तेल उपचार और विकृति से बचाव के लिए आवश्यक व्यायाम सिखाए गये। हाथ पैरों में सुन्नपन वाले रोगियों को एमसीआर सैंडल और टब दिए गये। जांच में आए संभावित रोगियों की कुष्ठ रोग की जांच की गई। इस कार्यक्रम में डॉ दिनेश धाकड़, जवाहर बिसेन, जानकी हरीनखेडे, वेनिस गेडाम, सचिन अग्रवाल, सत्यम राहंगडाले, दशरथ भगत, जी.आर. भलावी और जिला कुष्ठ कार्यालय से बैजनाथ राहंगडाले और अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
- तिरोड़ी तहसील की ग्राम पंचायत बोथवा के सरपंच और पंचों ने पुलिस प्रशासन, तहसीलदार और जनपद पंचायत के अधिकारियों के सामने एक अजीब शर्त रख दी है। मामला ग्राम पंचायत के द्वारा वार्ड क्रमांक 02 में बनाएं गए पेशाबघर को तोड़े जाने से जुड़ा हुआ है। बोथवा सरपंच और पंचों का आरोप है कि अर्जुनी पंचायत में पदस्थ पंचायत सचिव बोथवा निवासी डेविड रानाड़े ने अपनी पत्नी के साथ पंचायत के द्वारा बनाएं गए पेशाबघर को तोड़ा है। 15 फरवरी को पंचायत ने थाना प्रभारी को एक लिखित शिकायत कर डेविड रानाड़े के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध करने की मांग रखी थी। किंतु शिकायती आवेदन देने के 24 घंटे बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर 16 फरवरी रविवार को दोपहर साढ़े 03 बजे पुन पंचायत के लोगों ने थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज करने की मांग रखी। किंतु शाम 08 बजे तक शिकायती आवेदन पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की है। पंचायत के पंच ने दूरभाष पर चर्चा करते हुए कहा कि अगर दोषी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध नहीं किया जाता तो पूरी पंचायत सामूहिक रुप से अपना इस्तीफा देगी।1
- वारासिवनी । मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा में एक अधिवक्ता की गोली मारकर की गई निर्मम हत्या के विरोध में वारासिवनी के अधिवक्ताओं ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। इस मामले को लेकर अधिवक्ताओं ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम की अनुपस्थिति में नायब तहसीलदार टी पी अक्षरिया को सौंपा हैं। जिसमें उन्होंने अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू करने की मांग करते हुए अधिवक्ता के हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार कर उन्हें फासी की सजा देने की मॉग की है। इस संबंध में अधिवक्ताओं ने एक ज्ञापन तहसील न्यायालय में प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश वारासिवनी को भी सौंपा है। ज्ञापन में अधिवक्ता संघ करैरा के अधिवक्ता संजय सक्सेना की 14 फरवरी 26 को अपराधियों द्वारा गोली मारकर नृशंस हत्या करने का विरोध करते हुए उसकी कड़ी निंदा की गई है। वहीं चिंता व्यक्त करते हुए लिखा गया है कि वर्तमान समय में देश-प्रदेश में अधिवक्ताओं पर अपराधियों द्वार लगातार हमले कर उनकी हत्या की जा रही है और उन्हें शारीरिक चोट पहुॅचाई जा रही है। जिससे न्याय व्यवस्था से जुड़े लोगों व अधिवक्ताओं में भय का वातावरण बन रहा है। अधिवक्ता न्याय दिलाने की प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं, ऐसे में उनकी सुरक्षा के लिए विशेष कानून बनाया जाना आवश्यक है। अधिवक्ताओं ने अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए अतिशीघ्र अधिवक्ता सुरक्षा कानून (एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट ) को लागू करने की मॉग करते हुए सोमवार को एक दिन के लिए न्यायालयीन कार्य से विरत रहकर इसे प्रतिवाद दिवस के रुप में मनाकर अपना विरोध भी प्रकट किया। ज्ञापन सौंपने के दौरान अधिवक्ता संघ वारासिवनी अध्यक्ष दिनेश कातरे, सचिव भेजेन्द्र रहांगडाले, उपाध्यक्ष रामप्रसाद रामटेके, सहसचिव सचिन बंसोड़ कोषाध्यक्ष मनोज शर्मा, जाकिर हुसैन, विनोद ठाकुर, मिलिन्द नगपुरे, पुष्पेन्द्र कलिहारी, रोशनलाल तुरकर सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे और सभी ने एक स्वर में सुरक्षा कानून की मांग का समर्थन किया।1
- ग्राम झरिया में महाशिवरात्रि पर्व पर भव्य मेला का और कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य प्रशांत मेश्राम एवं खैरलांजी तहसील कार्यालय तहसीलदार मैडम छवि पंथ जी जनपद पंचायत खैरलांजी के अध्यक्ष आशु गुनाराम बघेले प्रतिनिधि भी शामिल हुए और उन्होंने इस कार्यक्रम में आस्था का परिचय देते हुए समस्त ग्राम वासियों बाहर से आए हुए श्रद्धालुओं को महाशिवरात्रि की हार्दिक बधाई दी और उन्होंने कहा किया पर वह हिंदू सनातन धर्म को जगाने का कारण एवं इससे बहुत बड़ी प्रेरणा हमें मिलती है और हिंदुत्व को बढ़ाने का एक श्रद्धा का एकमात्र स्थान बताया और हिंदुत्व को भाईचारा एकता में ऐसे पर्व को मनाने का महत्वबताया1
- मध्य प्रदेश के जिला शिवपुरी में अधिवक्ता संजय कुमार सक्सेना की गोली मारकर की गई हत्या के विरोध में जिला अधिवक्ता संघ बालाघाट ने कड़ा रुख अपनाया है। सोमवार 16 फरवरी को बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों का बहिष्कार करते हुए मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और प्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट शीघ्र लागू करने की मांग की।1
- बंजारा समाज के द्वारा सेवालाल जयंती मनाई गई इस दौरान ढोल बाजा की धुन पर एक रैली निकालकर सेवालाल जयंती पर प्रकाश डाला एवं नन्हे मुन्ने कलाकारों के द्वारा एक आकर्षक झांकी के द्वारा संदेश दिया गया।1
- महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब: रथ पर सवार होकर गाजे-बाजे के साथ निकली बाबा भोलेनाथ की भव्य बारात भूत-पिशाचों की टोली बनी आकर्षण का केंद्र; 'हर-हर महादेव' के जयकारों से शिवमय हुआ नगर, पुष्प वर्षा से हुआ भव्य स्वागत #Mahashivratri2026, #Seoni, #Bandol, #ShivBarat, #BholeNath, #HarHarMahadev, #SpiritualIndia, #MadhyaPradeshTourism, #BSNEWSNETWORK, #ShivBhakti, #ReligiousProcession, #SeoniNews, #बंडोल, #सिवनी, #महाशिवरात्रि, #शिव_बारात, #भोलेनाथ, #धार्मिक_आयोजन1
- *🔴 कान्हीवाड़ा PHC में इलाज में लापरवाही! वायरल वीडियो से मचा हड़कंप* *सिवनी के स्वास्थ्य तंत्र पर उठे गंभीर सवाल* *🚨 मरीज तड़पता रहा, स्टाफ बेखबर? कान्हीवाड़ा अस्पताल का वीडियो वायरल* *कार्रवाई की मांग तेज* ⚠️ *सिवनी के कान्हीवाड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अव्यवस्था उजागर* *वायरल वीडियो ने खोली स्वास्थ्य विभाग की पोल* 🩺 *इलाज में देरी या लापरवाही?* *कान्हीवाड़ा PHC सवालों के घेरे में* *जांच और सख्त कार्रवाई की उठी मांग*1
- महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर रोजी-रोटी कमाने के लिए जा रहे एक 51 वर्षीय शख्स की घर से करीब 01 किमी दूर कुएं से लाश बरामद की गई है। लाश मिलने के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। घटना कटंगी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम जाम की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को सुबह करीब 11 कटंगी पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम जाम में नोमेश्वर बिसेन के खेत में गांव के ही दिलीप पिता चुन्नीलाल समरिते की लाश मिली।1