नागौर पुलिस की बड़ी कार्यवाही:- नागौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 अवैध पिस्टल और 24 जिंदा कारतूस बरामद 4आरोपीयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार नागौर,,नागौर में अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त के खिलाफ खाटू बड़ी थाना पुलिस और डीएसटी ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने हथियार सप्लायर सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 6 अवैध पिस्टल और 24 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।जिला पुलिस अधीक्षक आशा राम चौधरी के निर्देश पर अवैध हथियारों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत डीएसटी को सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने 27 अगस्त 2026 को कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार सप्लायर ओमप्रकाश देहड़ू को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने तीन अन्य हथियार खरीदारों को भी गिरफ्तार किया पुलिस द्वारा 4आरोपयों को गिरफ्तार किया गया है पुलिस के अनुसार आरोपियों से कुल 6 पिस्टल, 24 जिंदा कारतूस और एक मैगजीन बरामद की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों से हथियारों की खरीद-फरोख्त और इनके नेटवर्क को लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। कार्रवाई में डीएसटी नागौर और थाना खाटू बड़ी पुलिस की अहम भूमिका रही।
नागौर पुलिस की बड़ी कार्यवाही:- नागौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 अवैध पिस्टल और 24 जिंदा कारतूस बरामद 4आरोपीयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार नागौर,,नागौर में अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त के खिलाफ खाटू बड़ी थाना पुलिस और डीएसटी ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने हथियार सप्लायर सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 6 अवैध पिस्टल और
24 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।जिला पुलिस अधीक्षक आशा राम चौधरी के निर्देश पर अवैध हथियारों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत डीएसटी को सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने 27 अगस्त 2026 को कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार सप्लायर ओमप्रकाश देहड़ू को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने तीन अन्य हथियार खरीदारों
को भी गिरफ्तार किया पुलिस द्वारा 4आरोपयों को गिरफ्तार किया गया है पुलिस के अनुसार आरोपियों से कुल 6 पिस्टल, 24 जिंदा कारतूस और एक मैगजीन बरामद की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों से हथियारों की खरीद-फरोख्त और इनके नेटवर्क को लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। कार्रवाई में डीएसटी नागौर और थाना खाटू बड़ी पुलिस की अहम भूमिका रही।
- रियान बड़ी। नगर पालिका क्षेत्र के रोहिसी रोड पर नई पानी की पाइपलाइन बिछाने के लिए जल विभाग द्वारा खोदी गई गहरी खाइयां अब हादसों का कारण बन रही हैं। सड़क के दोनों ओर कई स्थानों पर गहरे गड्ढे खोदे गए हैं, लेकिन इनकी सुरक्षा के लिए न तो पर्याप्त बैरिकेडिंग की गई है और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया है। इससे रात के समय यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए खतरा बढ़ गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि दिन के उजाले में तो वाहन चालक इन गड्ढों को देखकर बच निकलते हैं, लेकिन रात के अंधेरे में ये खाइयां दिखाई नहीं देतीं, जिससे बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। खासकर बाइक सवारों और पैदल चलने वालों के गड्ढों में गिरने का डर है। लोगों ने जल विभाग और नगर पालिका प्रशासन से इन गड्ढों के आसपास तत्काल सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह नगर पालिका क्षेत्र में इस तरह का पहला मामला नहीं है। शहर की कई गलियों और मोहल्लों में पाइपलाइन डालने के नाम पर सड़कें खोदी गईं, लेकिन काम पूरा होने के बाद भी कई जगहों पर सड़कों की मरम्मत नहीं की गई। इससे आम लोगों को आवागमन में लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों का मत है कि विकास कार्य आवश्यक हैं, परंतु इन कार्यों के दौरान आमजन की सुरक्षा को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। गहरी खाइयों के चारों ओर बैरिकेड, रिफ्लेक्टर और चेतावनी संकेत लगाए जाने चाहिए, ताकि रात में भी वाहन चालकों को दूर से ही खतरे का आभास हो सके। स्थानीय लोग अब प्रशासन से जल्द कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं, ताकि किसी बड़े हादसे को टाला जा सके। रियान बड़ी। नगर पालिका क्षेत्र के रोहिसी रोड पर नई पानी की पाइपलाइन बिछाने के लिए जल विभाग द्वारा खोदी गई गहरी खाइयां अब हादसों का कारण बन रही हैं। सड़क के दोनों ओर कई स्थानों पर गहरे गड्ढे खोदे गए हैं, लेकिन इनकी सुरक्षा के लिए न तो पर्याप्त बैरिकेडिंग की गई है और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया है। इससे रात के समय यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए खतरा बढ़ गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि दिन के उजाले में तो वाहन चालक इन गड्ढों को देखकर बच निकलते हैं, लेकिन रात के अंधेरे में ये खाइयां दिखाई नहीं देतीं, जिससे बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। खासकर बाइक सवारों और पैदल चलने वालों के गड्ढों में गिरने का डर है। लोगों ने जल विभाग और नगर पालिका प्रशासन से इन गड्ढों के आसपास तत्काल सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह नगर पालिका क्षेत्र में इस तरह का पहला मामला नहीं है। शहर की कई गलियों और मोहल्लों में पाइपलाइन डालने के नाम पर सड़कें खोदी गईं, लेकिन काम पूरा होने के बाद भी कई जगहों पर सड़कों की मरम्मत नहीं की गई। इससे आम लोगों को आवागमन में लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों का मत है कि विकास कार्य आवश्यक हैं, परंतु इन कार्यों के दौरान आमजन की सुरक्षा को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। गहरी खाइयों के चारों ओर बैरिकेड, रिफ्लेक्टर और चेतावनी संकेत लगाए जाने चाहिए, ताकि रात में भी वाहन चालकों को दूर से ही खतरे का आभास हो सके। स्थानीय लोग अब प्रशासन से जल्द कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं, ताकि किसी बड़े हादसे को टाला जा सके।1
- इलाज के लिए बना स्वास्थ्य केंद्र या कपड़े सुखाने की जगह? पालड़ी उप स्वास्थ्य केंद्र के बरामदे में सूखते मिले कर्मचारियों के कपड़े, व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल! रूपनगढ़ (अजमेर)। राजकीय उप स्वास्थ्य केंद्र पालड़ी की तस्वीर ने स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं की पोल खोलने पर मजबूर कर दिया है। 🏥 जहां मरीजों को उपचार और स्वच्छ वातावरण मिलना चाहिए, उसी स्वास्थ्य केंद्र के बरामदे में कपड़े धोकर सुखाए जा रहे हैं। 📸 बरामदे की रेलिंग पर बड़ी संख्या में कपड़े टंगे नजर आ रहे हैं। सवाल यह है कि स्वास्थ्य केंद्र जैसे संवेदनशील परिसर में कर्मचारियों के निजी कपड़े धोने-सुखाने की अनुमति आखिर किसने दी? ग्रामीणों में इस तस्वीर को लेकर नाराजगी है। लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र में स्वच्छता और अनुशासन सबसे पहली प्राथमिकता होनी चाहिए, लेकिन यहां की तस्वीर जिम्मेदारों की निगरानी व्यवस्था पर ही सवालिया निशान लगा रही है। ⚠️ ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों से तत्काल जांच करवाकर जिम्मेदारों पर कार्रवाई करने और स्वास्थ्य केंद्र परिसर को व्यवस्थित व स्वच्छ रखने की मांग की है। अब देखना यह है कि तस्वीर सामने आने के बाद विभाग जागता है या फिर मरीजों के लिए बने स्वास्थ्य केंद्र में कपड़े ही सूखते रहेंगे! 👉 जिम्मेदार अधिकारी संज्ञान लें और तत्काल कार्रवाई करें।1
- पीसांगन के कृष्णा केशव स्कूल में बच्चों ने मेहंदी रचाई और राखियाँ बनाई.. मांगलियावास रोड स्थित कृष्णा केशव कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पीसांगन में रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने मेहंदी रचाओ, थाली सजाओ एवं राखी बनाओ प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यालय की डायरेक्टर कृष्णा कंवर चौहान ने बताया कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक पर्व है। इस अवसर पर छात्राओं ने आकर्षक एवं सुंदर राखियाँ बनाकर अपने सहपाठी छात्रों की कलाई पर राखी बांधी तथा भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की भावना को मजबूत किया। इसी क्रम में विद्यार्थियों ने सुंदर-सुंदर मेहंदी रचाकर अपनी कला एवं रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। वहीं विद्यार्थियों ने आकर्षक ढंग से पूजा की थालियां सजाकर भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को जीवंत किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, संस्कार एवं भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना है। विद्यार्थियों ने रक्षासूत्र बांधकर भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों को अपनाने का संकल्प लिया।3
- व्हाट्सएप स्टेटस लगाए और पैसे कमाने का मौका पाए लाइक करें सब्सक्राइब करें Ajmer जेल में बहनों ने भाई की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र Dainik News AJMER1
- मनोहर थाना में रोड पर आ गया कोबरा सांप लोगों ने मिलकर एक तरफ किया1
- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ओसिया बैंक में लगी भीषण आग, पुलिसकर्मी ने जान की परवाह किए बिना अंदर घुसकर बुझाई आग जोधपुर क्षेत्र के ओसियां कस्बे के मुख्य बाजार रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI),ओसियां शाखा में शुक्रवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। सूचना पर सीओ ओसियां, एसएचओ, डीओ रामप्रकाश सउनि मय पुलिस जाप्ता सहित मौके पर पहुंचे। वहीं ओसियां से फायर ब्रिगेड भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस, फायर ब्रिगेड कर्मचारियों एवं स्थानीय लोगों के संयुक्त प्रयास से कड़ी मशक्कत करके करीब तीन बजे आग पर काबू पा लिया गया। ओसियां पुलिस थाने में तैनात कांस्टेबल भाकरराम (0779)ने अदम्य साहस की मिसाल पेश करते हुए उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना बैंक भवन के अंदर जाकर आग बुझाने का अथक प्रयास किया। उनके इस साहसिक प्रयास की मौके पर मौजूद लोगों ने सराहना की। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण एसी में शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारण एवं नुकसान का पूरा आकलन जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। घटना के दौरान सीओ ओसियां एवं थाना स्टाफ मौके पर मौजूद रहा। समय रहते पुलिस, फायर ब्रिगेड एवं स्थानीय लोगों की सक्रियता से आग पर नियंत्रण पा लिया गया,जिससे बड़ी घटना टल गई। इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई। रिपोर्टर -मूलाराम जाखड़ ओसियां2
- पुलिस मुख्यालयर क्षाबंधन पर्व के अवसर महिलाओं एवं बालिकाओं में पुलिस के प्रति सुरक्षा एवं विश्वास की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से ’’रक्षा का वचन’’ का चलाया जा रहा है कार्यक्रम नागौर,,पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार रक्षाबंधन पर्व के अवसर महिलाओं एवं बालिकाओं में पुलिस के प्रति सुरक्षा एवं विश्वास की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से ’’रक्षा का वचन’’ कार्यक्रम जिले के सभी पुलिस थानों/कार्यालयों एवं रिजर्व पुलिस लाईन नागौर में दिनांक 27 अगस्त 2026 से 28अगस्त2026 तक आयोजित किया जा रहा है पुलिस अधीक्षक कार्यालय, नागौर में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा शारदा बालिका निकेतन, नागौर की छात्राओं से राखी बंधवाकर उन्हें सुरक्षा, सम्मान एवं सहयोग का रक्षा का वचन दिया। आशा राम चौधरी SP नागौर द्वारा उपस्थित छात्राओं को महिला सुरक्षा से सम्बन्धित कानूनों, हेल्पलाइन नम्बरों, साईबर सुरक्षा तथा राजकॉप सिटीजन ऐप के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।* *2
- रियांबड़ी में नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 के लिए नगर पालिका में नाम निर्देशन पत्र जमा करने की प्रक्रिया गुरुवार को शुरू हो गई। पहले दिन करीब 65 अभ्यर्थियों ने नामांकन रसीदें कटवाईं। उपखंड प्रशासन ने चुनाव प्रक्रिया के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। प्रशासन ने नामांकन प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया। उपखंड प्रशासन ने चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं, ताकि अभ्यर्थियों को नामांकन दाखिल करने में कोई परेशानी न हो। नगर पालिका कार्यालय परिसर में दिनभर चुनावी गतिविधियां जारी रहीं। इस दौरान उपखंड अधिकारी विनीत कुमार सुखाड़िया, तहसीलदार अशोक कुमार, डेगाना डिप्टी अजीत पाल सिंह, पादू कलां थाना अधिकारी देवी लाल विश्नोई और नगर पालिका अधिकारी सम्पत राम सहित चुनाव आयोग से जुड़े अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने नामांकन प्रक्रिया की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपखंड अधिकारी विनीत कुमार सुखाड़िया ने पुलिस प्रशासन को चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात करने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए गए हैं। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही रियांबड़ी नगर पालिका चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। विभिन्न दलों और निर्दलीय संभावित उम्मीदवारों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। आगामी दिनों में नामांकन पत्र दाखिल होने के साथ चुनावी तस्वीर और अधिक स्पष्ट होने की उम्मीद है। प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से निर्वाचन आयोग के नियमों और आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है। रियांबड़ी में नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 के लिए नगर पालिका में नाम निर्देशन पत्र जमा करने की प्रक्रिया गुरुवार को शुरू हो गई। पहले दिन करीब 65 अभ्यर्थियों ने नामांकन रसीदें कटवाईं। उपखंड प्रशासन ने चुनाव प्रक्रिया के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। प्रशासन ने नामांकन प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया। उपखंड प्रशासन ने चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं, ताकि अभ्यर्थियों को नामांकन दाखिल करने में कोई परेशानी न हो। नगर पालिका कार्यालय परिसर में दिनभर चुनावी गतिविधियां जारी रहीं। इस दौरान उपखंड अधिकारी विनीत कुमार सुखाड़िया, तहसीलदार अशोक कुमार, डेगाना डिप्टी अजीत पाल सिंह, पादू कलां थाना अधिकारी देवी लाल विश्नोई और नगर पालिका अधिकारी सम्पत राम सहित चुनाव आयोग से जुड़े अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने नामांकन प्रक्रिया की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपखंड अधिकारी विनीत कुमार सुखाड़िया ने पुलिस प्रशासन को चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात करने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए गए हैं। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही रियांबड़ी नगर पालिका चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। विभिन्न दलों और निर्दलीय संभावित उम्मीदवारों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। आगामी दिनों में नामांकन पत्र दाखिल होने के साथ चुनावी तस्वीर और अधिक स्पष्ट होने की उम्मीद है। प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से निर्वाचन आयोग के नियमों और आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है।1
- डेढ़ KM कच्ची सड़क बनी परेशानी का सबब, बारिश में कीचड़ से बेहाल रूपनगढ़! रूपनगढ़ में भदूण रोड से नरेना रोड तक करीब डेढ़ किलोमीटर जर्जर कच्ची सड़क को पक्का डामरीकरण कराने की मांग उठी। 🌧️ बारिश में सड़क पानी-कीचड़ से लबालब हो जाती है, जिससे राहगीरों और मेवाड़ स्कूल के बच्चों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। 📩 सेवानिवृत्त अध्यापक श्रवण लाल वैष्णव ने उपमुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर सड़क निर्माण की मांग की। 👉 ग्रामीणों का सवाल—आखिर डेढ़ KM सड़क के लिए और कितना इंतजार?1