Shuru
Apke Nagar Ki App…
तुर्की ने 6000 किमी रेंज और 9 से 25 मैक की रफ्तार वाली अपनी नई बैलिस्टिक मिसाइल का अनावरण किया है। इस शक्तिशाली मिसाइल से तुर्की की सैन्य क्षमता में भारी इजाफा होगा। यह कदम वैश्विक रक्षा समीकरणों में अहम बदलाव ला सकता है।
Vipin patrkaar G.t.m
तुर्की ने 6000 किमी रेंज और 9 से 25 मैक की रफ्तार वाली अपनी नई बैलिस्टिक मिसाइल का अनावरण किया है। इस शक्तिशाली मिसाइल से तुर्की की सैन्य क्षमता में भारी इजाफा होगा। यह कदम वैश्विक रक्षा समीकरणों में अहम बदलाव ला सकता है।
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- *जनता दर्शन में पहुंची ‘गुल्लक लूट’ की फरियाद, बच्ची की कहानी सुन भावुक हुए डीएम* *रोज सिक्के जोड़ती थी इस्वा, स्कूल बैग-किताब खरीदने के लिए जोड़ती थी पैसे* *छोटी-छोटी बचत से भर रही थी मिट्टी की गुल्लक, डीएम ने बच्चियों को लौटाई मुस्कान* कानपुर नगर। कलेक्ट्रेट में बुधवार को आयोजित जनता दर्शन में उस समय माहौल भावुक हो गया, जब एक 11 वर्षीय बच्ची अपनी मां का हाथ पकड़कर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के सामने पहुंची। जाजमऊ क्षेत्र निवासी शन्नो अपनी बेटियों इस्वा खां और मरियम फातिमा के साथ आई थीं। मां की शिकायत घरेलू विवाद से जुड़ी थी, लेकिन बातचीत के दौरान जो बात सबसे ज्यादा दिल को छू गई, वह थी छोटी बच्ची की मिट्टी की गुल्लक। शन्नो ने बताया कि उनकी बेटी इस्वा लंबे समय से अपनी मिट्टी की गुल्लक में पैसे जमा कर रही थी। कभी रिश्तेदारों से मिले रुपये, कभी बचा हुआ जेब खर्च और कभी घर में मिले सिक्के, वह चुपचाप अपनी गुल्लक में डाल देती थी। बच्ची को उम्मीद थी कि गुल्लक भरने के बाद वह अपने लिए स्कूल बैग या कुछ अन्य उपयोगी सामान खरीदेगी। लेकिन पारिवारिक विवाद के बीच उसकी वही मिट्टी की गुल्लक भी खाली हो गई। महिला ने आरोप लगाया कि घरेलू सामान के साथ बच्ची की गुल्लक फोड़कर उससे भी रुपये निकाल लिए गए। जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने जब बच्ची से पूछा कि वह गुल्लक में क्या रखती थी, तो इस्वा ने मासूमियत से बताया कि वह रोज थोड़ा-थोड़ा पैसा बचाती थी। बच्ची की यह बात सुनकर कुछ देर के लिए वहां मौजूद लोगों की नजरें भी उसी पर टिक गईं। छोटी बहन मरियम फातिमा भी मां के पास चुपचाप खड़ी रही। दोनों बच्चियों के चेहरे पर उदासी साफ दिखाई दे रही थी। महिला ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि मामले की शिकायत पहले भी थाने में की गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इस पर जिलाधिकारी ने थाना जाजमऊ प्रभारी को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। लेकिन जनता दर्शन का सबसे भावुक पल उसके बाद आया। जिलाधिकारी ने दोनों बच्चियों को अपने पास बुलाया। कुछ देर उनसे बातचीत की और फिर उन्हें नया मिट्टी का गुल्लक तथा स्कूल बैग भेंट किए। इतना ही नहीं, उन्होंने बच्चियों के हाथों से नए गुल्लक में स्वयं 1000 रुपये भी डलवाए। जैसे ही बच्चियों के हाथ में नया गुल्लक और बैग आया, उनके चेहरे खिल उठे। कुछ देर पहले तक सहमी दिख रही इस्वा अब मुस्कुरा रही थी। डीएम ने बच्चियों को पैसे बचाने की सलाह भी दी। कलेक्ट्रेट परिसर में मौजूद लोग भी इस दृश्य को देखते रहे। जनता दर्शन में रोज सैकड़ों शिकायतें आती हैं, लेकिन एक छोटी बच्ची की मिट्टी की गुल्लक और उसमें जमा उसके सपनों की कहानी बुधवार को वहां पहुंचे लोगों के मन में अलग छाप छोड़ गई।1
- कानपुर नगर में समाज के कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को ऐसा धोखा दिया कि वह नरक जैसी ज़िंदगी जीने को मजबूर हो गया है। इस घटना ने पीड़ित के जीवन में भारी मुश्किलें पैदा कर दी हैं।1
- Bachho ko aise decoration krke work de bachhe bhut khush hoge Bachho ko aise decoration krke work de bachhe bhut khush hoge1
- कानपुर नगर के नौबस्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत हाईवे पर खड़ी खराब पिकअप लोडर में बाइक सवार की टक्कर एक युवक की दर्दनाक मौत2
- कोलकाता के न्यू मार्केट में TMC ऑफिस पर बुलडोज़र एक्शन। बंगाल में योगी बुलडोजर पैटर्न शुरू..! १. कोलकाता के न्यू मार्केट में TMC ऑफिस पर बुलडोज़र एक्शन। २. कोलकाता के न्यू मार्केट इलाके में कथित तौर पर TMC ऑफिस और मीट की दुकानों पर बुलडोजर चलाने का वीडियो वायरल हो रहा है खेला TMC ने शुरू किया खत्म BJP करेगी।1
- गंगा में डुबकी या बीमारी का खतरा? चौंकाने वाली तस्वीरें”1
- सफाई सफाई से रिलेटेड गली में कभी भी साफ सफाई नहीं होती है यह क्षेत्र है दर्शन पुरवा और गंदगी पड़ी रहती है पिन नंबर 20 80 12 सफाई कर्मचारी नहीं सुनते हैं और ना ही सफाई करते हैं ना ही सफाई नायक यहां पर चेक करने आता है हमेशा गंदगी और नालियां भरी रहती है1
- *जनगणना-2027-घर बैठे करें अपनी गणना, 7 मई से शुरू होगी स्वगणना* *मोबाइल से भरें अपना ब्यौरा, 22 मई से 20 जून घर-घर आएंगे प्रगणक* *पहली बार नागरिक खुद कर सकेंगे अपनी जनगणना* कानपुर नगर। जनगणना 2027 में पहली बार लोगों को घर बैठे खुद अपनी गणना दर्ज करने की सुविधा मिलने जा रही है। 7 मई से 21 मई तक नागरिक स्वगणना पोर्टल पर जाकर अपने परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी स्वयं ऑनलाइन भर सकेंगे। इसके बाद 22 मई से 20 जून तक प्रगणक घर-घर पहुंचकर जानकारी का सत्यापन और गणना कार्य करेंगे। जिला प्रशासन ने इसे लेकर जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि “हमारी जनगणना, हमारा विकास” थीम के साथ लोगों को स्वगणना के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वगणना की सुविधा सरल, सुरक्षित और पूरी तरह डिजिटल है। इसके लिए किसी कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। जिलाधिकारी ने बताया कि कानपुर नगर में स्व-गणना के लिए नागरिकों को जनगणना पोर्टल पर जाकर अपने राज्य का चयन कर पंजीकरण करना होगा। परिवार के मुखिया का नाम और दस अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद ओटीपी के माध्यम से सत्यापन किया जाएगा। एक मोबाइल नंबर से केवल एक ही परिवार का पंजीकरण किया जा सकेगा। एक व्यक्ति अपना अथवा अपने परिवार के सदस्यों की स्व-गणना पूरे भारत में कहीं से भी कर सकता है। नागरिक अपनी पसंद की भाषा चुनकर जिले, पिन कोड तथा गांव या शहर की जानकारी दर्ज कर सकेंगे और मानचित्र पर लाल संकेतक के माध्यम से अपने आवास का सटीक स्थान चिह्नित कर सकेंगे। इसके बाद मकान सूचीकरण और परिवार से संबंधित प्रश्नावली भरनी होगी। सभी विवरण दर्ज करने के बाद नागरिक प्रिव्यू स्क्रीन पर अपने द्वारा भरी गई जानकारी की जांच कर सकेंगे। जानकारी सही पाए जाने पर “फाइनल सबमिट” करने पर एक विशिष्ट 11 अंकों की स्व-गणना पंजीकरण संख्या प्राप्त होगी, जो मोबाइल या ईमेल के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। जब जनगणना प्रगणक घर पहुंचेगा तो नागरिकों को यह स्व-गणना पंजीकरण संख्या उपलब्ध करानी होगी। यदि दर्ज जानकारी उपलब्ध अभिलेखों से मेल खाती है तो उसका सत्यापन कर लिया जाएगा, जबकि अंतर पाए जाने पर प्रगणक आवश्यक जानकारी पुनः एकत्र करेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि घर-सूचीकरण चरण के दौरान सर्वेक्षक भवन के उपयोग, निर्माण सामग्री, कमरों की संख्या, स्वामित्व की स्थिति, जल, विद्युत और शौचालय की उपलब्धता, खाना पकाने के ईंधन के प्रकार तथा फोन, वाहन और टेलीविजन जैसी परिसंपत्तियों से संबंधित कुल 33 प्रकार के विवरण दर्ज करेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वगणना से लोगों का समय बचेगा और आंकड़े अधिक तेजी व शुद्धता के साथ संकलित हो सकेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई परिवार स्वगणना नहीं कर पाता है तो उसे परेशान होने की जरूरत नहीं है। निर्धारित अवधि में प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी दर्ज करेंगे। उन्होंने बताया कि जनगणना 2027 दो चरणों में हो रही है। प्रथम चरण में 22 मई से 20 जून तक घरों की गणना होगी। दूसरा चरण फरवरी 2027 में आयोजित होगा। जनगणना से जुड़ी जानकारी और किसी भी प्रकार की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1855 जारी किया गया है। पोर्टल पर चैटबॉट की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, जहां नागरिक अपने सवाल पूछ सकेंगे। डीएम ने कहा कि जनगणना में दी गई सभी सूचनाएं पूरी तरह गोपनीय और सुरक्षित रखी जाएंगी। उन्होंने लोगों से सही और तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध कराने की अपील करते हुए कहा कि जनगणना के आंकड़े ही भविष्य की योजनाओं, संसाधनों के बेहतर उपयोग और विकास कार्यों की दिशा तय करते हैं। “मेरी गणना, देश की ताकत” के संदेश के साथ सभी नागरिक इस अभियान में सक्रिय भागीदारी करें।1