विदिशा जिले के सिरोंज में सरसों चोरी का खुलासा 297 क्विंटल सरसों समेत ट्रक बरामद, सिरोंज पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई फर्जी नंबर प्लेट लगाकर 72 लाख की सरसों चोरी, 48 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा 122 CCTV फुटेज खंगालकर सिरोंज पुलिस ने दबोचे सरसों चोर गैंग के आरोपी विदिशा जिले की सिरोंज पुलिस ने सरसों चोरी के एक बड़े मामले का सनसनीखेज खुलासा किया है। आरोपियों ने ट्रक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर करीब 297 क्विंटल सरसों चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने तकनीकी जांच और 122 सीसीटीवी कैमरों की मदद से महज 48 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सरसों और ट्रक समेत करीब 72 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया है। मामला 8 मई का है, जब सिरोंज निवासी व्यापारी वीरेन्द्र जैन ने थाना सिरोंज में शिकायत दर्ज कराई कि एक ट्रक चालक धोखाधड़ी कर उनकी सरसों लेकर फरार हो गया है। चोरी की गई सरसों की मात्रा करीब 297 क्विंटल बताई गई, जिसकी कीमत 21 लाख 65 हजार रुपये थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी रोहित काशवानी के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण के साथ करीब 122 सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपियों तक पहुंच बनाई। जांच के दौरान पता चला कि आरोपियों ने ट्रक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर वारदात को अंजाम दिया था ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके। पुलिस ने श्योपुर जिले के गजराज धाकड़ और ट्रक चालक कल्लू उर्फ संजू परिहार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 338 बोरी सरसों और घटना में इस्तेमाल ट्रक जब्त किया गया है। बरामद मशरूका और वाहन की कुल कीमत करीब 72 लाख रुपये बताई जा रही है।
विदिशा जिले के सिरोंज में सरसों चोरी का खुलासा 297 क्विंटल सरसों समेत ट्रक बरामद, सिरोंज पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई फर्जी नंबर प्लेट लगाकर 72 लाख की सरसों चोरी, 48 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा 122 CCTV फुटेज खंगालकर सिरोंज पुलिस ने दबोचे सरसों चोर गैंग के आरोपी विदिशा जिले की सिरोंज पुलिस ने सरसों चोरी के एक बड़े मामले का सनसनीखेज खुलासा किया है। आरोपियों ने ट्रक पर फर्जी नंबर
प्लेट लगाकर करीब 297 क्विंटल सरसों चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने तकनीकी जांच और 122 सीसीटीवी कैमरों की मदद से महज 48 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सरसों और ट्रक समेत करीब 72 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया है। मामला 8 मई का है, जब सिरोंज निवासी व्यापारी वीरेन्द्र जैन ने थाना सिरोंज में शिकायत दर्ज कराई कि एक
ट्रक चालक धोखाधड़ी कर उनकी सरसों लेकर फरार हो गया है। चोरी की गई सरसों की मात्रा करीब 297 क्विंटल बताई गई, जिसकी कीमत 21 लाख 65 हजार रुपये थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी रोहित काशवानी के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण के साथ करीब 122 सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपियों तक पहुंच बनाई। जांच के दौरान पता चला कि
आरोपियों ने ट्रक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर वारदात को अंजाम दिया था ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके। पुलिस ने श्योपुर जिले के गजराज धाकड़ और ट्रक चालक कल्लू उर्फ संजू परिहार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 338 बोरी सरसों और घटना में इस्तेमाल ट्रक जब्त किया गया है। बरामद मशरूका और वाहन की कुल कीमत करीब 72 लाख रुपये बताई जा रही है।
- विदिशा जिले के सरोज में एक वीडियो हुआ वायरल जिसमें घटिया पर चढ़ता हुआ ट्रक में अचानक आग लग जाती है सिरोंज में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक ट्राला धू धू कर जल रहा है l जिसका वीडियो वायरल हो रहा है l सिरोंज गुना रोड पर सिरोंज के पास ही नासिया जी की घाटी है l कॉलोनी के सीसीटीवी में ट्राले में आग लगने की घटना रिकार्ड हुई है l घाटी पर एक ट्राला पोकलेन मशीन लाडकर घाटी चढ़ रहा है l वीडियो में दिखाई दें रहा है कि एक ट्रक पहले से ही बीच घाटी पर खड़ा है, ट्रक के पहियो में टेक लगी है जो शायद घाटी नहीं चढ़ पाया तो ड्राइवर ने इंजन ठंडा करने ट्रक बंद कर दिया l इसी ट्रक को ओवर टेक कर ट्राला घाटी चढ़ने चढ़ता दिखाई देता है, जिसके इंजन में नीचे तरफ आग की लपट दिखाई दें रही है l ट्राले का ड्राइवर ट्राला रोककर बाहर कूदता है, देखते ही देखते ट्राले से धुंआ उठता है ओर ट्राले का केबिन जलने लगता है l इसी बीच ट्राले पर लदी पोकलेन मशीन उतार ली जाती है l थोड़ी ही देर में पूरे ट्राले में आग फैल जाती है ओर उसके सभी टायर भी जलने लगते हैं lघटना में ट्राला पूरी तरह जलकर खाक हो गया l तेज गर्मी ओर धूप में यदि इंजन पर ज्यादा लोड दिया जाये तो इंजन आग पकड़ लेता हैं l गर्मी में इसी वजह से ऐसी घटनाएं होती रहती हैं l2
- बीकलपुर सोसायटी की गेहूं तुलाई व्यवस्था से नाराज किसानों ने किरणवीर वेयर हाउस पर किया चक्काजाम सिलवानी। गेहूं तुलाई में हो रही देरी और अव्यवस्थाओं से परेशान किसानों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। बीकलपुर सोसायटी के अंतर्गत किरणवीर वेयर हाउस पर तुलाई कराने पहुंचे किसानों ने लंबे इंतजार और धीमी व्यवस्था के विरोध में चक्काजाम कर दिया। किसानों का आरोप है कि कई दिनों से वे अपनी उपज लेकर तुलाई केंद्र पर पहुंच रहे हैं, लेकिन समय पर तुलाई नहीं हो पा रही है। भीषण गर्मी के बीच घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।1
- मध्य प्रदेश के रातातलाई टोला के ग्रामीण 3 किलोमीटर दूर तालाब से गंदा पानी लाकर पीने को मजबूर हैं। इसी मजबूरी के खिलाफ महिलाओं ने कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन कर अपनी आवाज उठाई।1
- विदिशा के बासोदा में एक निवेदन पत्र पर पिछले 4 दिनों से कोई सुनवाई नहीं हुई है। इससे आवेदक परेशान है और न्याय के लिए इंतजार कर रहा है। स्थानीय प्रशासन से मामले में जल्द हस्तक्षेप की मांग की गई है।1
- आज मध्य विधानसभा के तमाम ज़िम्मेदार साथियों के साथ भोपाल पुलिस कमिश्नर आफिस पोहोच कर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा “अल्लाह रब्बुल इज़्ज़त” की शान में गुस्ताख़ी करने वालों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्यवाही करने को कहा|1
- भोपाल में बड़ा बाग कब्रिस्तान के नीचे से प्रस्तावित मेट्रो लाइन को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी ने कड़ा विरोध जताया है। इसे धार्मिक आस्था का मामला बताते हुए कमेटी ने मध्य प्रदेश सरकार से तत्काल मेट्रो रूट बदलने की मांग की है। चेतावनी दी गई है कि मांग न माने जाने पर आंदोलन किया जाएगा।1
- रायसेन जिले के गोहरगंज स्थित कंचनपुर गाँव में हैंडपंप खराब होने से ग्रामीण पानी की किल्लत झेल रहे हैं। पंचायत की अनदेखी के कारण लोगों को दूर से पानी लाना पड़ रहा है, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।1
- विदिशा में तेज गर्मी का असर दिखा सड़कों पर सड़कों का डामर पिघल रहा है *विदिशा। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी अब लोगों के साथ-साथ सड़कों पर भी भारी पड़ने लगी है।* तेज गर्मी का कहर: 42 डिग्री के पार पहुंचा पारा, सड़कों का डामर पिघलने लगा खरीफ फाटक ब्रिज पर दिखा गर्मी का असर, सड़क पर उभरे डामर के निशान।1