सिसोदिया ट्रेवल्स की एक ओर नई शुरुआत झालरापाटन से भीलवाड़ा बस शुरु वर्षो से ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के यात्रियों के लिए सुविधाओं मे बढ़ोतरी करते हुए बस संचालन करने वाली सिसोदिया बस सर्विस, सिसोदिया ट्रेवल्स की कही गाड़ियां चल रही है। जिससे जन जन को आवागमन ने लाभ पहुंच रहा है। लोगो की मांग व जरूरत को देखते हुए सिसोदिया ट्रेवल्स द्वारा एक ओर नई बस संचालन की सेवा देते हुए झालरापाटन से भीलवाड़ा ओर वापसी भीलवाड़ा से झालरापाटन की बस का शुभारम्भ किया। है। वही जुलाई माह मे सिसोदिया ट्रेवल्स की ओर से रावतभाटा से जीरापुर के लिए भी बस का आरम्भ किया जा चुका है। 1995 से क्षेत्र मे यात्रियों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए नए रुटो पर बस संचालन करते हुए जन जन को आवागमन सुविधाएं देने मे प्रयासरत रहने वाली सिसोदिया बस सर्विस के मालिक विक्रमसिंह परिहार ने कहा कि झालरापाटन से भीलवाड़ा की बस रेगुलर चलेगी जिससे आमजन को डेली रूटिंग मे लाभ मिलेगा। परिहार ने कहा कि गाड़ी का रुट झालरापाटन से सुबह 5.45 से चलकर भीलवाड़ा 1.30 बजे पहुंचेगी। वापसी मे भीलवाड़ा से 1.50 पर रवाना होकर झालरापाटन 9.55 शाम को पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि शादी पार्टी या अन्य धार्मिक यात्राओं के लिए भी लग्जरी बसे आमजन के लिए उपलब्ध है।
सिसोदिया ट्रेवल्स की एक ओर नई शुरुआत झालरापाटन से भीलवाड़ा बस शुरु वर्षो से ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के यात्रियों के लिए सुविधाओं मे बढ़ोतरी करते हुए बस संचालन करने वाली सिसोदिया बस सर्विस, सिसोदिया ट्रेवल्स की कही गाड़ियां चल रही है। जिससे जन जन को आवागमन ने लाभ पहुंच रहा है। लोगो की मांग व जरूरत को देखते हुए सिसोदिया ट्रेवल्स द्वारा एक ओर नई बस संचालन की सेवा देते हुए झालरापाटन से भीलवाड़ा ओर वापसी भीलवाड़ा से झालरापाटन की बस का शुभारम्भ किया। है। वही जुलाई माह मे सिसोदिया ट्रेवल्स की ओर से रावतभाटा से जीरापुर के लिए भी बस का आरम्भ किया जा चुका है। 1995 से क्षेत्र मे यात्रियों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए नए रुटो पर बस संचालन करते हुए जन जन को आवागमन सुविधाएं देने मे प्रयासरत रहने वाली सिसोदिया बस सर्विस के मालिक विक्रमसिंह परिहार ने कहा कि झालरापाटन से भीलवाड़ा की बस रेगुलर चलेगी जिससे आमजन को डेली रूटिंग मे लाभ मिलेगा। परिहार ने कहा कि गाड़ी का रुट झालरापाटन से सुबह 5.45 से चलकर भीलवाड़ा 1.30 बजे पहुंचेगी। वापसी मे भीलवाड़ा से 1.50 पर रवाना होकर झालरापाटन 9.55 शाम को पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि शादी पार्टी या अन्य धार्मिक यात्राओं के लिए भी लग्जरी बसे आमजन के लिए उपलब्ध है।
- वार्ड 5 के दावेदार शाहरुख मंसूरी ने ईद मिलादुन्नबी जुलूस का किया भव्य स्वागत इमाम साहब ने दुआओं से नवाजा *वार्ड 5 के दावेदार शाहरुख मंसूरी ने ईद मिलादुन्नबी जुलूस का किया भव्य स्वागत इमाम साहब ने दुआओं से नवाजा* *सुकेत नगर (कोटा)।* नगर में चुनावी सरगर्मियों के बीच जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर भाईचारे की एक खूबसूरत तस्वीर सामने आई। वार्ड नंबर 5 से पार्षद पद की दावेदारी कर रहे शाहरुख भाई टायर वाले ने जुल्मी रोड पर जश्ने ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में शामिल लोगों का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस दौरान जुल्मी रोड मस्जिद के इमाम साहब ने शाहरुख मंसूरी को आगे की सियासी पारी के लिए दुआओं से नवाजा। इसके बाद मंसूरी की ओर से जुलूस में आए सभी लोगों में तबर्रुक तकसीम किया गया। इस मौके पर शाहरुख मंसूरी ने कहा कि उन्हें मंसूरी समाज के साथ-साथ सर्व समाज और सभी धर्मों के लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। कांग्रेस पार्टी को इस जनसमर्थन पर विचार करना चाहिए। मुझे शीर्ष नेतृत्व पर पूरा भरोसा है, पार्टी जो भी फैसला करेगी बेहतरीन करेगी। जुलूस के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।1
- साहित्यकार स्व. दुर्गादान के शोक में शामिल हुए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर झालावाड़ / खानपुर । राजस्थानी भाषा के प्रख्यात कवि एवं साहित्यकार स्व. दुर्गादान सिंह गौड़ के निधन की सूचना पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर बुधवार शाम उनके पैतृक गांव जोलपा पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना जताई और परिवार को इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया। मंत्री दिलावर करीब एक घंटे तक गांव में रुके। इस दौरान उन्होंने स्व. गौड़ के पुत्र एवं राष्ट्रीय कवि निशामुनि गौड़ से बातचीत की और उनके निधन से संबंधित घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने दिवंगत साहित्यकार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राजस्थानी भाषा और साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया। दिलावर ने कहा कि स्व. दुर्गादान सिंह गौड़ ने अपनी लेखनी के माध्यम से राजस्थानी भाषा और संस्कृति को समृद्ध करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका निधन साहित्य जगत के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।3
- झालावाड_जिले मे जश्ने ईद मिलादुन्नबी की धूम,झालावाड मे मुस्लिम समाज ने निकाला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस,चाकरान मस्जिद से मामा भांजा चौराहे तक निकला जुलूस,लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर दी ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद,जुलूस के मार्ग को दुल्हन की तरह सजाया गया,शहर काजी सहित उलेमाओं की सरपरस्ती में निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, पुलिस का जाप्ता भी सुरक्षा व्यवस्था में रहा तैनात । झालावाड़-जिले में भी पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया। इस दौरान जिला मुख्यालय झालावाड़ सहित झालरापाटन,चौमेहला और अन्य कस्बो में भी ईद मिलादुन्नबी का जुलूस हर्षोल्लास के साथ निकाला गया । मुस्लिम समाज की सीरत पाक वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित इस जुलूस मे बच्चे बूढ़े और जवान हुजूर की शान में नारेबाजी करते और झंडा लहराते हुए चल रहे थे । इस दौरान लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी । झालावाड़ शहर की चाकरान मस्जिद से शुरू हुआ ईद मिलादुन्नबी का जुलूस शहर के मंगलपुरा, मूर्ति चौराहा सहित प्रमुख बाजारों से होता हुआ मामा भांजा चौराहे पर जाकर समाप्त हुआ । इस दौरान विभिन्न संगठनों के द्वारा शहर के बाजारों में फूल बरसा कर जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत किया गया । वहीं शहर में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर बाजारों में भी विशेष सजावट की गई थी । वहीं जिले के चौमेहला व झालरापाटन कस्बे में भी मुस्लिम समाज ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर शहर में हल्की बारिश के बीच भी पूरे हर्षोल्लास के साथ जुलूस निकाला । इस दौरान सभी जगह पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस जाप्ता भी तैनात रहा।4
- नेपाल मे बाढ के कारण फंसे एक युवक को ऐसे किया गया रेस्कु1
- कड़ोदिया में भारतीय किसान संघ की मासिक बैठक का हुआ आयोजन। रायपुर क्षेत्र के कड़ोदिया ग्राम पंचायत में भारतीय किसान संघ की मासिक बैठक का आयोजन तहसील अध्यक्ष राम गोपाल पाटीदार की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमें आगामी वर्ष सदस्यता अभियान पर प्रभावी योजना बनाई गई। प्रांत गोसेवा प्रमुख श्री कृष्ण पाटीदार ने भारतीय किसान संघ के संगठनात्मक रचनात्मक और आंदोलनात्मक कार्यों पर विस्तार से मार्गदर्शन किया। बैठक में प्रांत, संभाग सहित जिला कार्यकारिणी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ जिसमें कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।2
- शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पहुंचे जोलपा गांव, साहित्यकार दुर्गादान सिंह गौड़ को दी श्रद्धांजलि शिक्षा मंत्री मदन दिलावर बुधवार को जोलपा गांव पहुंचे। यहां उन्होंने मूर्धन्य राजस्थानी साहित्यकार दुर्गादान सिंह गौड़ को श्रद्धांजलि अर्पित की।इस दौरान उन्होंने गौड़ के साहित्यिक योगदान को याद करते हुए उनके निधन को राजस्थानी साहित्य जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया।2
- सुकेत में अकीदत के साथ निकला जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का जुलूस* *सुकेत (कोटा) -* पैगम्बर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के यौमे विलादत के मौके पर सुकेत नगर में 12 रबीउल अव्वल का जुलूस बड़ी अकीदत और शानो-शौकत के साथ निकाला गया। जुलूस की शुरुआत नगर के जुल्मी रोड स्थित गुलशन-ए-बगदाद से हुई। वहां से जुलूस हाट चौक, टंकी तिराहा होते हुए नगर के मुख्य चौराहा बड़ी मस्जिद पहुंचा। बड़ी मस्जिद पर सभी जुलूस एक जगह जमा हुए और नात-ओ-नारों की सदाओं के साथ कोटा रोड होते हुए होली खूंट पहुंचा। जुलूस के समापन के बाद सुकेत के अंजुमन मदरसे में जुलूस में शामिल जायरीनों के लिए तबर्रुक तकसीम किया गया और फातेहा खानी हुई। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रामगंजमंडी डिप्टी और सुकेत थाना प्रभारी अपनी पूरी टीम के साथ चाक-चौबंद नजर आए। पुलिस की मुस्तैदी के चलते जुलूस पूरी तरह शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ संपन्न हुआ।1
- कामखेड़ा बालाजी जाते समय दर्दनाक हादसा, पिकअप पलटने से मासूम की मौत कामखेड़ा। कामखेड़ा बालाजी के दर्शन के लिए जा रही यात्रियों से भरी पिकअप गाड़ी पलटने से दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में कई यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जबकि एक मासूम बालक की मौत की दुखद सूचना है। हादसे की खबर सामने आते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। घटना बेहद पीड़ादायक है। दिवंगत बालक की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें। वहीं, हादसे में घायल हुए यात्रियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।1