logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मार्गोमुण्डा प्रखण्ड कार्यालय में सहजकर्ता दल के दूसरे बैच का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू देवघर जिला के मार्गोमुण्डा प्रखण्ड कार्यालय में सबकी योजना, सबका विकास अभियान 2026-27 के तहत ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल के दूसरे बैच का दो दिवसीय प्रशिक्षण गुरुवार को शुरू किया गया।इस दौरान मास्टर ट्रेनर ललन मिश्रा द्वारा ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल के प्रशिक्षकों को ग्राम स्तर पर विकास योजनाओं की तैयारी, जनभागीदारी सुनिश्चित करने तथा पंचायत विकास योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक रूप से प्रशिक्षण दिया जा रहा है।मौके पर मुखिया सुधीर मंडल, मंसूर खान मुखिया प्रतिनिधि सोहन मुर्मू, तैयब अली, रियासत अंसारी, पंचायत सचिव मुरारी मंडल, जैनुल अंसारी सहित कर्मचारी मियां, नईम अंसारी, शोएब अंसारी, सब्बीर अंसारी, रकीब अंसारी, सब्बीर अंसारी, इस्तियाक अंसारी, आदि मौजूद थे

2 hrs ago
user_Minhaj Akhtar
Minhaj Akhtar
Journalist Margo Munda, Deoghar•
2 hrs ago

मार्गोमुण्डा प्रखण्ड कार्यालय में सहजकर्ता दल के दूसरे बैच का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू देवघर जिला के मार्गोमुण्डा प्रखण्ड कार्यालय में सबकी योजना, सबका विकास अभियान 2026-27 के तहत ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल के दूसरे बैच का दो दिवसीय प्रशिक्षण गुरुवार को शुरू किया गया।इस दौरान मास्टर ट्रेनर ललन मिश्रा द्वारा ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल के प्रशिक्षकों को ग्राम स्तर पर विकास योजनाओं की तैयारी, जनभागीदारी सुनिश्चित करने तथा पंचायत विकास योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक रूप से प्रशिक्षण दिया जा रहा है।मौके पर मुखिया सुधीर मंडल, मंसूर खान मुखिया प्रतिनिधि सोहन मुर्मू, तैयब अली, रियासत अंसारी, पंचायत सचिव मुरारी मंडल, जैनुल अंसारी सहित कर्मचारी मियां, नईम अंसारी, शोएब अंसारी, सब्बीर अंसारी, रकीब अंसारी, सब्बीर अंसारी, इस्तियाक अंसारी, आदि मौजूद थे

More news from झारखंड and nearby areas
  • KST Travels Bus Service Launch | Jamua to Delhi Full AC Luxury Bus | गांवा-तीसरी-जमुआ-खोरीमहुआ से दिल्ली 🚍 KST Travels Bus Service Launch | Jamua to Delhi Full AC Luxury Bus | गांवा-तीसरी-जमुआ-खोरीमहुआ से दिल्ली 🚍
    1
    KST Travels Bus Service Launch | Jamua to Delhi Full AC Luxury Bus | गांवा-तीसरी-जमुआ-खोरीमहुआ से दिल्ली 🚍
KST Travels Bus Service Launch | Jamua to Delhi Full AC Luxury Bus | गांवा-तीसरी-जमुआ-खोरीमहुआ से दिल्ली 🚍
    user_Satya sahitya news
    Satya sahitya news
    News Anchor जमुआ, गिरिडीह, झारखंड•
    4 hrs ago
  • हैदराबाद में झारखण्ड एकता समाज का 9वां स्थापना दिवस समारोह पूर्व विधायक राजकुमार यादव व बिनोद सिंह ने किया शिरकत प्रवासी श्रमिक एक परिवार का सदस्य : राज कुमार यादव झारखंड एकता समाज की 9 वाँ स्थापना दिवस के मौक़े विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी प्रवासी श्रमिको द्वारा हैदराबाद के रूबी गार्डन में झारखंड से आए बतौर अतिथि बगोदर के पूर्व विधायक विनोद सिंह तथा धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव समेत कई गण्यमान्य ने मंच साझा करते हुए प्रवासी श्रमिकों की समस्याओं पर चर्चा किया। जिसकी अध्यक्षता झारखंड एकता समाज के अध्यक्ष विनोद यादव ने किया। स्थापना दिवस समारोह में अपने उद्घार मे धनवार के पूर्व विधायक सह माले नेता राज कुमार यादव ने कहा कि प्रवासी श्रमिक सभी एक परिवार के सदस्य है। सभी मजदूरों श्रमिको को एक सूत्र में बंध कर रहने की जरूरत है। प्रवासी हित के लिए बनाया गया झारखंड एकता समाज का उद्देश्य पारदर्शी है और पारदर्शी बनाने के लिए कानूनी सलाह तथा तकनीकी सहायता लिया जा रहा है। समाज सदैव प्रवासी हित का कार्य किया है. उन्होंने कहा कि हम झारखण्ड एकता समाज सहित भारत वर्ष के किसी भी कोने में रहने वाले प्रवासी श्रमिको के साथ सदैव खड़ा रहें है और हर सुख दुःख में सदैव खड़े रहेंगे। कहा कि प्रवासी श्रमिको की कुछ समस्याएं भी है जिसे हम अगर हमें पुनः आपके सहयोग से विधायक बनने का मौका मिला तो आने वाले समय में विधानसभा में प्रमुखता से उठाने का काम करेंगे। कहा जो प्रवासियों की प्रदेशों में मृत्यु हो जाती है वैसे प्रवासियों को पीड़ित पत्नी तथा बच्चों को बेहतर मुवावजा दिलाने का काम करेंगे। कहा हम सरकार से सभी प्रवासियों के लिए पेंशन की मांग करते है। समारोह को पूर्व विधायक विनोद सिंह ने भी सम्बोधित किया. मौक़े पर झारखण्ड के विभिन्न जिले से आये प्रवासी मजदूर के साथ सैकड़ों प्रवासी श्रमिक मौजूद थे
    5
    हैदराबाद में झारखण्ड एकता समाज का 9वां स्थापना दिवस समारोह 
पूर्व विधायक राजकुमार यादव व बिनोद सिंह ने किया शिरकत 
प्रवासी श्रमिक एक परिवार का सदस्य : राज कुमार यादव 
झारखंड एकता समाज की 9 वाँ स्थापना दिवस के मौक़े विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी प्रवासी श्रमिको द्वारा हैदराबाद के रूबी गार्डन में झारखंड से आए बतौर अतिथि बगोदर के पूर्व विधायक विनोद सिंह तथा धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव समेत कई गण्यमान्य ने मंच साझा करते हुए प्रवासी श्रमिकों की समस्याओं पर चर्चा किया। जिसकी अध्यक्षता झारखंड एकता समाज के अध्यक्ष विनोद यादव ने किया। स्थापना दिवस समारोह में अपने उद्घार मे धनवार के पूर्व विधायक सह माले नेता राज कुमार यादव ने कहा कि प्रवासी श्रमिक सभी एक परिवार के सदस्य है। सभी मजदूरों श्रमिको को एक सूत्र में बंध कर रहने की जरूरत है। प्रवासी हित के लिए बनाया गया झारखंड एकता समाज का उद्देश्य पारदर्शी है और पारदर्शी बनाने के लिए कानूनी सलाह तथा तकनीकी सहायता लिया जा रहा है। समाज सदैव प्रवासी हित का कार्य किया है. उन्होंने कहा कि हम झारखण्ड एकता समाज सहित भारत वर्ष के किसी भी कोने में रहने वाले प्रवासी श्रमिको के साथ सदैव खड़ा रहें है और हर सुख दुःख में सदैव खड़े रहेंगे। कहा कि प्रवासी श्रमिको की कुछ समस्याएं भी है जिसे हम अगर हमें पुनः आपके सहयोग से विधायक बनने का मौका मिला तो आने वाले समय में विधानसभा में प्रमुखता से उठाने का काम करेंगे। कहा जो प्रवासियों की प्रदेशों में मृत्यु हो जाती है वैसे प्रवासियों को पीड़ित पत्नी तथा बच्चों को बेहतर मुवावजा दिलाने का काम करेंगे। कहा हम सरकार से सभी प्रवासियों के लिए पेंशन की मांग करते है। समारोह को पूर्व विधायक विनोद सिंह ने भी सम्बोधित किया. मौक़े पर झारखण्ड के विभिन्न जिले से आये प्रवासी मजदूर के साथ सैकड़ों प्रवासी श्रमिक मौजूद थे
    user_Moloy Gope
    Moloy Gope
    Reporter निरसा-कम-चिरकुंडा, धनबाद, झारखंड•
    14 hrs ago
  • Post by U.K.Y, News UpendraYadav
    1
    Post by U.K.Y, News UpendraYadav
    user_U.K.Y, News UpendraYadav
    U.K.Y, News UpendraYadav
    Farmer चानन, बांका, बिहार•
    6 hrs ago
  • Slug:- धनबाद में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण पूरा, 5 अगस्त को जारी होगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 4 सितंबर तक दर्ज होंगे दावा-आपत्ति.......... झरिया के 9 और सिंदरी के 1 मतदान केंद्र बंद............ नए बूथों का भी हुआ गठन............. Anchor:- धनबाद में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का पहला चरण निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा कर लिया गया है। उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी आदित्य रंजन ने बताया कि बीएलओ द्वारा घर-घर सर्वे, फॉर्म वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा हो चुका है। 5 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित होगी, जिसके बाद एक महीने तक दावा और आपत्ति दर्ज कराने का अवसर मिलेगा। साथ ही मतदान केंद्रों के रेशनलाइजेशन के तहत कई महत्वपूर्ण बदलाव भी किए गए हैं। गुरुवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में उपायुक्त आदित्य रंजन ने बताया कि भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान सफलतापूर्वक पूरा किया गया है। मतदान केंद्रों के रेशनलाइजेशन के तहत झरिया के अग्नि प्रभावित क्षेत्र के 9 और सिंदरी के 1 मतदान केंद्र को बंद किया गया है। वहीं जिन बूथों पर मतदाताओं की संख्या 1200 से अधिक थी, उन्हें विभाजित कर नए मतदान केंद्र बनाए गए हैं, ताकि मतदान के दौरान मतदाताओं को सुविधा मिल सके। उपायुक्त ने बताया कि 5 अगस्त को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दावा और आपत्ति दर्ज कराने का मौका मिलेगा। इस दौरान नए मतदाता, छूटे हुए पात्र नागरिक तथा मतदाता सूची में त्रुटि सुधार के लिए आवेदन कर सकेंगे। सभी दावों और आपत्तियों के निस्तारण के बाद 7 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 21 लाख 15 हजार 997 मतदाता हैं। बीएलओ द्वारा घर-घर फॉर्म वितरित किए गए, लेकिन 4 लाख 63 हजार 794 फॉर्म वापस नहीं लौटे। इनमें बड़ी संख्या में शिफ्टेड, अनुपस्थित, मृत और डुप्लीकेट मतदाताओं के मामले शामिल हैं। झरिया के अग्नि प्रभावित क्षेत्रों से विस्थापित लोगों के नाम भी दावा-आपत्ति अवधि में नए स्थान पर जोड़े जाएंगे। उपायुक्त ने कहा कि समय पर शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा करने वाले बीएलओ, विशेषकर टुंडी क्षेत्र के कर्मियों को 15 अगस्त के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही उन्होंने सभी पात्र नागरिकों से समय पर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने की अपील की। Byte:- आदित्य रंजन – उपायुक्त, धनबाद।
    1
    Slug:- धनबाद में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण पूरा, 5 अगस्त को जारी होगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट

4 सितंबर तक दर्ज होंगे दावा-आपत्ति.......... 

झरिया के 9 और सिंदरी के 1 मतदान केंद्र बंद............

नए बूथों का भी हुआ गठन.............

Anchor:- धनबाद में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का पहला चरण निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा कर लिया गया है। उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी आदित्य रंजन ने बताया कि बीएलओ द्वारा घर-घर सर्वे, फॉर्म वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा हो चुका है। 5 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित होगी, जिसके बाद एक महीने तक दावा और आपत्ति दर्ज कराने का अवसर मिलेगा। साथ ही मतदान केंद्रों के रेशनलाइजेशन के तहत कई महत्वपूर्ण बदलाव भी किए गए हैं।

गुरुवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में उपायुक्त आदित्य रंजन ने बताया कि भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान सफलतापूर्वक पूरा किया गया है। मतदान केंद्रों के रेशनलाइजेशन के तहत झरिया के अग्नि प्रभावित क्षेत्र के 9 और सिंदरी के 1 मतदान केंद्र को बंद किया गया है। वहीं जिन बूथों पर मतदाताओं की संख्या 1200 से अधिक थी, उन्हें विभाजित कर नए मतदान केंद्र बनाए गए हैं, ताकि मतदान के दौरान मतदाताओं को सुविधा मिल सके।

उपायुक्त ने बताया कि 5 अगस्त को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दावा और आपत्ति दर्ज कराने का मौका मिलेगा। इस दौरान नए मतदाता, छूटे हुए पात्र नागरिक तथा मतदाता सूची में त्रुटि सुधार के लिए आवेदन कर सकेंगे। सभी दावों और आपत्तियों के निस्तारण के बाद 7 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि जिले में कुल 21 लाख 15 हजार 997 मतदाता हैं। बीएलओ द्वारा घर-घर फॉर्म वितरित किए गए, लेकिन 4 लाख 63 हजार 794 फॉर्म वापस नहीं लौटे। इनमें बड़ी संख्या में शिफ्टेड, अनुपस्थित, मृत और डुप्लीकेट मतदाताओं के मामले शामिल हैं। झरिया के अग्नि प्रभावित क्षेत्रों से विस्थापित लोगों के नाम भी दावा-आपत्ति अवधि में नए स्थान पर जोड़े जाएंगे। उपायुक्त ने कहा कि समय पर शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा करने वाले बीएलओ, विशेषकर टुंडी क्षेत्र के कर्मियों को 15 अगस्त के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही उन्होंने सभी पात्र नागरिकों से समय पर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने की अपील की।

Byte:- आदित्य रंजन – उपायुक्त, धनबाद।
    user_Niraj Kumar
    Niraj Kumar
    Local News Reporter धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    13 hrs ago
  • भटमुरना में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल हजारी परिवार ने 23 डिसमिल जमीन पर जताया दावा पुराने खतियान और लगान रसीद को बताया आधार प्रशासन से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग
    1
    भटमुरना में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल
हजारी परिवार ने 23 डिसमिल जमीन पर जताया दावा
पुराने खतियान और लगान रसीद को बताया आधार
प्रशासन से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग
    user_जनता न्यूज़ 24
    जनता न्यूज़ 24
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    15 hrs ago
  • दहेज के लिए फिर कतरास के राम पूजन नगर में एक बहू को मारा पीटा गया और उसका तिरस्कार किया गया क्या है पूरा मामला आइए जानते हैं इस खबर में,,,,,,,,,,,,,।
    1
    दहेज के लिए फिर कतरास के राम पूजन नगर में एक बहू को मारा पीटा गया और उसका तिरस्कार किया गया क्या है पूरा मामला आइए जानते हैं इस खबर में,,,,,,,,,,,,,।
    user_संतोष कुमार दे
    संतोष कुमार दे
    रिपोर्टर बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    16 hrs ago
  • पंजा कुश्ती का महासंग्राम! जामताड़ा में जुटेंगे 12 जिलों के 200 खिलाड़ी। जामताड़ा: जामताड़ा क्लब परिसर, गांधी मैदान में 2 अगस्त को चौथी झारखंड राज्य आर्मरेसलिंग (पंजा कुश्ती) प्रतियोगिता-2026 का आयोजन होगा। आर्मरेसलिंग एसोसिएशन ऑफ झारखंड के महासचिव दीपक दुबे ने प्रेसवार्ता में बताया कि प्रतियोगिता में राज्य के 12 जिलों से करीब 200 महिला एवं पुरुष खिलाड़ी भाग लेंगे। इसी प्रतियोगिता के आधार पर चयनित खिलाड़ी 2 से 4 अक्टूबर तक जम्मू-कश्मीर में होने वाली 48वीं राष्ट्रीय आर्मरेसलिंग प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिले के पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह करेंगे। आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
    1
    पंजा कुश्ती का महासंग्राम! जामताड़ा में जुटेंगे 12 जिलों के 200 खिलाड़ी।
जामताड़ा: जामताड़ा क्लब परिसर, गांधी मैदान में 2 अगस्त को चौथी झारखंड राज्य आर्मरेसलिंग (पंजा कुश्ती) प्रतियोगिता-2026 का आयोजन होगा। आर्मरेसलिंग एसोसिएशन ऑफ झारखंड के महासचिव दीपक दुबे ने प्रेसवार्ता में बताया कि प्रतियोगिता में राज्य के 12 जिलों से करीब 200 महिला एवं पुरुष खिलाड़ी भाग लेंगे। इसी प्रतियोगिता के आधार पर चयनित खिलाड़ी 2 से 4 अक्टूबर तक जम्मू-कश्मीर में होने वाली 48वीं राष्ट्रीय आर्मरेसलिंग प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिले के पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह करेंगे। आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
    user_यूके जामताड़ा लाइव
    यूके जामताड़ा लाइव
    जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    17 hrs ago
  • निरसा में फिर सक्रिय हुए केबल चोर, काली मंदिर के ट्रांसफार्मर से लाखों का चोरी निरसा में फिर सक्रिय हुए केबल चोर, काली मंदिर के ट्रांसफार्मर से लाखों का तांबा-पीतल चोरी रात के अंधेरे में ट्रांसफार्मर काटकर ले गए कीमती केबल, मंदिर की बिजली आपूर्ति ठप, ग्रामीणों में रोष निरसा थाना क्षेत्र में एक बार फिर केबल चोर सक्रिय होते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला नया डांगा स्थित काली मंदिर का है, जहां बीती रात अज्ञात चोरों ने मंदिर परिसर में लगे बिजली ट्रांसफार्मर को निशाना बनाकर उसमें मौजूद कीमती तांबा एवं पीतल के केबल चोरी कर लिए। जानकारी के अनुसार, काली मंदिर में बिजली आपूर्ति के लिए लगाए गए ट्रांसफार्मर को चोरों ने रात के अंधेरे में क्षतिग्रस्त कर दिया। बुधवार अहले सुबह जब आसपास के ग्रामीण उस रास्ते से गुजर रहे थे, तो उन्होंने देखा कि ट्रांसफार्मर के कल-पुर्जे इधर-उधर बिखरे पड़े हैं। पास जाकर देखने पर पता चला कि ट्रांसफार्मर को काटकर उसके अंदर लगे मोटे तांबा और पीतल के कीमती तार निकाल लिए गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार, ट्रांसफार्मर में करीब एक क्विंटल तांबा और पीतल का केबल लगा हुआ था, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग एक लाख रुपये बताई जा रही है। चोरी की इस घटना के बाद मंदिर परिसर की बिजली पूरी तरह बाधित हो गई है, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि निरसा क्षेत्र में केबल चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन अब तक चोरों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी, ट्रांसफार्मर की मरम्मत तथा मंदिर की बिजली आपूर्ति शीघ्र बहाल करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते ऐसी घटनाओं पर अंकुश नहीं लगाया गया, तो क्षेत्र में चोरी की वारदातें और बढ़ सकती हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
    6
    निरसा में फिर सक्रिय हुए केबल चोर, काली मंदिर के ट्रांसफार्मर से लाखों का चोरी 
निरसा में फिर सक्रिय हुए केबल चोर, काली मंदिर के ट्रांसफार्मर से लाखों का तांबा-पीतल चोरी
रात के अंधेरे में ट्रांसफार्मर काटकर ले गए कीमती केबल, मंदिर की बिजली आपूर्ति ठप, ग्रामीणों में रोष
निरसा थाना क्षेत्र में एक बार फिर केबल चोर सक्रिय होते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला नया डांगा स्थित काली मंदिर का है, जहां बीती रात अज्ञात चोरों ने मंदिर परिसर में लगे बिजली ट्रांसफार्मर को निशाना बनाकर उसमें मौजूद कीमती तांबा एवं पीतल के केबल चोरी कर लिए।
जानकारी के अनुसार, काली मंदिर में बिजली आपूर्ति के लिए लगाए गए ट्रांसफार्मर को चोरों ने रात के अंधेरे में क्षतिग्रस्त कर दिया। बुधवार अहले सुबह जब आसपास के ग्रामीण उस रास्ते से गुजर रहे थे, तो उन्होंने देखा कि ट्रांसफार्मर के कल-पुर्जे इधर-उधर बिखरे पड़े हैं। पास जाकर देखने पर पता चला कि ट्रांसफार्मर को काटकर उसके अंदर लगे मोटे तांबा और पीतल के कीमती तार निकाल लिए गए हैं।
ग्रामीणों के अनुसार, ट्रांसफार्मर में करीब एक क्विंटल तांबा और पीतल का केबल लगा हुआ था, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग एक लाख रुपये बताई जा रही है। चोरी की इस घटना के बाद मंदिर परिसर की बिजली पूरी तरह बाधित हो गई है, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि निरसा क्षेत्र में केबल चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन अब तक चोरों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी, ट्रांसफार्मर की मरम्मत तथा मंदिर की बिजली आपूर्ति शीघ्र बहाल करने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते ऐसी घटनाओं पर अंकुश नहीं लगाया गया, तो क्षेत्र में चोरी की वारदातें और बढ़ सकती हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
    user_Moloy Gope
    Moloy Gope
    Reporter निरसा-कम-चिरकुंडा, धनबाद, झारखंड•
    19 hrs ago
  • 📍 हीरोडीह थाना क्षेत्र के पाण्डेयडीह में सड़क हादसे के बाद आपातकालीन सेवाओं पर उठे गंभीर सवाल। ग्रामीणों के अनुसार, किसगो निवासी एक व्यक्ति किसी जरूरी काम से जा रहे थे। इसी दौरान अचानक सड़क पर एक कुत्ता आ जाने से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि हादसे के बाद ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस सेवा, 112 आपातकालीन सेवा और हीरोडीह थाना प्रभारी से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन समय पर कोई सहायता नहीं मिल सकी। काफी देर इंतजार के बाद ग्रामीणों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल को अपनी बाइक से अस्पताल पहुंचाया। यदि यह आरोप सही हैं, तो सवाल उठता है कि आपातकालीन सेवाएं जरूरत के समय कितनी प्रभावी हैं? इस मामले में संबंधित विभाग का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा। आपकी राय क्या है? अपनी प्रतिक्रिया कमेंट में जरूर दें। #Giridih #HeroDih #Pandeydih #RoadAccident #Jharkhand #EmergencyService #108Ambulance #112Service #SatySahityaNews 📍 हीरोडीह थाना क्षेत्र के पाण्डेयडीह में सड़क हादसे के बाद आपातकालीन सेवाओं पर उठे गंभीर सवाल। ग्रामीणों के अनुसार, किसगो निवासी एक व्यक्ति किसी जरूरी काम से जा रहे थे। इसी दौरान अचानक सड़क पर एक कुत्ता आ जाने से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि हादसे के बाद ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस सेवा, 112 आपातकालीन सेवा और हीरोडीह थाना प्रभारी से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन समय पर कोई सहायता नहीं मिल सकी। काफी देर इंतजार के बाद ग्रामीणों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल को अपनी बाइक से अस्पताल पहुंचाया। यदि यह आरोप सही हैं, तो सवाल उठता है कि आपातकालीन सेवाएं जरूरत के समय कितनी प्रभावी हैं? इस मामले में संबंधित विभाग का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा। आपकी राय क्या है? अपनी प्रतिक्रिया कमेंट में जरूर दें। #Giridih #HeroDih #Pandeydih #RoadAccident #Jharkhand #EmergencyService #108Ambulance #112Service #SatySahityaNews
    1
    📍 हीरोडीह थाना क्षेत्र के पाण्डेयडीह में सड़क हादसे के बाद आपातकालीन सेवाओं पर उठे गंभीर सवाल।

ग्रामीणों के अनुसार, किसगो निवासी एक व्यक्ति किसी जरूरी काम से जा रहे थे। इसी दौरान अचानक सड़क पर एक कुत्ता आ जाने से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

आरोप है कि हादसे के बाद ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस सेवा, 112 आपातकालीन सेवा और हीरोडीह थाना प्रभारी से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन समय पर कोई सहायता नहीं मिल सकी। काफी देर इंतजार के बाद ग्रामीणों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल को अपनी बाइक से अस्पताल पहुंचाया।

यदि यह आरोप सही हैं, तो सवाल उठता है कि आपातकालीन सेवाएं जरूरत के समय कितनी प्रभावी हैं? इस मामले में संबंधित विभाग का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

आपकी राय क्या है? अपनी प्रतिक्रिया कमेंट में जरूर दें।

#Giridih #HeroDih #Pandeydih #RoadAccident #Jharkhand #EmergencyService #108Ambulance #112Service #SatySahityaNews


📍 हीरोडीह थाना क्षेत्र के पाण्डेयडीह में सड़क हादसे के बाद आपातकालीन सेवाओं पर उठे गंभीर सवाल।
ग्रामीणों के अनुसार, किसगो निवासी एक व्यक्ति किसी जरूरी काम से जा रहे थे। इसी दौरान अचानक सड़क पर एक कुत्ता आ जाने से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
आरोप है कि हादसे के बाद ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस सेवा, 112 आपातकालीन सेवा और हीरोडीह थाना प्रभारी से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन समय पर कोई सहायता नहीं मिल सकी। काफी देर इंतजार के बाद ग्रामीणों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल को अपनी बाइक से अस्पताल पहुंचाया।
यदि यह आरोप सही हैं, तो सवाल उठता है कि आपातकालीन सेवाएं जरूरत के समय कितनी प्रभावी हैं? इस मामले में संबंधित विभाग का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
आपकी राय क्या है? अपनी प्रतिक्रिया कमेंट में जरूर दें।
#Giridih #HeroDih #Pandeydih #RoadAccident #Jharkhand #EmergencyService #108Ambulance #112Service #SatySahityaNews
    user_Satya sahitya news
    Satya sahitya news
    News Anchor जमुआ, गिरिडीह, झारखंड•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.