logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

छह माह से लापता व्यक्ति को प्रभात यादव ने परिवार से मिलाया,पेश की इंसानियत की मिसाल फारबिसगंज/अररिया फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र में मानवता और इंसानियत की एक मिसाल उस समय देखने को मिली जब सामाजिक कार्यकर्ता प्रभात यादव की पहल से छह माह से लापता एक युवक अपने परिवार से मिल सका। जानकारी के अनुसार जमुई जिले का निवासी विनोद तुड़ी पिछले छह महीने से घर से लापता था और उसका मानसिक स्वास्थ्य भी ठीक नहीं बताया जा रहा था। परिवार के लोग लंबे समय से उसकी तलाश कर रहे थे लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। शनिवार की रात करीब 11 बजे फारबिसगंज के बथनाहा सड़क किनारे एक युवक को सोए हुए अवस्था में देखकर सामाजिक कार्यकर्ता प्रभात यादव की नजर उस पर पड़ी। संदिग्ध स्थिति में सड़क किनारे सोए युवक को देखकर उन्होंने मानवीय संवेदना दिखाते हुए उससे बातचीत की और उसके बारे में जानकारी लेने का प्रयास किया। पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम विनोद तुड़ी बताया और अपने घर का पता जमुई जिला बताया। युवक की मानसिक स्थिति को देखते हुए प्रभात यादव उसे अपने घर ले आए और उसे भोजन,रहने की व्यवस्था तथा जरूरी देखभाल उपलब्ध कराई। प्रभात यादव ने न केवल उसे सुरक्षित स्थान दिया बल्कि दो दिनों तक अपने घर पर रखकर उसकी सेवा भी की और उसके परिवार तक सूचना पहुंचाने का प्रयास किया। इसी दौरान उन्होंने जमुई जिले के लोगों से संपर्क साधा तथा सहरसा विधायक इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता और जमुई के सामाजिक कार्यकर्ता अनुराग कुमार सिंह से संपर्क कर युवक के बारे में जानकारी साझा की। इसके बाद युवक के परिजनों तक सूचना पहुंची। सूचना मिलने के बाद रविवार को युवक के पिता गुली तुडी फारबिसगंज पहुंचे और अपने बेटे को सकुशल देखकर भावुक हो उठे। प्रभात यादव ने पूरे सम्मान के साथ विनोद तुड़ी को उसके पिता के सुपुर्द कर विदाई दी। बेटे को वापस पाकर पिता ने प्रभात यादव का आभार जताते हुए कहा कि यदि समय पर मदद नहीं मिलती तो पता नहीं उनके बेटे का क्या होता। स्थानीय लोगों ने भी प्रभात यादव की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आज के समय में जहां लोग अनजान व्यक्ति की मदद करने से कतराते हैं, वहीं प्रभात यादव ने मानवता का परिचय देते हुए एक परिवार को उसकी खोई हुई खुशी वापस दिलाने का काम किया है।प्रभात यादव ने कहा कि समाज में मानवता सबसे बड़ा धर्म है और यदि कोई व्यक्ति असहाय अवस्था में मिलता है तो उसकी मदद करना हर इंसान का कर्तव्य है। मौके पर दीपक कुमार यादव, त्रिलोक सिंह और अभिवन सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

15 hrs ago
user_अल्लामा ग़ज़ाली
अल्लामा ग़ज़ाली
Artist जोकीहाट, अररिया, बिहार•
15 hrs ago
c29d6a5d-7452-4dbe-b5b8-353c01efcbb2

More news from बिहार and nearby areas
  • Post by Danish Alam
    1
    Post by Danish Alam
    user_Danish Alam
    Danish Alam
    जोकीहाट, अररिया, बिहार•
    1 hr ago
  • वायरल वीडियो को लेकर मौलाना अब्दुल्ला सालिम ने दी सफाई बयान को एडिट कर गलत तरीके से फैलाने का लगाया आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग जोकीहाट/अररिया जोकीहाट प्रखंड के पथराबाड़ी गांव निवासी मौलाना अब्दुल्लाह सालिम चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक कथित विवादित वीडियो को लेकर अपनी सफाई दी है। उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि उनका पुराना बयान काट-छांट कर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा है, जिससे लोगों के बीच गलतफहमी फैल रही है।मौलाना ने कहा कि उनके बयान को वास्तविक संदर्भ से हटाकर दिखाया गया है। उनका कहना है कि उनका उद्देश्य कभी भी किसी धर्म या समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं रहा। उन्होंने कहा कि वे हमेशा समाज में आपसी भाईचारे और हिंदू-मुस्लिम एकता की बात करते आए हैं। बताया जा रहा है कि उनके कथित बयान को लेकर उत्तर प्रदेश के कई थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद यह मामला चर्चा में आया और संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वहीं आसपास के इलाकों में मौलाना की सफाई सामने आने के बाद लोग मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। स्थानीय प्रशासन भी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। फिलहाल क्षेत्र में शांति बनी हुई है।
    1
    वायरल वीडियो को लेकर मौलाना अब्दुल्ला सालिम ने दी सफाई
बयान को एडिट कर गलत तरीके से फैलाने का लगाया आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग
जोकीहाट/अररिया 
जोकीहाट प्रखंड के पथराबाड़ी गांव निवासी मौलाना अब्दुल्लाह सालिम चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक कथित विवादित वीडियो को लेकर अपनी सफाई दी है। उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि उनका पुराना बयान काट-छांट कर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा है, जिससे लोगों के बीच गलतफहमी फैल रही है।मौलाना ने कहा कि उनके बयान को वास्तविक संदर्भ से हटाकर दिखाया गया है। उनका कहना है कि उनका उद्देश्य कभी भी किसी धर्म या समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं रहा। उन्होंने कहा कि वे हमेशा समाज में आपसी भाईचारे और हिंदू-मुस्लिम एकता की बात करते आए हैं।
बताया जा रहा है कि उनके कथित बयान को लेकर उत्तर प्रदेश के कई थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद यह मामला चर्चा में आया और संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
वहीं आसपास के इलाकों में मौलाना की सफाई सामने आने के बाद लोग मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। स्थानीय प्रशासन भी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। फिलहाल क्षेत्र में शांति बनी हुई है।
    user_अल्लामा ग़ज़ाली
    अल्लामा ग़ज़ाली
    Artist जोकीहाट, अररिया, बिहार•
    11 hrs ago
  • ☠️☠️☠️☠️☠️☠️☠️☠️☠️☠️☠️☠️☠️☠️☠️☠️☠️☠️☠️☠️☠️☠️☠️☠️☠️☠️☠️☠️☠️☠️☠️☠️☠️☠️☠️☠️☠️☠️☠️☠️☠️☠️☠️☠️
    1
    ☠️☠️☠️☠️☠️☠️☠️☠️☠️☠️☠️☠️☠️☠️☠️☠️☠️☠️☠️☠️☠️☠️☠️☠️☠️☠️☠️☠️☠️☠️☠️☠️☠️☠️☠️☠️☠️☠️☠️☠️☠️☠️☠️☠️
    user_Md firoz Alam
    Md firoz Alam
    जोकीहाट, अररिया, बिहार•
    19 hrs ago
  • Post by Rambalam Patel
    1
    Post by Rambalam Patel
    user_Rambalam Patel
    Rambalam Patel
    कुरसाकट्टा, अररिया, बिहार•
    1 hr ago
  • "Plan your destination wedding at Anant Vilas Huge lawns ◦ Banquet hall Stay & hospitality Perfect for big celebrations Bookings open!" • "Big weddings deserve big space. Anant Vilas - Huge lawn + banquet + luxury stay Call for bookings : +91 9557098291 • "Your dream wedding location is right here in the hills Reach out for dates & details!"
    2
    "Plan your destination wedding at Anant Vilas
Huge lawns ◦ Banquet hall Stay & hospitality Perfect for big celebrations Bookings open!" • "Big weddings deserve big space. Anant Vilas - Huge lawn + banquet + luxury stay
Call for bookings : +91 9557098291 • "Your dream wedding location is right here in the hills
Reach out for dates & details!"
    user_Anant vilas
    Anant vilas
    कुरसाकट्टा, अररिया, बिहार•
    1 hr ago
  • Post by Dilshad Khan
    1
    Post by Dilshad Khan
    user_Dilshad Khan
    Dilshad Khan
    कुरसाकट्टा, अररिया, बिहार•
    5 hrs ago
  • Post by Danish Alam
    1
    Post by Danish Alam
    user_Danish Alam
    Danish Alam
    जोकीहाट, अररिया, बिहार•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.