logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पलाई: अवैध नल कनेक्शनों की भरमार से गहराया पेयजल संकट, त्राहि-त्राहि कर रहे ग्रामीण. प्रशासन और विभाग की अनदेखी से बढ़ा आक्रोश; पेयजल लाइनों में बूस्टर लगाकर हो रही पानी की चोरी, रसूखदार कर रहे खेतों की सिंचाई। उनियारा (टोंक)।पलाई कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बीसलपुर पेयजल परियोजना की मुख्य पाइप लाइनों में बढ़ते अवैध कनेक्शनों ने आमजन का गला सुखा दिया है। भीषण गर्मी का दौर पूरी तरह शुरू होने से पहले ही क्षेत्र में पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। आलम यह है कि ग्राम पंचायत प्रशासन से लेकर विभागीय अधिकारी और जनप्रतिनिधि इस गंभीर समस्या पर चुप्पी साधे बैठे हैं, जिससे ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। ​रसूखदारों का 'कब्जा', आम जनता प्यासी ​ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र के कुछ प्रभावशाली लोगों ने मुख्य लाइनों में अवैध कनेक्शन कर रखे हैं। इतना ही नहीं, पानी खींचने के लिए शक्तिशाली बूस्टर और पंपसेट का धड़ल्ले से उपयोग किया जा रहा है। बीसलपुर के जिस शुद्ध पेयजल का उपयोग प्यास बुझाने के लिए होना चाहिए, उससे अवैध रूप से सब्जियों की बाड़ियां और रजकों (चारे) की सिंचाई की जा रही है। ​इस अव्यवस्था के कारण आम लोगों को मजबूरी में फ्लोराइड युक्त हैंडपंपों का पानी पीना पड़ रहा है या फिर महंगे दामों पर निजी टैंकरों से जलापूर्ति करानी पड़ रही है। ​इन गांवों में स्थिति भयावह ​सूत्रों के अनुसार, केवल पलाई ही नहीं बल्कि झुंडवा, सोप, गणित्या ढाणी, अलीगढ़, खेलनिया, चोरु, रतनपुरा, बोसरिया, ककोड और कचरावता सहित एक दर्जन से अधिक पंचायतों में अवैध कनेक्शनों का जाल फैला हुआ है। जिला कलेक्टर और उपखंड अधिकारी के निर्देशों के बावजूद धरातल पर जलदाय विभाग और परियोजना के अधिकारियों की सक्रियता शून्य नजर आ रही है। ​बड़े उच्च जलाशय (टंकी) की उठी मांग ​किसान नेता रामकिशन धाकड़, पूर्व सरपंच सोहनलाल धाकड़ और समाजसेवी शेरसिंह बन्ना सहित अन्य प्रबुद्ध नागरिकों ने बताया कि पलाई की वर्तमान टंकी की क्षमता मात्र 1 से 1.5 लाख लीटर है, जो बढ़ती आबादी के लिए ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र गुर्जर, प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर और पीएचईडी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी को मांग पत्र सौंपकर एक नए और बड़े उच्च जलाशय के निर्माण की गुहार लगाई है। ​"प्रशासन और पुलिस को संयुक्त टीम बनाकर अवैध कनेक्शन काटने का विशेष अभियान चलाना चाहिए, ताकि गरीब और आम आदमी को पीने का पानी मिल सके।" — संयुक्त स्वर, पलाई ग्रामीण ​मुख्य मांगें: ​बीसलपुर लाइन से अवैध कनेक्शन तुरंत हटाए जाएं। ​बूस्टर लगाकर पानी खींचने वालों पर कानूनी कार्रवाई हो। ​पलाई कस्बे में आबादी के अनुसार नई और बड़ी पानी की टंकी का निर्माण हो।

on 23 March
user_Anand Sharma
Anand Sharma
उनियारा, टोंक, राजस्थान•
on 23 March
04931e4e-bb4f-4df4-88a7-8dd539b9b241

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by Etv9 national news
    1
    Post by Etv9 national news
    user_Etv9 national news
    Etv9 national news
    News Anchor नैनवा, बूंदी, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट के पीछे गणेश नगर में शुक्रवार 4 अप्रैल 2026 को रात लगभग 10.00 बजे अज्ञात बदमाशों ने जो की कार नंबर Rj25CB7000 के पीछे के शीशे को डंडे से मारकर फोड दिया है। जिसको लेकर कार मालिक ने राजेंद्र शर्मा ने मानटाउन थाने में रिपोर्ट दी है।
    1
    सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट के पीछे गणेश नगर में शुक्रवार  4 अप्रैल 2026 को रात  लगभग 10.00 बजे अज्ञात बदमाशों  ने जो की कार नंबर Rj25CB7000 के पीछे के शीशे को डंडे से मारकर फोड दिया है। जिसको लेकर कार मालिक ने राजेंद्र शर्मा ने मानटाउन थाने में रिपोर्ट दी है।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    7 hrs ago
  • Post by दैनिक भास्कर संवाददाता
    1
    Post by दैनिक भास्कर संवाददाता
    user_दैनिक भास्कर संवाददाता
    दैनिक भास्कर संवाददाता
    Video Creator मलारना डूंगर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • `महाकाल की भक्ति 🔱🚩` *कर्ता करे न कर सकै, शिव करै सो होय,* *तीन लोक नौ खण्ड में,* *महाकाल से बड़ा न कोय!* 🔥🕉️🙏 *_हर हर महादेव!☘️🔱_*
    1
    `महाकाल की भक्ति 🔱🚩`
*कर्ता करे न कर सकै, शिव करै सो होय,*
*तीन लोक नौ खण्ड में,* *महाकाल से बड़ा न कोय!* 🔥🕉️🙏
*_हर हर महादेव!☘️🔱_*
    user_Vijendra jangid
    Vijendra jangid
    Bonli, Sawai Madhopur•
    14 hrs ago
  • खंडार (सवाई माधोपुर) नरसिंहधार बालाजी सेवा समिति, किला खंडार द्वारा इस भीषण गर्मी को देखते हुए ‘परिंडा व पक्षी आवास अभियान 2026’ की शुरुआत की गई है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नन्हीं गौरैया सहित अन्य पक्षियों को पानी, दाना और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराना है। गौरैया को फिर से घर बुलाने की पहल समिति ने आमजन से अपील की है कि वे अपने घरों की छत, बालकनी और बगीचों में पानी के परिंडे लगाएं, दाना डालें और कृत्रिम घोंसले (Nest Boxes) स्थापित करें, ताकि पक्षियों को सुरक्षित आश्रय मिल सके। अभियान के प्रमुख लक्ष्य: 500+ परिंडे सार्वजनिक स्थानों पर लगाना निशुल्क परिंडे व घोंसले वितरण शिविर गौ-माता के लिए पानी की कुंड (खेड) व्यवस्था शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में पक्षी आवास लगवाना समिति की अपील: हर घर एक परिंडा जरूर लगाए नियमित रूप से साफ पानी भरे दाना-पानी की व्यवस्था करें अन्य लोगों को भी प्रेरित करें विशेष संदेश: “तपती गर्मी में एक जलपात्र किसी बेजुबान की जान बचा सकता है।” संपर्क: नरसिंहधार सेवा समिति, किला खंडार अरूणेश उपाध्याय ओमप्रकाश प्रजापत
    1
    खंडार (सवाई माधोपुर)
नरसिंहधार बालाजी सेवा समिति, किला खंडार द्वारा इस भीषण गर्मी को देखते हुए ‘परिंडा व पक्षी आवास अभियान 2026’ की शुरुआत की गई है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नन्हीं गौरैया सहित अन्य पक्षियों को पानी, दाना और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराना है।
गौरैया को फिर से घर बुलाने की पहल
समिति ने आमजन से अपील की है कि वे अपने घरों की छत, बालकनी और बगीचों में पानी के परिंडे लगाएं, दाना डालें और कृत्रिम घोंसले (Nest Boxes) स्थापित करें, ताकि पक्षियों को सुरक्षित आश्रय मिल सके।
अभियान के प्रमुख लक्ष्य:
500+ परिंडे सार्वजनिक स्थानों पर लगाना
निशुल्क परिंडे व घोंसले वितरण शिविर
गौ-माता के लिए पानी की कुंड (खेड) व्यवस्था
शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में पक्षी आवास लगवाना
समिति की अपील:
हर घर एक परिंडा जरूर लगाए
नियमित रूप से साफ पानी भरे
दाना-पानी की व्यवस्था करें
अन्य लोगों को भी प्रेरित करें
विशेष संदेश:
“तपती गर्मी में एक जलपात्र किसी बेजुबान की जान बचा सकता है।”
संपर्क:
नरसिंहधार सेवा समिति, किला खंडार
अरूणेश उपाध्याय
ओमप्रकाश प्रजापत
    user_जनहित आवाज
    जनहित आवाज
    Newsagent खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • लोकसभा स्पीकर ओम बिरला सोमवार को रहेंगे केशोरायपाटन के दौरे पर,36 करोड़ के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास 4
    1
    लोकसभा स्पीकर ओम बिरला सोमवार को रहेंगे केशोरायपाटन के दौरे पर,36 करोड़ के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास 4
    user_Nitin Babar Journalist
    Nitin Babar Journalist
    Local News Reporter केशोरायपाटन, बूंदी, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • MAA JOGANIA EPISODE -17......A novel of Arawali ki lokdevi MAA JOGANIA.
    1
    MAA JOGANIA EPISODE -17......A novel of Arawali ki lokdevi MAA JOGANIA.
    user_Shyam kumar Pokra
    Shyam kumar Pokra
    Bundi, Rajasthan•
    19 hrs ago
  • Post by Etv9 national news
    1
    Post by Etv9 national news
    user_Etv9 national news
    Etv9 national news
    News Anchor नैनवा, बूंदी, राजस्थान•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.